parvati river - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बजरी के अवैध खनन से पार्वती नदी को हो रहा नुकसान, ठोस कार्रवाई नहीं होने से हौसले बुलंद
खातौली। खातौली थाना क्षेत्र में खनन माफिया खुले आम रेत व पत्थर का अवैध रूप से खनन कर रहे हैं। जिससे पार्वती नदी लगातार छलनी हो रही है। वहीं कार्यवाही नहीं होने से इन खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि इन्होंने अवैध रूप से रेत का परिवहन करने के लिए नदी के किनारे खाइयां खोद कर गोपनीय रास्ते तक बना लिए हैं। जानकारी के अनुसार पार्वती नदी में गोवर्धनपुरा बीड में होकर गोपनीय रास्ते बनाकर व खातौली के मदनपुरा से काली रेत निकाल रहे हैं। अवैध रूप से हो रहे बजरी के खनन से पार्वती नदी को काफी नुकसान हो रहा है। एक तरफ जहां जलीय जीव जंतुओं पर खतरा मंडरा रहा है, वहीं पर्यावरण को भी काफी क्षति पहुंच रही है। क्षेत्र में 30 से 40 ट्रैक्टर-ट्रॉली पूरी रात चक्कर लगाकर अवैध रूप से रेत का खनन करती हैं। एक तरफ बजरी खनन पर प्रतिबंध लगा हुआ है वहीं दूसरी ओर प्रशासन की लापरवाही के कारण क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले चल रहा है।

ठोस कार्यवाही नहीं होने से हौसले बुलंद
गौरतलब है कि विभागीय अधिकारियों, कार्मिकों के बड़े लवाजमे के बावजूद क्षेत्र में अवैध खनन धड्डले से हो रहा है। माफिया के सामने  प्रशासन बेबस नजर आ रहा है। अवैध खनन की जानकारी होने के बावजूद कार्यवाही नहीं होने से इन अवैध खनन कर्ताओं के हौसले काफी बुलंद हैं।

आवागमन में बाधक पेड़ काटे
ग्रामीणों ने बताया कि इन खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि खनन व परिवहन के लिए रास्ते में बाधक बन रहे पेड़ तक इन्होंने काट दिए हैं। पूरे जंगल में लकड़ी की कटाई के निशान साफ देखे जा सकते हैं। खनन माफिया डिमांड के अनुसार आसपास के गांवों में रेत की सप्लाई करते हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही नहीं करते।

खातौली वन क्षेत्र में अवैध रूप से खनन व रेत का परिवहन हो रहा है, इसकी जानकारी नहीं है। आज ही जानकारी मिली है। इनके खिलाफ जल्दी ही कार्यवाही की जाएगी।
-अपूर्वा कृष्णा श्रीवास्तव, डीएफओ

अवैध खनन का मामला मेरी नजर में नहीं आया है। फिर भी जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
-सुजीत शंकर, जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, कोटा

अवैध खनन के खिलाफ जिले में अभियान चलाया जा रहा है। उसी के तहत विजिट की जाती है। विजिट के दौरान पार्वती नदी क्षेत्र में अवैध खनन का कोई मामला मेरी जानकारी में नहीं आया। ना ही अवैध रेत का परिवहन करते कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली नजर में आई है। फिर भी ऐसा मामला पाया जाता है तो जांच करवा कर कार्यवाही की जाएगी।
-रामनिवास मेहता, उपखंड अधिकारी, इटावा

पार्वती नदी में बही 4 बच्चियां, गोताखोर कर रहे तलाश
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर सम्भाग में धौलपुर के मनिया थाना इलाके के बोथपुरा गांव में 4 बालिकाओं के पार्वती नदी में बहने से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषि पंचमी के पर्व पर गांव की करीब 20 से अधिक बच्चियां नदी में नहाने के लिए गई थी, जहां गहरे पानी में जाने से 4 बालिकाएं नदी में बह गई।

घटना की सूचना के बाद पहुंचे मौके पर पहुंचे ग्रामीणों एवं स्थानीय गोताखोरों की तरफ से बच्चियों की तलाश शुरू की गई है। सूचना के बाद प्रशासन के अधिकारियों ने एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया है। पुलिस के अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हुए है।
फिलहाल गांव में मचे हड़कंप के बीच नदी के पानी मे लापता बच्चियों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल पर ग्रामीणों का हुजूम लगा हुआ है।

पार्वती नदी में मछली पकड़ते समय बहे 3 युवक, 20 किमी दूर मिला एक शव
न्यूज सर्विस/नवज्योति, किशनगंज। किशनगंज बारां सदर थाना क्षेत्र के कल्याणपुरा की ओर पार्वती नदी में शनिवार को मछली पकड़ते समय बहे 3 युवकों की तलाशी को लेकर एसडीआरएफ की टीम लगातार  तीसरे दिन सोमवार को भी सर्च आॅपरेशान जारी रहा। इनमें से एक युवक का शव घटनास्थल से करीब 20 किमी दूर रामगढ़ के पास मेहताबपुरा के पास पार्वती नदी में शव क्षत-विक्षिप्त अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। मौके पर ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद परिजनों ने पास में अंतिम संस्कार करवाया।

किशनगंज थानाधिकारी योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि राजीव गांधी कॉलोनी बारां निवासी राहुल गुजराती  पुत्र उदय सिंह (23)और उसका साथी बंटी पुत्र भंवरलाल जाटव (42), किशन शनिवार को सदर थाना क्षेत्र के कल्याणपुरा में पार्वती नदी में मछली पकड़ने के लिए गए थे, जहां उनके साथ फतेहपुर निवासी बबलू (45) उर्फ श्यामबिहारी भी नदी में मछली पकड़ने के लिए नदी के बीच में तक चले गए थे। इस दौरान तेज बहाव और जलस्तर बढ़ने से युवक बह गए। इस दौरान किशन और नीलू को मशक्कत के बाद तैरकर नदी से बाहर निकला गया, लेकिन राहुल, बंटी और बबलू तेज बहाव में बह गए थे। घटना के बाद से ही तीनों युवकों की तलाशी के लिए तीन दिन से एसडीआरएफ की टीमों की ओर से रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन तीसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान राहुल गुजराती (23) का शव किशनगंज थाना क्षेत्र के मेहताबपुरा के पास पार्वती नदी में मिला है।

किशनगंज में बेखौफ चल रहा अवैध खनन, दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त
किशनगंज। कस्बे के समीप से गुजर रही पार्वती नदी में इन दिनों अवैध खनन धड़ल्ले के साथ हो रहा था। भोर होने के साथ ही पार्वती नदी के कामकाज से लेकर नेशनल हाईवे व रामगढ़ क्षेत्र तक बड़ी संख्या में खनन माफियाओं का नेटवर्क शुरू हो जाता था। मजदूरों के द्वारा हथोड़े से पत्थरों को तोडकर नदी पेटे का सीना चीरा जा रहा था।  वहीं शनिवार को किशनगंज थानाधिकारी योगेश शर्मा  अवैध खनन एवं परिवहन के विरूद्व बारां पुलिस एवं प्रशासन की सयुक्त कार्यवाही करते हुए  किशनगंज क्षेत्र में 2 टैक्ट्रर-ट्रोली जब्त कर कार्यवाही के लिए खनन विभाग को सुपुर्द किया। थानाधिकारी शर्मा ने बताया कि अवैध खनन के विरूद्व आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी। पुलिस अधीक्षक राज कुमार चौधरी ने बताया कि अपराधों की रोकथाम व अवैध बजरी, पत्थर खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए सभी वृताधिकारियों एवं थानाधिकारियों कोे निर्देश दिये हैं। जिसके क्रम में जिले में बजरी व पत्थरों के अवैध खनन व परिवहन कतार्ओं के विरूद्ध लगातार कार्यवाहियां जारी है। इस पर जिले में पुलिस विभाग के साथ बारां प्रशासन, खनिज विभाग, वन विभाग एवं परिवहन विभाग की अवैध खनन एवं परिवहन के विरूद्व संयुक्त रूप से कार्यवाही की।

सरकार को भी राजस्व का नुकसान
क्षेत्र में अवैध खनन के चलते पर्यावरण को नुकसान होने के साथ ही सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं कस्बे व गांवों में से होकर गुजरने वाले अवैध खनन के टैक्टर ट्राली के तेज गति से निकलने के कारण आए दिन दुघर्टना का खतरा बना रहता है। यही नहीं खनन माफियाओं ने नदी के छोर पर जगह-जगह पर झोपड़ियां बनाकर मजदूरों के आशियाने में बना दिया है।

बड़ी दुर्घटना होने का खतरा
रामगढ़ क्षेत्र की पार्वती नदी के बिसलाई क्षेत्र में नदी के आसपास के इलाकों में अवैध खनन के चलते बडी दुर्घटना का हमेशा खतरा बना रहता है।  अवैध खनन माफियाओं ने नदी पर बड़ी-बड़ी मशीनें जेसीबी पोकलेन एवं बोट का उपयोग कर भारी मात्रा में अवैध खनन कर रहे है। जिससे अवैध खनन के दौरान बड़ी दुर्घटना होने का भी खतरा बना रहता है। पार्वती नदी के बिसलाई क्षेत्र में से रोज ट्रॉली अवैध बजरी खनन किया जा रहा था।

पार्वती नदी क्षेत्र में मशीनों से अवैध खनन होने की जानकारी मिली थी। इस पर शनिवार को उचित कार्यवाही की गई।
- सुधांशु शर्मा, माइनिंग अधिकारी।

अपराधों की रोकथाम व अवैध बजरी, पत्थर खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए सभी वृताधिकारियों एवं थानाधिकारियों कोे निर्देश दिए हैं,  बजरी व पत्थरों के अवैध खनन व परिवहन कर्ताओं के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
- राज कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक।