Wrestlers - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

युवा पहलवानों ने लगाए बजरंग पूनिया पर आरोप, जन्तर-मन्तर पर फिर किया प्रदर्शन
नई दिल्ली। कुश्ती में चल रहा दंगल रुकने ही नाम रहा है। देश के युवा पहलवानों ने दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर फिर प्रदर्शन किया, लेकिन इस बार विरोध-प्रदर्शन कुश्ती संघ या उसके अधिकारियों के खिलाफ नहीं, बल्कि सीनियर पहलवानों बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट के खिलाफ है।

कुश्ती को इन तीन पहलवानों से बचाएं
पहलवान अपने करियर के एक महत्वपूर्ण वर्ष के नुकसान के विरोध में जंतर-मंतर पर एकत्र हो गए। इस स्थिति के लिए उन्होंने शीर्ष पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश को दोषी बताया। बसों में भरकर पहलवान विभिन्न हिस्सों से पहुंचे, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना तक नहीं मिली। युवा पहलवान बजरंग, साक्षी और विनेश के खिलाफ नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों के बैनर में लिखा था कि यूडब्ल्यूडब्ल्यू हमारी कुश्ती को इन तीन पहलवानों से बचाएं।

नौकरी पर वापस आए पहलवान, आंदोलन रहेगा जारी
नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट उत्तर रेलवे में अपनी-अपनी नौकरी पर वापस आ आए हैं। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि पहलवानों ने 30 और 31 मई को खेल विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। इसी बीच साक्षी ने कहा कि बृजभूषण के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा और वह सत्याग्रह के साथ-साथ रेलवे में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी।

हम नहीं हटे पीछे
साक्षी ने आंदोलन से पीछे हटने की भ्रामक सूचनाओं का खंडन करते हुए ट्वीट किया कि यह सूचना गलत है। इंसाफ की लड़ाई में हम में से कोई पीछे नहीं हटा है, न हटेगा। इंसाफ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी है। कृपया कोई गलत सूचनाएं ना फैलाई जाए।

नौकरी छोड़ने की धमकी
रेसलर्स बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने रेलवे की नौकरी छोड़ने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर नौकरी इंसाफ के रास्ते में बाधा बनती दिखी, तो उसको त्यागने में हम 10 सेकेंड का समय भी नहीं लगाएंगे। नौकरी का डर मत दिखाइए।

बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग
ओलंपिक मेडलिस्ट पूनिया, साक्षी और एशियाई चैंपियन विनेश फोगाट बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष पर एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों को यौन शोषण का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें से एक पॉक्सो (यौन अपराधों से नाबालिगों का संरक्षण) से संबंधित है।

पहलवानों ने पदक गंगा में नहीं किए विसर्जित टिकैत को सौंपे, 5 दिन का दिया अल्टीमेटम
नई दिल्ली/हरिद्वार। कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे ओलंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और राष्ट्रमंडल खेल मेडलिस्ट विनेश फोगाट ने आत्म-सम्मान के बिना जीवन को व्यर्थ बताते हुए मंगलवार को कहा कि वे अपने-अपने पदक गंगा में विसर्जित कर देंगे। ये पहलवान अपने पदकों को लेकर मंगलवार को हरिद्वार में हर की पौड़ी पर पहुंचे। इस बीच गंगा समिति कहा कि हर की पौड़ी पूजा-पाठ का स्थान है, राजनीति का नहीं। इस बीच किसान नेता नरेश टिकैत पहलवानों को मनाने हर की पौड़ी पहुंचे और उनसे बात की। बातचीत के बाद पहलवानों ने अपने मेडल टिकैत को सौंप दिए। किसान नेता टिकैत ने सरकार को बृजभूषण पर कार्रवाई के लिए पांच दिन का अल्टीमेटम दिया। इससे पहले पहलवानों ने ट्टवीट किया, इन पदकों को जीतने के लिए हमारी कड़ी मेहनत भी उतनी ही गंभीर थी। ये राष्ट्र के लिए अमूल्य हैं और इन पदकों के लिए सबसे अच्छी जगह इस अशुद्ध व्यवस्था के बजाय शुद्ध गंगा में है।

पहलवानों ने संयुक्त बयान में कहा कि आपने देखा कि 28 मई को क्या हुआ, पुलिस ने कैसा व्यवहार किया और कितनी बेरहमी से हमें गिरफ्तार किया। हम शांतिपूर्वक विरोध कर रहे थे लेकिन उन्होंने हमारे विरोध स्थल को छीन लिया और गंभीर अपराधों के तहत हमारे खिलाफ मामला दर्ज किया। क्या महिला पहलवानों ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के लिए न्याय मांगकर गलती की? पुलिस और अधिकारी हमारे साथ अपराधियों की तरह व्यवहार कर रहे हैं जबकि असली अपराधी खुले में घूम रहा है।

अब लगा पदक क्यों जीते
पहलवानों ने पदक जीतने की अपनी मेहनत पर कहा कि हमें याद है जब हमने इस देश के लिए ओलंपिक और विश्व स्तर पर पदक जीते थे। अब लग रहा है कि हमने यह पदक क्यों जीते थे? क्या हम इसलिए जीते थे कि अधिकारी हमारे साथ इतना बुरा बर्ताव कर सकें और फिर हमें गलत ठहरा सकें?

पीएम-राष्ट्रपति को नहीं लौटाएंगे
उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पदक लौटाने पर विचार कर रहे थे, लेकिन उनकी व्यथा पर दोनों नेताओं की खामोशी के कारण वे ऐसा नहीं करेंगे।

किसान नेता नरेश टिकैत ने पहलवानों से मैडल वापस लिए, दिया आश्वासन
हरिद्वार। लंबे समय से चल रहे पहलवानों के प्रदर्शन के बाद निराश पहलवान गंगा नदी में अपने मैडल बहाने के लिए एकत्र हुए थे।  किसान नेता नरेश टिकैत हरिद्वार पहुंचे,  जहां उन्होेने जंतर मंतर से आए प्रदर्शनकारियों पहलवानों से मैडल वापस लिए। डब्ल्यूएफआई प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोपों के विरोध में पहलवान गंगा नदी में अपने पदक विसर्जित करने के लिए एकत्र हुए हैं।

पहलवानों का कहना था कि आत्म सम्मान के बिना इन मैडल का कोई मोल नहीं है।उन्होंने पहलवानों से मेडल लिए और पांच दिन का समय मांगा।

काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन पर आये पहलवान
नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे पहलवानों ने प्रदर्शन के 18वें दिन गुरुवार को अपने बाजुओं और माथे पर काली पट्टी बांधकर अपना रोष जताया। जंतर-मंतर पर विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और अन्य पहलवानों ने काली पट्टी बांधी तथा।1 मई को 'काला दिवस' करार दिया। प्रदर्शन स्थल पर मौजूद अन्य समर्थकों ने भी अपनी बाजुओं पर काली पट्टी बांधी।

उल्लेखनीय है कि देश के कई नामचीन पहलवानों ने बृजभूषण पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीडऩ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाये हैं। जनवरी 2022 में सरकार द्वारा जांच समिति के गठन के बाद पहलवानों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया था, लेकिन जांच समिति के काम करने के तरीके से नाखुश होकर वे अप्रैल में प्रदर्शन के लिए आगे आये और अब दिल्ली पुलिस द्वारा 'निष्पक्ष' जांच की मांग कर रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ दो प्राथमिकियां दर्ज की हैं, जिनमें से एक पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) की धारा 10 से भी संबंधित है। दिल्ली पुलिस ने इसी सप्ताह एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों के बयान दर्ज किये हैं। नाबालिग पहलवान ने बुधवार को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत एक मजिस्ट्रेट के समक्ष भी अपना बयान दर्ज कराया।

बैरिकेड तोड़ पहलवानों के पास पहुंचे किसान
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में राज्यों से आए किसान सोमवार को वहां दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड तोड़ते हुए धरना-स्थल तक पहुंच गए।

विभिन्न राज्यों से किसानों के जत्थे पहुंचे
महासंघ  के अध्यक्ष के खिलाफ दो सप्ताह से अधिक समय से जंतर-मंतर पर विरोध कर रहे पहलवानों का समर्थन करने के लिए सोमवार को भी विभिन्न राज्यों से किसानों के जत्थे वहां पहुंचे थे।

किसानों को जंतर-मंतर जाने दिया गया : पुलिस
दिल्ली पुलिस ने कहा, किसानों के एक समूह को दिल्ली के जंतर-मंतर तक आने दिया गया था, पर वे धरना स्थल पर पहुंचने के लिए इतनी जल्दी में थे कि कुछ प्रवेश बैरिकेड पर चढ़ गए और कुछ बैरिकेड को  गिरा दिया।

लोगों को कानून का पालन करना चाहिए
अधिकारियों ने कहा, जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए धरनास्थल के घेरे में व्यक्तियों को डोर फॉर मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) के रास्ते से प्रवेश करवाया जा रहा है, लोगों को  कानून का पालन करना चाहिए और शान्ति बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए।

न्याय मिलने तक डटे रहेंगे पहलवान
विरोध करने वाले पहलवानों ने कहा है कि वे तब तक यहां से नहीं हटेंगे जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता और बृजभूषण को महासंघ के अध्यक्ष पद से हटाकर सलाखों के पीछे नहीं डाल दिया जाता।

पहलवानों के समर्थन में खापों की पंचायत, विनेश फोगाट ने की कैंडल मार्च निकालने की अपील
नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में उत्तर प्रदेश और पंजाब के खाप पंचायत नेता यहां जंतर-मंतर पर बैठक कर आगे की रणनीति बना रहे हैं। खाप पंचायतों के दिल्ली में पंचायत करने के मद्देनजर दिल्ली से लगने वाली सभी सीमाओं पर सुरक्षा की व्यवस्था की गई हैं और भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है।

धरने में बैठी पहलवान विनेश फोगाट ने खिलाड़ियों के समर्थन में कैंडल मार्च निकालने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शाम को 7 बजे पूरे देशवाशियों से अपील है कि अपने भारत की बेटियों की न्याय की इस लड़ाई में एक साथ पूरे देश में कैंडल मार्च निकालें।

पहलवानों ने दी पदक वापस करने की चेतावनी
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के कथित उजड्ड बर्ताव से निराश प्रदर्शनकारी पहलवानों ने गुरुवार को पद्मश्री सहित अपने सभी पदक सरकार को लौटाने की चेतावनी देते हुए कहा कि जब उन्हें इस तरह का अपमान सहना है तो राज्य के ये सम्मान अर्थहीन हैं।

उल्लेखनीय है कि बुधवार रात करीब 11 बजे जंतर-मंतर पर पुलिस ने प्रदर्शनकारी पहलवानों के साथ कथित तौर पर मारपीट की। विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने कहा कि उनके साथ पुरुष पुलिस अफसरों ने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। उन्होंने कहा कि संगीता फोगाट के भाई दुष्यंत को इस दौरान चोटें भी आयीं।

बजरंग पूनिया ने बुधवार रात पत्रकारों से कहा कि कुछ लोग बारिश के बाद सोने के लिये चारपाइयां लेकर आये थे, तभी पुलिस ने उन पर हमला कर दिया। नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त प्रणव तयाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती प्रदर्शन स्थल पर बिना अनुमति चारपाइयां लेकर आये थे। पुलिस के रोकने पर भारती के समर्थक आक्रामक हो गये जिसके बाद झड़प शुरू हो गयी।

उल्लेखनीय है कि पूनिया, फोगाट और मलिक सहित कई पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर बैठे हैं। बृजभूषण पर महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप हैं और प्रदर्शनकारी पहलवान उनकी गिरफ्तारी एवं जांच की मांग कर रहे हैं।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों पर लाठीचार्ज, पूनिया ने कहा- नहीं मिला सम्मान तो वापस कर देंगे मेडल
नई दिल्ली। दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज में महिला पहलवान विनेश फोगाट के भाई का सिर फट गया है। रेसलर साक्षी मलिक ने आरोप लगाया है कि नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने उनसे बदतमीजी की। जिसके बाद धरने पर मौजूद पहलवानों ने हंगामा कर दिया। विनेश ने आरोप लगाया कि नशे में धुत पुलिसकर्मी ने मुझे गाली दी और मेरे भाई का सिर फोड दिया।

पुलिस ने आपत्ति जताई
रेसलर बजरंग पूनिया ने कहा कि दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के कारण वे लकड़ी के तख्ते और अतिरिक्त गद्दे (बेड) लेकर आए थे। पुलिस ने इस पर आपत्ति जताई। आम आदमी पार्टी नेता सोमनाथ भारती ने पहलवानों के लिए चारपाई की व्यवस्था की। उनको दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

गाली-गलौज से विवाद शुरू
साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत मलिक ने बताया कि बुधवार रात बारिश की वजह धरना स्थल पर सोया नहीं जा सकता था। जिसके चलते चारपाई की व्यवस्था की गई थी। देर रात करीब पौने ग्यारह बजे विनेश फोगाट अपनी बहन संगीता के साथ धरने स्थल से कुछ दूरी से चारपाई लेने जा रही थी। तभी वहां नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने उनसे पूछा कि कहा जा रही है। उन्होंने चारपाई की बात कही, तो पुलिसकर्मी ने विनेश को गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस और पहलवानों में बीच बहस शुरू हो गई। बीच-बचाव में में विनेश का भाई आया। इसी दौरान पुलिस ने उसके सिर पर डंडा मारा और वह घायल हो गया।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के यौन उत्पीडन को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार (4 मई) को सुनवाई होगी।

पहलवानोें से मिलने पहुंची उषा
आईओए  की अध्यक्ष पीटी उषा ने जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों से बुधवार को मुलाकात कर उन्हें समर्थन देते हुए कहा कि वह एक प्रशासक होने से पहले एक एथलीट हैं। उल्लेखनीय है कि पीटी उषा ने अपने हालिया बयान में पहलवानों के विरोध प्रदर्शन को अनुशासनहीनता बताया था जिसके लिए उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था।

बजरंग पूनिया ने कहा- सम्मान नहीं मिला तो वापस कर देंगे मेडल
बजरंग पूनिया ने कहा कि यह बहुत ही खराब समय है। जिसके खिलाफ हमलोगों ने केस दर्ज करवाया उसके खिलाफ पुलिस ने कुछ भी नहीं किया है। वहीं खिलाड़ियों के साथ कैसे किया जा रहा है आप देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमारा सम्मान नहीं होगा तो हम अपना मेडल भारत सरकार को वापस कर देंगे। मुझे ऐसा सम्मान नहीं चाहिए। क्या इस देश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है।

बृजभूषण के खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर उतरे पहलवान
नई दिल्ली।  भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्लूएफआई) अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़ने के आरोपों की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग को लेकर रविवार को देश के दिग्गज पहलवानो ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट समेत कई पहलवान जंतर मंतर पर एकत्र हुए। उनकी मांग थी कि सरकार बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करने वाली निगरानी समिति की रिपोर्ट को सार्वजनिक करे। गौरतलब है कि इस साल के शुरू में सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर दिग्गज पहलवानो ने धरना प्रदर्शन किया था जिसके बाद सरकार ने आरोपों की जांच के लिये एमएस मेरीकॉम की अध्यक्षता में छह सदस्यीय निगरानी समिति गति की थी जिसकी रिपोर्ट को अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।