CM Yogi - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सीएम योगी का बड़ा ऐलान: इस इस्लामिक जगह का बदलेगा नाम, बनेगा "पावा नगरी"
उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को बड़ा फैसला लेते हुए फाजिलनगर इलाके का नाम बदलकर पावा नगरी करने का ऐलान किया है। इस बात की घोषणा सीएम योगी ने गाजियाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की। बता दें कि, फाजिलनगर कुशीनगर में स्थित है और ये छोटा सा कस्बा है। ये ही वो पावन जगह हैं, जहां 24वें तीर्थकर भगवान महावीर ने महारिनिर्वाण प्राप्त किया था और इसी कारण से इस जगह को ऐतिहासिक माना जाता है।

आपको बता दें कि, फाजिलनगर को पावा नगरी नाम देने के पीछे क्या कारण हैं। दरअसल, पावा पुराने भारत के दो मल्ल गणराज्यों में से एक की राजधानी हुआ करती थी और मल्ल मगर के हर्यंक वंश की एक जनजाति थी। इतिहासकारों के अनुसार, अपनी आखिरी यात्रा के दौरान भगवान बुद्व और भगवान महावीर दोनों इस जगह पर आए थे और कुछ समय व्यक्ति किया था।

फाजिलनगर का नाम पावा नगरी बदलने को लेकर सीएम योगी ने कहा कि, हमारी सरकार इस विषय पर एक्शन ले रहे है और हम नाम बदलने की दिशा में आगे भी बढ़ रहे हैं। पुराने ग्रंथों के अनुसार, भगवान महावीर ने फाजिलनगर में ही महा​परिनिर्वाण प्राप्त किया था। इसके आगे सीएम योगी ने कहा कि, पावागढ़ आज के समय में अपनी पहचान खो रहा था, इसलिए हमने फाजिलनगर को पावा नगरी बनाने का निर्णय लिया है।

कावड़ यात्रा पर योगी सरकार के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट संज्ञान लेकर लगाये रोक: रामगोपाल
इटावा। समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कावड़ यात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाते हुए कहा है कि कावड़ यात्रा को लेकर योगी सरकार के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट संज्ञान लेकर इस असंवैधानिक आदेश पर रोक लगाए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव  ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर अपने एकाउंट से सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाते हुए अपना बयान पोस्ट किया है।

यादव ने अपने बयान में लिखा है कि संसदीय चुनाव में अपनी पराजय से बौखलाई भाजपा और आपसी झगड़े में फंसी भाजपा सरकार प्रदेश को सांप्रदायिकता की आग में झोंकना चाहती है। उन्होंने कहा कि नाम लिखी मुसलमानों की दुकानों  की सुरक्षा का भी खतरा है और दुकानदारों की जान का भी, इसलिए सरकार के इस  आदेश के बाद आशंका यही है क कांवड़ मार्ग पर ग़ैर हिंदू कोई दुकान नहीं लगायेंगे।

प्रमुख महासचिव ने कहा कि संविधान को खत्म करने की मंशा पालने वाले लोग लगातार असंवैधानिक कार्य करके बाबासाहब अंबेडकर का अपमान कर रहे हैं।

हाथरस पीड़ितों को लेकर राहुल ने लिखा योगी को पत्र, आर्थिक सहायता प्रदान करने का किया आग्रह
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हाथरस भगदड़ के पीड़ितों की पीड़ा को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर आर्थिक सहायता बढ़ाकर उनकी जल्द से जल्द मदद करने का आग्रह किया है और घटना के लिए स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

गांधी ने लिखा कि उन्होंने भगदड़ हादसे से प्रभावित पीड़ति परिवारों से मिलकर उनका दुख महसूस कर उनकी समस्या को जानने का प्रयास किया है और समस्या से अवगत कराकर उनकी आर्थिक सहायता बढ़ाने का आग्रह कर रहे हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से शोकाकुल परिवारों को जल्द से जल्द सहायता प्रदान करने का आग्रह करते हुए कहा है कि दुख की इस घड़ी में उन्हें सामूहिक संवेदना और सहायता की ज़रूरत है और बिना देर किए उन्हें ज्यादा राशि उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

कांग्रेस नेता ने घटना के लिए स्थानीय प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार बताया और कहा कि घटना की पारदर्शी जांच होनी चाहिए और दोषियों को सख्त सजा देकर लोगों को न्याय मिलना चाहिए।

गौरतलब है कि हाथरस में गत 2 जुलाई को एक सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें 120 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद गांधी पीड़ति परिवारों से मिलने गए और उनसे बातचीत की।

BJP जीती तो योगी यूपी के सीएम नहीं रहेंगे : केजरीवाल
लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भविष्यवाणी करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यदि लोकसभा चुनाव जीतती है तो न सिर्फ अनुसूचित जाति और जनजाति का आरक्षण खत्म किया जायेगा बल्कि योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जायेगा।

केजरीवाल ने समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा ''भाजपा यदि चुनाव जीतती है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दो महीने के भीतर यूपी के सीएम पद से हटा दिया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले साल रिटायरमेंट ले लेंगे और अमित शाह देश के नये प्रधानमंत्री होंगे। इसके अलावा संविधान में परिवर्तन कर अनुसूचित जाति जनजाति का आरक्षण खत्म कर दिया जायेगा।''

उन्होने कहा कि भाजपा गठबंधन की जीत की संभावनायें हालांकि न के बराबर हैं। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भाजपा की हालत बेहद खराब है और उसे 220 सीट से ज्यादा मिलती नहीं दिखायी दे रही हैं।

आप संयोजक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले साल 75 साल के हो जायेंगे और उन्हे विश्वास है कि वह अपने बनाये नियम को जिसमें 75 साल से अधिक उम्र् के लोगों को पार्टी अथवा सरकार में किसी भी पद से हटा दिया जायेगा, को आत्मसात करते हुये स्वयं प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे और उनकी जगह अमित शाह को प्रधानमंत्री की कुर्सी दी जायेगी। उन्होने कहा कि शाह की राह में योगी रोड़ा बन सकते हैं, इसलिये उन्हे दो माह के भीतर यूपी के मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जायेगा।

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा अगर गलती से भी 400 से अधिक सीटों के साथ केंद्र की सत्ता में आती है तो एससी एसटी का रिजर्वेशन खत्म कर दिया जायेगा। यह बात उन्होने स्वयं भाजपा के सूत्रों से पता की है। भाजपा का मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शुरु से ही आरक्षण के खिलाफ रहा है। उन्होने कहा कि लोगों के भीतर भाजपा की नीतियों को लेकर बेहद गुस्सा है और इसीलिये इस बार भाजपा की जगह गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है।

UP Assembly Session News: CM योगी बोले- शिवपाल के साथ अन्याय हुआ, 2024 में फिर से बनेगी डबल इंजन की सरकार
लखनऊ। यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2024 में फिर से डबल इंजन की सरकार बनेगी। 2024 में सपा का खाता भी नहीं खुलेगा। उन्होंने कहा कि शिवपाल सिंह यादव के साथ अन्याय हुआ है। अभी भी समय है कि वे अपना रास्ता सोच लें।

इससे पहले पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने विधानसभा में मंहगाई का मुद्दा उठाते हुए सरकार को घेरा था। अखिलेश यादव ने आलू, मंडी, अंडे की मार्केट, दूध के बंद पड़े प्लांट को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला था।

अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने कल सदन में मोबाइल ऑन किया तो अचानक खबर दिखी कि मेरठ में बेडरूम में घुसकर एक कारोबारी की हत्या कर दी गई। सरकार कानून व्यवस्था का हवाला देती हैं। उन्होंने कहा कि आखिर जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले कर क्या रहे हैं।

सीएम योगी ने विपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि उन्हें जमीनी हकीकत की जानकारी नहीं है। जन्म से चांदी की चम्मच में खाने के आदी लोग गरीब की पीड़ा को क्या समझेंगे। ऐसे लोग पिछड़ों के दर्द को क्या समझेंगे। योगी ने चौधरी चरण सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि चरण सिंह कहते थे कि देश की प्रगति का रास्ता खेत, खलियान और गलियों से होकर जाता है। अगर समाजवादी पार्टी ने इस बात को ध्यान में रखा होता तो सपा के कार्यकाल में किसानों ने सबसे ज्यादा आत्महत्या ना की होती।

प्रेमिका के पिता का मोबाइल चुराया, मोबाइल से सीएम योगी को दी जान से मारने की धमकी, हुआ गिरफ्तार
कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले 19 वर्षीय एक युवक को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक ने अपनी प्रेमिका के पिता का मोबाइल चुरा कर उससे धमकी दी थी।

पुलिस ने अमीन नाम के युवक को कानपुर के बेगमपुरवा से गिरफ्तार किया। अमीन ने पुलिस के आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल कर के सीएम योगी आदित्यनाथ को मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मोबाइल को जब्त कर लिया। उसने बताया कि उसकी प्रेमिका के पिता उनके रिश्ते से खुश नहीं थे, इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने लड़की के पिता से संपर्क किया, जिन्होंने बताया कि उनका मोबाइल दस दिन पहले ही चोरी हो गया था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उसने उस व्यक्ति को फंसाने के लिए साजिश रची क्योंकि वह उसकी बेटी से शादी करना चाहता था और उसके पिता इस रिश्तें से खुश नहीं थे। पुलिस की पूछताछ के बाद अमीन ने अपना जुर्म कबूल कर लिए कि उसने 10 दिन पहले अपनी प्रेमिका के पिता का मोबाइल चुराया था, और धमकी देने के लिए उसके सिम का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने अमीन के खिलाफ 3 अपराधिक मामले दर्ज कर लिए हैं।