randeep hooda - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रणदीप हुड्डा ने एक बार फिर अपनी फिटनेस से सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, फिल्म ईथा के लिए बढ़ाया वजन
मुंबई। स्टार रणदीप हुड्डा नेअपनी आने वाली फिल्म ईथा के लिए वजन बढ़ाया है और दमदार बॉडी बनाई है। रणदीप हुड्डा ने एक बार फिर अपनी फिटनेस से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस बार उन्होंने जिम से एक मिरर सेल्फी शेयर की है, जिसमें उनका बढ़ा हुआ और दमदार शरीर साफ नजर आ रहा है। हाल ही में अपने नए मूंछों वाले लुक को लेकर चर्चा में रहे रणदीप अब इस नई शर्टलेस तस्वीर में अपनी जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन दिखाते दिखे। यह लुक उनकी आने वाली फिल्म ईथा के लिए है, जिसकी शूटिंग इस वक्त मुंबई में चल रही है। तस्वीर शेयर होते ही कमेंट सेक्शन में फैंस की भरमार हो गई। लोग आग और लाल दिल वाले इमोजी जमकर पोस्ट करने लगे। एक फैन ने लिखा, भाई, वजन बढ़ाना और घटाना कोई आपसे सीखे! वहीं किसी ने उन्हें सीधा हॉटेस्ट कह दिया। इस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर उत्साह इसलिए भी बढ़ गया क्योंकि यह लुक फैंस के लिए पूरी तरह नया नहीं था।

कुछ दिन पहले ही रणदीप को मुंबई में शूट के बाद देखा गया था, जहां उनकी घनी मूंछें और पहले से ज्यादा भारी-भरकम बॉडी नजर आई थी। उस वक्त का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और उनका नया लुक चर्चा का विषय बन गया था। रणदीप हुड्डा अपने किरदारों के लिए शरीर में बड़े बदलाव करने के लिए जाने जाते हैं, इसलिए फैंस को पूरा भरोसा है कि यह दमदार बॉडी उनकी अगली फिल्म ईथा के लिए ही है। यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है और इसका निर्देशन लक्ष्मीकांत उतेकर कर रहे हैं। जेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, रणदीप अपने काम को लेकर हमेशा बेहद गंभीर रहते हैं। किसी किरदार के लिए अगर खास लुक या बॉडी की जरूरत होती है, तो वह पूरी तरह उसमें डूब जाते हैं। था  लिए भी वह अपनी ताकत बढ़ाने और बॉडी को और भारी बनाने पर पूरा ध्यान दे रहे हैं।

रणदीप हुड्डा ने अपने नए लुक के साथ बढ़ाया फैंस का उत्साह, सोशल मीडिया पर मचा दी हलचल
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपने नए लुक के साथ फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। रणदीप हुड्डा ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने नए और चौंकाने वाले लुक से हलचल मचा दी है। उन्होंने अपनी एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें वह आधे गंजे सिर और तीव्र भाव-भंगिमा के साथ नजर आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा है- इस मंगलवार की चाय में क्या खास है,क्योंकि पक तो सिर्फ कॉफी ही नहीं रही है।

हालांकि, इस पोस्ट में कोई खुलासा नहीं किया गया, लेकिन फैंस ने तुरंत अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि यह जबरदस्त लुक किसी आगामी फिल्म का हिस्सा हो सकता है। रणदीप से जुड़े सूत्रों ने भी पुष्टि की है कि यह लुक एक नए प्रोजेक्ट के लुक टेस्ट का हिस्सा है, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।

अपने किरदारों में पूरी तरह ढल जाने के लिए पहचाने जाने वाले रणदीप ने पहले भी ‘सरबजीत’, ‘मैं और चाल्र्स’ और ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ जैसी फिल्मों के लिए खुद को पूरी तरह बदल दिया था। यह नया लुक भी उसी समर्पण का एक और उदाहरण लगता है।

फैंस रणदीप के रहस्यमय कैप्शन का मतलब समझने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इतना तो तय है, कुछ बड़ा और दमदार पक रहा है और उसके पीछे रणदीप हुड्डा का नाम जरूर है।

पांच साल बाद एक्शन जॉनर में वापसी करेंगे रणदीप हुड्डा, कहा- इतना बेरहम और दिलचस्प किरदार निभाना वाकई रोमांचक रहा
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत रणदीप हुड्डा अपनी आने वाली फिल्म ‘जाट’ के जरिए पांच साल बाद एक्शन जॉनर में वापसी करने जा रहे हैं। रणदीप हुड्डा अब एक बार फिर एक्शन शैली में लौट रहे हैं। बॉलीवुड के सबसे बहुमुखी कलाकारों में से एक रणदीप, 10 अप्रैल को पूरे भारत में रिलीज हो रही फिल्म ‘जाट’ में दमदार और खूंखार किरदार निभाने जा रहे हैं। हॉलीवुड फिल्म ‘एक्सट्रैक्शन’ के बाद पांच साल बाद एक्शन में वापसी कर रहे रणदीप इस अनुभव को शानदार और रोमांचक बता रहे हैं।

रणदीप आखिरी बार ‘एक्सट्रैक्शन’ में एक्शन अवतार में नजर आए थे, जहां वह हॉलीवुड स्टार क्रिस हेम्सवर्थ के साथ नजर आए थे। यह फिल्म सैम हाग्र्रेव द्वारा निर्देशित और रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित थी, जो 2020 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणदीप की एक्शन परफॉर्मेंस को जबरदस्त सराहना मिली थी। अब ‘जाट’ के जरिए वे बड़े पर्दे पर एक बार फिर अपने एक्शन अवतार में लौट रहे हैं, जहां वे राणातुंगा का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे।

रणदीप हुड्डा ने कहा- मुझे हमेशा से एक्शन फिल्में पसंद रही हैं। इसमें एक अनकही ऊर्जा और रोमांच होता है। बायोपिक और पुलिस किरदार निभाने के बाद, ‘जाट’ में राणातुंगा जैसे खतरनाक किरदार को निभाना मेरे लिए एक दिलचस्प अनुभव रहा। मुझे एक्शन की कमी खल रही थी और इस फिल्म ने मुझे दोबारा उस जगह जाने का परफेक्ट मौका दिया। इसके स्टंट्स, हाई-फाई एक्शन सीक्वेंस और किरदार की शारीरिक डिमांड्स मेरे लिए चुनौतीपूर्ण, लेकिन मजेदार रहीं। राणातुंगा जैसा बेरहम और दिलचस्प किरदार निभाना वाकई रोमांचक रहा। ‘एक्सट्रैक्शन’ में हॉलीवुड में एक भारतीय एक्टर के तौर पर फुल-ऑन एक्शन करने का अनुभव बेहद शानदार था।

गोपिचंद मालिनेनी निर्देशित फिल्म ‘जाट’ में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण मायथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्टरी के सहयोग से किया गया है।

फिल्म जाट से रणदीप हुड्डा के किरदार का अनावरण : अपने खतरनाक और दमदार किरदार रणतुंगा के रूप में दर्शकों को हैरान करने के लिए तैयार
मुंबई। बहुप्रतीक्षित एक्शन से भरपूर फिल्म जाट के निर्माताओं ने हाल ही में 20 सेकंड का एक विशेष वीडियो जारी किया है, जिसमें अभिनेता रणदीप हुड्डा को रणतुंगा के रूप में प्रस्तुत किया गया है। फिल्म जाट के टीजर ने पहले ही दर्शकों को जाट की दुनिया की एक झलक दिखाकर रोमांचित कर दिया था। अब निर्माताओं ने रणदीप हुड्डा के किरदार का अनावरण किये जाने से प्रशंसकों को उनकी दमदार और प्रभावशाली भूमिका का अंदाजा हो गया है। रणदीप हुड्डा, जिन्होंने अपनी विविधतापूर्ण फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है,अब वह जाट में अपने खतरनाक और दमदार किरदार रणतुंगा के रूप में दर्शकों को हैरान करने के लिए तैयार हैं।

गोपिचंद मालिनेनी निर्देशित फिल्म जाट में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण मायथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्टरी के सहयोग से किया गया है। फिल्म के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस को अनल अरासु, राम लक्ष्मण और वेंकट ने शानदार ढंग से तैयार किया है।थमन एस का जोशीला संगीत और ऋषि पंजाबी की शानदार सिनेमैटोग्राफी फिल्म के अनुभव को और बेहतर बनाती है। नवीन नूली ने संपादन और अविनाश कोल्ला ने प्रोडक्शन डिजाइन किया है। फिल्म जाट 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

रणदीप हुड्डा ने ‘हाईवे’ के 11 साल पूरे होने पर फिल्म से जुड़ी यादें की ताजा
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने फिल्म ‘हाईवे’ के 11 साल पूरे होने पर इस फिल्म से जुड़ी यादें ताजा की। इम्तियाज़ अली की फिल्म ‘हाईवे’ को रिलीज हुए 11 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर रणदीप हुड्डा ने फिल्म से जुड़ी अपनी यादें और अनुभव साझा किए। वर्ष 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म में आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में थीं। ‘हाईवे’ को दोनों कलाकारों के बेहतरीन अभिनय और भावनात्मक कहानी के लिए आज भी याद किया जाता है।

इस मौके पर रणदीप हुड्डा ने फिल्म के गहरे प्रभाव पर बात करते हुए कहा, ‘हाईवे’ एक क्लासिक फिल्म है, क्योंकि यह सिर्फ एक सफर नहीं, बल्कि प्रेम की यात्रा भी है। एक ऐसा शुद्ध प्रेम, जो हमारे समाज में वर्ग विभाजन के कारण अस्वीकार्य है। वीरा अपनी मासूमियत में इस प्रेम को अपनाती है, जबकि महाबीर हकीकत को जानते हुए इससे बचने की कोशिश करता है, लेकिन अंत में वह भी हार मान लेता है और इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकाता है।

रणदीप ने कहा, ‘हाईवे’ वो फिल्म थी, जहां मैंने पहली बार किरदार को जीना सच में महसूस किया। मैं इम्तियाज़ का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यह अनुभव करने का मौका दिया। महाबीर का किरदार उस वक्त मेरी असल जिंदगी में भी उतर आया था, और शायद आज भी वह मेरे भीतर कहीं न कहीं मौजूद है। उस समय मैं बहुत गहरे और कड़वे भावनात्मक दौर से गुजर रहा था। कई बार, कैमरे के सामने से ज्यादा, मैं कैमरे के पीछे इस किरदार को जी रहा था। सालों बाद अब मैं यह सीख रहा हूं कि अभिनय को सिर्फ कैमरे तक ही सीमित रखना चाहिए और इसे असल जिंदगी पर हावी नहीं होने देना चाहिए।

रणदीप हुड्डा ने हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म ‘जाट’ के लिए डबिंग की शुरू
मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो रणदीप हुड्डा ने अपनी आने वाली हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म ‘जाट’ के लिए डबिंग शुरू कर दी है। गोपीचंद मालिनेनी निर्देशित फिल्म ‘जाट’ प्रतिष्ठित मैत्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री निर्मित है। फिल्म ‘जाट’ में सनी देओल,रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा की अहम भूमिका है। फिल्म के हाई-ऑक्टेन एक्शन द्दश्यों को प्रसिद्ध अनल अरासु, राम लक्ष्मण और वेंकट ने कोरियोग्राफ किया है।

थमन एस की संगीत प्रतिभा के साथ साउंडट्रैक की रचना और फोटोग्राफी के निर्देशक के रूप में ऋषि पंजाबी हैं। संपादन नवीन नूली, जबकि अविनाश कोल्ला प्रोडक्शन डिजाइन कर रहे हैं। फिल्म ‘जाट’ के लिए रणदीप हुड्डा ने डबिंग शुरू कर दी है। फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा -‘हमेशा के लिए लव लॉक्ड’
मुंबई। बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है। रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द ‘मैचबॉक्स’ की शूटिंग से ब्रेक लेकर वेलेंटाइन वीक अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ सेलिब्रेट किया। यह प्यारा जोड़ा, जिसे घूमने-फिरने का बेहद शौक है, मैड्रिड (स्पेन) पहुंचा, जहां दोनों ने साथ में खूबसूरत पल बिताए और यादगार लम्हे संजोए।

इस खास मौके पर रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, हमेशा के लिए लव लॉक्ड, हैप्पी वेलेंटाइन डे मेरी खूबसूरत पत्नी।

रणदीप और लिन स्पेन के प्रसिद्ध ‘लव लॉक ब्रिज’ पर भी गए, जहां कपल्स परंपरा के अनुसार अपना नाम एक ताले पर लिखकर उसे पुल पर लगाते हैं और चाबी पानी में फेंक देते हैं, जो उनके रिश्ते की गहराई और अटूट बंधन को दर्शाता है।

फिल्म 'तेरा क्या होगा लवली' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी
मुंबई। फिल्म तेरा क्या होगा लवली का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में करण कुंद्रा,रणदीप हुड्डा और इलियाना डिक्रूज की मुख्य भूमिका है। फिल्म में रणदीप हुड्डा पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं। बलविंदर सिंह जंजुआ के निर्देशन में बनी फिल्म 'तेरा क्या होगा लवली' 08 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Zohrajabeen Song: रणदीप हुड्डा के गाने जोहराजबीं का टीजर रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा के सैड रोमांटिक ट्रैक जोहराजबीं का टीजर रिलीज हो गया है। रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर गाने का टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, प्यार पूरा हो या अधूरा..प्यार तो प्यार होता है। इस गाने में रणदीप के साथ बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी नजर आएंगी। जानी के लिखे इस गाने को बी प्राक ने गाया है। पूरा गाना 15 सितंबर को रिलीज होगा। गाने में रणदीप एक दिल टूटे आशिक बने हैं। रणदीप कभी अपने हाथ में बोतल फोड़ते तो कभी हीरोइन के पुतले को आग लगाते दिख रहे हैं।

क्या अधूरी प्रेम कहानी ही प्यार को अमर बनाती है?#Zohrajabeen coming soon!@yourjaani @arvindrkhaira @BPraak @PriyankaChaharO @DilrajNandha pic.twitter.com/JMrUUNvnGZ

— Randeep Hooda (@RandeepHooda) September 12, 2023

वीर सावरकर के किरदार के लिए रणदीप हुड्डा ने घटा डाला इतने किलो वजन
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपनी आने वाली फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर में वीर सावरकर के किरदार के लिये 26 किलो वजन घटाया है।

रणदीप हुड्डा इन दिनों स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर पर आधारित फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर  को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा अभिनय के साथ ही निर्देशन भी कर रहे हैं।

फिल्म निर्माता आनंद पंडित ने बताया है कि फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर के लिए रणदीप ने 26 किलो वजय घटाया है। आनंद पंडित ने बताया कि रणदीप पूरी तरह अपने किरदार में डूब गए हैं। इस रोल के बारे में उन्होंने पहले ही कहा था वह अपने रोल को परफेक्ट बनाने के लिए किसी तरह की कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। जब तक शूटिंग खत्म नहीं हुई, तब तक वह पूरे दिन सिर्फ एक ग्लास दूध और एक खजूर खाते थे। पूरे चार महीने जब तक शूटिंग खत्म हुई उनका यही रुटीन रहा। रोल को परफेक्ट बनाने के लिए उन्होंने अपने बाल भी मुंडवा लिए थे।

विनायक दामोदर सावरकर का किरदार निभाने के लिये रणदीप हुड्डा ने वजन किया कम
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने सिल्वर स्क्रीन पर विनायक दामोदर सावरकर का किरदार निभाने के लिये अपना वजन कम किया है। रणदीप हुड्डा लेखक -निर्देशक और निर्माता के तौर पर फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर बना रहे हैं। इस फिल्म में रणदीप, विनायक दामोदर सावरकर का किरदार निभाते नजर आयेंगे।

रणदीप हुड्डा ने बताया, ''सावरकर एक निर्देशक, लेखक और निर्माता के रूप में मेरी पहली फिल्म है। मैं इसके बारे में निडर हो रहा हूं। सावरकर पर शोध शुरू करने से पहले मैं उनके बारे में बहुत सी बातें नहीं जानता था। डिटेल रिसर्च के जरिए हम फिल्म में दिखाएंगे कि उनका वास्तविक योगदान क्या था। मैं यह फिल्म भी आज के युवाओं से जुड़ने के लिए बना रहा हूं। सावरकर की तैयारी के दौरान लगभग आठ महीनों तक मेरा वजन 22 किलोग्राम कम था, मेरा वजन 68 किलोग्राम था। चोट के बाद, मैं अब 71 किलोग्राम का हूं और मुझे फिर से वजन कम करने की जरूरत है, क्योंकि हम शूटिंग फिर से शुरू कर रहे हैं।"