Mutual Fund - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

FPIs की बड़ी बिकवाली: अप्रैल में ₹70,449 करोड़ निकाले, आउटफ्लो ₹1.26 लाख करोड़ पार
मुंबई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफपीआई) ने अप्रैल में भारतीय पूंजी बाजार से 70,449 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की। शुद्ध निकासी एफपीआई द्वारा पूंजी बाजार में लगायी गयी पूंजी और निकाली गयी पूंजी का अंतर है। यह लगातार दूसरा महीना है जब एफपीआई बिकवाल रहे हैं। इससे पहले, मार्च में उन्होंने रिकॉर्ड 1,26,991 करोड़ रुपये निकाले थे।

केंद्रीय डिपॉजिटरी सेवा के ऑकड़ों के अनुसार, अप्रैल में एफपीआई ने इक्विटी और डेट से पैसे निकाले जबकि हाइब्रिड उपकरणों और म्यूचुअल फंड में उनका निवेश बढ़ा है। उन्होंने वित्त वर्ष 2026-27 के पहले महीने में शुद्ध रूप से 58,378 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। डेट से भी उन्होंने 13,081 करोड़ रुपये की बिकवाली की।

हाइब्रिड उपकरणों में उन्होंने 592 करोड़ रुपये लगाये। म्यूचुअल फंड में उनका निवेश 417 करोड़ रुपये रहा। मौजूदा कैलेंडर वर्ष में एफपीआई ने फरवरी को छोड़कर अन्य तीन महीने में बिकवाली की है। इस साल अबतक उन्होंने शुद्ध रूप से भारतीय पूंजी बाजार से 1,88,664 करोड़ रुपये निकाले हैं।

म्यूचुअल फंड सम्पत्ति : एयूएम मासिक आधार पर 0.5% की वृद्धि के साथ 72.19 लाख करोड़ पर पहुंचा, इक्विटी योजनाओं में शुद्ध प्रवाह में 22% गिरावट
नई दिल्ली। भारत में मई में सीमा पर तनाव के बीच शेयर केंद्रित म्युचुअल फंडों शुद्ध निवेश में मासिक आधार पर करीब 22 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद म्युचुअल फंड कंपनियों के प्रबंध के अंतर्गत कुल परिसंपत्तियां (एयूएम) सालाना आधार पर 12 प्रतिशत और मासिक आधार पर 0.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 72.19 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गई, जबकि अप्रैल में एयूएम 69.99 लाख करोड़ रुपए था।  देश में म्यूचुअल फंड कंपनियों की एसोसिएशन (एएमएफआई) की ओर से मंगलवार को जारी मासिक रिपोर्ट के अनुसार कुल एयूएम में ओपन-एंडेड योजनाओं का हिस्सा 99.6 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक रहा जो उनके प्रति निवेशकों के मजबूत जुड़ाव को दर्शाता है।

शुद्ध निवेश में गिरावट :

रिपोर्ट के अनुसार  शेयरों पर केंद्रित म्यूचुअल फंड में निवेश मई में शुद्ध निवेश मासिक आधार पर 21.66 प्रतिशत घटकर 19,013 करोड़ रुपए रह गया। यह इक्विटी फंड में लगातार पांचवें महीने निवेश में गिरावट है। इस साल अप्रैल में इन योजनाओं में निवेश 24,269 करोड़ रुपए, मार्च में 25,082 करोड़ रुपए, फरवरी में 29,303 करोड़ रुपए, जनवरी में 39,688 करोड़ रुपए और गत दिसंबर में 41,156 करोड़ रुपए था।

योजनाओं से पैसा निकालना तेज :

मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट के कार्यकारी निदेशक अखिल चतुर्वेदी की राज में मई के शुरू में पश्चिमी सीमा पर युद्ध जैसी स्थिति बनने से संभवत: निवेशकों ने शेयर केंद्रित योजनाओं से पैसा निकालना तेज कर दिया था।

खुदरा निवेशकों का भरोसा कायम :

कैपिटल माइंड एमएफ के इक्विटी कारोबार के प्रमुख अनूप विजय कुमार ने कहा कि मई में तेज गिरावट के बावजूदद इक्विटी (शेयर केंद्रित ) योजनाओं में लगातार 51वें माह शुद्ध निवेश बढ़ा है जो बाजार में खुदरा निवेशकों के ठोस विश्वास को दर्शाता है।

एसआईपी का आकर्षक जारी :

म्युचुअल फंड निवेशकों के बीच सिस्टमैटिक निवेश योजनाओं (एसआईपी) का आकर्षण मई में भी बना रहा और इस माध्यम से कुल 26,688 करोड़ रुपए का निवेश किया गया जो कि एक नया रिकॉर्ड है। अप्रैल महीने में एसआईपी से निवेश 26632 करोड़ रुपए था।

हाइब्रिड फंडों ने 20,765 करोड़ जुटाए :

अपेक्षाकृत अधिक सुरक्षित विकल्प वाले हाइब्रिड फंडों ने मई में 20,765 करोड़ रुपए जुटाए, जो मासिक आधार पर 13 प्रतिशत और सालाना आधार पर 18 प्रतिशत अधिक है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता से पता चलता है कि निवेशक विकास और सुरक्षा के बीच संतुलन की तलाश कर रहे हैं।

15,908 करोड़ की निकासी :

मई में ऋण पत्रों में निवेश करने वाली म्युचुअल फंड योजनाओं में 15,908 करोड़ रुपए की शुद्ध निकासी देखी गयी जो अप्रैल की 12,385 करोड़ रुपये की निकासी से 28 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल मई में इन योजनाओं में निवेश शुद्ध रूप से बढ़ा था। यह दर्शाता है कि निवेशक ब्याज दर परिदृश्य में बदलाव देख रहे हैं।

स्मॉल-कैप फंडों में वृद्धि :

मई में स्मॉल-कैप फंडों ने 3,214 करोड़ रुपए जुटाए जो मासिक आधार पर आठ प्रतिशत की और सालाना आधार पर 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

आंकड़ों के अनुसार भारत में अब 23.83 करोड़ म्यूचुअल फंड फोलियो हैं, जो अप्रैल से 2.1 प्रतिशत और साल दर साल 16.5 प्रतिशत की बड़ी वृद्धि दर्शाते हैं।

अपस्टॉक्स ने निवेशकों के लिए कई नयी सुविधाओं का एलान किया
नई दिल्ली। देश के प्रमुख निवेश प्लेटफार्म में से एक अपस्टॉक्स ने निवेशकों के लिए कई नयी सुविधाएं लाने का एलान किया है। अपस्टॉक्स ने निवेश प्रक्रिया को और सरल बनाने के लिए जोखिम एवं रिटर्न के आधार पर बड़ी संख्या में म्यूचुअल फंड योजनाओं का मूल्यांकन करने का व्यापक काम किया है। अपस्टॉक्स के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा,'' वित्तीय निवेश के बारे में जागरुकता पैदा करने के हमारे प्रयासों को पूरे देश से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। हम इसको लेकर सकारात्मक हैं कि विविध वित्तीय निवेश की संस्कृति को आगे बढऩे के हमारे विजन के आधार पर हम निवेश की दुनिया में नये आयामों तक पहुंचने में कामयाब रहेंगे। इस तरह हम अपने ग्राहकों और आने वाले ग्राहकों की पसंद बन सकेंगे। हम अपने ग्राहकों की मंशा को समझते हैं और उनके अनुभव को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, इससे देश में वित्तीय समावेशन में वृद्धि होगी।"

उन्होंने कहा कि उनके प्लेटफॉर्म पर 1.15 करोड़ ग्राहक है जिसे वह बढ़ाना  चाहते हैं। अपने ग्राहकों को कोई सलाह देने के बजाय वह 'फिल्टर' प्रणाली  अपनाये हुए हुए हैं, जिसका विश्लेषण करके ग्राहक बहुत कुछ समझ सकते हैं।  ग्राहकों की जिज्ञासाओं को वह फोन और अन्य तरीकों से दूर करने की भरसक  कोशिश करते हैं। वह हर दूसरे-तीसरे दिन वेबिनार आयोजित करते हैं जिससे  ग्राहकों को चीजें समझने में बड़ी आसानी होती है।

कुमार ने निवेशकों को सलाह दी कि वे ईटीएफ और म्यूचुअल फंड में निवेश करें, एक कंपनी के शेयर में नहीं। इससे उन्हें नुकसान होने का जोखिम कम रहेगा। उन्होंने कहा कि ईटीएफ और म्यूचुअल फंड में निवेश से लंबी अवधि में 12 से 13 प्रतिशत औसतन रिटर्न मिलता है जो बैंकों में निवेश की तुलना में काफी ज्यादा है।कुमार ने कहा कि भारत में स्टॉक मार्केट का भविष्य बहुत उज्ज्वल है और अगले 25-30 वर्षों में भारत की आर्थिक विकास दर बहुत ऊंची रहने की उम्मीद है। भारत में नियामक संस्थाओं की कार्यप्रणाली बहुत पुख्ता है, अमेरिका अन्य देशों में भी ऐसी प्रणाली नहीं हैं।उन्होंने कहा कि  डी-मैट एकाउंट की कार्यप्रणाली भी अन्य देशों की तुलना में बेहतर और सुरक्षित है।

अपस्टॉक्स जिसे आरकेएसवी सिक्योरिटीज इंडिया प्राइवेट लि के रूप में भी जाना जाता है, ने पिछले एक वर्ष में दिल्ली में यूनीक क्लाइंट कोड में 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। राजधानी में अपस्टॉक्स प्लेटफॉर्म पर व्यापार करने वाले होममेकर्स की संख्या सबसे अधिक है।

वेल्थ क्रिएशन के लिए इनोवेशन आधारित म्यूचुअल फंड
नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड स्कीम्स जो एक थीम के रूप में इनोवेशन पर आधारित होती हैं, आमतौर पर एक ओपन-एंडेड इक्विटी पेशकश होती हैं। यहां उद्देश्य उन कंपनियों के शेयरों में निवेश करके लंबी अवधि के वेल्थ क्रिएशन करना है, जो इनोवेशन-ओरिएंटेड कंपनियां हैं। रिस्क-एडजेस्टड (जोखिम-समायोजित) रिटर्न उत्पन्न करते हुए जोखिम को कम करने के लिए इस तरह की योजना में एक विविध पोर्टफोलियो होगा। इनोवेशन के दायरे और व्यापक क्षमता को देखते हुए, निवेशकों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे इनोवेषन थीम को चलाने के लिए सही व्हीकल का चयन करें। यहीं पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इनोवेशन फंड पर कुछ विचार किया जाना चाहिए। अगले बड़े थीम की पहचान करने में फंड हाउस के लंबे इतिहास को देखते हुए, यह नई योजना एक दिलचस्प मामला पेश करती है और ये विचार करने लायक है।

नितिन मित्रा, म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर, जयपुर के अनुसार, इनोवेशन को मोटे तौर पर तीन हिस्सों में विभाजित किया जा सकता है। पहला, क्रांतिकारी इनोवेशन जो एक मौजूदा उत्पाद को एक नए और बेहतर उत्पाद से बदल देता है जैसे कि कैमरे की जगह स्मार्टफोन। दूसरा, महत्वपूर्ण इनोवेशन ग्राहकों के एक बड़े समूह के लिए नए किफायती उत्पाद और सेवाएं जैसे फ्रिज, वाशिंग मशीन और एसी लाता है। तीसरा, इंक्रीमेंटल इनोवेशन जहां एक मौजूदा उत्पाद/सेवा आदि को अपग्रेडेड किया जाता है; उदाहरण के लिए, सीआरटी (कैथोड-रे ट्यूब) से एलईडी (लाइट-एमिटिंग डायोड) तक टीवी के विकास को देखते हुए।

चूंकि इनोवेशन, आजकल किसी भी बिजनेस को स्थायी रूप से विकसित करने और लंबे समय तक चलने के लिए एक अनिवार्य हिस्सा है; इनोवेटिव स्कीम्स, इनोवेटिव उपायों के परिणामस्वरूप ग्रोथ एलीमेंट को पकड़ने का प्रयास करती हैं। चूंकि ऐसी कई कंपनियां विश्व स्तर पर मौजूद हैं, ऐसे अवसरों का दोहन करने के लिए, ऐसे थीमैटिक फंड आमतौर पर भौगोलिक क्षेत्रों में निवेश करने के लचीलेपन के साथ आते हैं। बॉटम-अप निवेश दृष्टिकोण के साथ, इस तरह की पेशकश अपनी एसेट्स का कम से कम 80 प्रतिषत कंपनियों और इंस्ट्रूमेंट्स-घरेलू और साथ ही विदेशी कंपनियों में निवेश करेगी, जो इनोवेटिव रणनीतियों को अपनाते हैं। इसके अलावा, इस तरह की योजना का कोई मार्केट कैप पूर्वाग्रह नहीं होगा और उपयुक्त अवसरों से लाभ प्राप्त करने के लिए बाजार पूंजीकरण में निवेश करेगा।