casualty - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईरान का जबरदस्त पलटवार: इजरायल के डिमोना स्थित परमाणु संयंत्र पर लगातार बरसाई मिसाइलें, 100 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर
तेल अवीब। ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष ने शनिवार रात एक खतरनाक मोड़ ले लिया, जब ईरान ने इजरायल के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण दक्षिणी शहरों डिमोना और अराद पर भीषण मिसाइल हमला किया। इन हमलों में 100 से अधिक लोग जख्मी हो गए जिनमें से 11 की हालत गंभीर है। इन शहरों पर हुए हमलों का मुख्य उद्देश्य डिमोना के पास स्थित 'शिमोन पेरेज नेगेव परमाणु अनुसंधान केंद्र' को निशाना बनाना था। ईरान ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई इजरायल द्वारा नतांज परमाणु केंद्र पर किए गए हमलों के प्रतिशोध में की गई है।

ईरान के इन मिसाइल हमलों में दो बच्चों सहित 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 11 की हालत नाजुक बताई जा रही है। इजरायली मीडिया के अनुसार, देश की अत्याधुनिक वायु रक्षा प्रणाली कम से कम दो बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने में विफल रही, जिसकी अब उच्च स्तरीय जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि, डिमोना और अराद शहर नेगेव रेगिस्तान में स्थित हैं और इजरायल के संवेदनशील ढांचे का हिस्सा हैं। डिमोना को विश्व स्तर पर इजरायल के संदिग्ध परमाणु हथियार कार्यक्रम के केंद्र के रूप में जाना जाता है। अराद शहर कई प्रमुख इजरायली रक्षा बलों के ठिकानों के पास स्थित है और परमाणु संयंत्र में काम करने वाले कर्मियों का आवासीय केंद्र भी है। ईरान ने इन दोनों शहरों को इसलिए चुना क्योंकि ये परमाणु बुनियादी ढांचे और सैन्य रसद की एक साझा श्रृंखला बनाते हैं।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस स्थिति को "भविष्य के अभियान की एक बहुत कठिन शाम" करार दिया है। उन्होंने और आईडीएफ के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एयाल ज़मीर ने संकल्प लिया है कि इजरायल सभी मोर्चों पर अपने दुश्मनों के खिलाफ मजबूती से लड़ना जारी रखेगा। नेतन्याहू ने प्रभावित शहरों के महापौरों से बात कर उन्हें सुरक्षा और जवाबी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

काबुल नरसंहार: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया 400 लोगों की हत्या का आरोप, पाकिस्तानी सरकार ने किया खारिज
काबुल। अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की सेना पर राजधानी काबुल में नशा मुक्ति केंद्र पर हवाई हमला करने का आरोप लगाया, जिसमें कम से कम 400 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी मंगलवार को अल जजीरा ने दी। हालांकि, पाकिस्तान ने इस दावे को झूठा और जनमत को गुमराह करने वाला बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि उसने सोमवार को केवल काबुल और नांगरहार प्रांत में सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था।

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत के अनुसार, काबुल के उमर व्यसन उपचार अस्पताल पर हमला स्थानीय समयानुसार सोमवार रात लगभग नौ बजे (16:30 जीएमटी) हुआ। उन्होंने एक्स पर लिखा कि अस्पताल में 2,000 बिस्तरों की क्षमता है और इस हमले में इमारत के बड़े हिस्से नष्ट हो गए। उन्होंने आगे कहा, दुर्भाग्यवश, मृतकों की संख्या अब तक 400 तक पहुंच चुकी है और लगभग 250 अन्य लोग घायल हुए हैं। बचाव दल वर्तमान में घटनास्थल पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने एवं पीड़ितों के शवों को निकालने का काम कर रहे हैं।

अफगान सरकार के एक अन्य प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने अस्पताल हमले की निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है और काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल को निशाना बनाया है। उन्होंने एक्स पर कहा कि अफगान सरकार ऐसे कृत्य को सभी स्वीकृत सिद्धांतों एवं मानवता के विरुद्ध अपराध मानती है।

वहीं, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि काबुल में किसी भी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया। एक्स पर एक पोस्ट में, पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने कहा कि हमलों में काबुल और नंगरहार में अफगान तालिबान और अफगानिस्तान स्थित पाकिस्तानी लड़ाकों के सैन्य प्रतिष्ठानों एवं आतंकवादी समर्थन अवसंरचना को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं का उपयोग निर्दोष पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ किया जा रहा था।

मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा की गई लक्षित कार्रवाई सटीक एवं सावधानीपूर्वक थी ताकि कोई भी अप्रत्यक्ष नुकसान न हो। मंत्रालय ने कहा कि अफगान प्रवक्ता मुजाहिद का दावा पाकिस्तान विरोधी भावना भड़काने और तालिबान द्वारा सीमा पार आतंकवाद के लिए अवैध समर्थन को छिपाने के उद्देश्य से किया गया है।

पाकिस्तान की ओर से ये टिप्पणियां संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा अफगानिस्तान की तालिबान सरकार से आतंकवाद से निपटने के प्रयासों को तुरंत तेज करने के आह्वान के कुछ घंटों बाद आईं। पाकिस्तान काबुल पर सशस्त्र समूहों, विशेष रूप से पाकिस्तानी तालिबान को पनाह देने का आरोप लगाता रहा है  जिसके बारे में उसका कहना है कि वह पाकिस्तान में हमले करता है।

इससे पहले, अफग़ान अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को दक्षिण-पूर्वी अफग़ानिस्तान में हुई गोलीबारी में दो बच्चों सहित चार लोग मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता मुस्तगफर गुरबाज ने कहा कि पाकिस्तान से दागे गए मोर्टार के गोले खोस्त प्रांत के गांवों में गिरे और कई घरों को नष्ट कर दिया। दोनों देशों के बीच पिछले महीने उस समय झड़प शुरू हुई जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हवाई हमले किए जिसमें इस्लामाबाद ने सशस्त्र समूहों को निशाना बनाने की बात की। अफगानिस्तान ने इन हमलों को अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया और जवाबी हमला किया।

पाकिस्तान के बाजौर इलाके में आतंकवादी हमला: विस्फोटक से लदे वाहन के चेकपोस्ट से टकराने पर 11 पुलिसकर्मियों की मौत 7 अन्य घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
पाकिस्तान। पाकिस्तान के बाजौर इलाके में एक बड़ा आंतकवादी हमला हुआ है, जिसमेंं 11 सुरक्षा बल के जवानों की मौत हो गई है। इस बात की पुष्टि सेना ने की है। सेना ने जानकारी देते हुए कहा कि इस हादे में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 7 लोग भी घायल हुए है।

बताया जा रहा है कि आतंकियों ने खैबर पख्तूनख्वा के बजौर जिले में बनी एक संयुक्त सुरक्षा चौकी को अपना निशाना बनाते हुए हमलावरों ने विस्फोट से भरी एक गाड़ी को चौकी की दीवार से टकरा दिया, जिसके कारण 11 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। इस हादसे में एक मासूम बच्ची की भी मौत होने की खबर सामने आ रही है।

इस हादसे के बारे में आईएसपीआर ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 फरवरी सोमवार को बाजौर जिले में सुरक्षाबल और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों के जॉइंट चेक पोस्ट पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादियों ने हमला करने की कोशिश की थी लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो सके। फिलहाल, मौके पर सुरक्षाबल मौजूद है।

जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में भीषण हादसा, आग लगने से बीएसएफ जवान की मौत
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आग लगने की घटना में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक कांस्टेबल की मौत हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि बांदीपोरा के मदार इलाके में बीएसएफ बैरक में रविवार रात करीब 2:30 बजे आग लग गयी, जिससे लकड़ी का ढांचा पूरी तरह जल गया।

इसके आगे अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब के जालंधर के रहने वाले बीएसएफ कांस्टेबल रमेश कुमार घटना के समय बैरक के अंदर थे और खुद को बचा नहीं पाए। आग से जलने की वजह से उनकी मौत हो गयी। शव को मेडिकल-लीगल औपचारिकताओं के लिए जिला अस्पताल बांदीपोरा ले जाया गया है। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।