orbit - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चीन ने तियानझोउ-10 कार्गो अंतरिक्ष यान को तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन की ओर किया प्रक्षेपित, जानें क्या है ड्रैगन का पूरा प्लान?
बीजिंग। चीन ने सोमवार को तियानझोउ-10 कार्गो अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन की ओर प्रक्षेपित किया। चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी ने इसकी घोषणा की। एजेंसी के बयान में कहा गया, "चांग झेंग-7 वाई11 प्रक्षेपण यान, जो तियानझोउ-10 कार्गो अंतरिक्ष यान को लेकर था, इसे बीजिंग समयानुसार सुबह 8:14 बजे वेंचांग सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से प्रक्षेपित किया गया। लगभग 10 मिनट बाद, तियानझोउ-10 ने यान से सफलतापूर्वक पृथक्करण किया और अपने निर्धारित कक्षा में प्रवेश किया।"

बयान में कहा गया कि यह प्रक्षेपण सफल रहा। अंतरिक्ष यान में बाहरी अंतरिक्ष गतिविधि के लिए एक स्पेससूट, अंतरिक्ष यात्रियों के रहने के लिए आवश्यक सामग्री, ईंधन और प्रयोगात्मक उपकरण हैं। यह यान बाद में तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन से डॉक करेगा। यह प्रक्षेपण चांग झेंग शृंखला के 641वें और तियांगोंग परियोजना के 39वें प्रक्षेपण का प्रतीक है। चीन ने तियांगोंग राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण 29 अप्रैल 2021 को शुरू किया, जब तियान्हे मुख्य मॉड्यूल सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया। स्टेशन के प्राथमिक संयोजन का निर्माण तीन नवंबर 2022 को पूरा हुआ। तियांगोंग स्टेशन की मौजूदा टी-आकार संरचना में तियान्हे मुख्य मॉड्यूल और इसके साथ जुड़े दो प्रयोगशाला मॉड्यूल, वेंतियान और मेंग्तियान शामिल हैं। तीनों मॉड्यूल का संयुक्त वजन लगभग 69 टन है।

स्टेशन का कुल आवासीय स्थल लगभग 110 घन मीटर है और इसमें एक समय में तीन अंतरिक्ष यात्री समायोजित कर सकता है या क्रू रोटेशन के दौरान छह लोग रह सकते हैं। स्टेशन की डिज़ाइन की गयी कार्यशील अवधि 15 वर्ष है, जो 2038 में समाप्त होगी।

एक्सिओम-4 मिशन के चालक दल ने पूरी की पृथ्वी की 230 परिक्रमाएं, साठ लाख मील से ज्यादा की दूरी तय की
चेन्नई। एक्सिओम मिशन-4 चालक दल के सदस्यों ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर लगभग दो सप्ताह बिताने के बाद पृथ्वी की 230 परिक्रमा पूरी कर साठ लाख मील से ज्यादा की दूरी तय कर ली है। एक्सिओम स्पेस ने अपने प्रक्षेपण के 15 दिन के अपडेट में यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि कमांडर पैगी व्हिटसन, भारतीय पायलट शुभांशु शुक्ला और मिशन विशेषज्ञ स्लावोज़ ‘सुवे’ उज्नान्स्की-विश्निएव्स्की और टिबोर कापू ने गुरुवार को अपना आखिरी आॅफ-ड्यूटी दिन पूरा कर लिया है।

पृथ्वी के दृश्यों का आनंद लिया
अपडेट में कहा गया है कि चालक दल ने पृथ्वी से ऊपर अपना खाली समय तस्वीरें खींचने, वीडियो बनाने और पृथ्वी के दृश्यों का आनंद लेने तथा प्रियजनों से जुड़ने में बिताया।

60 से अधिक प्रयोग भी किए
एक्स-4 मिशन ने जैव चिकित्सा विज्ञान, उन्नत सामग्री, तंत्रिका विज्ञान, कृषि और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में 60 से अधिक प्रयोग किए हैं। ये शोध भविष्य में  अंतरिक्ष खोज संबंधी अभियानों और पृथ्वी पर जीवन के पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। जिसमें मधुमेह प्रबंधन, कैंसर के नवीन उपचार और मानव स्वास्थ्य की बेहतर निगरानी जैसे क्षेत्र  शामिल हैं।

दूरस्थ नियंत्रण प्रणाली का प्रयोग कर इसरो ने चंद्रयान-3 को और ऊंची परिक्रमा-कक्षा में पहुंचाया
बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने दूरस्थ नियंत्रण प्रणाली से एक और प्रयोग कर चंद्रयान-3 को और अधिक ऊंची कक्षा में पहुंचा दिया है।

इसरो ने एक वक्तव्य में कहा कि चंद्रयान-3 को और ऊंची परिक्रमा-कक्षा में पहुंचाने के प्रयास (पृथ्वी से निकटतम कक्षा से प्रणोतदक-मोटर दाग कर की जाने वाली कार्यवाही) को बेंगलुरु में इसरो उपग्रह दूरमापी , निगरानी एवं नियंत्रण नेटवर्क (आईएसटीआरएसी/इसरो) से सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।

Chandrayaan-3 Mission:

The orbit-raising maneuver (Earth-bound perigee firing) is performed successfully from ISTRAC/ISRO, Bengaluru.

The spacecraft is expected to attain an orbit of 127609 km x 236 km. The achieved orbit will be confirmed after the observations.

The next… pic.twitter.com/LYb4XBMaU3

— ISRO (@isro) July 25, 2023

बयान में कहा गया है कि इस प्रकिया के पूरा होने से अब यह अंतरिक्ष यान 127609 किमी गुणा 236 किमी की कक्षा प्राप्त कर सकता है।

इसरो ने कहा है कि चन्द्रयान-3 की आगे की स्थिति की निगरानी के बाद उसकी नयी कक्षा के बारे में पुष्टि की जाएगी। इसरो की ओर से इस तरह का अगला प्रयास ( ट्रांसलूनर इंजेक्शन) चंद्रयान-3 को धरती की कक्षा से चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कराने के लिए आगामी पहली अगस्त को  मध्यरात्रि 12 बजे से एक बजे के बीच किए जाने  की योजना है।

गौरतलब है कि तय योजना के अनुसार चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को किया गया था। इस पर स्थापित लैंडर (अवतरण-यंत्र) और उसमें स्थित रोवर (चंद्रमा की सतह पर चल कर खोज करने वाले यंत्र) को 23 अगस्त या उसके एकाध दिन बाद चंद्रमा पर उतारा जा सकता है।

चीन में मौसम संबंधी उपग्रह फेंगयुन-3 को कक्षा में किया गया लॉन्च
बीजिंग। चीनी एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन (सीएएससी) ने कहा कि देश ने रविवार को चांग झेंग-4बी वाहक रॉकेट का उपयोग करके फेंगयुन-3 मौसम संबंधी उपग्रह को कक्षा में सफलतापूर्वक लॉन्च किया।

सीएएससी ने चीनी सोशल नेटवर्क वीचैट पर अपने एक बयान में कहा, गांसु के उत्तर-पश्चिमी प्रांत में जियुक्वान कॉस्मोड्रोम से स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 09:36 बजे मौसम संबंधी उपग्रह फेंगयुन-3 को कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। फेंग्युन-3 उपग्रह का उपयोग वायुमंडलीय वर्षा को मापने के लिए किया जाएगा। चांग झेंग रॉकेट परिवार के लिए यह 471वां मिशन है।