Bharatpur News - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
भरतपुर। राजस्थान में डीग की नगर परिषद के आयुक्त कुलदीप फौजदार पर कनिष्ठ सहायक ने मारपीट करके उन्हें घायल कर दिए जाने का आराेप लगाते हुए पुलिस को शिकायत की है। पीड़ित कनिष्ठ सहायक सचिन शर्मा ने नगर परिषद आयुक्त को नामजद करते हुए मामला दर्ज करने के लिए पुलिस में लिखित शिकायत की है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि सचिन शर्मा ने अपनी शिकायत में आयुक्त कुलदीप फौजदार पर उन्हें अपने कक्ष में बुलाकर मारपीट करते हुए सीने में मुक्के मारने, नौकरी से निकालने के साथ जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए गए है। शिकायत में कहा गया है कि आयुक्त के इस कृत्य से पीड़ित की तबियत खराब हो गई और उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल जाना पड़ा।

शिक्षक पर छात्रा के अश्लील फोटो-वीडियो बनाने का आरोप, मामला दर्ज
नदबई। भरतपुर जिले के नदबई शहरी क्षेत्र में संचालित एक निजी विद्यालय में गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार होता नजर आया। जब निजी विद्यालय में अध्यनरत कक्षा नवमीं की छात्रा की मां ने अश्लील हरकत व घर पर अकेली छात्रा के अश्लील फोटो व वीडियो बनाने का आरोप लगा निजी शिक्षक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया।

पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता शहरी क्षेत्र में संचालित निजी विद्यालय में कक्षा 9वीं में पढ़ रही है। विद्यालय में करीब आठ माह से निजी शिक्षक छात्रा को धमकी देने के साथ अश्लील हरकत कर रहा है।

बेटे ने धारदार हथियार से वार कर पिता को मौत के घाट उतारा, विवाद के बाद दिया वारदात को अंजाम
नदबई। भरतपुर जिले के नदबई उपखण्ड के गांव भौसींगा में रविवार देर रात शराब के नशे में बेटे ने अपने पिता की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय प्रेम सिंह और उसका बड़ा बेटा कुंवर सिंह उर्फ गुड्डू घर पर अकेले थे। बीच का बेटा हरेंद्र बीमारी के चलते दौसा अस्पताल में भर्ती था। इसी दौरान रात में किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच कहासुनी हो गई और देखते देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुड्डू ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी शक से बचने के लिए सुबह खुद ही गांव के लोगों को बुलाने पहुंचा। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ शव देखकर सन्न रह गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जहां मौके से साक्ष्य एकत्रित किए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस बीच गुड्डू मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। थाना अधिकारी अरुण सिंह ने बताया मामले में मृतक के छोटे बेटे भगत सिंह ने मामला दर्ज कराया है जिसमें बताया कि पिता और बड़ा भाई घर पर अकेले थे किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया और भाई कुंवर सिंह उर्फ गुड्डू ने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

तहसील कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में भड़की आग : अहम दस्तावेज नष्ट, अग्निशमन उपकरण नाकारा साबित ; उपयोग नहीं होने से हो चुके थे एक्सपायर
रुपवास। भरतपुर जिले के रूपवास तहसील कार्यालय स्थित एलआरसी शाखा के कमरा नंबर 29 में रविवार को शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। जिससे शाखा में रखा राजस्व रिकॉर्ड जलकर राख हो गया, हालांकि, दमकलकर्मियों की मुस्तैदी से रिकॉर्ड रूम के एक बड़े हिस्से को जलने से बचा लिया गया। लेकिन तहसील परिसर में सुरक्षा इंतजामों की पोल जरूर खुल गई। जानकारी  के अनुसार रविवार होने से तहसील कार्यालय बंद था। पटवारी शिवराज पैडिंग कार्य निपटाने के लिए छुट्टी के दिन कार्यालय पहुंचे थे और कमरा नंबर 27 के कंप्यूटर कक्ष में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जैसे ही वह शौचालय की ओर गए, अचानक कमरा नंबर 29 से धुआं निकलता दिखाई दिया।

उन्होंने मामले की जानकारी तहसीलदार अमित शर्मा और नगरपालिका की दमकल टीम को दी। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी यतेन्द्र योगी, दीपक शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी और आजाद दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल के पहुंचने तक कुछ महत्वपूर्ण फाइलें और रिकॉर्ड जल चुके थे, लेकिन समय रहते आग बुझाने से आसपास के कमरों तक लपटें नहीं फैली। तहसील प्रशासन अब जले हुए रिकॉर्ड का आंकलन कर रहा है, जिससे पता लगाया जा सके कि कौन-कौन से महत्वपूर्ण दस्तावेज आग की भेंट चढ़े हैं।

ज्वैलर पर 4 बदमशों ने की फायरिंग : राहगीर को लगी गोली, सोना-चांदी रखा बैग ले जाने में रहे असफल
रूपवास। शहर के बांके बिहारी कॉलोनी में बीती शाम 4 बदमाशों ने एक ज्वेलर के बैग लूटने के इरादे से फायर कर दिया। गोली लगने से राहगीर घायल हो गया। आसपास के दुकानदारों की सूझबूझ से व्यापारी लुटने से बच गया। जानकारी के अनुसार रघुवंशी ज्वेलर्स के मालिक अमरनाथ रंजीत रघुवंशी के पुत्र धीरज कुमार, नौकर विष्णु ओझा के साथ चांदी सोने से भरे आभूषणों के बैग को लेकर दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। घर के निकट पहुंचते ही 4 बदमाश जैसे ही ज्वेलर्स का बेटा गली में घुसा तभी बदमाशों ने धीरज से बैग को छीनकर ले जाने लगे।

लेकिन विनोद मंगल की दुकान पर लग रहे कर्मचारी ने बदमाशों से बैग छीन लिया। अपने को लोगों से घिरा देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिससे राहगीर अरुण कुमार पुत्र मनोज कुमार गोयल घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी करा दी है। वही घायल युवक को उपचार के लिए सरकारी उपजिला अस्पताल ले जाया गया है।

कुंए में मिला कांस्टेबल का शव : रिश्तेदारों के यहां खड़ी मिली बाइक, जांच दल ने मौके से जुटाएं साक्ष्य
भरतपुर। डीग जिले के नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक कुएं में पुलिसकर्मी का शव मिला। मृतक पुलिसकर्मी की शिनाख्त ताम्रध्वज (40) निवासी जादूवास, कठूमर के रूप में हुई है, जो डीग में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ताम्रध्वज अपने परिवार में आयोजित भागवत कथा का निमंत्रण देने के लिए रिश्तेदारी में आया था, लेकिन उसका शव आज कुएं में मिला, जबकि उसकी बाइक रिश्तेदारों के यहां खड़ी है।

पुलिस ने शव की शिनाख्त होने के बाद उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी। इस पर जांच दल मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाये। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

लंगूर के आतंक से ग्रामीणों में भय : हमले में 10 से अधिक लोग घायल, पकड़ने में लगा राहत दल
भरतपुर। जघीना गांव में पिछले तीन दिनों से एक लंगूर के आतंक से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार  लंगूर ने 10 से अधिक लोगों पर हमला करके उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया है। इसकी शिकायत मिलने पर लंगूर को पकडऩे के लिए पहुंचे राहत दल को अब तक सफलता नहीं मिली है।

सूत्रों ने बताया कि लंगूर के हमले से गांव के सूरज जाट, सत्यवीर जाट, सूरज मल, कृपाल ङ्क्षसह सहित 10 से अधिक ग्रामीण हुये हैं। नागेश जाटव के हाथ पर लंबा घाव हो गया। उसे 19 टांके लगाए गये हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन को शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।

राजस्थान में धर्मांतरण का बड़ा खेल : हिन्दू संगठनों से जुडे़ लोगों ने धर्मान्तरण सेंटर को घेरा, जानें पूरा मामला
भरतपुर। शहर में धर्मांतरण का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा, आए दिन शहरभर में धर्मांतरण के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही वाक्या रविवार को सेवर थाना क्षेत्रांतर्गत कंजौली लाइन स्थित एक मकान में प्रार्थना सभा होते पकड़ा गया। सूचना पर हिन्दू संगठन के लोग पहुंचे और पुलिस को बुलाया। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर प्रार्थना सभा का आयोजनकर्ता मौके से फरार हो गए। प्रार्थना सभा में आई महिलाओं ने कहा कि ये लोग बुरी आत्मा निकाल रहे हैं और बीमारी ठीक कर रहे हैं, इन पर अत्याचार मत करो। वहीं प्रार्थना सभा में पकड़े जाने पर एक बुजुर्ग घबरा कर रोने लगे। हिन्दू संगठन के लोगों ने उन्हें बिठाया और पानी पिलाया। पुलिस ने मामले में एक युवक व महिला को हिरासत में लिया है। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि घर में भरतपुर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल भी मौजूद थे, उन्होंने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की।

सेवर थानाधिकारी सतीशचंद शर्मा ने बताया कि यहां एक प्रार्थना सभा होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और जांच की। बजरंग दल के कार्यकर्ता शुभम सैंथरा ने बताया कि जिस मकान में धर्मांतरण का सेंटर चल रहा था वह मकान वीरेन्द्र नाम के व्यक्ति का है और उसके बेटे का नाम डेविड है, वह कई दिनों से यहां धर्मांतरण का सेंटर चला रहा था। यह धर्मांतरण का मुख्य कैम्प है यहां प्रत्येक रविवार को 100 से 150 लोग प्रार्थना सभा में भाग लेते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को यहां 80 से अधिक लोग मौजूद थे। मकान के अंदर से धार्मिक पुस्तकें, चिन्ह और जल मिला है। प्रार्थना सभा में शामिल एक युवक ने बताया कि वह अपनी इच्छा से यहां आए हैं। यहां पर इसीहा-मसीह की प्रार्थना होती है। यहां पर सभी लोग अपनी इच्छा से आते हैं और मिलकर प्रार्थना करते हैं यहां ऐसे लोग भी आते हैं जिन्हें दुख होता है। सेंटर आने से दुख और मुसीबत दूर हो जाती हैं।

मेडिकल कॉलेज प्रिंसीपल ने कराई शिकायत दर्ज
भरतपुर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल अजय कुकरेजा ने सेवर थाना में खुद के साथ मारपीट की शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि वह गत 2002 से इसाई धर्म में विश्वास रखते हैं, उन्होंने मजिस्ट्रेट के सामने कबूल किया है। रविवार को सेवर पुलिस ने विजय हॉस्पिटल के पीछे से मेरे दोस्त डेविड की मां को डिटेन किया है और दो बच्चे भी साथ हैं इसकी जानकारी करने के लिए सेवर थाने आया था, थाने से जब मैं जा रहा था तभी अज्ञात लोगों ने मेरे साथ धक्का मुक्की की जिसकी शिकायत सेवर थाना पुलिस को की है।

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान एक बार फिर प्रवासी परिंदों की चहचहाट से गूंजना शुरू : बोट्स की हो रही रिपेयरिंग, झलकेगा पक्षियों का संसार
जयपुर। देश-विदेश के पक्षियों का स्वर्ग माने जाने वाला भरतपुर का केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान एक बार फिर प्रवासी परिंदों की चहचहाट से गूंजना शुरू हो गया है। जैसे-जैसे यहां आने वाले माइग्रेटिव पक्षियों की संख्या में इजाफा होने लगेगा। वैसे-वैसे यहां इन्हें निहारने आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या भी बढ़ने लगेगी। पक्षी विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड के मौसम में यहां साइबेरिया, यूरोप और एशिया के विभिन्न हिस्सों से हजारों की संख्या में परिंदों का आना शुरू हो जाएगा। पर्यटन सीजन की तैयारियां शुरू-अगले माह से पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है। इसे लेकर केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में तैयारियां शुरू हो गई है।

यहां पर्यटक साईिकल, ई-रिक्शा और बोट्स के जरिए यहां की सुंदरता और पक्षियों का कलर देखते हैं। जानकारी के अनुसार यहां पर्यटकों की सुविधार्थ एक बड़ी और दो छोटी बोट्स हैं। अभी इनका रिपेयरिंग कार्य चल रहा है। इस बार भी इनपर विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों की आकर्षण चित्रकारी भी की जाएगी। प्रवासी पक्षी पेंटेड स्टॉर्क की संख्या करीब एक हजार से अधिक बताई जा रही है। रेंजर मनोज शर्मा ने बताया कि बड़ी बोट्स के जरिए जलमार्ग से होकर भ्रमण करने का शुल्क 660 रुपए हैं। जबकि छोटी बोट्स का शुल्क 330 रुपए है।

यहां विभिन्न प्रजातियों के 350 से अधिक पक्षी देखे जाते हैं। उद्यान में प्रवासी पक्षियों में पेंटेंड स्टॉर्क की भी अच्छी खासी संख्या देखी जा रही है। बोट्स का रिपेयरिंग कार्य चल रहा है। इन पर विभिन्न पक्षियों की पेंटिंग्स बनाई जाएगी।
मानस सिंह, डीसीएफु

गांव से लड़का-लड़की के भागने के बाद हुआ विवाद : पूर्व विधायक बच्चू सिंह के घर पर हमला, भाइयों और चाचा को पीटा
रुदावल। गांव बसई में दो अलग अलग जातियों के लड़के-लड़की के भाग जाने के बाद एक जाति के करीब 50-60 लोगों ने बयाना विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक बच्चू सिंह बंशीवाल के घर पर हमला कर तोड़फोड़ की। इन लोगों ने पूर्व विधायक के घरवालों के साथ लाठी डंडों से मारपीट भी कर दी। इन लोगों के हमले में पूर्व विधायक का भाई कमल सिंह, चचेरा भाई सुनील एवं चाचा चम्पालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए भरतपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

आरोपी हुए फरार, पुलिस में मामला दर्ज
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। घटना को लेकर पूर्व विधायक के भाई कमल सिंह की ओर नामजद सहित 50-60 लोगों के खिलाफ घर पर हमला कर तोड़फोड़, मारपीट करने एवं जातिसूचक गाली गलौच करने का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया है कि गांव के ही दो अलग अलग जातियों के लड़का लड़की भाग गए थे। लड़का पूर्व विधायक की जाति का होने के कारण गांव के इन लोगों को लगा कि पूर्व विधायक लड़के की मदद कर रहा है। इसी कारण इन लोगों ने हमला किया है। घटना के समय पूर्व विधायक बच्चू सिंह अपने घर पर नहीं थे।

गांव में पुलिस बल तैनात
घटना की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बयाना हरिराम कुमावत, पुलिस उपाधीक्षक रूपवास नीरज भारद्वाज, रुदावल थाना सहित पुलिस जाब्ता व क्यूआरटी टीम गांव बसई पहुंचे। जहां फिलहाल शांति बनी हुई है।

परिजनों का आरोप : गलत इंजेक्शन लगाने से हुई मौत, पुलिस ने 7 जनों को हिरासत में लिया
भरतपुर। शहर के जनाना अस्पताल में बालिका को जन्म देने के कुछ देर बाद प्रसूता की मौत होने से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इस दौरान परिजनों ने चिकित्सा स्टाफ पर गलत इंजेक्शन से मौत होने का आरोप लगाया। वहीं हंगामा कर रहे सात लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को देर शाम महिला ने बच्ची को जन्म दिया था और देर रात्रि महिला की तबीयत अचानक खराब होने लगी जिसके बाद उसे इंजेक्शन लगाया गया। इंजेक्शन लगाने के बाद ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित महिला के परिजनों ने जनाना अस्पताल में हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची मथुरा गेट थाना पुलिस ने हंगामा कर रहे सात लोगों को हिरासत में लिया।

महिला के पति आकाश ने बताया कि मंगलवार शाम उसने पत्नी 26 वर्षीय पिंकी को प्रसव के लिए जनाना अस्पताल में भर्ती कराया, शाम 7 बजे पिंकी ने बालिका को जन्म दिया, जिसके बाद उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। रात करीब 12 बजे पिंकी को घबराहट हुई, नर्सिंगकर्मियों को बताने पर उन्होंने  पत्नी को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के बाद रात करीब 1.30 बजे पिंकी की मौत हो गई। महिला के पति का कहना है कि गलत इंजेक्शन लगाने से मेरी पत्नी की मौत हुई है इसलिए अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, जिसको लेकर परिजनों ने अस्पताल के बाहर बुधवार को सुबह धरना दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची मथुरा गेट पुलिस ने मृतका केपरिजनों को समझाया लेकिन जब परिजन पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी करने लगे तो पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में ले लिया।

इनका कहना है
मामले में जनाना अस्पताल के प्रभारी शेरसिंह ने कहा कि रात को एक महिला का ऑपरेशन हुआ था। महिला का ऑपरेशन नार्मल हो गया था। रात को अचानक महिला की तबीयत खराब हुई जिस पर चिकित्सकों ने महिला को कवर कर लिया था, लेकिन उसके बाद भी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भेजा गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के परिजन कोई शिकायत देते हैं तो जांच कार्रवाई की जाएगी।

तीन सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार : एक पर ट्रिपल मर्डर का और दूसरे पर 11 मामले दर्ज, दो मर्डर करने की और थी प्लानिंग
भरतपुर। पुलिस ने बाल सम्प्रेषण गृह से भागे दो शातिर बाल अपचारियों को दस्तयाब किया है, दोनों गढ़ी बाजना के पहाड़ी इलाके में महिला का भेष बनाकर रह रहे थे। इनमें से  एक बाल अपचारी पर ट्रिपल मर्डर का मामला दर्ज है, तो दूसरे बाल पर 11 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तीन सिक्योरिटी गार्डों को भी गिरफ्तार किया है जो सम्प्रेषण गृह से बाल अपचारियों को भगाने में शामिल थे। दोनों बाल अपचारी मर्डर करने की फि राक में थे लेकिन पुलिस ने दोनों को समय रहते दस्तयाब कर बड़ी घटना होने से बचाया। पुलिस के अनुसार यहां से फ रार होने के बाद एक आरोपी ने मध्यप्रदेश में एक बदमाश के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि 3 अप्रैल को बाल संप्रेषण सुधार गृह से दो बाल अपचारी रोशनदान तोड़कर फ रार हो गए थे।  मुख्य बाल अपचारी भरतपुर के पथेना है जो ट्रिपल मर्डर का आरोपी है और दूसरा बाल अपचारी धौलपुर निवासी है जिस पर संगीन धाराओं के 11 मामले दर्ज हैं।

दोनों को अपने अपराधों की गंभीरता और न्यायालय द्वारा संभावित फैसले का अंदाजा था इस कारण इन दोनों ने यह षड्यंत्र रचा इसी के कारण बाल संप्रेषण सुधार गृह से फ रार हो गए। जानकारी के मुताबिक दोनों सुरक्षा गार्डों के साथ साजिश रच कर फ रार हुए । दोनो बाल अपचारियो के फ रार होने का मामला सेवर पुलिस थाने में दर्ज हुआ।

भागने के बाद की दो लूट की वारदात
पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि दोनों बाल अपचारी महिला का भेष धारण कर एक बाइक पर धौलपुर की तरफ  जा रहे थे। गढ़ी बजाना थाना क्षेत्र में दोनों तेज बाइक चलाने के कारण गिर पड़े और चोटिल हो गए, जिनका उपचार आरबीएम अस्पताल में चल रहा है। दोनों से पूछताछ में सामने आया है कि धौलपुर निवासी बाल अपचारी का जमीन के चलते विवाद था और इसी कारण अपने एक परिचित की हत्या की फिराक में था, जबकि भरतपुर निवासी बाल अपचारी अपने गांव के किसी एक व्यक्ति की हत्या करने की फि राक में था।  दोनों बाल आचारियों को भगाने में सहयोग करने पर सुरक्षा गार्ड गोपाल, ओमप्रकाश, संदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह तथ्य सामने आया है कि एक आरोपी बाल संप्रेषण गृह से फरार होने के बाद मध्य प्रदेश के सरायझूला में एक लोकल बदमाश के साथ मिलकर अवैध कट्टे की नोंक पर 2 लूट की घटनाओं को अंजाम दिया, जिसमें यह वांछित हैं।