ward 13 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मूलभूत सुविधाओं को तरसे ग्रामीण, योजनाओं के लाभ के लिए भटक रहे
चौमहला। राजस्थान सरकार की ओर से ग्राम पंचायतों का पुन: गठन का कार्य किया जा रहा है, ऐसे में ग्राम पंचायत कोलवी उर्फ मंडी राजेंद्रपुर चौमहला के वार्ड क्रमांक 13 का निस्तारण कर दिया जाए तो इस वार्ड के निवासियों को राहत मिल सकेगी। यह वार्ड दो ग्राम पंचायतों में बंटा हुआ है। इसी आशय को लेकर बुधवार को वार्ड 13 के निवासियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया है। ग्राम पंचायत कोलवी उर्फ मंडी राजेंद्रपुर चौमहला का वार्ड क्रमांक 13 दो पंचायतों में बंटा हुआ होने के कारण इसका समुचित विकास नहीं हो पा रहा है। इस वार्ड की कुछ जमीन ग्राम पंचायत तलावली में आती है, जबकि यहां रहने वाले चौमहला के निवासी कहलाते है, लोगों के राशन कार्ड,मतदाता परिचय पत्र,आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज चौमहला के ही बने हुए है। मकान निर्माण की स्वीकृति ग्राम पंचायत तलावली से लेनी पड़ती है। ग्राम पंचायत कोलवी उर्फ मंडी राजेंद्रपुर चौमहला का वार्ड नंबर 13 नई आबादी,शनि मंदिर रोड,विलावली रोड,सीटी पैलेस रोड आदि ग्राम पंचायत तलावली की जमीन पर बने हुए है, जबकि यह क्षेत्र चौमहला का कहलाता है। ग्राम पंचायत तलावली का गांव विलावली व चौमहला की दूरी मात्र एक किमी है। गांव विलावली व चौमहला दोनों एक हो चुके है, विलावली रोड पर सड़क के दोनों ओर घनी आबादी बस चुकी है,राजस्व रिकॉर्ड में भी यह जमीन तलावली ग्राम पंचायत की दर्शाई जाती है,चौमहला की बढ़ती जनसंख्या व्यापार व्यवसाय को देखते हुए चौमहला बिलावली मार्ग पर काफी दुकानें लग चुकी है। काफी मकान बन गए  इस मार्ग पर काफी चहल पहल रहने लगी है। यह पूरा हिस्सा चौमहला का कहलाता है।

मूलभूत सुविधाओं का अभाव
दो ग्राम पंचायतों में बंटा होने के कारण वार्ड नंबर 13 का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है, यहां के निवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। यहां पेयजल का संकट है जलदाय विभाग द्वारा यहां पाइप लाइन नहीं बिछा रखी है,गली मोहल्लों में सड़क नालियों का आभाव है। यहां सफाई भी नहीं होती है मकान मालिक अपने अपने सामने सफाई करते है। बुधवार को वार्ड नंबर 13 के निवासियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर इस समस्या का निस्तारण करने की मांग की है, उन्होंने तलावली ग्राम पंचायत की भूमि चौमहला पंचायत में शामिल करने की मांग रखी।

हमारे रोड नहीं है, नालियां नहीं है। हमारी कही सुनवाई नहीं हो रही है जबकि हमने जिला कलक्टर, एसडीएम को भी गुहार लगाई है। हमारी न चौमहला ग्राम पंचायत सुनती है ना तलावली।
- महावीर जैन, निवासी वार्ड नंबर 13 चौमहला।

चौमहला व बिलावली के बीच शनि मंदिर क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव है। बारिश में पानी भर जाता है निकलने में भी दिक्कत होती है बच्चें स्कूल नहीं जा पाते है। दोनों ही ग्राम पंचायतों में हमारी कोई सुनवाई नहीं होती है। सफाई भी नहीं होती।
- मनोहर मोदी, निवासी शनि मंदिर रोड चौमहला।

हमारी कही सुनवाई नहीं होती है। रोड व नालियां नहीं होने से बारिश का पानी जमा हो जाता है। जिससे बीमारियां फैलने का डर रहता है। घरों से निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
- प्रदीप जैन, निवासी वार्ड नंबर 13 चौमहला

हम लोग रोड, पेयजल, रोड लाइट्स के लिए परेशान हो रहे है। हम लोग चौमहला व तलावली ग्राम पंचायतों के बीच फंसे हुए है। दोनों ही जगह हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
- शंकर लाल, निवासी शनि मंदिर रोड चौमहला

वार्ड नंबर 13 के निवासियों का परिवाद प्राप्त हुआ है,ग्राम पंचायतों का पुन गठन का कार्य जारी है नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
- छत्रपाल सिंह चौधरी, उपखंड अधिकारी, चौमहला

वार्ड नंबर 13 के निवासियों का परिवाद प्राप्त हुआ है,ग्राम पंचायतों का पुन गठन का कार्य जारी है नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
- छत्रपाल सिंह चौधरी, उपखंड अधिकारी, चौमहला

वार्ड 13 : संकरे रोड हुए चौड़े, नालियों की भी मिटी समस्या
कोटा। कुछ समय पहले तक जहां रोड संकरे थे, नालियां टूटी हुई थी और अधिकतर गलियों में रात को अंधेरा पसरा रहता था आज उन स्थानों के हालात बदल चुके हैं। ये कहना हैं नगर निगम उत्तर के वार्ड नम्बर 13 के लोगों का। यहां के लोग कहते हैं कि निगम में बोर्ड कांग्र्रेस का है तो पार्षद ने वार्ड में अच्छे काम करवाएं है। वार्ड की कुछ ऐसी समस्याओं का समाधान भी उन्होंने करवाया है जो सालों से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। वार्ड बड़ा होने के बाद भी हमारे यहां पर अव्यवस्थाएं ना के बराबर हैं। वहीं वार्ड के कुछ लोगों का ये भी कहना हैं कि वार्ड के कई हिस्सों में आज भी लोग पीने के पानी की समस्या को लेकर काफी परेशान हैं। पानी या तो आता ही नहीं है या इतने कम प्रेशर और इतने कम समय कि या पीने का पानी भर लो या खाना बनाने के लिए। नगर निगम उत्तर के इस वार्ड में मल्टी मेटल, नागपाल बस्ती, राजपूत कॉलोनी का सम्पूर्ण भाग, झीरी के हनुमान मंदिर का क्षेत्र, आजाद बस्ती, कंसुआ अर्फोडेबल, चन्द्रशेखर अर्फोडेबल तथा गत्ता फैक्ट्री के आमने-सामने का हिस्सा आदि क्षेत्र आदि हैं। इन इलाकों के लोग बताते हैं कि हमारे इलाके की एक बड़ी समस्या थी कि वार्ड के कई हिस्सों में सड़कें बहुत संकरी थी लेकिन पार्षद ने सड़कों को चौड़ा करवाकर इस परेशानी से निजात दिलवाई है।

इतना ही नहीं पार्षद प्रतिनिधि को कोई भी समस्या बताओ वो खुद मौके पर आकर उसे देखते है और जितना जल्दी हो सके उसको सुलझाने का प्रयास करते हैं।  लोग बताते हैं कि वार्ड पार्षद ने वार्ड में अच्छे काम करवाएं हैं। वार्डवासियों को हर मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया है। पहले वार्ड में सफाई व्यवस्था बिल्कुल खराब थी लेकिन अब दोनों टाइम सफाई होती है और कचरा लेने के लिए टिपर आते हैं। पार्षद प्रतिनिधि खुद वार्ड में हो रहे कार्यों की मोनेटरिंग करते है। जहां भी कमी नजर आती है तुरन्त टोक कर उसे ठीक तरीके से करवाते हैं। पहले वार्ड के कुछ हिस्सों में रोड लाइट के अभाव में रातभर अंधेरा पसरा रहता था लेकिन अब ऐसा नहीं है।

वही कुछ वार्डवासी बताते हैं कि पार्षद कांग्रेस के है तो काम हुए हैं लेकिन निर्माण में जो सामग्री काम में ली गई है वो गुणवत्तापूर्ण नहीं है। वार्ड की गलियों में अभी भी काम होने बाकी है। कई स्थानों पर आज भी कचरे के ढेÞर लगे नजर आ जाएंगे। साफ-सफाई टाइम पर नहीं होती है। टिपर कभी आते हैं-कभी नहीं आते है। वार्ड में कई स्थानों पर नालियों की समस्या बनी हुई है। वार्ड के कुछ इलाकों में आवारा मवेशी दिनभर सड़कों पर बैठे नजर आते हैं। रातभर श्वान लड़ते रहते हैं। निगम का इस ओर ध्यान नहीं  हैं।  इन इलाकों के लोग बताते हैं कि वार्ड के कई स्थानों पर सीसी रोड बन चुके हैं। वार्ड में लगभग हर जरुरत की जगह रोडलाइट लगवा दी गई हैं। कई स्थानों पर पोल भी लगे हैं। कुछ समस्याएं ऐसी है जो अभी बनी हुई हैं लेकिन उनका भी जल्द ही समाधान होने की उम्मीद है। पार्षद प्रतिनिधि वार्ड में नियमित रूप से समय देते हैं। जो भी समस्या उनको बताते हैं वो उसके समाधान का पूरा प्रयास करते हैं। निगम की योजनाओं की जानकारी वार्डवासियों को बताते रहते है। पीने के पानी की समस्या काफी हद तक कम हो गई है। जल्द ही वार्ड में पार्क बनने की संभावना है। श्वानों की समस्या जरूर बनी हुई है लेकिन इसमें पार्षद भी क्या करें जब कोर्ट ने श्वानों के पकड़ने पर रोक लगा रखी है।  वहीं वार्ड पार्षद का कहना है कि जहां तक बन पा रहा है वार्ड में विकास का हर कार्य करवा रहा हंू। वार्ड के हर नागरिक की समस्या के समाधान का प्रयास करता हंू। कोशिश ये रहती है कि किसी भी व्यक्ति को समस्या को लेकर निगम नहीं जाना पड़े। जिस उम्मीद के साथ लोगों ने मुझे पार्षद बनाया है उन उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करती हूं। कुछ छोटी-छोटी समस्याएं हैं जिनका भी समाधान जल्द हो जाएगा।

इनका कहना है...
कंसुआ में सीसी रोड बनवाएं हैं। जेके के पीछे वाले रोड की चौड़ाई बहुत थी इसके चौड़ा करने की मांग काफी समय से थी और ये डामर का था लेकिन अब इसे चौड़ा करने के साथ सीसी भी करवाया गया है। वार्ड में आरसीसी के नालों का निर्माण करवाया है। करीब 60 से अधिक रोडलाइट लगवाई है। पीने के पानी की कुछ समस्या है लेकिन वो निगम की नहीं जलदाय विभाग है। जिसके लिए कई बार कह चुकी हंू।
- मंजू अग्रवाल, वार्ड पार्षद।

सीसी रोड बने हैं। नालों का निर्माण हुआ है। वार्ड में अभी भी कार्य चल रहे हैं। जहां-जहां आवश्यकता थी वहां रोडलाइट लगाई गई हैं। पाइपलाइन के कारण कुछ स्थानों पर पानी की समस्या बनी हुई है। साफ-सफाई टाइम पर और नियमित रूप से होती है। फिलहाल वार्ड में कोई बड़ी समस्या नहीं है।
- गोविन्दा सुमन, वार्डवासी।

वार्ड में बहुत सारे कार्य हुए हैं। अभी भी चल रहे हैं। नालों को आरसीसी का करवाकर अच्छा कार्य किया है। नालियों के हालात पहले से काफी बेहतर हुए हैं। वार्ड के लगभग हर हिस्से में रोडलाइट लग चुकी हैं। सफाई व्यवस्था ठीक हैं। पार्षद प्रतिनिधि को समस्या बताते ही उसके समाधान का प्रयास करते है।
- रामबाबू गुर्जर, वार्डवासी।