arjun tendulkar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स ने हसरंगा, तीक्षणा को किया रिलीज
जयपुर। राजस्थान रॉयल्स ने आज आईपीएल 2026 सीजन के लिए अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों और रिलीज किए खिलाड़ियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी। भारतीय खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शुभम दुबे, ऑलराउंडर युध्वीर सिंह और गेंदबाज संदीप शर्मा व तुषार देशपांडे को रिटेन किया गया है। यह निर्णय फ्रेंचाइजी के घरेलू कोर पर भरोसे को दर्शाता है।

विदेशी खिलाड़ियों में शिमरोन हेटमायर, लुआन-द्रे प्रिटोरियस, जोफ्रा आर्चर, दक्षिण अफ्रीकी पेसर क्वेना माफाका और नान्द्रे बर्गर को टीम ने बरकरार रखा है। इसके साथ ही फ्रेंचाइजी ने प्रमुख ट्रेड्स के जरिए रवींद्र जडेजा, सैम करेन और डोनोवन फरेरा को शामिल कर अपनी टीम को और मजबूत किया है। फ्रेंचाइजी ने कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, अशोक शर्मा, फजल फारूकी, कुमार कार्तिकेय, वानिंदु हसरंगा और महेश तीक्षाणा को रिलीज करने की पुष्टि की है। आरआर के पास अब 16.05 करोड़ रुपये का पर्स है जिसमें नौ स्लॉट उपलब्ध हैं।

केकेआर ने रसेल और वेंकटेश को छोड़ा

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल मिनी नीलामी से पहले टीम के लिए लंबे समय से खेल रहे ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को वेंकटेश अय्यर के साथ रिलीज कर दिया, जो पिछले साल मेगा नीलामी में उनकी सबसे बड़ी खरीदारी थी। केकेआर ने क्विंटन डी कॉक, एनरिक नॉर्टजे, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोईन अली और स्पेंसर जॉनसन को रिलीज कर दिया है।

मयंक मार्कंडे को मुंबई इंडियंस में ट्रेड किया गया, जबकि चेतन सकारिया और लवनीथ सिसोदिया अन्य भारतीय खिलाड़ी थे जिन्हें उन्होंने रिलीज किया। इससे उनके पास 64.3 करोड़ रुपये का पर्स बचा, जो सभी टीमों में सबसे बड़ा है, जिसमें 13 स्लॉट (6 विदेशी सहित) भरे जाने बाकी हैं।

चेन्नई ने पथिराना, कॉनवे और रचिन को किया रिलीज: चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा और सैम करेन को ट्रेड करने के अलावा श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना और न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र की जोड़ी को भी रिलीज किया।

राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन और नितीश राणा को ट्रेड करने के बाद रॉयल्स ने श्रीलंकाई स्पिन जोड़ी वानिंदु हसरंगा और महेश तीक्षना को भी रिलीज किया। कुणाल सिंह राठौर, आकाश मधवाल, अशोक शर्मा, फजल फारूकी और कुमार कार्तिकेय आरआर द्वारा रिलीज किए गए अन्य खिलाड़ी हैं। आरआर के पास अब 16.05 करोड़ रुपये का पर्स है जिसमें नौ स्लॉट उपलब्ध हैं।

पंजाब किंग्स : जोश इंगलिस और ग्लेन मैक्सवेल पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी रिलीज रहे। आरोन हार्डी, कुलदीप सेन और प्रवीण दुबे को भी रिलीज किया।

आरसीबी : आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लियाम लिविंगस्टोन, टिम सीफर्ट, लुंगी एनगिडी और ब्लेसिंग मुजरबानी को रिलीज किया। मयंक अग्रवाल, स्वास्तिक चिकारा, मनोज भांडागे और मोहित राठी रिलीज किए गए भारतीय खिलाड़ी हैं।

मुंबई इंडियंस: सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर, रीस टॉपले, बेवॉन जैकब्स, मुजीब उर रहमान, लिजाद विलियम्स, कर्ण शर्मा, केएल श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर (एलएसजी में ट्रेड किए गए)।

एलएसजी : आर्यन जुयाल, डेविड मिलर, युवराज चौधरी, राजवर्धन हैंगरगेकर, आकाश दीप, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर (एमआई में ट्रेड किए गए)।

दिल्ली कैपिटल्स : फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सेदिकुल्लाह अटल, मनवंत कुमार, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा (आरआर में ट्रेड किए गए)

गुजरात टाइटंस: दासुन शनाका, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कुलवंत खेजरोलिया, शेरफेन रदरफोर्ड (एमआई को ट्रेड किया गया)

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिनव मनोहर, अथर्व ताइडे, सचिन बेबी, वियान मुल्डर, सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, मोहम्मद शमी (एलएसजी को ट्रेड किया गया)

अर्जुन को विरासत में मिला है सचिन का स्वभाव : गावस्कर
हैदराबाद। दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने मुंबई इंडियन्स के नवागंतुक गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर की तारीफ करते हुए बुधवार को कहा कि उन्हें उनके पिता सचिन तेंदुलकर जैसा स्वभाव विरासत में मिला है। गावस्कर ने स्टार स्पोर्टस क्रिकेट लाइव पर कहा, हर कोई उस अछ्वुत प्रतिभा के बारे में बात करता है जो सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर की शुरुआत में दिखाई थी। लेकिन सही मायने में उनका स्वभाव बिल्कुल अछ्वुत था और लगता है कि अर्जुन को यह विरासत में मिला है।

मुंबई ने मंगलवार को रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रन से मात दी। सनराइजर्स को 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी ओवर में 20 रन की दरकार थी और कप्तान रोहित शर्मा ने अर्जुन को गेंद सौंपी। अर्जुन ने इस ओवर में मात्र पांच रन दिये और अपने आईपीएल करियर का पहला विकेट लेकर मुंबई को जीत दिलाई। गावस्कर ने बुद्धिमता की तारीफ करते हुए कहा, एक युवा गेंदबाज का टीम के लिये सफल आखिरी ओवर फेंकना हमेशा एक अच्छा संकेत होता है।

इसी बीच, गावस्कर ने राजस्थान रॉयल्स के वामहस्त बल्लेबाज शिमरन हेटमायर की तारीफ की जो कुछ समय से अपनी टीम के लिये मैच खत्म करते आ रहे हैं। हेटमायर ने हाल ही में अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ रॉयल्स के लिये एक मैच समाप्त किया था, हालांकि गावस्कर का मानना है कि अगर हेटमायर बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आते हैं तो वह अपनी टीम के लिये और मैच-जिताऊ पारियां खेल सकते हैं। गावस्कर ने कहा, हेटमायर को राजस्थान रॉयल्स द्वारा एक फिनिशर का किरदार दिया गया है, लेकिन मेरा मानना है कि उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर बल्लेबाजी करने की भी अनुमति दी जानी चाहिए। यदि उन्हें अधिक गेंदों का सामना करने को मिलता है तो वह अधिक रन बना सकते हैं और अधिक मैच-जिताऊ पारियां खेल सकते हैं।

अर्जुन तेंदुलकर ने किया मुंबई इंडियन्स के लिये डेब्यू
मुंबई। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले में मुंबई इंडियन्स के लिये पदार्पण किया।

मुंबई ने अर्जुन को सबसे पहले 2021 में फ्रेंचाइजी में शामिल किया था। वह अपने घरेलू करियर में नौ टी20 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 6.60 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 12 विकेट चटकाये हैं।

मुंबई ने केकेआर के विरुद्ध टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा के अस्वस्थ होने के कारण सूर्यकुमार यादव मुंबई की कमान संभाल रहे हैं।

केकेआर एकादश : रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, एन जगदीशन, नीतीश राणा (कप्तान), ङ्क्षरकू ङ्क्षसह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लॉकी फग्र्यूसन, वरुण चक्रवर्ती।

मुंबई इंडियंस एकादश : ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), टिम डेविड, नेहाल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन जैनसेन, राइली मेरेडिथ।