Cyprus - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बुल्गारिया ने रूसी नागरिक इगोर ग्रेचुश्किन को किया रिहा: जहाज विस्फोट मामले में किया गया था गिरफ्तार, 121 लोगों की हुई थी मौत
मॉस्को। बुल्गारिया ने रूसी नागरिक इगोर ग्रेचुश्किन को रिहा कर दिया है, जिन्हें बेरूत में जहाज विस्फोट के सिलसिले में हिरासत में लिया गया था। रूसी नागरिक ग्रेचुश्किन के वकील येकातेरिना दिमित्रोवा ने यह जानकारी दी। ग्रेचुश्किन उस जहाज के मालिक थे, जिसके माल में बाद में 2020 में बेरूत बंदरगाह पर विस्फोट हुआ था। उन्हें इंटरपोल वारंट पर बुल्गारिया में हिरासत में लिया गया था। यह गिरफ्तारी छह सितंबर को बुल्गारिया की राजधानी सोफिया के हवाई अड्डे पर हुई, जहाँ 48 वर्षीय रूसी नागरिक ग्रेचुश्किन साइप्रस से पहुँचे थे।

वकील दिमित्रोवा ने कहा, ग्रेचुश्किन को रिहा कर दिया गया है। उन्हें देश छोडऩे के लिए अदालत के मूल आदेश की प्रति प्राप्त करनी पड़ी और यात्रा प्रतिबंध हटवाना पड़ा, जिसमें अतिरिक्त एक-दो सप्ताह लग गए। वह अब पूरी तरह से स्वतंत्र हैं और परिवार के साथ साइप्रस में रह रहे हैं।

गौरतलब है कि, चार अगस्त 2020 को बेरूत बंदरगाह पर एक विनाशकारी विस्फोट हुआ था। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, यह विस्फोट 2,750 टन अमोनियम नाइट्रेट के भंडारण के दौरान हुए धमाके से हुआ, जिसे 2014 में एक जहाज से जब्त कर गोदाम में रखा गया था। इस हादसे में 121 लोगों की मौत हुई, 6,000 से अधिक लोग घायल हुए और करीब तीन लाख लोग बेघर हो गए। विस्फोट से तटीय इलाके के दो बड़े रिहायशी क्षेत्र लगभग पूरी तरह तबाह हो गए थे।

मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति और प्रथम महिला को दिए खास उपहार
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मध्य पूर्व में स्थित देश साइप्रस के दौरे पर थे। यहां पर उन्होंने साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स और उनकी पत्नी से मुलाकात की और सम्मान स्वरूप कुछ उपहार भेंट किए। प्रधानमंत्री मोदी ने साइप्रस की फर्स्ट लेडी फिलिपा करसेरा को सिल्वर क्लच पर्स गिफ्ट किया है। यह पर्स आंध्र प्रदेश की पारंपरिक कारीगरी से बना है। इस पर्स को रिपोसे तकनीक (किसी धातु की कला तकनीक) से बनाया गया है।

यह सिल्वर क्लच पर्स मॉर्डन डिजाइन और पारंपरिक धातु शिल्प का मेल है। पर्स के ऊपर मंदिरों और शाही कलाओं से प्रेरित नक्काशीदार फूलों की डिजाइन बना हुआ है। पर्स के बीच में मूल्यवान पत्थर जड़ा हुआ है, जो इसकी भव्यता को और बढ़ाता है। इसका आकर्षक हैंडल, सजा हुआ किनारा इसे शाही लुक दे रहा है। ये पर्स भारत की समृद्ध हस्तकला परंपरा को दर्शाता है।

राष्ट्रपति को कश्मीरी रेशमी कालीन
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स को कश्मीरी रेशमी कालीन दिया है। कालीन में हलके पीले और लाल रंग के बॉर्डर हैं। कालीन के बीच में गहरा लाल रंग है। कालीन में बेल-बूटे और ज्यामितीय डिजाइनें हैं। कालीन में टू-टोन इफेक्ट से, ऐसा लग रहा है कि यह रंग बदलता है। यह दौरा, जो दो दशक से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला साइप्रस दौरा है, तुर्की के संदर्भ में महत्व रखता है, जिसने 1974 से साइप्रस के एक हिस्से पर कब्जा किया हुआ है और भारत-पाकिस्तान तनाव में पाकिस्तान का समर्थन किया था। साइप्रस ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद आतंकवाद के विरुद्ध भारत का साथ दिया था, और यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को सशक्त करती है तथा प्रधानमंत्री यहीं से जी7 शिखर सम्मेलन के कनाडा रवाना हो गए हैं।

पीएम मोदी को मिला साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक अलंकरण, कहा- यह किसी नरेन्द्र मोदी का नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान
निकोसिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सोमवार को यहां साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किया गया। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने राष्ट्रपति महल में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया और द्विपक्षीय बैठक के बाद एक संक्षिप्त समारोह में साइप्रस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘दि ग्रांड क्रॉस ऑफ दि ऑर्डर ऑफ मकारियोस-3’ से अलंकृत किया।

इस मौके पर मोदी ने कहा कि यह किसी नरेन्द्र मोदी का नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है और वह भारत के नागरिकों की ओर से पूरी विनम्रता से इस सम्मान को स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने भारत एवं साइप्रस के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने पर भी बल दिया।

यूक्रेन को हथियार नहीं भेजेने की साइप्रस ने ये बताई वजह
निकोसिया। साइप्रस ने कहा है कि उसके नेशनल गार्ड को उत्तरी हिस्से पर काबिज तुर्की की सेना से सामना करने के लिए फिलहाल हथियारों की बहुत जरूरत है, लिहाजा वह यूक्रेन को हथियार नहीं भेज सकता है।

सरकार के प्रवक्ता कोन्स्टेंटिनोस लेटिम्बियोटिस ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। यह बयान यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव की यात्रा के दौरान दिया गया है। रेजनिकोव ने अपनी यात्रा के दौरान साइप्रस के रक्षा मंत्री माइकलिस जॉर्जलास से मुलाकात की।

साइप्रस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दोनों मंत्रियों ने यूक्रेन, साइप्रस और व्यापक पूर्वी भूमध्यसागरीय क्षेत्र में विकास एवं सुरक्षा स्थिति के बारे में चर्चा की। रेजनिकोव ने बैठक से पहले सीबीसी स्टेट टेलीविजन को बताया था कि यूक्रेन को विमान भेदी प्रणाली और अतिरिक्त आक्रामक हथियारों की जरूरत है। साइप्रस का नेशनल गार्ड हेलिकॉप्टर, टैंक और बख्तरबंद ट्रक जैसे ज्यादातर रूस निर्मित हथियारों से लैस है।

लेटिम्बियोटिस ने बताया कि साइप्रस अपने नेशनल गार्ड को किसी भी हथियार से वंचित नहीं कर सकता क्योंकि वह तुर्की सेना के 40,000 ताकतवर जवानों का सामना कर रहा है, जिन्होंने 1974 से द्वीप के उत्तरी एक तिहाई हिस्से पर कब्जा कर रखा है।

उन्होंने कहा, ''साइप्रस गणराज्य ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह सैन्य रूप से (यूक्रेन को) योगदान नहीं दे सकता क्योंकि वह बिना हथियारों के नहीं रह सकता है।"