divorce - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

त्रिपुरा हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, माता-पिता की मृत्यु के बाद पुत्री का तलाक हुआ, तो वह पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं
अगरतला। त्रिपुरा उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि यदि किसी पुत्री का तलाक उसके पिता की मृत्यु के बाद हुआ है, तो वह त्रिपुरा राज्य सिविल सेवा (संशोधित पेंशन) नियम, 2017 के तहत पारिवारिक पेंशन पाने की पात्र नहीं होगी। उज्जला रानी पॉल बनाम अगरतला नगर निगम मामले में न्यायमूर्ति एस दत्ता पुरकायस्थ ने कहा कि पेंशन नियमों के अनुसार पात्रता तय करने के लिए पेंशनभोगी की मृत्यु के समय दावेदार की कानूनी स्थिति महत्वपूर्ण होती है।

अगरतला निवासी पॉल ने पिछले वर्ष पिता की मृत्यु के बाद पारिवारिक पेंशन की मांग को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। उनके पिता अगरतला नगर निगम में मजदूर के पद पर कार्यरत थे और एक अक्टूबर 2004 को सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन प्राप्त कर रहे थे। दो दिसंबर 2018 को उनकी मृत्यु हो गयी थी। उनकी पत्नी का निधन पहले ही हो चुका था। याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि उनका विवाह हुआ था, लेकिन विवाह के कुछ समय बाद ही पति ने उनका परित्याग कर दिया था। उन्होंने दावा किया कि वह पिछले 40 वर्षों से अपने पिता के साथ रह रही थीं और उन्हीं पर आश्रित थीं।

अगरतला के पारिवारिक न्यायालय ने हालांकि दोनों पक्षों के बीच समझौते के बाद चार अक्टूबर 2021 को औपचारिक रूप से तलाक की डिक्री जारी की। इसके बाद याचिकाकर्ता ने 23 फरवरी 2022 को पारिवारिक पेंशन के लिए आवेदन किया। अगरतला नगर निगम ने यह कहते हुए उनका आवेदन खारिज कर दिया कि तलाकशुदा पुत्रियों को पेंशन लाभ देने संबंधी संबंधित सरकारी अधिसूचना को निगम ने अपनाया नहीं है। इस निर्णय से असंतुष्ट होकर याचिकाकर्ता ने उच्च न्यायालय में न्यायिक पुनर्विचार की मांग की।

पत्नी और बेटे को तलवार से लहूलुहान कर आरएसी का जवान ट्रेन से कटा : दम्पति के बीच तलाक के मामले में कल होनी थी सुनवाई
झुंझुनूं। शहर में आरएसी के एक जवान ने सोमवार को पत्नी और 6 साल के बेटे पर तलवार से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया और इसके बाद खुद ट्रेन के आगे कूद गया। पत्नी और बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। पत्नी को जयपुर के सवाई मान सिंह हॉस्पिटल रेफर किया गया है, वहीं बेटे को झुंझुनूं के बीडीके हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया किसान कॉलोनी निवासी आरएससी का जवान राजकुमार कांटीवाल, पत्नी और 6 साल के बेटे के साथ किराए के मकान में रह रह रहा था। राजकुमार की पोस्टिंग श्रीगंगानगर में थी, वह 16 अगस्त को श्रीगंगानगर से छुट्टी लेकर घर आया था। गत दो दिन से घर में तनाव का माहौल था। पुलिस ने अनुसार राजकुमार की शादी करीब 7 साल पहले हुई थी, पत्नी भी सरकारी नौकरी में है, दोनों का एक बेटा है।

सोमवार तड़के करीब 4 बजे पति और पत्नी के बीच लड़ाई शुरू हुई जो देखते देखते खून-खराबे तक पहुंच गई। गुस्से में आकर राजकुमार ने तलवार निकाली और पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, यही नहीं उसने मासूम बेटे पर भी कई वार किए और इसके बाद फरार हो गया। इधर चीख-पुकार सुनकर पड़ौसी महिला के घर पहुंचे। कमरे में बेडशीट से लेकर फर्श पर खून बिखरा पड़ा था। बेड के पास ही खून से सनी तलवार पड़ी थी, बेड पर महिला छटपटा रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल मां-बेटे को हॉस्पिटल भिजवाया। पुलिस ने मौके से खून से सनी तलवार को जब्त कर लिया है। वारदात के बाद आरोपी घर से भाग निकला। सुबह करीब 8 बजे बगड़ क्षेत्र में रतनगढ़  के रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर उसका शव मिला।

तलाक का दबाव बना रही थी पत्नी
वारदात को अंजाम देने वाले सिपाही राजकुमार का वीडियो सामने आया है। वीडियो सुसाइड करने से पहले बनाया था, जिसे सोशल मीडिया स्टेटस पर लगाया गया है। वीडियों में वह पत्नी के अफेयर का जिक्र करते कह रहा है कि पत्नी बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए उस पर तलाक का दबाव बना रही है। पुलिस के अनुसार वीडियो की जांच कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार 20 अगस्त को झुंझुनूं के फैमिली कोर्ट में दोनों के बीच तलाक को लेकर चल रहे मामले की सुनवाई होनी थी।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को 12 से अधिक शिकायतें मिलीं, तलाकशुदा कोटे से भर्ती में गड़बड़ी पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई
जयपुर। प्रदेश में तलाकशुदा महिलाओं की सरकारी नौकरियों के दो प्रतिशत आरक्षण पर गैरतलाकशुदा महिलाएं डाका डाल रही हैं। यह डाका वे अभ्यर्थी डाल रही हैं, जो कागज पर तलाक दिखाकर सरकारी नौकरियां प्राप्त कर रहे हैं। इसका खुलासा करते हुए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने एक्स पर लिखा है- मुझे अकसर सूचनाएं मिलती हैं कि ईडब्ल्यूएस में न होते हुए भी कई कैंडिडेट्स सर्टिफि केट का लाभ उठाकर सही हकदारों का हक मार रही हैं। मैं आपके सलाह चाहूंगा कि इन फर्जी ईडब्ल्यूएस सर्टिफि केट धारकों को कैसे पकड़ा जाए? उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को 12 से अधिक शिकायतें मिली हैं, जिनमें महिलाओं पर फर्जी तरीके से तलाक लेकर नौकरी पाने का आरोप है। बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने स्पष्ट किया कि तलाकशुदा कोटे से भर्ती में गड़बड़ी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

तलाकशुदा कोटे की कट ऑफ अन्य श्रेणियों की तुलना में काफी कम रहती है। इसी का लाभ उठाकर कुछ अभ्यर्थी सिर्फ  कागजों पर तलाक दिखाकर नौकरी हासिल कर रही हैं। शिकायतों में यह भी सामने आया है कि कई अभ्यर्थी तलाक के फ र्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी पदों पर कार्यरत हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओजी और विशेषज्ञों की मदद से गहन जांच अभियान चलाया जाएगा। ज्ञातव्य है कि पूर्व में भी फ र्जी डिग्री और डिप्लोमा के आधार पर सरकारी नौकरी पाने के कई मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन अब फ र्जी तलाक के जरिए भर्ती घोटाले पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इधर, आलोक राज ने एक्स पर आगे लिखा-किन तरीकों से इस फ र्जीवाड़े पर लगाम लगे? -पीड़ित डिवोर्सी कैटिगरी के असली हकदार का हक खाने वालों के खिलाफ भी हम एक्शन प्लान कर रहे हैं। जो सिर्फ पेपर पर तलाक लेकर सरकारी नौकरी हासिल करना चाहती हैं वो भी हमारे रडार पर हैं।

Hardik Pandya Divorce: हार्दिक पांड्या-नताशा होंगे अलग, दोनों ने की पुष्टि
नई दिल्ली। हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक अलग हो गए हैं। हार्दिक ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अब वे और नताशा मिलकर बेटे अगस्त्य को हर खुशी देने की कोशिश करेंगे। हार्दिक ने लिखा- 4 साल साथ रहने के बाद नताशा और मैंने मिलकर अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ मिलकर बहुत कोशिश की और सबकुछ लगा दिया। अब हम लोगों को लगता है कि अलग होने में ही हम दोनों की भलाई है। हार्दिक और नताशा के बीच तलाक की खबरें कई दिनों से आ रही थीं। विश्व कप जीत के बावजूद नताशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भी पोस्ट जीत पर नहीं की थी। हालांकि उन्होंने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट की थी, जिसमें एक सूटकेस था और घर की तस्वीर। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने घर सर्बिया जाने की ओर इशारा किया था।

बेटे की खुशी की खातिर मिलकर काम करेंगे
हार्दिक ने अपनी पोस्ट में लिखा, यह नताशा और मेरे लिए एक मुश्किल फैसला था। हमने एक परिवार के तौर पर बढ़ते हुए आनंद लिया, एक दूसरे का सम्मान किया और साथ दिया। हमें अगस्त्य का तोहफा मिला। वही अब हम दोनों की जिंदगी का सेंटर पॉइंट रहेगा। हम एक दूसरे का पूरा साथ देंगे ताकि हम अपने बेटे अगस्त्य के लिए हर वो काम करें, जिससे उसे खुशी मिले। हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस संवेदनशील मौके पर आप लोग हमें प्राइवेसी देंगे।

कौन हैं नताशा स्टेनकोविक
नताशा का जन्म 4 मार्च 1992 को सर्बिया में हुआ था। उनकी बॉलीवुड में पहली फिल्म सत्याग्रह थी। इसके अलावा वो बिग बॉस-8 और नच बलिए-9 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई। बादशाह के गाने डीजे वाले बाबू से उन्हें ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी। हार्दिक और नताशा की मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई थी। यहीं से दोनों के बीच लव स्टोरी शुरू हुई थी।

2020 में हुई थी शादी
हार्दिक ने 1 जनवरी 2020 को नताशा से सगाई की थी। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। दोनों 31 मई, 2020 को शादी के बंधन में बंधे थे। उसी साल 30 जुलाई 2020 को उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ।

तलाक में 6 महीने के वेटिंग पीरियड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने तलाक को लेकर बड़ा फैसला दिया है। अब रजामंदी से तालाक लेने के लिए 6 महीने इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए कुछ शर्तें बताई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर दो लोगों के बीच रिश्ते इस स्तर तक खराब हों कि उन्हें फिर से ठीक न किया जा सकता हो ऐसे में आर्टिकल 142 इस्तेमाल करके शादी को तुरंत प्रभाव से खत्म किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने रखरखाव, गुजारा भत्ता और बच्चों के अधिकारों के संबंध में इक्विटी का संतुलन कैसे बनाया जाए, इस बात की ओर भी विशेष ध्यान दिया।

संविधान पीठ ने कुछ ऐसे कारकों का निर्धारण किया, जो यह दर्शाते हैं कि शादी टूटने के इतने कारण है कि उसे अब नहीं बचाया जा सकता। पीठ में जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस संजीवन खन्ना, जस्टिस एएस ओका, जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस जेके माहेश्वरी शामिल थे। सुप्रीम कोर्ट में आए मामले में पूछा गया था कि क्या हिंदू मैरिज एक्ट की धारा 13 बी के तहत क्या आपसी रजामंदी से तलाक के मामले में 6 महीने के वेटिंग पीरियड को कम किया जा सकता है? सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई ऐसे हालात को लेकर की जिसमें रिश्तें इस हद तक खराब हो कि उन्हें फिर से ठीक नहीं किया जा सकता है। संविधान पीठ ने कहा कि आर्टिकल 142 को नैतिक अधिकार को ध्यान में रखकर देखना चाहिए।