Electricity Department - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विद्युत विभाग में होगी सीधी भर्ती, जताया आभार
जयपुर। विद्युत कंपनियों में अब सीधी भर्ती से कर्मचारियों की कमी दूर की जाएगी। इस संबंध में काफी समय से आंदोलन किया जा रहा था। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी यतींद्र कुमार ने बताया कि बढ़ते उपभोक्ताओं एवं ग्रिड स्टेशनों और कार्यालय में स्टाफ की भारी कमी चल रही थी।

संगठन द्वारा पत्र लिखकर लगातार प्रयास किया जा रहा था कि भर्ती होनी चाहिए बजट घोषणा में भर्ती की घोषणा एवं ऊर्जा विभाग की तरफ से जारी भर्ती पत्र जारी हुआ, जिसमें जूनियर इंजीनियर जूनियर 869 अकाउंटेंट-371 एवं कमर्शियल असिस्टेंट -765 की सीधी भर्ती की घोषणा हुई है अभी विद्युत प्रसारण में ग्रिड सब स्टेशनों के लिए  कर्मचारियों की और आवश्यकता है संगठन सरकार और प्रशासन का धन्यवाद प्रकट करता है।

विद्युत विभाग की अनदेखी से खतरे की स्थिति, भण्डेड़ा फीडर की 11 केवी लाइन पर नहीं हुआ रखरखाव
भण्डेड़ा। बांसी जीएसएस से जुड़ी भण्डेड़ा फीडर की मुख्य 11 केवी विद्युत लाइन लंबे समय से खतरे का कारण बनी हुई है। सड़क किनारे लगी छोटी साइज के पोलों और बढ़े हुए पेड़-पौधों के कारण लाइन बार-बार टूटकर गिर जाती है। मंगलवार शाम को भी तार टूटने से बिजली सप्लाई बाधित रही। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन विभाग की लापरवाही कभी भी बड़ा हादसा कर सकती है। किसानों का कहना है कि खेतों में बिजली सप्लाई के समय लाइन टूटने से फसलों में आग लग चुकी है। बार-बार फॉल्ट आने से सिंचाई कार्य बाधित हो रहे हैं।

पलेवा और फसल सिंचाई के दौरान बिजली गुल हो जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। विभाग द्वारा समय रहते लाइन की मरम्मत और पोल बदलने का कार्य नहीं किया जा रहा है।बांसी-भण्डेड़ा-सादेड़ा मार्ग पर लगे पोल छोटे होने से तार नीचे झूल रहे हैं, जिन पर पक्षियों के बैठने से अक्सर शॉर्ट सर्किट होता है। कई बार खेतों और सड़कों के किनारे आग लग चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी के मौसम में तेज हवाओं के कारण आग गांव तक पहुंचने लगी थी, जिससे बड़ी मुश्किल से नियंत्रण पाया गया। किसानों ने मांग की है कि विभाग शीघ्र ही क्षतिग्रस्त पांच पोलों और मुख्य लाइन को बदलकर नियमित रखरखाव करे, ताकि किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।

यह कहा अधिकारी ने
मैं नया आया हूँ। इस समस्या के समाधान के लिए लाइन को दिखवाया जाएगा। अगर समस्या अधिक होगी तो जल्दी समाधान किया जाएगा।
- सौरभ गौत्तम, जेईएन, जयपुर विद्युत वितरण निगम ग्रामीण, देई

असर खबर का -चार दिन बाद रोशन हुआ रामगंज, बिजली विभाग ने बदला ट्रांसफार्मर
देईखेड़ा। क्षेत्र की खरायता पंचायत के अंतर्गत आने वाले रामगंज गांव में आखिरकार चार दिन बाद अंधेरे से राहत मिली। नवज्योति में गुरुवार को ग्रामीण बेहाल, ट्रांसफार्मर खराब, अधिकारी बने मौन शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली विभाग सक्रिय हुआ और देर शाम विभागीय टीम ने गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी। गौरतलब है कि सोमवार को गांव का ट्रांसफार्मर अचानक जल गया था, जिससे पूरे गांव की बिजली व्यवस्था ठप हो गई थी। चार दिन तक गांव अंधेरे में डूबा रहा। मोबाइल चार्जिंग, पानी की मोटरें और घरेलू कार्य पूरी तरह प्रभावित रहे।

ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार समाचार प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया और पुराने ट्रांसफार्मर को बदलकर नया लगाया गया, जिससे देर रात बिजली आपूर्ति फिर से सुचारू हो गई। वार्ड पंच सुरेंद्र गोपाल, चंदोलिया देवी, लाल गुर्जर, मोरपाल गुर्जर, श्रीराम मोची, महावीर गुर्जर, रामदयाल अध्यापक सहित ग्रामीणों ने कहा कि नवज्योति की खबर से ही विभाग की नींद टूटी। ग्रामीणों ने समाचार पत्र का आभार जताते हुए कहा कि मीडिया ने उनकी आवाज उठाकर राहत दिलाई।

कागजों में ही चमक रही बिजली, अधिकारी बेपरवाह
नाहरगढ़। नाहरगढ़ बिलोदा गांव में इन दिनों बिजली विभाग की घोर लापरवाही से ग्रामीणों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। पिछले तीन दिनों से गांव में अंधेरा छाया हुआ है और चौंकाने वाली बात यह है कि बिजली विभाग के अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे। आलम यह है कि जेईएन और एईएन जैसे बड़े अधिकारी भी गायब हैं और कोई कर्मचारी गांव में झांकने तक नहीं आया। ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर बढ़ गया है कि उन्होंने खुद ही बिजली ठीक करने का जिम्मा उठा लिया।

अधिकारी नहीं उठा रहे फोन, नहीं पहुंचा कोई कर्मचारी
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने तीन दिन पहले ही बिजली खराब होने की जानकारी बिजली विभाग को दे दी थी, लेकिन विभाग कुंभकरणी नींद में सोया है। न कोई मिस्त्री आया, न कोई अधिकारी फोन पर मिला। एक ग्रामीण ने तो यहां तक कहा, लगता है हमारे गांव में बिजली कागजों में ही चमक रही है, असल में तो हम लालटेन' जला रहे हैं। पानी की किल्लत ने तो रही-सही कसर भी पूरी कर दी है, क्योंकि बिजली के बिना पंप नहीं चल पा रहे हैं। वहीं बिलोदा के सरपंच महेंद्र मीणा का गुस्सा तो बिजली के ट्रांसफॉर्मर की तरह धमाका कर रहा है। उन्होंने गुस्से में कहा तीन दिन से गांव में अंधेर नगरी है और इन अधिकारियों को कोई फर्क' नहीं पड़ रहा। ये विभाग वाले राजा बने बैठे हैं, इन्हें लगता है कि सब कुछ अपने आप ठीक हो जाएगा। स्थानीय निवासी मुकेश शर्मा ने बताया कि  हालत तो बद से बदतर हो गई है। उन्होंने कहा एक तरफ यह जानलेवा गर्मी और ऊपर से यह बिजली की कटौती, समझ नहीं आ रहा कि क्या करें। फ्रिज तो  अलमारी' बन गया है और रात में मच्छरों' से लड़ाई चल रही है। लगता है बिजली हमारी दुश्मन बन गई है। अब देखना यह होगा कि क्या बिजली विभाग अपनी नींद से जागेगा या ग्रामीणों को ही हाथ में औजार लेकर बिजली ठीक करनी पड़ेग।  गांव वाले तो यही कह रहे हैं जब अधिकारी नहीं सुनते, तो जनता ही अपनी सरकार है।

बिजली गिरी और हमारे 3-4 इंसुलेटर  पंचर हो गए हैं। जल्द ही ठीक करा देंगे।
-   रामस्वरूप, जेईएन, विद्युत विभाग

विद्युत विभाग की कार्रवाई : मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी करते पकड़ा 4 लाख से ज्यादा का लगाया जुर्माना
जयपुर। जयपुर डिस्कॉम की सतर्कता शाखा ने राजधानी जयपुर के सांगानेर ग्रामीण क्षेत्र में कार्रवाई करते बिजली चोरी का मामला पकड़ा है। सतर्कता शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार शर्मा एवं अधीक्षण अभियंता बीएल शर्मा के निर्देशन में अधिशाषी अभियंता चेतन स्वरूप भंसाली द्वारा कल्याण नगर नेवटा क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि उपभोक्ता संजय चौधरी के परिसर की जांच के दौरान परिसर में एक 15 किलोवॉट का अघरेलू श्रेणी का विद्युत कनेक्शन संचालित मिला।

मौके पर परिसर में एक थ्री फेज का मीटर लगा हुआ पाया गया, जिसकी जांच करने पर पाया गया कि मीटर में पल्स नहीं आ रही है। टीम द्वारा मीटर को ऊपर व पीछे का कवर हटाकर चैक किया गया तो पाया कि मीटर को काटकर क्षतिग्रस्त किया हुआ है, जिससे मीटर में पल्स ही रिकॉर्ड नहीं हो रही है। मौके पर उपभोक्ता द्वारा मीटर से छेड़छाड़ कर विद्युत चोरी करते हुए पाया गया और कनेक्शन को काटकर मीटर को जब्त कर लिया गया है। इस मामले में 4 लाख 32 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

एसीबी की कार्रवाई, विद्युत विभाग का लाईनमेन 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार
जोधपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की जोधपुर ग्रामीण इकाई द्वारा कार्रवाई करते हुये आरोपी खेमचन्द तकनीशियन प्रथम (लाईनमेन) केतुकला कार्यालय सहायक अभियन्ता विद्युत विभाग सेखाला डिस्कॉम जोधपुर को परिवादी से 10 हजार रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी जोधपुर ग्रामीण इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके बिजली कनेक्शन पर केतूकला के विधुत विभाग के तकनीशियन प्रथम (लाईनमेन) खेमचन्द द्वारा एक लाख रूपये की शीट फाडने का भय दिखाकर 15,000 रूपये की रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर हरेन्द्र महावर उप महानिरीक्षक पुलिस ए.सी.बी. जोधपुर के सुपरविजन में एसीबी जोधपुर ग्रामीण इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस सोनी के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनके द्वारा मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी खेमचन्द तकनीशियन प्रथम (लाईनमेन) केतुकला कार्यालय सहायक अभियन्ता विधुत विभाग सेखाला डिस्कॉम जोधपुर को परिवादी से 10 हजार रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी खेमचन्द लाईनमेन द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से 3 हजार रूपये रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

असर खबर का - एक साल बाद दीपावली से पहले पहुंची घर में बिजली
मनोहरथाना। दैनिक नवज्योति में "दीया तले अंधेरा" शीर्षक नाम से खबर प्रकाशित की थी। खबर चलने के बाद करीब 1 साल बाद दीपावली से पहले गरीब परिवार के घर बिजली  पहुंची। घर में बिजली पहुंचे हो घर के परिवार के लोगों के चेहरे पर खुशी छा गई। गरीब परिवार ने दैनिक नवज्योति अखबार को धन्यवाद दिया। खेरखेड़ा ग्राम पंचायत के लाडपुरा गांव के पीड़ित परिवार की दैनिक नवज्योति अखबार में खबर चलने के बाद बिजली विभाग के अधिकारी हरकत में आए और उसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने जावर थाने में खेरखेड़ा ग्राम पंचायत के लाडपुरा गांव के लोगों के खिलाफ परिवाद दिया और उसमें बताया था कि गांव के ही कुछ लोग शिवनारायण पिता भंवरसिंह के बिजली का मीटर नहीं लगाने दे रहे और बिजली नहीं जोड़ने दे रहे इसको लेकर जावर थाना अधिकारी विष्णु प्रसाद पंकज ने लाडपुरिया गांव पहुंचकर पूरे मामले को देखा उसके बाद उन्होंने काफी प्रयास किया बड़ी मशक्कत से लोगों को समझाया। उसके बाद  गरीब परिवार के करीबन 1 साल बाद दीपावली से पहले  घर में बिजली जुड़वा दी। घर में बिजली देखकर छोटे छोटे बच्चों के चेहरे पर मुस्कान छा गई। ग्रामीण बताते है क जब से जावर थाना अधिकारी विष्णु प्रसाद पंकज आए हैं तब से ही क्षेत्र में अपराधियों में डर बना हुआ है। वही क्षेत्र में कोई भी विवाद हो जाता है तो उसको तुरत प्रभाव से कार्यवाही करते जिससे अपराधियों में डर का माहौल बना हुआ है। साथ ही गरीब पीड़ित लोगों से मिल कर न्याय दिलाते हैद्ध जिससे कही ना कही जावर थाना अधिकारी विष्णु प्रसाद पंकज गरीब पीड़ित लोगों के लिए किसी मसीहा से कम नहीं है जो खुद गरीब लोगो की सुनवाई कर उस पर जांच कर  कार्यवाही करते हैं। ग्रामीण बताते हैं कि ऐसा थाना अधिकारी पहले कभी नहीं देखा जो खुद पीड़ित गरीब लोगो से मिलकर उनसे बात करते और न्याय दिलाते हैं।

यह था पूरा मामला
खेरखेड़ा ग्राम पंचायत के लाडपुरा गांव में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिली थी यहां बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा शिवनारायण गुर्जर के घर का बिजली कनेक्शन के लिए बिजली के कनेक्शन के लिए डिमांड के पैसे जमा करा लिए गए और उसके बदले बिजली का मीटर दे दिया लेकिन पीड़ितों के घर पर बिजली तक नही पहुंच पाई। कई बार उपखंड अधिकारी तहसीलदार को  शिकायत की लेकिन उसके बाद भी बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा चक्कर कटवाया जा रहा थे लेकिन दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित के बाद बिजली विभाग के अधिकारी हरकत में आए और दीपावली से पहले पीड़ित के घर बिजली का कनेक्शन थाना अधिकारी विष्णु प्रसाद पंकज द्वारा ग्रामीणों को समझाकर करवा दिया इस दौरान मौके पर जावर थाना अधिकारी विष्णु प्रसाद पंकज, दिलीप सिंह परिचालक, बिजली विभाग से फीडर इंचार्ज सुनील चौधरी, मनात नारायण पटेल, एफआरटी कल्याण लोधा, प्रीतम भील आदि  मौके पर पहुंचे और गरीब परिवार के बिजली जुड़वाई।

लोहे के खंभे बने यमदूत, दहशत का माहौल
इन्द्रगढ़। इन्द्रगढ शहर के मुख्य बाजार व पुरानी कई बस्तियों में लगे बिजली के खंभों में कभी भी करंट दौड़ जाता है, जिससे कई मवेशियों की मौत हो चुकी है परंतु विभाग द्वारा बिजली के खंभो में वक्त बेवक्त करंट दौड़ने के मामले में खंभों को लेकर किसी प्रकार का कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाया जा रहा है। इन्द्रगढ शहर में अधिकतर जगह काफी पुराने समय से ही लोहे के बिजली के खंभे लगे हुए है। खंभों को लगे काफी ज्यादा समय हो जाने से कई खंभे गल चुके है व जीर्ण शीर्ण भी हो चुके है तथा अधिकतर खंभो में नीचे की और लगाया गया सीमेंट का कवच भी टूट चुका है। खंभे लोहे के होने के कारण इनमें विद्युत धारा त्वरित गति से प्रवाहित होती है और प्रवाहित करंट को रोकने के लिए खंभे के नीचे किसी प्रकार का आधार नही होने के कारण खंभे का करंट सीधा नालियों में भरे पानी में या मकानों की दीवारों में आ जाता है जिससे कई मवेशी करंट की चपेट में आने से काल कवलित हो चुके है तथा कई मकानों की दीवारों में करंट उतर आने से मकान में रहने वाले लोगों को बिजली के झटके भी लग चुके है। स्थानीय निवासियों द्वारा जब इस समस्या के समाधान के लिए बिजली विभाग के आला अधिकारीयों को अवगत करवाया जाता है तो थोडी देर बिजली बंद करवाकर करंट की समस्या का अस्थाई समाधान कर दिया जाता है। फिर कुछ दिनों बाद ही बंदरों की उछल कूद से या आंधी तूफान आने से वापस वही समस्या पैदा हो जाती है जिसे बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा अस्थाई रूप से ठीक कर दिया जाता है। परंतु इस समस्या का स्थाई समाधान आज तक भी नहीं हो पाया है।

क्षैत्र के लोगों का कहना है कि विभाग द्वारा लगाए गए बिजली के खंभे काफी समय पहले लगाए गए थे, उस समय सीमेंट के खंभे नही होते थे इस कारण लोहे के खंभे लगाए गए थे तथा उस समय जहां खंभे लगाए गए थे वहा सघन बस्ती या आबादी क्षैत्र नही था जिस कारण किसी प्रकार की परेशानी नही होती थी तथा उस समय लगाए गए लोहे के खंभों के नीचे के हिस्से में सीमेंट का कवच बनाया जाता था तथा उस पर लोहे के कांटों की बाढ लगाई जाती थी जिससे किसी दुर्घटना से बचा जा सके। अब धीरे धीरे बस्तियों का विकास हुआ है तथा मकानों में लोग रहने लगे है तो लोहे के खंभे उनके लिए घातक सिद्ध हो रहे है। वहीं अब एक भी खंभे पर लोहे के कांटे नही है तथा कई खंभे तो जीर्ण शीर्ण अवस्था में है तथा उनका सीमेंट का कवच भी टूट चुका है ऐसे खंभे कभी भी तेज हवा के साथ गिर भी सकते है तथा किसी बडी दुर्घटना का कारण बन सकते है। विभाग द्वारा कुछ जगह लोहे के खंभो की जगह सीमेंट के खंभे लगाए भी गए है परंतु वहां पूर्व में लगे लोहे के खंभो को नही हटाया है तथा उनके पास ही सीमेंट के खंभे लगाकर उन पर कनेक्शन कर दिए गए है। वो जीर्ण शीर्ण खंभे नीचे से गल चुके है तथा उनका टूटकर गिरने का अंदेशा किसी बडे हादसे को न्यौता दे रहा है। वार्ड नम्बर 12 में हनुमान प्रसाद तिवारी के मकान के पास सघन बस्ती में लगे लोहे के खंभे में कई बार करंट उतर चुका है तथा पास में बनी नाली के पानी में करंट आने के कारण कई अन्य मवेशी अपनी जान गंवा चुके है। शनिवार को भी खंभे में आ रहे करंट के कारण नाली के पानी में करंट आने से एक सुअर की मौत हो गई है। विभाग को सूचना करने पर विभाग द्वारा तार को सही कर अस्थाई समाधान कर दिया गया। जबकि मोहल्ले के लोगो का कहना है कि मोहल्ले में लगे तीन चार लोहे के खंभो को तुरंत प्रभाव से बदलाया जाना चाहिए तथा इनकी जगह सीमेंट के खंभे लगाने चाहिए। इन खंभो में आए दिन बंदरों की उछल कुद व तेज हवा के कारण करंट दौडने लगता है जिससे मोहल्ले में रहने वाले लोगो व आने जाने वाले लोगो के लिए जान माल का खतरा बना रहता है। साथ ही गली मोहल्ले में खेलने वाले छोटे छोटे बच्चों के साथ भी इस अदृश्य मौत का भय निरंतर बना रहता है। कई बार तो खंभे में करंट आने से हनुमान प्रसाद तिवारी के मकान में लगे नलों के पानी में भी करंट आ जाता है जिसके झटके वो खुद व उनके परिवार के लोग कई बार खा चुके है। इसी प्रकार वार्ड नं0 12 के ही निवासी श्रीनाथ शर्मा का कहना है कि उनके मकान के दरवाजे के बिल्कुल पास ही काफी पुराना लोहे का खंभा लगा है, जिस पर कई बार करंट के झटके हमारे परिवार के सदस्यों को लग चुके है तथा घर के दरवाजे पर लगी लोहे की फाटक में तो आए दिन करंट आता रहता है। मुख्य बाजार अहिंसा मार्ग पर जाने वाले मोड पर लगा खंभा नीचे से पूरा गल चुका है तथा उसमें खंभे को रोकने के लिए कोई सपोर्ट भी नही है। बारिश के मौसम में तो हालात और ज्यादा खराब हो जाते है तथा उस समय तो मोहल्ले के लोगो में दहशत का माहौल बना रहता है। पुरानी कोतवाली मे रहने वाले आरिफ का कहना है कि खंभा मेरे मकान के अंदर ही आ रहा है तथा खंभे के पास बनी छत पर ही हम दिन रात काम करते रहते है। बारिश के मौसम में खंभे में कई बार बहुत भंयंकर तरीके से स्पार्किंग होती है जिसके अंगारे छत पर ही गिरते है तो हमेशा हमारी घर परिवार की जान जोखिम में रहती है।

वार्ड नं0 12 खंभे में करंट की जानकारी प्राप्त हुई है, वहां समस्या का समाधान कर दिया गया है। सीमेंट के खंभों की लबाई कम होने के कारण उन्हे लोहे के खंभों के स्थान पर नही लगाया जा सकता है परंतु कल ही कर्मचारियों को भेजकर इस समस्या को दिखवाया जाएगा तथा बहुत जल्द इस समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा।
- शेलेन्द्र कुमार गुप्ता सहायक अभियंता जेवीवीएनएल इन्द्रगढ़

हमारे घर के पास लोहे का खंभा लगा है जिसमें कभी भी करंट दौड जाता है तथा आए दिन मवेशियों की मौत होती है तथा घर की दीवारों व नल के पानी में भी करंट आता है। खंभे के कारण छत के पास भी तारों का जंजाल बना हुआ है जिस कारण छत पर जाने में भी डर लगा रहता है। विभाग को इस पर जल्द ही ध्यान देना चाहिए।
- हनुमान प्रसाद तिवारी निवासी वार्ड नं0 12 इन्द्रगढ़

पुराने थाने के चैक में लगे लोहे के खंभे के नीचे का सीमेंट का कवच टूट गया है तथा खंभा भी थोडा झुक गया है जो कभी तेज आंधी में गिर भी सकता है। सामने चौक में सुबह से लेकर शाम तक बच्चें खेलते रहते है तो बच्चों के साथ भी किसी हादसे का भय निरंतर बना रहता है। विभाग द्वारा इस तरह के जीर्ण शीर्ण हो चुके खंभो को तुरंत प्रभाव से बदलवाना चाहिए।
- गोपाल लाल गौड निवासी वार्ड नं0 12 इन्द्रगढ।

पुराने समय में लगा खंभा अब पूरी तरह से मेरे मकान की छत पर आ गया है जिस कारण बहुत परेशानी होती है। बारिश के समय छत पर निकलना ही बंद कर देते है। छोटे छोटे बच्चें छत पर खेलते रहते है तो उनके साथ भी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। जल्दी ही इसका कोई स्थाई समाधान जरूर होना चाहिए।
- आरिफ हुसैन निवासी पुरानी कोतवाली इन्द्रगढ।

इन्द्रगढ में इस तरह के पुराने लोहे के खंभे अधिकतर जगह लगे हुए है। जो कई प्रकार से जीर्ण शीर्ण हो चुके है विभाग द्वारा जल्द ही इनके बारे में कुछ निर्णय करना बहुत जरूरी है। अब तो भूमिगत लाइने भी डाली जा सकती है।
-अशोक शर्मा (लाला) निवासी इन्द्रगढ।

मेरे घर के दरवाजे के सामने ही लोहे का खंभा है दिनभर में कई बार घर के बाहर आना जाना पडता है तो हमेशा करंट का भय बना रहता है। घर के दरवाजे पर लगी लोहे की फाटक में तो आए दिन ही झटके लगते है। घर में छोटे छोटे बच्चें भी है तो हादसे की आशका बनी रहती है।
- श्रीनाथ शर्मा निवासी वार्ड नं0 12 इन्द्रगढ़

अघोषित बिजली कटौती बनी जी का जंजाल
चौमहला। चौमहला गंगधार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों  उमस भरी गर्मी में रात्रि के समय  हो रही बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। बिना बिजली के रातों की नींद हराम हो गई है। उमस भरी गर्मी में छोटे बच्चे, महिलाओं, बुर्जुगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती को लेकर  सरकार, बिजली विभाग के अधिकारियों  व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ क्षेत्रवासियों में आक्रोश भड़क रहा है।  सोशल मीडिया पर क्षेत्रवासी बिजली की समस्या को लेकर भारी विरोध कर रहे है। चौमहला ,गंगधार कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले एक सप्ताह से हो रही अघोषित कटौती से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रात को घंटों तक होने वाली  बिजली कटौती से आमजन त्रस्त है ,उनकी रातों की नींद हराम हो रही है। क्षेत्र में शनिवार रात्रि को 10.30 बजे से 1.55 तक, रविवार रात्रि को 11.20 से 2 बजे तक और सोमवार रात्रि को 10.23 से 12.26 तक बिजली बंद रही। इस दौरान लोग गर्मी उमस से परेशान रहे। महिलाएं बच्चे भी परेशान रहे।बिजली कटौती के चलते पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। यदि समय रहते बिजली आपूर्ति में सुधार नही हुआ परेशान लोग  कभी भी सड़कों पर उतर सकते है। क्षेत्र के  जनप्रतिनिधि भी चुप्पी साधे हुये है। चौमहला सहित क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से अघोषित बिजली कटौती की जा रही है जिससे आम लोग परेशान है। कटौती का कोई समय निर्धारित नही है, बिजली कब आएगी इसका जवाब ना बिजली विभाग के अधिकारियों के पास है और ना ही अन्य किसी के पास। जनप्रतिनिधि भी आम जनता को उनके हालात पर छोड़ चुप्पी साधे बैठे है। दिन के समय हो रही कटौती से बिजली से जुड़े व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं। बिजली कटौती के चलते जलापूर्ति भी प्रभावित हो रही हैं। नलों में पानी कब आएगा, कितनी देर आएगा ये भी लोगों को पता नही चल पाता है। जलापूर्ति बाधित होने पर पीएचईडी वालों का भी रटा रटाया जवाब होता हैं लाइट नही थी तो पानी कैसे आएगा। इधर बिजली विभाग के तो महीनों से लोड सेटिंग, जीरो लोड या आगे से बन्द वाले स्थाई जवाब है।

क्षेत्रवासी हो रहे परेशान
अघोषित बिजली कटौती से आम जन परेशान हो रहे है। रात्रि के समय घंटों बिजली गुल रहने से इस भीषण गर्मी में लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है।
- मकसूद अली बोहरा, चौमहला

बिजली कटौती से बहुत परेशानी हो रही है। महिलाए छोटे-छोटे बच्चे देर रात्रि तक घरों के बाहर बैठे रहते क्योंकि बिना पंखे कूलर के वे सो नही पाते।
- डॉ अय्यूब मंसूरी, चौमहला

सरकार को आमजन का ध्यान रखते हुए अघोषित बिजली कटौती तुरंत बंद करवानी चाहिए।
- अशोक मीणा, चौमहला

बिजली कटौती से लोगों का जीना दुश्वार हो गया। रात्रि समय बिजली बंद रहने से गर्मी उमस से हाल बेहाल हो रहे है।
- संजय जैन

स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर जयपुर के निर्देश पर लोड सेटिंग (जीरो लोड) के कारण 132 केवी प्रसारण पावर हाउस से ही सप्लाई बंद हो जाती है। यह हमारे हाथों में नही होता है ना ही हमे इसकी जानकारी होती है।
- माधेवंद्र सिंह, सहायक अभियंता जयपुर वितरण निगम चौमहला

बिजली कटौती को लेकर विभाग के मंत्री से बात कर समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया। मंत्री ने बताया कि दिन के समय सौर और पवन ऊर्जा से बिजली मिल रही है। रात्रि के समय थोड़ी दिक्कत है। शीघ्र ही समाधान कर दिया जाएगा। जिला कलक्टर व एमडी से भी चर्चा की है। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर हूं।
- कालूराम मेघवाल, विधायक डग विधानसभा क्षेत्र

बिजली कटौती में भी करंट, ग्रामीणों के छूटे पसीने
मनोहरथाना। जहां पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की मार जूझ रहा है, वहीं मनोहरथाना कस्बे में पिछले तीन हफ्तों से लाइट विभाग द्वारा कभी भी लाइट बंद कर दी जाती है। अघोषित बिजली की कटौती से कस्बेवासी बहुत ज्यादा परेशान है। बिजली विभाग  द्वारा अधिकांश तौर पर रात  के समय ही बिजली कटौती की जा रही है जिससे बड़ों की ही नहीं छोटे बच्चों की भी नींद हराम हो गई है। भीषण गर्मी के बीच बिना लाइट के रात में ही नहीं दिन में भी बिजली कटौती से व्यवसाय बाधित हो रहा है, कस्बे में 24 घंटे में मुश्किल से 15 घंटे ही लाइट आ रही है, कभी सुरजपोल गेट के अंदर लाइट आती हैं तो बाहर नहीं आती है तो कभी सुरजपोल गेट के बाहर लाइट आती हैं तो अंदर नही आती हैं, कस्बेवासियों का कहना है कि ऐसा लगता है जैसे सुबह शाम लाइट की कटौती कर रहे हो  कस्बे में विगत तीन हफ्तों से भारी बिजली कटौती हो रही है। भीषण गर्मी में जहां अधिकतम तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्यियस तक चल रहा है। वही पिछले हफ्ते में व्यापारियों द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन आज तक स्थिति में कोई सुधार नहीं आया। अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों को परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। भारी गर्मी पड़ने की वजह से बूढ़े-बुजुर्ग, बच्चे परेशान हो रहे हैं। रात्रि के समय खाना बनाने में कई महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर इसी तरह लाइट कटौती होती रहेगी तो मजबूरन सड़कों पर आकर बिजली विभाग के विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

विद्युत विभाग बिजली व्यवस्था कस्बे में दुरुस्त नहीं कर पा रहा है, कस्बे में बिजली कटौती अनवरत जारी है, जिससे आमजन को भीषण गर्मी में बहुत परेशानी महसूस हो रही है। सुबह से ही बिजली कटौती के चलते पूरा दिन खराब हो रहा है बार बार ट्रिपिंग होती हैं जिसको विद्युत विभाग टेक्निकल इश्यू बताकर पल्ला झाड़ लेता है।
- दिनेश शर्मा कस्बेवासी मनोहरथाना

सुबह और शाम को किचन का काम करना पड़ता है और ज्यादातर समय किचन में काम करने के दौरान ही लाइट चली जाती है जिससे की बहुत ज्यादा परेशानी आती हैं ।
- सीमा लखेरा गृहणी कस्बेवासी मनोहरथाना

सुबह 6 बजे ही लाइट बंद कर देते है जिससे नलों में भी पानी नहीं आता है साथ ही रसोईघर में काम करने के दौरान लाइट नहीं आने पर बहुत ज्यादा दिक्कत रहती है कई बार तो लाइट रात 8 बजे आती है ऐसे में खाना बनाने में समस्या आती है।
- नीरू शर्मा कस्बेवासी मनोहरथाना

इनका कहना है
सूरजपोल गेट के अंदर ट्रांसफार्मर चेंज करते हैं जब लाइट जाती है और सुबह लाइट जाने का कारण यह है कि क्या सुबह 6 से 8 के बीच में नल का समय रहता है और जनता की मांग है कि उस समय गरीबों के जिनके पास मोटर नहीं है गरीबों के पास नल का पानी पहुंच जाए उसके लिए लाइट बंद करते हैं और ऐसा करीब 4 से 5 साल से चल रहा है सुबह पहले 8 बजे तक कटौती करते थे लेकिन अब 7:30 बजे तक कटौती की जाएगी। गर्मी की वजह से लाइट के तार टूट रहे हैं और अब हम आइसोलेटर लगाएंगे हर ट्रांसफार्मर पर इसका प्रपोजल बना दिया गया है।
- योगेन्द्र कुमार मीणा, कनिष्ठ अभियंता, विद्युत विभाग मनोहरथाना

चंदीपुर जीएसएस: यमदूत बने 11 केवी बिजली लाइन के खंभे
चंदीपुर। चंदीपुर जीएसएस से पीपलखेड़ी बट्टूखेड़ी देवरी जागीर गुजरने वाले 11 केवी बिजली लाइन के खेतों में होकर गुजर रही लाइन के बिजली के टेढ़े-मेढ़े खंभे लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं, लेकिन बिजली विभाग इस समस्या की तरफ आंख मूंदे बैठा है। शायद बिजली विभाग को किसी बड़ी घटना का इंतजार है। खेतों में लगे खंभों की हालत इस कदर बिगड़ गई है कि वह किसी भी वक्त गिर सकते हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। वहीं चंदीपुर जीएसएस से करीबन 5 ग्राम पंचायतों के कई गांवों में विद्युत सप्लाई की जा रहे है, लेकिन को गांवों में जर्जर तार हैं जो कभी भी किसी बड़ी घटना का कारण बन सकते हैं। वहीं कई स्थानों पर लटकते और जर्जर तारों से आपूर्ति की जा रही है, जो हमेशा टूटकर गिरते रहते हैं, लेकिन विद्युत विभाग की ओर से इसे सही नहीं कराया जा रहा है। नतीजा मौत पर मौत से लोगों की खुशियां बिखर रही हैं।

जीएसएस बनने के बाद नहीं हुई मरम्मत
करीबन 2007,2008 में चंदीपुर जीएसएस का उद्घाटन हुआ था, उसके बाद से जीएसएस से निकलने वाली 11 केवी विद्युत लाइन की मरम्मत नहीं होने से बिजली के तार नीचे झूलने लगे, वहीं कही जगह खम्मे टेढ़े होने लगे हैं वैसे तो आबादी बढ़ने के साथ ही उपभोक्ता बढ़े, बिजली की खपत बढ़ी। तार जर्जर हो गए और अब आपूर्ति में बाधा बन रहे हैं। जिससे हमेशा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। लगातार तार टूटने, बिजली के तार में करंट प्रवाहित होने से लोगों की जान जा रही है। हादसे के बाद लोग शिकायत भी कर रहे हैं, लेकिन अब तो विद्युत लाइन का आलम यह हो गया कि कई जगह खम्मे टेढ़े हो रहे है वही कही खेरखेडा ग्राम पंचायतों के गांवों में खम्मो पर बिना इंसोलेटर के ही खम्मों पर बिजली के तार डले हुऐ है और अब तो तार झूलने लगे गए है जिससे कभी भी बड़े हादसे होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

बीते दिनों यह हुई घटना
करीबन 18 दिन पहले चंदीपुर जीएसएस की 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से बट्टूखेड़ी गांव के दंपती दुलीचंद,मांगीबाई की मौके पर ही मौत हो गई थी, मृतक के 13 साल की एक लड़की और 12 साल का एक लड़का है दंपती की मौत से उनका पूरा परिवार बिखर गया।  वहीं खेरखेड़ा पंचायत के टकलोन गांव के कन्हीराम पुत्र जिया बंजारा की 11 केवी की चपेट में आने से साल पहले दर्दनाक मौत हुई थी। ग्राम पंचायत जावर के सादला गांव के एक 25 वर्षीय युवक अंतिम पुत्र घांसी लाल लोधा की करीबन 5,6 महीने पहले कृषि कार्य करते समय दर्दनाक मौत हो गई थी। शोरती में जा रही 11 केवी विद्युत लाइन के तार नीचे झूलने के कारण एक साल पहले भूसा भरने आई पिकअप के में विद्युत तार टच होने से पिकअप ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई थी। कई जगह झूलते बिजली के तार टूटने से कई बार किसानों के खेतो में रखे भूसे ,लकड़ियां फसले सही कई अन्य सामान जलकर राख हो रहे है। 25 मई 2024 को गणेशपूरा गांव में 11 केवी विद्युत तार की चपेट में आने से किसान की भैंस की मौत हो गई। वही कई जगह तारों की चपेट में आने से जानवर मौत के घाट उतर गए लेकिन उसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं गया।

विभागीय अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
चंदीपुर जीएसएस से जाने वाली 11 केवी बिजली लाइन के तार और खम्भे कई जगह क्षतिग्रस्त हो रहे है अब तो बिजली लाइन यमदूत बनी हुए हैं, इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों,बिजली विभाग के अधिकारियों को शिकायत की। साथ ही कई बार 181 हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका।

चंदीपुर जीएसएस से खेरखेड़ा पंचायत में जब से विद्युत लाइन डाली गई है, जब से आज तक कोई भी मरम्मत कार्य नहीं हुआ अब तो आलम यह है कि पूरी खेरखेड़ा पंचायत के गांवों कि बिजली लाइन पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है, हर आठ दिन में तार टूटते रहते है वही कई जगह खम्मो में इंसुलेटर भी नहीं होने से आए दिन दुर्घटना होती रहती है, कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ।
- शंकरलाल बंजारा टकलोन ग्राम पंचायत खेरखेड़ा

2011 में यह विद्युत लाइन चालू हुई थी तब से आज तक इसकी कोई मरम्मत नहीं हुई आए दिन दुर्घटना हो रही है कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया लेकिन कोई हमारी नहीं सुनते।
- गंगाराम लोधा चंदीपुर

चंदीपुर जीएसएस से पाड़लिया गांव में 11 केवी के लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो रही है। पूर्व में भी तीन से चार बार साधारण सभा पंचायत समिति मनोहरथाना में अवगत कराने के उपरांत भी आज तक भी विद्युत लाइन सही नहीं की गई है, इससे पूर्व में भी कई तरह की आगजनी और दुर्घटनाएं हो चुकी है। प्रशासन को विगत 4 वर्षों से अवगत कराया जा रहा है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ।
- मोहनलाल लोधा निवासी पड़लिया ग्राम पंचायत शोरती

यह विद्युत लाइन चंदीपुर से पीपलखेडी होते हुऐ बट्टूखेड़ी जा रही है एक साल से तो यह खम्भे पूरी तरह से टेढ़े हो रहे है, जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है, हमारी बिजली विभाग के जेइएन अईएन सुनते ही नहीं है हमने 181 हेल्प लाइन पर भी शिकायत दर्ज करवाई लेकिन उसके बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ इस विद्युत लाइन को डाले करीबन 15 साल हो गए आज तक भी इसकी कोई मरम्मत नहीं हुई 15 दिन पहले बट्टूखेड़ी गांव पति पत्नी की मौत हो गई और जानवर भी चिपक रहे है उसके बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ।
- जवाहर लाल लोधा चंदीपुर

चंदीपुर से पीपलखेड़ी जाने वाली विद्युत लाइन डली तब से इसकी मरम्मत नहीं हुई अब तो खम्भे भी टेढ़े हो गए जो कभी भी गिर सकते है, तार नीचे झूल रहे है, हम खेती करने आते हैं तो डर लगता है कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है, हमने कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया था, लेकिन कोई सुनते ही नहीं है।
- जगदीश लोधा चंदीपुर

चंदीपुर जीएसएस की विद्युत लाइन की मरम्मत का काम ठेकदार को दे रखा है ठेकेदार द्वारा 10-15 पॉल तो खड़े कर दिए और जहां लूज तार है उसका काम प्रॉसेज में है।
-  मन्नालाल मीणा, सहायक अभियंता विद्युत विभाग मनोहर थाना

आमजन को भीषण गर्मी एवं लू से बचाने के लिए बनाएं एक्शन प्लान : प्रभारी सचिव
जयपुर। जयपुर के जिला प्रभारी सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक  ने कहा कि प्रदेश में जारी भीषण गर्मी एवं हीटवेव से आमजन को राहत दिलाने के लिए सभी विभागों के अधिकारी समन्वय स्थापित हीटवेव एक्शन प्लान तैयार कर इसका प्रभावी क्रियान्वयन भी करें।

जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए आलोक ने कहा कि उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी फील्ड में मुस्तैद रहें। बिजली, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभाग एवं प्राधिकरण समन्वय के साथ काम करें एवं आमजन तक हर संभव राहत पहुंचाएं। इसके साथ ही उन्होंने बैठक में हीटवेव एवं मौसमी बीमारियों को देखते हुए अस्पतालों एवं चिकित्सा केन्द्रों में साफ सफाई, दवाओं की उपलब्धता एवं कार्मिकों की विशेष व्यवस्था करने के साथ-साथ कूलर एवं पंखों के अतिरिक्त इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय अस्पतालों एवं चिकित्सा केन्द्रों में दवा वितरण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पर्याप्त फार्मासिस्ट्स की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रभारी सचिव आलोक ने जिले में पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी फील्ड में जाकर व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करें एवं आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि बिजली मित्र एप के जरिये कम समय में समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। बैठक से पहले जिला प्रभारी सचिव ने बस्सी स्थित राजकीय स्वास्थ्य केन्द्रों एवं जयपुर में हिंगोनिया गौशाला का भी निरीक्षण किया।