Rinku Singh - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रिंकू सिंह को नहीं मिलेगी BSA की नौकरी, शिक्षा बनी बड़ी बाधा : 8वीं पास हैं रिंकू, बीएसए के लिए PG डिग्री जरूरी
लखनऊ। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत बीएसए पद पर नियुक्ति में उनकी शैक्षिक योग्यता आड़े आ रही है, जिसके चलते उनकी फाइल रोक दी गई है। इस बारे में विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आगे जो भी निर्देश होंगे, उस आधार पर कदम उठाए जाएंगे।

खेलों के लिए सुविधाओं के विकास और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन को प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। विगत 8 सालों में एक तरफ ग्रामीण स्तर तक स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास हुआ है, तो दूसरी तरफ पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानजनक पुरस्कार राशि देने के साथ उन्हें सरकारी नौकरी की सुविधा दी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों के माध्यम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने के मामले में उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी राज्य है।

इसी क्रम में एक माह पहले पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने 11 खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में नौकरी ऑफर किया था, जिसमें रिंकू सिंह को बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर जॉइनिंग करने की संस्कृति की गई थी। रिंकू सिंह की नौकरी में सबसे बड़ी बाधा उनकी शैक्षिक योग्यता आड़े आ रही है। इस बारे में विभागीय अधिकारियों का कहना है कि रिंकू सिंह की फाइल मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई थी पर, शैक्षिक योग्यता न होने से रोक दी गई है।

बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल का कहना है कि रिंकू सिंह से उनकी शैक्षिक योग्यता के डॉक्यूमेंट प्रस्तुत करने के लिए पत्र भेजा गया था। जिसके बाद पूरी फाइल मुख्यमंत्री को संस्तुति के लिए भेजी गया थी। लेकिन शैक्षिक योग्यता की कमी के चलते फाइल रोक दी गई है। उनका कहना है कि अभी उनके नौकरी की प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। आगे जो भी निर्देश होंगे, उससे अवगत कराया जाएगा।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार बीएसए पद पर तैनाती के लिए अभ्यर्थी को पोस्ट ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। स्पोर्ट्स कोटा के तहत रिंकू सिंह को यह पद पर नौकरी ऑफर किया गया था, मगर मौजूदा समय रिंकू सिंह केवल कक्षा आठवीं पास है। यदि इस पद पर नियुक्ति मिल भी जाती तो उन्हें 7 साल के अंदर पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री हासिल करनी पड़ती। पर उनकी मौजूदा शैक्षिक योग्यता और सरकार द्वारा तय समय अवधि की सीमा में योग्यता पूरी नही हो सकती है। यही वजह है कि उनकी नियुक्ति को फिलहाल, रोक दिया गया है।

टीम इंडिया में चयन के बारे नहीं सोच रहा: रिंकू
कोलकाता। आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनकर उभरने वाले रिंकू सिंह ने कहा है कि गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आखिरी ओवर में पांच छक्के जड़ने के बाद उनका जीवन काफी बदल गया है और अब अधिक लोग उन्हें पहचानने लगे हैं।  केकेआर के लिए बतौर फिनिशर चमकने वाले रिंकू ने शनिवार रात लखनऊ सुपर जायंट््स के खिलाफ 33 गेंद पर 67 रन की नाबाद पारी खेली, हालांकि उनकी टीम जीत से एक रन दूर रह गई।  जब रिंकू से पूछा गया कि क्या गुजरात के खिलाफ पांच गेंदों पर जड़े गये पांच छक्के उनके दिमाग में चल रहे थे, तो उन्होंने कहा, वह बात मेरे दिमाग में थी। मैंने वे पांच छक्के जड़े थे, इसलिये मैं शांत था और मुझे उम्मीद थी कि मैं स्थिति को संभाल लूंगा। हमें आखिरी ओवर में 21 रन चाहिये थे। मैं एक गेंद को ठीक से नहीं मार सका और वह चौका चला गया।

59.25 की औसत से बनाए 474 रन
रिंकू ने पिछले आईपीएल में लखनऊ के खिलाफ 15 गेंद पर 40 रन की आतिशी पारी खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। इस सीजन में 59.25 की औसत से 474 रन बनाने वाले रिंकू ने भले ही अपना सबसे सफल आईपीएल सीजन समाप्त किया हो, लेकिन वह फिलहाल भारतीय टीम में पहुंचने के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

अपनी मेहनत जारी रखूंगा
रिंकू ने कहा, मैं अपनी योजनाओं पर टिका रहूंगा और अभ्यास करता रहूंगा। नाम-इनाम आता रहेगा लेकिन मैं अपनी मेहनत जारी रखूंगा।  रिंकू ने इस सीजन गुजरात के खिलाफ एक ऐसी पारी भी खेली जो आईपीएल के इतिहास में अमर हो गई।  जब टीम को अंतिम पांच गेंदों पर 28 रन चाहिये थे तब उन्होंने पांच छक्के जड़कर अपनी टीम को अविश्वसनीय जीत दिला दी।  मेरा परिवार मेरे लिए खुश है रिंकू ने कहा, मेरा परिवार मेरे लिए खुश है। काफी सारी चीजें मेरे हित में गई हैं। जब मैंने पिछले साल (लखनऊ के विरुद्ध) वह पारी खेली थी तब लोगों ने मुझ पर ध्यान देना शुरू किया था।जब मैंने वे पांच छक्के जड़े तब कई लोग मेरा सम्मान करने लगे और कई लोग अब मुझे पहचानते हैं। अच्छा लगता है।

रिंकू की तारीफ के लिए शब्द नहीं हैं : नीतीश
कोलकाता। लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों रोमांचक मुकाबले में एक रन की हार के बावजूद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान नीतीश राणा मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह के साहसी प्रयास की तारीफ करने से नहीं चूके।

लखनऊ ने शनिवार रात खेले गये मुकाबले में केकेआर को एक रन से हराकर प्लेऑफ में जगह बनायी, जबकि केकेआर ने अपना सीजन 14 मैचों में छह जीत और आठ हार के साथ समाप्त किया। नीतीश ने कहा कि वह रिंकू के लिये बहुत खुश हैं और उनके पास उत्तर प्रदेश के इस युवा खिलाड़ी की तारीफ के लिये शब्द नहीं हैं।

नीतीश ने मैच के बाद कहा, मैच हमारे पक्ष में नहीं गया, लेकिन हम इस हार से काफी कुछ सीख सकते हैं और सुधार की भी बहुत गुंजाइश है। हम अगले सीजन में मजबूत टीम बनकर लौटेंगे। आपको प्लेऑफ में पहुंचने के लिये तीनों (बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग) मोर्चों पर अच्छा प्रदर्शन करना होता है। मुझे बुरा लग रहा है क्योंकि हमारे पास शीर्ष चार में पहुंचने की क्षमता थी, लेकिन हम अपनी गलतियों की वजह से वहां नहीं पहुंच सके।

केकेआर को जब दो ओवर में 41 रन की जरूरत थी तब रिंकू ने 19वें ओवर में नवीन उल हक के खिलाफ 20 रन जोड़े। आखिरी ओवर में जीत से 21 रन दूर केकेआर को यश ठाकुर की कसी हुई गेंदबाजी का सामना करना पड़ा। ठाकुर ने शुरुआती तीन गेंदों पर सिर्फ तीन रन दिये। रिंकू ने चौथी गेंद पर छक्का जड़ा, लेकिन पांचवीं गेंद पर चौका लगने के कारण केकेआर की हार लगभग सुनिश्चित हो गयी।

केकेआर को आखिरी गेंद पर आठ रन की जरूरत थी और रिंकू छक्का लगाने के बावजूद अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। वह अपनी जुझारू पारी में 33 गेंद पर छह चौकों और चार छक्कों के साथ 67 रन बनाकर नाबाद रहे।

नीतीश ने रिंकू की तारीफ करते हुए कहा, मुझे ऐसा लगता है कि मैंने सभी मैचों के बाद रिंकू की ही बात की है। मेरे पास उसकी तारीफ करने के लिये शब्द नहीं हैं। अगर वह ऐसी परिस्थिति में इतनी अच्छी बल्लेबाजी कर सकता है तो वह कुछ भी कर सकता है। मैं उसके लिये बहुत खुश हूं क्योंकि उसने बहुत मेहनत की है। अब पूरी दुनिया देख रही है कि वह क्या करने की क्षमता रखता है।

आईपीएल: रिंकू सिंह ने पांच गेंद पर लगातार जमाए पांच छक्के
अहमदाबाद। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच की आखिरी पांच गेंदों पर रिंकू सिंह के लगातार पांच छक्कों के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल में गुजरात टाइटंस को बेहद रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हराया। आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई टीम आखिरी 5 बॉल पर 5 छक्के जमाकर जीती है। कोलकाता को आखिरी ओवर में 29 रन बनाने थे। 20वें ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादव ने सिंगल लिया। इसके बाद रिंकू सिंह ने लगातार 5 छक्के जमाकर टीम को जिता दिया। गेंदबाज यश दयाल थे। गुजरात ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 204 रन बनाए। 205 रनों का टारगेट चेज करते हुए कोलकाता की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 207 रन बनाए।

राशिद खान के नाम हैट्रिक
गुजरात टाइटंस के कप्तान राशिद खान ने भी मैच में रिकॉर्ड बनाया है। खान ने आंद्रे रसेल, सुनील नरेन और शार्दूल ठाकुर को तीन गेंदों पर पैवेलियन भेजकर हैट्रिक बनाई।