bjp leader - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भाजपा नेता जयपाल हत्याकांड के 9 दोषियों को उम्रकैद, न्यायालय ने लगाया एक-एक लाख रुपए का अर्थदण्ड
कुचामन। जिले के बहुचर्चित भाजपा नेता एवं नमक व्यवसायी जयपाल पूनिया हत्याकांड में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय कुचामन सिटी ने सभी 9 दोषियों को उम्रकैद एवं 1-1 लाख रुपए का अर्थदण्ड लगाया है। उल्लेखनीय है कि जयपाल पूनिया हत्याकांड मामले में 24 अप्रैल को एडीजे कुचामन सिटी सुंदरलाल खारोल ने चार वर्ष बाद महत्वपूर्ण फैसला सुनाया था। मामले में 11 में से 9 आरोपियों को दोषी ठहराया गया था, वहीं 2 आरोपियों को बरी कर दिया गया था। दोषी ठहराए गए सभी आरोपियों को शनिवार को उम्रकैद एवं 1-1 लाख रुपए जुमार्ने की सजा सुनाई गई। उल्लेखनीय है कि प्रदेश की विभिन्न जेलों से सभी 11 आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय लाया गया। शनिवार को पुन: दोषी 9 आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान न्यायालय परिसर पुलिस छावनी की तरह नजर आया और भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा।

14 मई 2022 को हुई थी वारदात
जानकारी के अनुसार 14 मई 2022 को नावां सिटी के तहसील रोड स्थित रेलवे फाटक के पास भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष और नमक कारोबारी जयपाल पूनिया पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। 4-5 हमलावर बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए और कार में बैठे पूनिया पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। गंभीर रूप से घायल पूनिया को इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। इस मामले में 11 में से दो आरोपी हनुमानराम एवं कुलदीप बरी हुए, वहीं मोतीसिंह चौधरी, रणजीत, फिरोज खान, संदीप, तेजपाल, राजेश, कृष्ण कुमार, हारून और राजेश दोषी पाए गए, जिन्हें शनिवार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।

''भारत को पाकिस्तान बनाने की तैयारी'' भाजपा नेता नवनीत राणा ने की अनोखी अपील, कहा-' पैदा करें 3-4 बच्चे, ताकि भारत में धर्म...'
महाराष्ट्र। पूर्व सांसद और भाजपा नेता नवनीत राणा ने एक बार फिर अपने बयानों से राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। बता दें कि मंगलवार को मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने हिंदुओं से अधिक बच्चे पैदा करने की अपील करते हुए जनसंख्या असंतुलन और देश की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। नवनीत राणा ने कहा कि अगर हिन्दुओं को हिंदुस्तान से प्रेम है तो कम से कम 4 बच्चे पैदा करना चाहिए।

हिंदुस्तान को पाकिस्तान बनाने की साजिश

नवनीत राणा ने दावा किया कि कुछ विशेष समुदायों के लोग बड़ी संख्या में बच्चे पैदा कर देश की जनसांख्यिकी (demographics) बदलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने एक कथित मौलाना के बयान का हवाला देते हुए कहा, "कुछ लोग खुलेआम कहते हैं कि उनकी चार पत्नियां और 19 बच्चे हैं। वे 30 बच्चों का लक्ष्य पूरा करना चाहते हैं। उनका इरादा भारत को पाकिस्तान जैसा बनाने का है।" इसके आगे नवनीत राणा ने कहा, यदि ऐसी 'योजनाएं' चल रही हैं, तो हिंदुओं को केवल एक बच्चे पर संतुष्ट नहीं रहना चाहिए।

ठाकरे बंधुओं के गठबंधन पर कटाक्ष

जनसंख्या के मुद्दे के साथ-साथ नवनीत राणा ने महाराष्ट्र की स्थानीय राजनीति पर भी कड़ा प्रहार किया। आगामी मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनावों में उद्धव ठाकरे (Shiv Sena UBT) और राज ठाकरे (MNS) के संभावित गठबंधन की चर्चाओं को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया। राणा ने उद्धव ठाकरे को "असहाय" बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के लिए जमीन पर उतरकर संघर्ष नहीं किया है। उन्होंने दावा किया कि यदि कोई भी दल उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन करता है, तो उसका प्रदर्शन स्थानीय चुनावों में बेहद कमजोर रहेगा।

राजनीतिक प्रतिक्रिया की संभावना

नवनीत राणा के इस बयान के बाद महाराष्ट्र में सियासी पारा चढ़ने की उम्मीद है। विपक्षी दलों द्वारा इसे ध्रुवीकरण की राजनीति करार दिया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी स्थानीय निकाय चुनावों से पहले इस तरह के बयान मतदाताओं को भावनात्मक रूप से प्रभावित करने की एक कोशिश हो सकते हैं।

राहुल गांधी मानहानि केस में मंगलवार को होगी एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई, जानें पूरा मामला
सुलतानपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व रायबरेली सांसद राहुल गांधी से जुड़े मानहानि मामले की सुनवाई सोमवार को सुलतानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में हुई। इस दौरान राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने गवाह राम चंद्र दुबे से जिरह की। कोर्ट शेष बयान दर्ज करने के लिए मंगलवार को फिर सुनवाई करेगी।

बता दें कि यह मामला वर्ष 2018 का है। भाजपा नेता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। हनुमानगंज निवासी मिश्रा ने आरोप लगाया था कि 2018 के कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष और वर्तमान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी की थी। इस मामले में पांच साल तक अदालती कार्यवाही चली है। राहुल गांधी के पेश न होने पर दिसंबर 2023 में तत्कालीन जज ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था। फरवरी 2024 में राहुल गांधी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद विशेष मजिस्ट्रेट ने उन्हें 25-25 हजार रुपये के दो मुचलकों पर जमानत दी थी।

इस मामले में 26 जुलाई 2024 को राहुल गांधी ने कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया था, जिसमें उन्होंने खुद को निर्दोष बताया और इसे राजनीतिक साजिश करार दिया था। राहुल गांधी के बयान के बाद कोर्ट ने वादी को साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। तब से लगातार गवाह पेश किए जा रहे हैं। अब तक केवल एक गवाह से जिरह पूरी हो पाई है, जबकि दूसरे गवाह से जिरह शुरू हुई है। अक्सर हड़ताल और गवाहों के अनुपस्थित रहने के कारण कार्यवाही में देरी हो रही है।

नाम पट्टिका को लेकर तकरार : विधायक इंदिरा ने भाजपा नेता का कॉलर खींचा, चांटा मारा
बौंली। उपखंड मुख्यालय पर डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती की तैयारियोंं से पूर्व दो वर्ष पहले बने अंबेडकर सर्किल पर विधायक के नाम की पट्टिका लगाने को लेकर भाजपा नेता हनुमत दीक्षित और बामनवास विधायक इंदिरा मीना के बीच जमकर विवाद हो गया। स्थिति यहां तक आ पहुुंची कि कांग्रेस विधायक इंदिरा मीना ने भाजपा नेता से मारपीट कर डाली। जानकारी के अनुसार कुछ दिन से अंबेडकर सर्किल पर कांग्रेस विधायक इंदिरा मीना और नगर पालिका अध्यक्ष के नाम की पट्टिका लगाने के लिए सौंदर्र्यीकरण कार्य किया जा रहा था, जो भाजपा कार्यकर्ताओं को नागवार गुजरा, उन्होंने पट्टिका लगाने का विरोध किया।

सूचना मिलने पर रविवार रात विधायक इंदिरा मौके पर पहुंची और भाजपा नेता हनुमत दीक्षित से उलझ गई। इस दौरान उन्होंने कार में बैठे हनुमत की शर्ट की कॉलर पकड़ कर चांटा रसीद कर दिया। मामला बढ़ने पर एएसपी नीलकमल मीणा, थानाधिकारी राधा रमण गुप्ता मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे तथा समझाइश कर पट्टिकाओं को सुरक्षित स्थान पर रख दिया। अचानक हुई घटना से माहौल गर्मा गया।

राजस्थान विधानसभा में भाजपा सदस्यों का सदन से दो बार वॉक आउट
जयपुर। राजस्थान की पन्द्रहवीं विधानसभा के फिर से शुरु हुए अष्टम सत्र के दूसरे दिन सोमवार को भी विपक्ष भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने हंगामा किया और दो बार सदन का बहिर्गमन किया।

प्रश्नकाल में विधायक चन्द्रकांता मेघवाल के सवाल केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थी के जवाब के बाद जब खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे तभी नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंंह राठौड़ ने पूरक प्रश्न किया जिसे अध्यक्ष डा सी पी जोशी ने अप्रासंगिक बताते हुए इसकी अनुमति नहीं देने पर राठौड़ ने कहा कि यह अप्रासंगिक कैसे हो गया। इस पर अध्यक्ष और राठौड़ में नोकझोंक हो गई और इस दौरान भाजपा के अन्य सदस्य भी बोलने लगे और वेल में आ गए और नारेबाजी करने लगे।

डा जोशी ने कहा कि अध्यक्ष को डिक्टेट नहीं किया जा सकता। अगर सदन नहीं चलाना है तो मत चलाइए। भाजपा सदस्य कुछ देर वेल में नारेबाजी करने के बाद 11 बजकर 21 मिनट पर सदन का बहिर्गमन कर गए और प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद सदन में लौटे। इसके बाद शून्यकाल में स्थगन प्रस्ताव पर कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर भाजपा के सदस्य फिर वेल में आ गये और नारेबाजी करने लगे इस बीच अध्यक्ष ने भाजपा के वासुदेव देवनानी का स्थगन प्रस्ताव पर बोलने के लिए नाम पुकारने पर वह बोलने लगे कि इस बीच भाजपा सदस्यों ने सदन का दूसरी बार बहिर्गमन किया।

तेलंगाना में सड़क किनारे पेड़ से कार टकराने पर भाजपा नेता की मौत
हैदराबाद। तेलंगाना के करीमनगर जिले में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं हुजूराबाद मंडल बीआरएस के पूर्व अध्यक्ष गोपू कोमुरा रेड्डी की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराने से मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना आज उस समय हुई जब रेड्डी करीमनगर से हुजूराबाद जा रहे थे। हुजूराबाद विधायक एटाला राजेंद्र के करीबी सहयोगी रेड्डी ने पूर्व में हुजुराबाद मंडल बीआरएस अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवा दी थी। वह राजेंद्र के साथ भाजपा में शामिल हुए थे।

ना फायर एनओसी, ना यूडी टैक्स जमा, फिर भी चल रहा भाजपा नेता राकेश जैन के घर में हॉस्टल
कोटा। कोचिंग नगरी कोटा में हर साल लाखों विद्यार्थी मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए आ रहे हैं। उन विद्यार्थियों के लिए रहने वाले हॉस्टलों में से अधिकतर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम तक नहीं है। ऐसा ही एक हॉस्टल है भाजपा नेता राकेश जैन का। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक और जीएमए प्लाजा के अध्यक्ष राकेश जैन का न्यू राजीव गांधी नगर में स्थित घर में ही पहले गुरु वात्सल्य के नाम से हॉस्टल चल रहा था। अब यह जीटो एम्बीशियन एक्स बॉयज हॉस्टल के नाम से संचालित हो रहा है। हॉस्टल में सरकार व प्रशासन की गाइड लाइन की पूरी तरह से पालना तक नहीं हो रही है। यहां रहने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। चार मंजिला इस हॉस्टल में जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी रहते है। वहां आग जनिक दुर्घटना होने पर उससे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम तक नहीं है। इतना ही नहीं हॉस्टल में प्रवेश व निकास की भी अलग-अलग सुविधा नहीं है। नगर निगम के फायर अनुभाग से जानकारी करने पर पता चला कि हॉस्टल संचालक ने फायर एनओसी तक नहीं ले रखी है। जिससे बच्चों के जीवन से खिलवाड़ करने के साथ ही नगर निगम को आर्थिक नुकसान भी पहुंचाया जा रहा है। इतना सब कुछ होने के बाद भी हॉस्टल मालिक राकेश जैन इस बात से ही मना कर रहे है कि उनके भवन में कोई हॉस्टल नहीं चलता।

कमाई व्यवसायिक की, पंजीयन इंस्टीट्यूशनल में
जीटो एम्बीशियन एक्स बॉयज हॉस्टल समेत अधिकतर हॉस्टल कमाई तो व्यवसायिक के रूप में कर रहे हैं। जबकि इनका पंजीयन इंस्टीट्यूशनल में किया जा रहा है। इस हॉस्टल में विद्यार्थियों से हर कमरे का करीब 15 हजार रुपए महीना किराया वसूल किया जा रहा है। जिसमें बिजली के बिल का खर्चा अलग से लिया जा रहा है। इतना अधिक किराया लेने पर एसी व भोजन की सुविधा का दावा तो किया जा रहा है लेकिन आग से सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं है। जबकि सबसे अधिक खतरा इसी से है। उसके बावजूद हॉस्टल सचालकों से टैक्स आवासीय का वसूल किया जा रहा है। वह भी हॉस्टल संचालक समय पर जमा नहीं करवा रहे हैं। जानकारी के अनुसार हॉस्टल संचालकों ने बिजली का कनेक् शन भी आवासीय ही ले रखा है।

कमरे के लिए फोन किया तो हॉस्टल चल रहा था, बाद में बंद बताया
ग्राहक बनकर बच्चे के हॉस्टल में कमरा लेने के लिए फोन किया तो कमल गोस्वामी नामक व्यक्ति ने फोन उठाया और हॉस्टल चलना बताया। जिसमें सिर्फ जैन समाज के बच्चों को ही कमरा देने की बात कही। उसका किराया भी 15 हजार रुपए महीना और बिजली के बिल का खर्चा अलग से लेना बताया। कमरा उपलब्ध नहीं होने पर पास के हॉस्टल में दिलवाने की बात कही। लेकिन जब उन्हें समाचार पत्र से बात करना बताया तो वे पलट गए और हॉस्टल चलने से ही इनकार कर दिया। कमल गोस्वामी ने बताया कि वे राकेश जैन का हॉस्टल लीज पर लेकर संभालते थे। लेकिन इस बार उसकी राशि अधिक होने से उन्होंने नहीं लिया। लेकिन हॉस्टल जीटो के नाम से संचालित हो रहा है।

एक लाख से अधिक का यूडी टैक्स बकाया
नगर निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश जैन के इस हॉस्टल का करीब एक लाख रुपए से अधिक का यूडी टैक्स भी बकाया है। वर्ष 2019-20 से 2022-23 तक चार साल से टैक्स ही जमा नहीं किया जा रहा। हर साल करीब 25 हजार रुपए से अधिक का टैक्स बन रहा है।

पेनल्टी में शत प्रतिशत छूट
हालत यह है कि यूडी टैक्स पर शत प्रतिशत की छूट भी दी गई है। वर्ष 2007 से 31 मार्च 2020 तक के टैक्स पर पेनल्टी में 27 हजार रुपए से अधिक की छूट दी गई है। उसके बाद 1 लाख 9 हजार से अधिक का टैक्स बकाया निकल रहा है। जिसे हॉस्टल संचालक ने जमा नहीं करवाकर नगर निगम को भी राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

पहले घर में ही हॉस्टल चलता था। लेकिन उसमें कई दिक्कतें आती थी। कोविड के समय तीन साल पहले हॉस्टल बंद कर दिया है। फिलहाल वहां कोई हॉस्टल संचालित नहीं हो रहा है। हॉस्टल की बिल्डिंग जहां की तहां है।
-राकेश जैन, भाजपा नेता व मालिक, जीटो एम्बीशियन एक्स बॉयज हॉस्टल, न्यू राजीव गांधी नगर

हॉस्टलों में सरकार व प्रशासन की गाइड लाइन पालना के लिए टीम बनाई हुई है। वह टीम रैंडमली हॉस्टलों की समय-समय पर जांच कर रही है।  कमियां पाई जा रही हैं उन्हें सुधरवाया जा रहा है। साथ ही पाबंद भी किया जा रहा है।  सभी हॉस्टलों में फायर उपकरण तो नहीं हैं लेकिन जिला कलक्टर के निर्देशन में की जा रही कार्रवाई से करीब 570 से अधिक हॉस्टलों में फायर उपकरण भी लग चुके हैं। पोर्टल पर विद्यार्थियों की हॉस्टल से संबंधित फीस व अन्य शिकायतें आने पर उनका भी समाधान किया जा रहा है।
- राजकुमार सिंह, एडीएम प्रशासन