Bribery Scandal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

RSRDC घूसकांड : दो प्रोजेक्ट डायरेक्टर और एक सेवानिवृत्त एएओ 1.20 लाख रुपए की घूस लेते-देते गिरफ्तार
जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जयपुर नगर-तृतीय इकाई ने सोमवार को राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम (आरएसआरडीसी) के दो प्रोजेक्ट डायरेक्टर सियाराम चन्द्र, लक्ष्मण सिंह और सेवानिवृत्त लेखाधिकारी महेश चन्द गुप्ता को एक लाख 20 हजार रुए की घूस लेते और देते गिरफ्तार किया है।

एसीबी की सर्च में महेश चन्द्र के घर 92 लाख रुपए और एक प्रोजेक्ट डायरेक्टर के घर 32 लाख रुपए की नकदी मिली है। संदिग्ध आरोपी सुधीर माथुर मुख्य प्रबन्धक आरएसआरडीसी एवं अन्य अधिकारियों के निवास एवं अन्य ठिकानों पर एसीबी की अतिरिक्तमहानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में तलाशी जारी है।

एसीबी की कार्रवाई के बाद कई ठेकेदार ओर परिवादी इन सबके सम्बंध में शिकायत लेकर एसीबी कार्यालय पहुंचे। एसीबी के डीजी डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा के अनुसार गोपनीय सूचना मिली कि आरएसआरडीसी के विभिन्न जिलों में हुए और चल रहे निर्माण कार्यों के परियोजना निदेशकों तथा ठेकेदारों द्वारा मिलीभगत कर बजट आवंटन और बिल भुगतान करने के लिए मुख्य प्रबन्धक राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम (आरएसआरडीसी) के लिए रिश्वत की बड़ी घूस का लेन-देन किया जा रहा है। इस पर एसीबी के डीआईजी डॉ. रवि के सुपरविजन में एसीबी की तकनीकी शाखा ने जानकारी जुटाना शुरू कर दिया।

ऐसे पकड़े घूसखोर
डॉ. रवि ने बताया कि जयपुर नगर-तृतीय इकाई के एएसपी हिमांशु के नेतृत्व में टीम ने आरएसआरडीसी में कार्रवाई कर सियाराम चन्द्रावत अधिशासी अभियंता एवं प्रोजेक्ट डॉयरेक्टर धौलपुर, लक्ष्मण सिंह अधिशासी अभियंता एवं प्रोजेक्ट डॉयरेक्टर भरतपुर आरएसआरडीसी एवं महेश चंद गुप्ता सेवानिवृत्त सहायक लेखाधिकारी हाल सलाहकार मुख्य प्रबन्धक आरएसआरडीसी को 1 लाख 20 हजार रुपए रुपए की घूस लेते व देते गिरफ्तार कर लिया। एसीबी टीम ने मौके से तलाशी में आरोपियों के कब्जे से 1.11 लाख रुपए की बरामद कर लिए।

एसीबी के सामने ही पहुंच गए ठेकेदार
आरएसआरडीसी में संविदा पर लगे महेश गुप्ता के पकड़े जाने की सूचना पर जयपुर व आसपास के कई ठेकेदार आरएसआरडीसी कार्यालय पहुंच गए। कुछ एसीबी पहुंच गए। ठेकेदारों का आरोप है कि महेश ने कुछ चुनिंदा ठेकेदारों से मिलीभगत कर उनके काम में भी गड़बड़ की है। अब एसीबी अन्य ठेकेदारों की भेजी शिकायत की भी जांच कर रही है।
एएओ के यहां मिली नोट गिनने की मशीन

PCC चीफ डोटासरा का अपनी ही सरकार से सवाल, वीडियो में दिख रहे निंबाराम की क्यों नहीं हुई गिरफ्तारी
जयपुर। बीवीजी कंपनी के प्रतिनिधि से भुगतान के बदले 10 फीसदी कमीशन मांगने के राजाराम गुर्जर के वायरल वीडियो में आरएसएस प्रचारक निंबाराम की मौजूदगी के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सवाल उठाए हैं। डोटासरा ने बुधवार को पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हैं। मेयर के पति का आरएसएस के दफ्तर के अंदर रिश्वत मांगने के ऑडियो वीडियो जारी हुए, जिसमें आरएसएस के बड़े पदाधिकारी की मौजूदगी में रिश्वत मांगी गई। भाजपा और आरएसएस अपने आप को ईमानदार और राष्ट्रवादी कहते हैं, लेकिन अब वो बेनकाब हो चुके हैं। ऑडियो वीडियो की प्रामाणिकता की जांच एसीबी ने करवाई है।

डोटासरा ने कहा कि मेरा सवाल है कि वीडियो में आरएसएस के उस व्यक्ति की मौजूदगी साबित हो रही है, लेकिन उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है। सरकार से भी मांग है कि इस पर से पर्दा उठाया जाए। डोटासरा ने कहा कि आरएसएस के निम्बाराम वीडियो में मौजूद दिख रहे हैं। उसमें मौजूदगी की बात छिपाने की बात हो रही है। भाजपा और आरएसएस के लोग धर्म की आड़ में कारगुजारियां और भ्रष्टाचार कर रहे हैं। राम मंदिर चंदा मामले में भी यह बात सामने आ चुकी है। पूरे देश में इनका चेहरा बेनकाब हो चुका है। इनका बहिष्कार होना चाहिए, तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए। डोटासरा ने कांग्रेस कमेटी की ओर से सरकार और एसीबी से दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।

डोटासरा ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार में ज़ीरो टॉलरेंस के साथ काम करती है और आगे भी करती रहेगी। अन्य सवालों के जवाब में कहा कि किसी के कहने से कोई एफआईआर दर्ज नहीं होती। ऑडियो वीडियो के आधार पर कार्रवाई हुई है। भाजपा के लोग कुछ भी कर सकते हैं। गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिल्ली में मुकदमा दर्ज करवाया था। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति मामले में एआईसीसी द्वारा सीधे नाम मांगने के सवाल पर कहा कि पीसीसी से तो नाम मांगते-मांगते 4 महीने हो गए। सब नेताओं के साथ चर्चा कर निर्णय होगा। मुझसे भी नाम मांगे गए हैं और पीसीसी द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर आलाकमान नाम तय करेगा। मनोनीत पार्षदों के सवाल पर कहा कि मापदण्डों के आधार पर ही चयन किया गया है। कुछ कार्यकर्ता रह गए होंगे। उन्हें सम्मानजनक पदों पर मनोनीत किया जाएगा। कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती मामले पर कहा कि इस मामले में जल्द ही दोबारा बैठक की जाएगी।