nusrat bharucha - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फिल्म ‘छोरी 2’ में दमदार अभिनय के लिए ‘ग्राउंड-ब्रेकिंग स्टार ऑफ द ईयर’ के अवॉर्ड से सम्मानित हुई नुसरत भरुचा, अवॉर्ड लेते वक्त अभिनेत्री हुई भावुक
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरुचा को हाल ही में उनकी फिल्म ‘छोरी 2’ में दमदार अभिनय के लिए ‘ग्राउंड-ब्रेकिंग स्टार ऑफ द ईयर’ के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

अवॉर्ड लेते वक्त नुसरत ने एक भावुक भाषण दिया, जो वहां मौजूद सभी लोगों के दिलों को छू गया। अपने करियर के सफर को याद करते हुए नुसरत ने कहा- अपने करियर की शुरुआत में मैं फिल्मों में मजाक का पात्र बनी रही, मुझे हमेशा चालाक, कंट्रोल करने वाली या चिड़चिड़ी लड़की के किरदार मिले, लेकिन आज मैं ऐसे किरदार के लिए अवॉर्ड ले रही हूं, जो एक लड़की की जिंदगी, उसके जीने के अधिकार और अपने लिए जिंदगी चुनने के हक की बात करता है। मैं यहां हूं, इस सफर पर, हर उस ‘छोरी’ के लिए जो अपनी पहचान बनाना चाहती है। मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं ये कहते हुए, क्योंकि ये सफर मेरे लिए भी खुद को साबित करने का एक जरिया रहा है। आज इसका अवॉर्ड मिलना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। आप सबको अंदाजा नहीं है कि यह मेरे लिए कितना खास है।

नुसरत ने जूरी, अपनी टीम, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, को-स्टार्स और फिल्म इंडस्ट्री के सभी लोगों का दिल से धन्यवाद दिया, जिन्होंने इस सफलता में उनका साथ दिया। अवार्ड के बाद बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वो सबसे ज्यादा किससे डरती हैं, तो उन्होंने बड़ी सच्चाई के साथ जवाब दिया और कहा- भुला दिए जाने से। मैं नहीं जानती कि मैंने ये इतने बड़े मंच पर कैसे कह दिया, लेकिन यही बात मेरी फिल्मों के चुनाव में भी दिखती है। मैं ऐसी फिल्म में काम नहीं करना चाहती, जिसे देखने के बाद लोग मुझे भूल जाएं। हम सबको एक न एक दिन जाना ही है, लेकिन मैं कुछ ऐसा छोड़ जाना चाहती हूं, जिसे देखकर लोग कहें वो नुसरत थी, ये वही थी।

‘छोरी 2’ ने न सिर्फ नुसरत के अभिनय को एक नई पहचान दी है, बल्कि यह दिखाया कि वह ऐसी कहानियां कहने में यकीन रखती हैं, जो सच में मायने रखती हैं। इस फिल्म ने साबित कर दिया कि नुसरत एक ऐसी अदाकारा हैं, जो समाज से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से अपनी बात रख सकती हैं।

फिल्म छत्रपति का गाना बरेली के बाजार में रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा की आने वाली फिल्म छत्रपति का गाना बरेली के बाजार में रिलीज हो गया है। नुसरत भरुचा, श्रीनिवास बेलमकोंडा के साथ बरेली के बाजार में डांस फ्लोर पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म छत्रपति का नया डांस ट्रैक है। सुनिधि चौहान और नकाश द्वारा स्वरबद्ध किए गए इस गाने को तनिष्क बागची ने संगीतबद्ध किया है और मयूर पुरी ने लिखा  है। गाने के बारे में बात करते हुए, तनिष्क बागची ने कहा, यह गाना बहुत ही एनर्जेटिक, बहुत ही सेक्सी, कुल मिलाकर एक मजेदार डांस ट्रैक है। सुनिधि चौहान और नकाश ने अपने गायन के साथ नुसरत के खूबसूरत अवतार और श्रीनिवास बेलमकोंडा के स्वैग में चार चांद लगा दिया है।

सुनिधि चौहान ने कहा,''बरेली के बाजार एक बहुत ही शानदार ट्रैक है और इसकी बीट्स में एक नशा है - हमने एक ऐसा फ्लेवर और वाइब लाने की कोशिश की जो जनता को पसंद आएगा और इसे सुनने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।"

नकाश अजीज ने कहा, ''सुनिधि चौहान के साथ सहयोग करना और श्रीनिवास बेलमकोंडा को अपनी आवाज देना बहुत शानदार अनुभव रहा। बरेली के बाजार एक मजेदार डांस ट्रैक है, जिसे दर्शक खूब पसंद करेंगे।"

वी. वी. विनायक द्वारा निर्देशित और वी. विजयेंद्र प्रसाद द्वारा लिखित डॉ. जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियोज) प्रस्तुत'छत्रपति', एस.एस. राजामौली की फिल्म का आधिकारिक रीमेक है जिसमे प्रभास लीड रोल में नजर आये थे। इस फिल्म में  भाग्यश्री, शरद केलकर और करण ङ्क्षसह छाबरा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 12 मई 2023 को देश भर में रिलीज होगी।