traffic arrangements - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

CM Swearing Ceremony: शहर में आज यूं रहेगी यातायात की व्यवस्था
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अल्बर्ट हॉल के सामने रामनिवास बाग में यातायात की विशेष व्यवस्था होगी। ये व्यवस्था शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक प्रभावी रहेगी।
त्रिमूर्ति सर्किल, जेएलएन मार्ग की तरफ  से आने वाले यातायात को आरोग्य पथ तिराहा से सूचना केंद्र तरफ  डायवर्ट किया जाएगा।
सूचना केंद्र तिराहा से आरोग्य पथ तिराहा की तरफ  जाने वाले यातायात को सीधा टोंक रोड से संचालित किया जाएगा।
रामनिवास बाग गेट एमजीडी की तरफ  से किसी भी प्रकार का यातायात घोड़ा सर्किल रामनिवास बाग की तरफ  नहीं जाएगा।
न्यू गेट, एमआई रोड, सांगानेरी गेट से आकर रामनिवास बाग में जाने वाले यातायात को रामनिवास बाग चौराहा से डायवर्ट कर एमआई रोड से संचालित किया जाएगा।
एमडी रोड से म्यूजियम रोड होकर रामनिवास बाग के अंदर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
सांगानेरी गेट की तरफ  से रवीन्द्र रंगमंच की ओर आने वाले सामान्य यातायात को नहीं आने दिया जाएगा।
अति आवश्यक सेवाओं के वाहनों का संचालन निर्बाध रहेगा और एसएमएस अस्पताल में दिखाने के लिए मरीज एवं उनके परिजन आ-जा सकेंगे।

बसों के संचालन की व्यवस्था
आगरा रोड से चलने वाली बसें सिन्धी कैम्प से वनस्थली मार्ग चौराहा, गर्वमेंट हॉस्टल चौराहा, एमईएस तिराहा, अजमेर रोड से सोडाला चौराहा, 200 फीट चौराहा, बदरवास तिराहा, किसान धर्म कांटा, न्यू सांगानेर रोड, प्रधान वाटिका, बी-2 बाईपास, बी-2 बाईपास चौराहा, जवाहर सर्किल, नंदपुरी तिराहा, हनुमान तिराहा, जगतपुरा पुलिया के नीचे से सीबीआईफाटक, खो-नागोरियान रोड, गोनेर तिराहा से आगरा रोड आ व जा सकेंगी।

दिल्ली रोड पर चलने वाली बसें दिल्ली रोड के लिए सिन्धी कैम्प, झोटवाड़ा रोड, सीकर रोड, रोड नम्बर-14 से एक्सप्रेस हाईवे, चंदवाजी से दिल्ली रोड पर आ-जा सकेंगी।

टोंक रोड़ पर चलने वाली बसें सिन्धी कैम्प से वनस्थली मार्ग चौराहा, गर्वमेंट चौराहा, एमईएस तिराहा, अजमेर रोड से सोडाला चौराहा, 200 फीट चौराहा, बदरवास तिराहा, किसान धर्मकांटा, न्यू सांगानेर रोड, प्रधान वाटिका, बी-2 बाईपास, बी-2 बाईपास चौराहा से टांके रोड पर आ व जा सकेंगी।

ये रहेगी पार्किंग व्यवस्था
महाराजा-महारानी कॉलेज ग्राउंड, गोखले हॉस्टल ग्राउंड (प्रशासनिक अधिकारी, टोंक रोड से प्रवेश), रामनिवास बाग के अंदर जेडीए की भूमिगत पार्किंग, रामनिवास बाग के अंदर फुटबाल ग्राउंड, रविंद्र मंच के सामने पार्किंग में (आमजन के वाहन), उद्योग मैदान में (आमजन के वाहन और बस), इंवेस्टमेंट ग्राउंड (पोलो सर्किल), सेंट्रल पार्क गेट नम्बर-3 के अंदर पार्किंग और चौड़ा रास्ता (रिजर्व) पार्किंग रहेगी।

असर खबर का- ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कोर्ट ने किया नोटिस जारी
कोटा। कोटा सिटी को स्मार्ट सिटी का लुक दिए जाने के बावजूद अभी तक ट्रैफिक व्यवस्था में कोई परिवर्तन नहीं किए जाने के मामले में स्थाई लोक अदालत ने पुलिस अधीक्षक  तथा डिप्टी एसपी को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। मामले में आगामी सुनवाई 24 मई को होगी। इस मामले में एडवोकेट लोकेश कुमार सैनी ने न्यायालय में पेश एक जनहित याचिका में बताया कि कोटा सिटी एक शिक्षा नगरी के रूप में जानी जाती है। कोटा शहर  स्मार्ट सिटी के  रूप में परिवर्तित होने के अंतिम चरण में चल रहा है। जिससे यहां के चौराहों को सुंदरता में बदला  जा रहा है तथा सड़कें चौड़ी की जा रही हैं। शहर की प्रसिद्ध इमारतों का हेरिटेज लुक दिया जा रहा है। इसके बावजूद यहां की ट्रेफिक व्यवस्था में कोई परिवर्तन नहीं किया जा रहा है। याचिका में बताया गया कि शहर को सिग्नल फ्री बनाने के लिए यूआईटी ने कई फ्लाइओवर, अंडरब्रिज बनाए हैं। परन्तु शहर के आॅटो चालकों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। यहां आॅटो चालक अपनी मन मर्जी से आॅटों को पार्किंग कर देते हैं तथा जहां ना तहां सड़क पर रोक कर सवारियों को बैठाने लग जाते हैं। वे ये भी नहीं देखते हैं कि सड़क पर आॅटो रोकने से बड़ा हादसा हो सकता है। आॅटो चालकों के सड़क पर ही आॅटो को रोकने से पीछे से आने वाले वाहन चालक को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ हादसा की संभावना बढ़ जाती है। शहर के प्रमुख चौराहों अव्यवस्थित तरीके से अपने आॅटो खड़े कर देते हैं। जिससे लोगों को आवाजाही पर विपरीत असर पड़ता है। शहर को सबसे व्यस्तम क्षेत्र सब्जी मंडी में आॅटो चालक आॅटो स्टैंड पर खड़ा नहीं करते हैं। जिससे बाजार में जगह-जगह आॅटो खड़े होने से लोगों को परेशानी होती है। यहां पर यातायात के नियमों की कोई पालना नहीं की जा रही है। शहर के नयापुरा बस स्टैंड पर बीच रोड पर आॅटो खड़ा कर रास्ता ही बंद कर देते हैं। जिससे स्टेैंड से आने वाले यात्रियों को रास्ता ही नहीं मिल पता है। आॅटों चालकों यही नहीं कोटा शहर के प्रत्येक स्थान पर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस की अनदेखी के चलते आम लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।