fire service safety week - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आग से सुरक्षा व बचाव की दी जानकारी
कोटा। नगर निगम की ओर से मनाए जा रहे अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन शनिवार को कोटा दक्षिण नगर निगम के फायर टीम की ओर से महावीर नगर स्थित एक निजी स्कूल में डेमो दिया गया। नगर निगम कोटा दक्षिण के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि महावीर नगर विस्तार योजना स्थित निजी स्कूल में आयोजित डेमो के दौरान स्कूल स्टाफ और बच्चों को आग लगने पर किए जाने वाले प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई ।  उन्हें अवगत कराया गया कि आग से बचने के लिए सबसे पहले क्या करना चाहिए । उनके स्कूल परिसर में लगे फायर स्टेशन से आग बुझाने के लिए किस तरह से प्रयास और काम किया जा सकता है उसके बारे में कृत्रिम रूप से आग लगाकर डेमो दिया गया । बच्चों से उसका अभ्यास भी करवाया गया ।

नगर निगम की फायर विभाग की टीम ने बड़ी दमकालों की सहायता से बहुमंजिला इमारत में आग लगने पर किस तरह से आग बुझाई जाती है उसके बारे में डेमो दिया । मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि सात दिवसीय जागरूकता सप्ताह के तहत शहर के विभिन्न इलाकों में प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम किए जाएंगे । जिसमें प्रमुखता से आग से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी ।  निजी स्कूल ,कोचिंग ,मॉल,अस्पताल, होटल समेत सभी बहुमंजिला इमारतों के प्रतिष्ठानों के संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वह आवश्यक रूप से अपने यहां पर आग से सुरक्षा के फायर सिस्टम लगवाए और फायर एनओसी ले । जहां छोटे संस्थान है वहां पर छोटे पैरा उपकरण आवश्यक रूप से रखे जाने चाहिए।

उन्होंने बताया कि समापन के अवसर पर सप्ताह के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले फायरमैन को सम्मानित भी किया जाएगा । नगर निगम कोटा उत्तर के फायर अनुभाग की ओर से पुराने शहर के बाजारों इंदिरा मार्केट ,न्यू क्लॉथ मार्केट, शास्त्री मार्केट ,घंटाघर समेत कई जगह पर जागरूकता अभियान चलाया गया । मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजहर खान ने बताया कि इस दौरान मार्केट के सभी दुकानदारों से उनके दुकानों पर फायर फाइटिंग सिस्टम रखने और मार्केट में आग से सुरक्षा के उपाय करने के निर्देश दिए । उन्होंने बताया कि तंग बाजार में जहां भीड़ अधिक है और दमकलों को पहुंचने में भी समस्या का सामना करना पड़ता है।  ऐसे में दुकानदारों को अपनी सुरक्षा के लिए प्राथमिक फायर फाइटिंग सिस्टम रखने आवश्यक है । इस दौरान फायर की टीम ने जगह-जगह पर आग बुझाने का डेमो भी दिया।

शहीद फायर अधिकारी-कर्मचारियों को दी श्रद्धांजलि ,दमकलों की निकाली वाहन रैली
कोटा । अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत शुक्रवार को हुई जिसके तहत पहले दिन शहीद फायर अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।उसके बाद दमकलों  की वाहन रैली निकाली गई। श्रीनाथपुरम स्थित फायर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम कोटा दक्षिण के महापौर राजीव अग्रवाल, उपमहापौर पवन मीणा ,नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी , कार्यवाहक आयुक्त अंबा लाल मीणा , मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास और अग्निशमन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष समेत कई अधिकारी व कर्मचारियों ने शहीद फायर अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अग्निशमन सेवा में काम करने वाले अधिकारी और फायरमैन अपने जीवन को खतरे में डालकर लोगों की सुरक्षा करते हैं उनका काम काफी कठिन है ।कठिन परिस्थितियों में काम करते समय कई फायरमैन और अधिकारी अपनी जान तक गंवा रहे हैं । पूर्व में भी कई अधिकारी और कर्मचारियों ने मुस्तैदी से सेवा करते हुए जान से हाथ धोया है । अग्निशमन दिवस के अवसर पर उन सभी फायर अधिकारी और कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी सेवा से सभी कार्यरत फायरमैन को प्रेरणा लेनी चाहिए।  श्रद्धांजलि सभा के बाद सभी अतिथियों ने श्रीनाथपुरम स्टेडियम से दमकलों की वाहन रैली को रवाना किया । एक के बाद एक करीब 10 सायरन बजाते हुए दमकले श्रीनाथपुरम अग्निशमन फायर स्टेशन से रवाना हुई और शिवपुरा, दादाबाड़ी ,सीएडी होते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से निकली। जिन क्षेत्रों से दमकल की रैली निकली वहां सायरन की आवाज सुनकर लोग सकते में आ गए । कई लोगों को लगा कि जैसे कोई बड़ी घटना हुई है इस कारण इतनी सारी दमकल एक साथ रवाना हो रही है ।ऐसे में अधिकतर लोग एक दूसरे को फोन कर जानकारी लेते रहे कि कहीं कोई बड़ी घटना तो नहीं हुई है।

नगर निगम के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि पहले दिन श्रद्धांजलि और दमकल रैली का आयोजन किया गया । इसके बाद 20 अप्रैल तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फायर सुरक्षा संबंधी डेमो के आयोजन होंगे जिनमें मॉल ,कोचिंग , हॉस्टल समेत आवासीय, व्यवसायिक ,मल्टीस्टोरी और नगर निगम के बिल्डिंग पर भी फायर डेमो दिया जाएगा ।20 अप्रैल को सप्ताह का समापन समारोह होगा जिसमें सप्ताह के दौरान श्रेष्ठ कार्य करने वाले फायरमैन को सम्मानित किया जाएगा।