cow catcher - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेन गेट का काऊ कैचर सालों से खराब
कोटा। रंगबाड़ी स्थित मेडिकल कॉलेज के मेन गेट पर जानवर पकड़ने के लिए लगाया हुआ काउ कैचर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही काउ कैचर पूरी तरह से मिट्टी से भी भर चुका है। ऐसे में जानवरों को पकड़ने के लिए लगाया गया काउ कैचर जानवरों को ही रोकने में असफल हो रहा है। मेडिकल कॉलेज परिसर में आए दिन गाय और अन्य जानवर घुमते हुए मिल जाते हैं। इन जानवरों के परिसर के अंदर खुला घूमने से अस्पताल में आने वाले लोगों को भी इनके हमले का डर रहता है।

लोग हो चुके हमले के शिकार
काऊ कैचर टूटा होने के चलते अस्पताल परिसर के अंदर कई बार गाय और अन्य जानवर घुस जाते हैं। जो परिसर में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों पर हमला कर देते हैं। तीन दिन पहले भी ओपीडी में दिखाने आई संतोष देवी पर भी गाय ने हमला कर दिया था। किस्मत से उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई। इसी तरह पहले भी कई बार परिसर के भीतर लोगों पर जानवरों के हमले की खबरें आ चुकी हैं। लेकिन काऊ कैचर को अभी तक ठीक नहीं करवाया गया है। इसी तरह बुधवार को भी आवारा मवेशी अस्पताल परिसर में घुम रहे थे जिन्हें रोकने वाला कोई मौजूद नहीं था।

लोगों का कहना है
मेडिकल कॉलेज परिसर में काऊ कैचर कई सालों से खराब है, इसके सरियों में मिट्टी भर चुकी है। जिससे जानवर आसानी से जाली को पार कर कॉलेज परिसर में घुस जाते हैं। अस्पताल में दिखाने आने वाले लोगों पर हमला कर देते हैं।
- दिनेश नागर, रंगबाड़ी

अस्पताल के मेन गेट पर काऊ कैचर में मिट्टी भर चुकी है और गेट भी खराब है। आवारा मवेशी और जानवर परिसर में घुस जाते हैं। जिससे लोगों को भी काफी परेशानी होती है, जबकि ये स्थान ही भीड़ भाड़ वाला है।
- मोहम्मद आसिफ, विज्ञान नगर

इनका कहना है
मेन गेट पर स्थित काऊ कैचर सहित पूरा गेट क्षतिग्रस्त है जिसके निर्माण के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग को पत्र लिखा हुआ है। वहां से कोई जवाब आने पर ही कुछ कह पाएंगे। फिलहाल आवारा जानवरों को रोकने के लिए अस्थाई व्यवस्था की जाएगी।
- आर. पी. मीणा, अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज अस्पताल

युवक का पैर अस्पताल गेट के काऊ कैचर में फंसा
कोटा । नयापुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एमबीएस अस्पताल में भर्ती अपने बड़े भाई को देखने  आए एक युवक का पैर अस्पताल गेट के बाहर बने का कॉउ कैचर में फंस गया। पैर को निकालने के लिए गैस कटर को बुलाया गया ।  जानकारी के अनुसार झालावाड़ जिले के डग के रहने वाले दयाराम पुत्र रघुनाथ दोपहर करीब 3:00 बजे एमबीएस अस्पताल से बाहर चाय पीने के लिए आया था । उसी दौरान उसका पैर काऊ कैचर में फंस गया। इससे मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के पैर को काऊ कैचर से निकालने के हर संभव प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिल पाई । देखते ही देखते एमबीएस अस्पताल के मेन गेट के बाहर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई जिससे रास्ता जाम हो गया । उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के पैर को निकालने के लिए गैस कटर को बुलाया ।