swimming pool - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वाटर पार्क के स्विमिंग पूल में डूबने से 5 साल के बच्चे की मौत, मां और परिवार के सदस्यों के साथ गया था वाटर पार्क
कोटा। रानपुर थाना क्षेत्र  स्थित  होली-डे वाटर पार्क के स्वमिंग पूल में डूबने से एक पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में मृग दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस निरीक्षक रामविलास मीणा ने बताया कि सोमवार को अनंतपुरा निवासी जावेद का पांच वर्षीय पुत्र जीशान अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दोपहर के डेढ़ बजे रानपुर इंडस्ट्रीयल क्षेत्र स्थित होली-डे वाटर पार्क गए थे। शाम को साढ़े छह बजे स्वमिंग पूल क्लोज होने के बाद सब को वहां से निकाल दिया था। जीशान की मां व परिवार के सदस्य चेजिंग रूम में चले गए बच्चा भी उनके साथ था, तभी जीशान चेंजिंग रूम से नजरें बचाकर बाहर आ गया और स्वमिंग पूल की तरफ चला गया और पानी में डूब गया।

जब जावेद की पत्नी चैंजिग रूम से बाहर आई तो जीशान दिखाई नहीं दिया उसको तलाश किया गया, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद स्वमिंग पूल में देखा तो बच्चा चार फुट गहरे पूल के पानी के पानी में बहता दिखाई दिया। इसके बाद उसे कर्मचारियों ने बाहर निकाला परिजन न्यू मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनोें को सौंप दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में बालक के पिता की रिपोर्ट पर मृग दर्ज किया गया है।

एसएमएस स्टेडियम के तरणताल नए सत्र से होंगे निजी हाथों में, खेल परिषद ने किया टेंडर, न्यूनतम बोली एक करोड़ होगी
जयपुर। सवाई मानसिंह स्टेडियम के अंतरराष्ट्रीय तरणताल समेत तीनों स्वीमिंग पूल का रखरखाव अब नए सत्र से निजी हाथों में सौंपा जाएगा। राजस्थान खेल परिषद ने इसके लिए निविदा जारी कर निजी फर्मों को आमंत्रित किया है। परिषद ने स्टेडियम के तीनों स्वीमिंग पूल के लिए न्यूनतम बोली एक करोड़ रुपए रखी है। अब तक स्टेडियम के तीनों स्वीमिंग पूल का रखरखाव स्वयं राजस्थान खेल परिषद द्वारा ही किया जाता रहा है।

पांच साल का होगा अनुबंध :

खेल परिषद की ओर से 28 फरवरी को जारी निविदा के मुताबिक स्टेडियम के इंटरनेशनल स्वीमिंग पूल, ऑल वेदर पूल और मिनी स्वीमिंग पूल का संचालन लाइसेंस फीस के आधार पर किया जाएगा और इसके लिए निविदा में अधिकतम बोली दाता के साथ पांच साल का करार किया जाएगा।

11 मार्च को खोली जाएगी निविदा :

खेल परिषद ने तीनों तरणताल के लिए एक वर्ष के लिए न्यूनतम बोली एक करोड़ रुपए रखी है। परिषद द्वारा जारी सूचना के मुताबिक निविदा अपलोड करने की आखिरी तिथि 10 मार्च रखी गई है, जबकि 11 मार्च को दोपहर दो बजे तकनीकी निविदा खोली जाएगी।

1995 में बना था अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पूल :

सवाई मानसिंह स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्वीमिंग पूल का निर्माण 1995 में किया गया। तब तत्कालीन मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत ने इसका उद्घाटन किया। अंतरराष्ट्रीय तरणताल को अब नये सिरे से अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। ऑल वेदर स्वीमिंग पूल का निर्माण 2008 में किया गया। वहीं छोटे बच्चों के लिए मिनी स्वीमिंग पूल का संचालन किया जा रहा है।

तरणताल में अब तैराकों को मिलेगा शुद्ध पानी
कोटा। नगर विकास न्यास के नयापुरा स्थित तरणताल में तैराकी का अभ्यास करने वालों को बिल्कुल शुद्ध पानी मिलेगा। साथ ही लीकेज के कारण होने वाली पानी की बर्बादी भी नहीं हो सकेगी। यह संभव होगा तरणताल में बदले गए पानी के फिल्टर प्लांट के बदले जाने से। तरणताल का निर्माण वर्ष 1994 में किया गया था। उस समय यहां बनाए गए पूल में पानी भरने के लिए बोरिंग के साथ ही फिल्टर प्लांट लगाया गया था। जिससे पूल में पानी भरने और तैराकी करने के दौरान गंदा होने वाले पानी को बाहर फैकने व शुद्ध पानी वापस पूल में भरने का काम किया जाता है। फिल्टर प्लांट से यह काम पिछले 28 साल से किया जा रहा था। लेकिन प्लांट पुराना होने से उसमें कई तरह की समस्या होने लगी थी। पम्प की क्षमता कम होने के साथ ही पाइप लाइन  के पुराना होने से उसमें से पानी लीकेज होने लगा था। जिससे पानी की बर्बादी अधिक हो रही थ। पप् की क्षमता कम होने से वैसे तो पूल में शुद्ध पानी ही भरा जा रहा था लेकिन वह पूरी क्षमता से पानी को रिसाइकिल व फिल्टर नहीं कर पा रहा था। जिससे तैराकों को भी आपत्ती होने लगी थी।

प्रशिक्षण व प्रतियोगिताओं के आता काम
न्यास का यह तरणताल वैसे तो सालभर काम आता है। जिसमें स्वीमिंग से संबंधित प्रतियोतिाओं का आयोजन होता है। साथ ही गर्मी के मौसम में तैराकी सीखने वालों के काम भी आता है। प्रशिक्षण, अभ्यास व प्रतियोगिता के लिए इस तरणताल का उपयोग किया जाता है। इस बार भी काम पूरा होने के बाद अप्रैल के पहले सप्ताह में इसके शुरू होने की संभावना है।

65 लाख से लगाया नया फिल्टर प्लांट
फिल्टर प्लांट के पुराना होने व पाइप लीकेज होने की समस्या को देखते हुए नगर विकास न्यास द्वारा इसका स्थायी समाधान किया गया। जिसके तहत पूरा फिल्टर प्लांट ही बदला गया है। नया फिल्टर प्लांट लगाने का काम किया जा रहा है। जिसमें पम्प से लेकर पूरी पाइप लाइन तक बदली गई है। इसके साथ ही क्लोरीन व डोजिंग सिस्टम समेत कई अन्य काम भी किए जा रहे हैं। इस पूरे काम का बजट करीब 70 लाख था लेकिन काम करीब 65 लाख रुपए में पूरा होने का अनुमान है।

पूल की क्षमता करीब 30 लाख लीटर पानी
तरणताल में जो पूल बना हुआ है। उसें एक बार में पानी भरने की क्षमता करीब 30 लाख लीटर है। इतना अधिक पानी भरने व उसे साफ करने और गंदा पानी बाहर निकालने के लिए नया फिल्टर प्लांट कारगर साबित होगा।  जानकारी के अनुसार तरणताल के पुल की लम्बाई 50 मीटर,चौड़ाई 21 मीटर व गहराई करीब 3 मीटर है।

इनका कहना है
तरणताल वर्ष 1994 में बना था। उसी समय का फिल्टर प्लांट लगा हुआ था। लेकिन इतना अधिक समय होने से वह पूरी तरह से खराब हो चुका था। पम्प की क्षमता कम होने और पाइपों से पानी लीकज होने की समस्या हो रही थी। इसे देखते हुए पूरे फिल्टर प्लांट को बदलकर नया किया गया है। इसका करीब 70 लाख का कार्यादेश था। काम पूरा होने वाला है। तरणताल को 2 अप्रैल से शुरू किया जाएगा।
- राजेश जोशी, सचिव, नगर विकास न्यास