award - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ऑस्कर 2026 : फिल्म ‘सिनर्स’ में दमदार अभिनय के लिए बी. जॉर्डन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, जेसी बकले ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब
लॉस एंजिल्स। शहर के ओवेशन हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर 2026) का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें दुनिया भर की बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस साल बेस्ट एक्टर का ऑस्कर माइकल बी. जॉर्डन ने फिल्म ‘सिनर्स’ में अपने दमदार अभिनय के लिए जीता। उन्होंने इस कैटेगरी में टिमोथी चालमेट और लियोनार्डो डिकैप्रियो जैसे बड़े नामों को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया। रयान कूग्लर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सिनर्स’ को कुल 16 नॉमिनेशन मिले और इसने बेस्ट कास्ट (एन्सेम्बल) अवॉर्ड भी अपने नाम किया।

वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जेसी बकले ने फिल्म ‘हैमनेट’ में शानदार अभिनय के लिए जीता। इसके साथ ही वह इस श्रेणी में ऑस्कर जीतने वाली पहली आयरिश अभिनेत्री बन गईं। अकादमी ने कुल 24 कैटेगरी में अवॉर्ड दिए। कार्यक्रम की मेजबानी कॉनन ओ'ब्रायन ने लगातार दूसरे साल की।

राजस्थान स्टेट गैस को आईओटी आधारित स्मार्ट तकनीक के उपयोग पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित डायमण्ड अवार्ड, आईओटी तकनीक से सीएनजी स्टेशन संचालन में नवाचार
जयपुर। राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस को स्मार्ट गैस डिस्ट्रीब्यूशन के क्षेत्र में आईटी आधारित तकनीक के बेहतरीन उपयोग और नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया है। प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने बताया कि नई दिल्ली में आयोजित एक गरिमामय समारोह में इंडिया स्मार्ट ग्रीड फोरम द्वारा आरएसजीएल को डायमण्ड अवार्ड से सम्मानित किया है। आरएसजीएल की और से यह पुरस्कार उपमहाप्रबंधक विवेक श्रीवास्तव और सीपी चौधरी ने प्राप्त किया।

प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने बताया कि आरएसजीएल को यह पुरस्कार मदर स्टेशन पर आईओटी आधारित स्मार्ट तकनीक के प्रभावी उपयोग और नवाचार के लिए दिया गया है। राजस्थान गैस द्वारा उन्नत आईओटी तकनीक का उपयोग करते हुए सीएनजी स्टेशन का संचालन रियल टाइम निगरानी सिस्टम के आधार पर पूरी तरह से तकनीक आधार पर किया जा रहा है। इससे डेटा एकीकरण, स्वचालित प्रबंधन, डिस्पेंसर, कंप्रेशर, परिचालन डाटा, मोनिटरिंग, ट्रेकिंग, शेड्यूलिंग, जैसी सभी संबधित गतिविधियां आईओटी प्लेटफार्म के माध्यम से किया जा रहा है।

उपमहाप्रबंधक विवेक श्रीवास्तव व श्री सीपी चौधरी ने बताया कि आरएसजीएल के सीएनजी मदर स्टेशन के इस ऑटोमाइजेशन से कार्य में पारदर्शिता और रियल टाइम मोनेटरिंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि इससे मूल्य संशोधन प्रक्रिया भी अधिक सटीक और केन्द्रीकृत तरीके से हो सकी है। उन्होंने बताया कि सीएनजी स्टेशनों के ऑटोमाइजेशन की दिशा में यह बढ़ता कदम है।

सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपना ‘धड़क 2’ का अवॉर्ड ऑनर किलिंग के शिकार दिवंगत सक्षम टेट को किया समर्पित, जानें अभिनेता ने क्या कहा
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपना ‘धड़क 2’ का अवॉर्ड, ऑनर किलिंग के शिकार दिवंगत सक्षम टेट को समर्पित किया है। अपनी पिछली फिल्म ‘धड़क 2’ में निलेश का किरदार निभाकर दर्शकों के साथ अपने आलोचकों का भी दिल जीत चुके सिद्धांत चतुर्वेदी को हाल ही में इस किरदार के लिए पावर पैक्ड परफॉर्मर ऑफ द ईयर के सम्मान से सम्मानित किया गया, जिसे उन्होंने इंटर-कास्ट ऑनर किलिंग का शिकार हुए दिवंगत सक्षम टेट को समर्पित कर दिया।

मंच से दिवंगत सक्षम टेट को श्रद्धांजलि देते हुए सिद्धांत ने न सिर्फ संवेदनशीलता के साथ अपनी बात रखी, बल्कि एक सशक्त संदेश भी पेश किया। उन्होंने कहा- यह अवॉर्ड सिर्फ मेरा नहीं है, बल्कि यह उन सभी का है, जिन्हें कभी जाति के आधार पर बहिष्कृत किया गया, किनारे किया गया और भेदभाव का शिकार होना पड़ा। हालाँकि, इतना कुछ होने के बावजूद उन्होंने न सिर्फ अपने खड़े होने, लड़ने और सिर्फ मौजूद रहने के अधिकार को हासिल किया, बल्कि अपने लिए एक जमीन भी तैयार की। उनकी इसी जिजीविषा को सलाम करते हुए, मैं यह अवॉर्ड दिवंगत सक्षम टेट को समर्पित करता हूँ, जिनके पीछे उनका पूरा परिवार और पूरा गाँव हैं और आज मेरा दिल भी है।

सिद्धांत ने ‘धड़क 2’ की निर्देशिका शाजिया इकबाल को धन्यवाद दिया, जिन्होंने फिल्म को हर तूफान से बचाया और लेखक राहुल बडवेलकर की भी सराहना की, जिन्होंने इन हालातों में चुपचाप साँसे ले रही खामोशी को सच में बदला।

अपनी गहरी और व्यक्तिगत समर्पण के साथ, सिद्धांत चतुर्वेदी ने न सिर्फ अपने सम्मान के क्षण का उपयोग वास्तविक अन्याय की कहानियों को आवाज देने के लिए किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि ‘धड़क 2’ जैसी कहानियाँ साहस, संवेदना और बेबाक ईमानदारी के साथ कही जाती रहनी चाहिए। सिद्धांत की आगामी फिल्मों की बात करें तो अगले वर्ष वैलेंटाइन डे के दौरान उनकी फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ 20 फरवरी को रिलीज होगी, जिसमें वह मृणाल ठाकुर के साथ 90 के दशक की प्रेम कहानी दर्शकों को पेश करेंगे।

आमिर खान बने ‘आर के लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस’ पाने वाले पहले अभिनेता, मिस्टर परफेक्शनिस्ट को मिला ऐतिहासिक सम्मान
मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान पहले ऐसे अभिनेता बन गए हैं, जिन्हें ‘आर के लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस’ मिला है। आमिर खान भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। उनकी जबरदस्त एक्टिंग ने कई कल्ट फिल्में दी हैं और उन्होंने लगातार मनोरंजन की दुनिया में ऐसा योगदान दिया है, जिसने इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी है। उनकी इसी बेहतरीन सफलता और काम के सम्मान में, आमिर खान को पहला ‘आर के लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया है।

आमिर खान पहले ऐसे अभिनेता बन गए हैं, जिन्हें ‘आर के लक्ष्मण अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस’ मिला है। यह सम्मान मशहूर कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण को समर्पित है, जिसे उनके परिवार ने शुरू किया है। इस खास सम्मान को आमिर खान ने बोमन ईरानी के हाथों हासिल किया। ऐसे में इस ग्रैंड अवॉर्ड नाइट की झलकियां शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा- एक दिग्गज को सबसे यादगार तरीके से सम्मानित करते हुए, आमिर खान ने बोमन ईरानी के हाथों पहला ‘आर.के. लक्ष्मण एक्सिलेंस अवॉर्ड हासिल किया और हजारों लोगों ने इस खास पल को देखा।

अवॉर्ड के साथ एक लाइव कॉन्सर्ट भी हुआ, जिसे ऑस्कर विनिंग कंपोजर ए.आर. रहमान ने पेश किया। यह समारोह एमसीए क्रिकेट स्टेडियम में हुआ, जहाँ संगीत और यादें उस कार्टूनिस्ट को समर्पित थीं, जिन्होंने भारत के सबसे प्यारे किरदारों में से एक द कॉमन मैन को बनाया।

उदयपुर को मिला बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन अवॉर्ड : डिप्टी सीएम दिया बोली- किले, महल और हवेलियां सिर्फ संरचनाएं नहीं, बल्कि राजस्थान के इतिहास की जीवंत आत्मा
जयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर ने आउटलुक ट्रैवलर अवॉर्ड्स 2025 में बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन का खिताब हासिल किया। यह अवॉर्ड शनिवार को नई दिल्ली स्थित हयात रीजेंसी में आयोजित समारोह में घोषित किया गया। सिक्किम के पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री टी.टी.भूटिया द्वारा राजस्थान पर्यटन के अतिरिक्त निदेशक आनंद त्रिपाठी और संयुक्त निदेशक (उदयपुर) सुमिता सारोच को प्रदान किया गया। उपमुख्यमंत्री व पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने उदयपुर बेस्ट डेस्टिनेशन अवार्ड मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए राजस्थान पहली पसंद रहा है। देश के लगभग 70 प्रतिशत हेरिटेज प्रॉपर्टीज यहां स्थित हैं।

हमारे किले, महल और हवेलियां सिर्फ संरचनाएं नहीं, बल्कि राजस्थान के इतिहास की जीवंत आत्मा हैं। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा राजस्थान के 120 से अधिक हेरिटेज वेन्यू नियमित रूप से डेस्टिनेशन वेडिंग की मेजबानी करते हैं। वहीं पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़ ने कहा कि उपमुख्यमंत्री व पर्यटन मंत्री दिया कुमारी के दूरदर्शी नेतृत्व में पर्यटन विभाग अब अपनी विरासत और संस्कृति का पूरा लाभ उठाते हुए वेडिंग, वेलनेस और एडवेंचर टूरिज्म जैसे क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान दर्ज कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। विशेषज्ञ संजय कौशिक का मानना है कि यह अवॉर्ड ऐसे समय आया है जब राजस्थान फिल्म शूटिंग, इवेंट्स और वेडिंग टूरिज्म में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

डॉ. हेतु भारद्वाज को मिला “मान बहादुर सिंह लहक सम्मान–2025” साहित्य, समाज और मूल्यों पर हुई सार्थक चर्चा
जयपुर। राजस्थान प्रौढ़ शिक्षण समिति के सभागार में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. हेतु भारद्वाज को प्रतिष्ठित “मान बहादुर सिंह लहक सम्मान–2025” से अलंकृत किया गया। इसी अवसर पर वरिष्ठ आलोचक डॉ. कर्ण सिंह चौहान के संपादन में प्रकाशित लहक पत्रिका के “हेतु भारद्वाज विशेषांक” का लोकार्पण भी किया गया।

सम्मान स्वीकार करते हुए डॉ. भारद्वाज ने अपनी सृजन-यात्रा में ग्रामीण जीवन की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आज की बदलती परिस्थितियों में गाँव की कृषि संस्कृति अपेक्षित दिशा में प्रगति नहीं कर पा रही है। साथ ही साहित्य जगत में पुरस्कारों की प्रतिस्पर्धा मूल उद्देश्य को प्रभावित कर रही है, जबकि रचना का ध्येय मनुष्यता और समाज से संवाद होना चाहिए।

मुख्य अतिथि डॉ. कर्ण सिंह चौहान ने हिंदी आलोचना की जटिल होती भाषा और विदेशी सिद्धांतों पर बढ़ती निर्भरता पर सवाल उठाए। उनके अनुसार आलोचना सरल, सहज और जीवनानुभव पर आधारित होनी चाहिए तथा मार्क्सवाद जैसे मूलभूत दृष्टिकोण नए शब्दाडंबरों के बीच कमजोर पड़ते जा रहे हैं।

वरिष्ठ आलोचक राजाराम भादू ने कहा कि डॉ. भारद्वाज जनवादी मूल्यों, पारदर्शिता और युवाओं से निरंतर संवाद के कारण विशिष्ट पहचान रखते हैं। वरिष्ठ कथाकार चंद्र किशोर जायसवाल ने साहित्य में राजनीतिक प्रभावशीलता पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि लेखक का लक्ष्य सदैव समाज के हित में लेखन होना चाहिए।

अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. दुर्गा प्रसाद अग्रवाल ने नब्बे वर्ष की उम्र में भी डॉ. भारद्वाज की सक्रियता को प्रेरणादायी बताया और लहक सम्मान को साहित्यिक निष्ठा का दर्पण कहा। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. अजय अनुरागी ने किया तथा समिति अध्यक्ष राजेंद्र बोड़ा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

फैशन शो का पोस्टर लॉन्च : विनर को मिलेगा एक लाख रुपए का पुरस्कार, 2 ऑडिशन होंगे
जयपुर। टोंक रोड स्थित पर ब्यूटी पेजेंट मिस अल्यूरिंग ब्यूटी ऑफ राजस्थान एंड नेशनल डायनामिक अवॉर्ड सीजन 3 का पोस्टर लॉन्च किया गया। इवेंट के फाउंडर सौरभ प्रजापत और शो डायरेक्टर्स आशीष कुमावत एवं वरुण बंसल ने बताया कि इस मंच से अब तक कई मॉडल्स ने बॉलीवुड मूवीज, वेब सीरीज और म्यूजिक एलबम में अपनी पहचान बनाई है।

इस वर्ष जयपुर में 2 ऑडिशन होंगे। एक लकी पार्टिसिपेंट को टॉप-12 में डायरेक्ट एंट्री मिलेगी, जबकि विनर को एक लाख रुपए का कैश प्राइज प्रदान किया जाएगा। ग्रैंड फिनाले 14 दिसंबर को जयपुर में होगा।

वायु सेना के दल को मोबाइल सिक्योरिटी के लिए मिला पुरस्कार, राशि भी की प्रदान
जयपुर यहां दूरसंचार विभाग  और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) द्वारा इनोवेट टू ट्रांसफॉर्म थीम के तहत 8 से 11 अक्टूबर तक एशिया के सबसे बड़े दूरसंचार, मीडिया और प्रौद्योगिकी कार्यक्रम, इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 9वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें केंद्रीय संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्रशेखर द्वारा 5जी इनोवेशन हैकथॉन 2025 प्रतियोगिता की स्टार्टअप/एमएसएमई/आर एंड डी ऑर्गनाइजेशन श्रेणी में ग्रुप कैप्टन विनय भारद्वाज के नेतृत्व में भारतीय वायु सेना के दल को तैयार किए गए मोबाइल सिक्योरिटी सॉल्यूशन के लिए सेकंड रनर-अप पुरस्कार प्रदान किया गया। इस पुरस्कार के तहत दल को सर्टिफिकेट ऑफ एक्रेडिटेशन और 1.5 लाख रुपए की राशि भी प्रदान की गई।

आदर्श कुमार ने जीता चेग ग्लोबल स्टूडेंट पुरस्कार : लंदन के समारोह में मिली 88 लाख की राशि, असाधारण योगदान देने वाले युवा को मिलता है सम्मन
जयपुर। जयश्री पेरीवाल इंटरनेशनल स्कूल के छात्र आदर्श कुमार ने इतिहास रचते हुए ‘चेग ग्लोबल स्टूडेंट पुरस्कार 2025’ जीत लिया है। वे यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय बने हैं, उन्हें 88 लाख रुपए की पुरस्कार राशि लंदन में आयोजित समारोह में प्रदान की गई। पुरस्कार विश्व स्तर पर नोबेल प्राइज फॉर स्टूडेंट्स कहलाता है और हर वर्ष शिक्षा, नेतृत्व और सामाजिक प्रभाव के क्षेत्र में असाधारण योगदान देने वाले युवा को दिया जाता है।

इस वर्ष 148 देशों के 11 हजार से अधिक छात्रों में से आदर्श को यह सम्मान मिला। आदर्श ने कहा कि  यह सम्मान हर उस शिक्षक और छात्र का है, जिसने विश्वास किया कि परिवर्तन कहीं से भी शुरू हो सकता है। जेपीआईएस की चेयरपर्सन डॉ. जयश्री पेरीवाल ने इसे भारतीय शिक्षा की भावना की जीत बताया।

पीसीबी ने पुरुष क्रिकेट टीम की केंद्रीय अनुबंध सूची जारी की, बाबर-रिजवान को कैटेगरी बी में रखा
कराची। पाकिस्तानी सितारों अबरार अहमद, हारिस रऊफ, सैम अयूब, सलमान अली आगा और शादाब खान को पिछले 12 महीनों में उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया है और उन्हें 2025/26 के लिए टीम की केंद्रीय अनुबंध सूची में पदोन्नति मिली है। इन सभी खिलाड़ियों ने पिछले एक साल में शानदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान द्वारा मंगलवार को जारी की गई नवीनतम अनुबंध सूची में श्रेणी बी में पदोन्नति हासिल की।

30 में से 10 खिलाड़ी श्रेणी बी में : 1 जुलाई 2025 से शुरू होने वाले वर्ष के लिए कुल 30 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध प्राप्त हुए हैं, जिनमें से कुल 10 खिलाड़ी श्रेणी बी में सूचीबद्ध हैं। इस सूची में पूर्व कप्तान बाबर आजम, स्टार सलामी बल्लेबाज फखर जमान और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी सबसे आगे हैं, जबकि अबरार, रऊफ, अयूब, अली आगा और शादाब कम से कम 30 जून 2026 तक इस समूह में शामिल रहेंगे।

किसी खिलाड़ी को श्रेणी ए में नहीं रखा : अन्य 10 खिलाड़ी श्रेणी सी और श्रेणी डी दोनों में सूचीबद्ध हैं, और पाकिस्तान ने अगले सत्र के लिए अपने किसी भी स्टार खिलाड़ी को श्रेणी ए में नहीं रखने का विकल्प चुना है।

बाबर-रिजवान एशिया कप से बाहर : केवल बाबर और मोहम्मद रिजवान 2024/25 के लिए श्रेणी ए में थे, और नई अवधि के लिए यह जोड़ी वापस श्रेणी बी में आ गई है। दोनों खिलाड़ियों को हाल ही में अगले महीने होने वाले एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम से भी बाहर रखा गया था।

अनुबंध सूची में एक दर्जन नए खिलाड़ी शामिल : आईसीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अनुबंध सूची में कुल 12 नए खिलाड़ी शामिल किए गए हैं, जो नई प्रतिभाओं के उभरने और टीम की गहराई व भविष्य के विकास पर बोर्ड के रणनीतिक ध्यान को दर्शाते हैं।

फिल्म ‘छोरी 2’ में दमदार अभिनय के लिए ‘ग्राउंड-ब्रेकिंग स्टार ऑफ द ईयर’ के अवॉर्ड से सम्मानित हुई नुसरत भरुचा, अवॉर्ड लेते वक्त अभिनेत्री हुई भावुक
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरुचा को हाल ही में उनकी फिल्म ‘छोरी 2’ में दमदार अभिनय के लिए ‘ग्राउंड-ब्रेकिंग स्टार ऑफ द ईयर’ के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

अवॉर्ड लेते वक्त नुसरत ने एक भावुक भाषण दिया, जो वहां मौजूद सभी लोगों के दिलों को छू गया। अपने करियर के सफर को याद करते हुए नुसरत ने कहा- अपने करियर की शुरुआत में मैं फिल्मों में मजाक का पात्र बनी रही, मुझे हमेशा चालाक, कंट्रोल करने वाली या चिड़चिड़ी लड़की के किरदार मिले, लेकिन आज मैं ऐसे किरदार के लिए अवॉर्ड ले रही हूं, जो एक लड़की की जिंदगी, उसके जीने के अधिकार और अपने लिए जिंदगी चुनने के हक की बात करता है। मैं यहां हूं, इस सफर पर, हर उस ‘छोरी’ के लिए जो अपनी पहचान बनाना चाहती है। मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं ये कहते हुए, क्योंकि ये सफर मेरे लिए भी खुद को साबित करने का एक जरिया रहा है। आज इसका अवॉर्ड मिलना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। आप सबको अंदाजा नहीं है कि यह मेरे लिए कितना खास है।

नुसरत ने जूरी, अपनी टीम, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, को-स्टार्स और फिल्म इंडस्ट्री के सभी लोगों का दिल से धन्यवाद दिया, जिन्होंने इस सफलता में उनका साथ दिया। अवार्ड के बाद बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वो सबसे ज्यादा किससे डरती हैं, तो उन्होंने बड़ी सच्चाई के साथ जवाब दिया और कहा- भुला दिए जाने से। मैं नहीं जानती कि मैंने ये इतने बड़े मंच पर कैसे कह दिया, लेकिन यही बात मेरी फिल्मों के चुनाव में भी दिखती है। मैं ऐसी फिल्म में काम नहीं करना चाहती, जिसे देखने के बाद लोग मुझे भूल जाएं। हम सबको एक न एक दिन जाना ही है, लेकिन मैं कुछ ऐसा छोड़ जाना चाहती हूं, जिसे देखकर लोग कहें वो नुसरत थी, ये वही थी।

‘छोरी 2’ ने न सिर्फ नुसरत के अभिनय को एक नई पहचान दी है, बल्कि यह दिखाया कि वह ऐसी कहानियां कहने में यकीन रखती हैं, जो सच में मायने रखती हैं। इस फिल्म ने साबित कर दिया कि नुसरत एक ऐसी अदाकारा हैं, जो समाज से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से अपनी बात रख सकती हैं।

अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का आयोजन, सौलह खिलाड़ी एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित
जयपुर। एमेच्योर सॉफ्ट हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया और राजस्थान सॉफ्ट हॉकी एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में देश-विदेश के 16 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सॉफ्ट हॉकी एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित किया गया।

विधानसभा के कांस्टीट्यूशनल क्लब में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तथा पहली सॉफ्ट हॉकी लीग में अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए चयनित किए गए थे। इस अवसर पर डॉ. एम.एल. स्वर्णकार, प्रो. अमरीका सिंह, डॉ. अनुराग तोमर, आईजी संदीप चौहान और पूर्व ओलंपियन गोपाल सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने हॉकी के इस नए प्रारूप की सराहना करते हुए कहा कि जयपुर से शुरू हुआ यह खेल आज 18 देशों में खेला जा रहा है, जो गौरव का विषय है।

हर घर हॉकी अभियान की घोषणा :

कार्यक्रम के दौरान फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष पंत ने घोषणा की कि सॉफ्ट हॉकी को जन-जन तक पहुँचाने के लिए 'हर घर हॉकी' अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जयपुर शहर में एक लाख हॉकी स्टिक वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं महासचिव रमेश सिंह ने बताया कि दूसरी सॉफ्ट हॉकी लीग की तिथि और कार्यक्रम की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

इन्हें मिला सम्मान :

सीनियर पुरुष वर्ग : योगेश कुमार बारघर, पुलकित केसरी, विशाल शाक्य, कार्तिक सोपान, प्रतीक पाराशर, मोहित मीणा।

सीनियर महिला वर्ग : रीना बालावत, लक्षिता महावर, बीना पांडे, कीर्ति, खुशबू कुमारी।

जूनियर बालक वर्ग : अमित सिंह, मनवीर सिंह, तनसुख

जूनियर बालिका वर्ग : चन्द्रकला पांडे, आरती कंवर।