Yashasvi Jaiswal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स ने हसरंगा, तीक्षणा को किया रिलीज
जयपुर। राजस्थान रॉयल्स ने आज आईपीएल 2026 सीजन के लिए अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों और रिलीज किए खिलाड़ियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी। भारतीय खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शुभम दुबे, ऑलराउंडर युध्वीर सिंह और गेंदबाज संदीप शर्मा व तुषार देशपांडे को रिटेन किया गया है। यह निर्णय फ्रेंचाइजी के घरेलू कोर पर भरोसे को दर्शाता है।

विदेशी खिलाड़ियों में शिमरोन हेटमायर, लुआन-द्रे प्रिटोरियस, जोफ्रा आर्चर, दक्षिण अफ्रीकी पेसर क्वेना माफाका और नान्द्रे बर्गर को टीम ने बरकरार रखा है। इसके साथ ही फ्रेंचाइजी ने प्रमुख ट्रेड्स के जरिए रवींद्र जडेजा, सैम करेन और डोनोवन फरेरा को शामिल कर अपनी टीम को और मजबूत किया है। फ्रेंचाइजी ने कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, अशोक शर्मा, फजल फारूकी, कुमार कार्तिकेय, वानिंदु हसरंगा और महेश तीक्षाणा को रिलीज करने की पुष्टि की है। आरआर के पास अब 16.05 करोड़ रुपये का पर्स है जिसमें नौ स्लॉट उपलब्ध हैं।

केकेआर ने रसेल और वेंकटेश को छोड़ा

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल मिनी नीलामी से पहले टीम के लिए लंबे समय से खेल रहे ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को वेंकटेश अय्यर के साथ रिलीज कर दिया, जो पिछले साल मेगा नीलामी में उनकी सबसे बड़ी खरीदारी थी। केकेआर ने क्विंटन डी कॉक, एनरिक नॉर्टजे, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोईन अली और स्पेंसर जॉनसन को रिलीज कर दिया है।

मयंक मार्कंडे को मुंबई इंडियंस में ट्रेड किया गया, जबकि चेतन सकारिया और लवनीथ सिसोदिया अन्य भारतीय खिलाड़ी थे जिन्हें उन्होंने रिलीज किया। इससे उनके पास 64.3 करोड़ रुपये का पर्स बचा, जो सभी टीमों में सबसे बड़ा है, जिसमें 13 स्लॉट (6 विदेशी सहित) भरे जाने बाकी हैं।

चेन्नई ने पथिराना, कॉनवे और रचिन को किया रिलीज: चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा और सैम करेन को ट्रेड करने के अलावा श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना और न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र की जोड़ी को भी रिलीज किया।

राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन और नितीश राणा को ट्रेड करने के बाद रॉयल्स ने श्रीलंकाई स्पिन जोड़ी वानिंदु हसरंगा और महेश तीक्षना को भी रिलीज किया। कुणाल सिंह राठौर, आकाश मधवाल, अशोक शर्मा, फजल फारूकी और कुमार कार्तिकेय आरआर द्वारा रिलीज किए गए अन्य खिलाड़ी हैं। आरआर के पास अब 16.05 करोड़ रुपये का पर्स है जिसमें नौ स्लॉट उपलब्ध हैं।

पंजाब किंग्स : जोश इंगलिस और ग्लेन मैक्सवेल पंजाब किंग्स की सबसे बड़ी रिलीज रहे। आरोन हार्डी, कुलदीप सेन और प्रवीण दुबे को भी रिलीज किया।

आरसीबी : आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लियाम लिविंगस्टोन, टिम सीफर्ट, लुंगी एनगिडी और ब्लेसिंग मुजरबानी को रिलीज किया। मयंक अग्रवाल, स्वास्तिक चिकारा, मनोज भांडागे और मोहित राठी रिलीज किए गए भारतीय खिलाड़ी हैं।

मुंबई इंडियंस: सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर, रीस टॉपले, बेवॉन जैकब्स, मुजीब उर रहमान, लिजाद विलियम्स, कर्ण शर्मा, केएल श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर (एलएसजी में ट्रेड किए गए)।

एलएसजी : आर्यन जुयाल, डेविड मिलर, युवराज चौधरी, राजवर्धन हैंगरगेकर, आकाश दीप, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर (एमआई में ट्रेड किए गए)।

दिल्ली कैपिटल्स : फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सेदिकुल्लाह अटल, मनवंत कुमार, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा (आरआर में ट्रेड किए गए)

गुजरात टाइटंस: दासुन शनाका, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, गेराल्ड कोएत्ज़ी, कुलवंत खेजरोलिया, शेरफेन रदरफोर्ड (एमआई को ट्रेड किया गया)

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिनव मनोहर, अथर्व ताइडे, सचिन बेबी, वियान मुल्डर, सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर, एडम ज़म्पा, मोहम्मद शमी (एलएसजी को ट्रेड किया गया)

विलियम्सन ने फैब-4 में जायसवाल और गिल को चुना, नए फैब-4 की चर्चा शुरू
लंदन। मौजूदा समय में क्रिकेट में जिन खिलाड़ियों का दबदबा रहा है, उनमें विराट कोहली, केन विलियम्सन, स्टीव स्मिथ और जो रूट शामिल हैं। इन्हें फैब-4 के नाम से भी जाना जाता है। इन चारों ने 2010 के बाद से विश्व क्रिकेट पर अपनी धाक जमाई है। चाहे वनडे हो या टेस्ट या फिर टी-20 इनका हर प्रारूप में दबदबा रहा है। अभी भी चारों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अलग-अलग प्रारूपों में सक्रिय हैं, लेकिन धीरे-धीरे संन्यास की ओर बढ़ रहे हैं। इसने यह बहस भी चालू कर दिया कि आने वाले समय में इन चारों की जगह कौन लेगा। विलियम्सन ने पांच नाम सुझाए हैं, जिनमें से फैब-फोर निकलकर सामने आ सकते हैं। इन पांच में से दो भारतीय और एक-एक न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और एक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी है।

नए फैब-4 की चर्चा शुरू :

दरअसल, कोहली टेस्ट और टी-20 फॉर्मेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। स्मिथ वनडे फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं। अगले फैब 4 के बारे में बातचीत शुरू हो चुकी है। खुद फैब-4 के सदस्य विलियम्सन ने उन खिलाड़ियों का नाम लिया है। उनसे पूछा गया कि आने वाले समय में सभी प्रारूपों को देखा जाए, तो फैब-4 में कौन से खिलाड़ी हो सकते हैं।

विलियम्सन ने इनका चयन किया :

इसके जवाब में विलियम्सन ने एक बातचीत में कहा कि अलग-अलग प्रारूपों को देखा जाए तो यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रचिन रविंद्र और हैरी ब्रूक जैसे खिलाड़ी दिमाग में आते हैं। कैमरन ग्रीन भी ध्यान में आते हैं। ये सभी बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उन्होंने सभी प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन किया है।

कलिनन ने कोहली को लेकर कही यह बात :

हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार डेरिल कलिनन ने कोहली को फैब फोर में सर्वश्रेष्ठ के रूप में चुना था। उन्होंने कहा था कि विराट ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों में जिस तरह से जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी की, वह देखना शानदार था। कलिनन ने कहा, मुझे लगता है कि फैब फोर में स्पष्ट रूप से खेल के सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ खेलने वाले खिलाड़ी हैं। इन सभी ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार खेला है।

कलिनन ने गिनाई कोहली की खूबी :

कलिनन ने कहा- मैं स्मिथ, रूट या विलियम्सन को खराब नहीं कह रहा। तीनों बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन फैब फोर के बारे में सोचने के अलावा, अगर मैं सिर्फ कोहली की बल्लेबाजी की बात करूं तो वह भारत की बल्लेबाजी की रीढ़ रहे हैं। कठिन पलों में अच्छी बल्लेबाजी कर मैच जिताना, बड़े स्कोर का पीछा करना, तेज गति से रन बनाना और पारी संभालना, खुशी से मैदान पर दुनिया का सामना करना, ये कुछ ऐसी खूबियां हैं जो उन्हें बेहतरीन बनाती हैं।

राजस्थान रॉयल्स का प्रैक्टिस मैच : ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल ने भी दिखाया दम, रियान पराग का बल्ला चमका, 64 गेंदों पर ठोके 144 रन
जयपुर। आईपीएल के आगामी सत्र की शुरुआत से पहले राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज रियान पराग ने अपनी दमदार फॉर्म का परिचय दिया वहीं ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल ने भी तूफानी अन्दाज में बल्लेबाजी करते हुए विरोधी टीमों को चेतावनी दे दी। बुधवार को यहां एसएमएस स्टेडियम में खेले प्रैक्टिस मैच में रियान पराग ने सिर्फ 64 गेंदों में 144 रनों की नाबाद विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी, बेहतरीन टाइमिंग और शानदार शॉट सिलेक्शन का प्रदर्शन किया, जिससे वह पूरे लय में नजर आए। उनकी इस धमाकेदार पारी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए एक मजबूत संदेश भेजा है और आगामी सीजन में उनके शानदार प्रदर्शन की उम्मीदें बढ़ा दी है। रियान ने अपनी पारी में 16 चौके और दस छक्के उड़ाए।

ध्रुव ने भी बनाया शतक
प्रैक्टिस मैच की पिंक टीम के कप्तान ध्रुव जुरेल ने भी तूफानी अन्दाज दिखाया। ध्रुव ने मात्र 44 गेंदों पर आठ चौके और नौ शानदार छक्के जमाते हुए 104 रन बनाए। वहीं पिंक टीम की ओर से उतरे यशस्वी जायसवाल पहले तो फैज फजल की गेंद पर शून्य पर आउट हो गए लेकिन दोबारा बल्लेबाजी के लिए आए तो अलग ही अन्दाज में दिखे। यशस्वी ने 34 गेंदों पर 83 रन ठोक डाले। उन्होंने 9 चौके और छह छक्के लगाए।

दिन में खेला मैच
राजस्थान रॉयल्स को 23 मार्च को हैदराबाद में अपना पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिन में 3.30 बजे से खेलना है। इसलिए टीम ने हैदराबाद रवाना होने से पहले अपना आखिरी प्रैक्टिस मैच दिन में 3.30 बजे से खेला। प्रैक्टिस मैच में रियान पराग की कप्तान वाली ब्ल्यू टीम ने जहां 20 ओवर में तीन विकेट पर 251 रन बनाए। वहीं ध्रुव जुरेल की पिंक टीम ने दो विकेट पर 275 रन बना डाले।

गेंदबाजी में मफाका चमके, बाकी रहे खर्चीले
मैच के दौरान रॉयल्स के दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज क्वान मफाका ने तीन विकेट लेकर प्रभावित किया, वहीं अन्य प्रमुख गेंदबाज बेहद खर्चीले साबित हुए। मैच में दोनों पारियों मिलाकर कुल पांच विकेट ही गिरे। महेश तीक्षणा ने 3 ओवर में 56 रन, तुषार देशपांडे ने 4 ओवर में 69 रन दे दिए, वहीं संदीप शर्मा के 4 ओवर में 32, रियान पराग के 2 ओवर में 28 और कुमार कार्तिकेय के 3 ओवर में 47 रन बने।

यशस्वी टेस्ट बल्लेबाजी रैकिंग में 12वें स्थान पर पहुंचे
दुबई। भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी रैंकिंग के शीर्ष पर बरकरार हैं।

बुधवार को जारी ताजा टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-10 में भारत का केवल एक बल्लेबाज शामिल हैं। विराट कोहली को दो स्थान का नुकसान हुआ है विराट नौवें नंबर पर खिसक गए हैं। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन 893 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ 818 के साथ दूसरे, ऑस्ट्रेलिया के जो रूट 799 अंक के साथ तीसरे नंबर पर आ गए हैं। न्यूजीलैंड के डेरियल मिचेल 780 अंकों के साथ चौथे, पाकिस्तान के बाबर आजम 768 के साथ पांचवें, उस्मान ख्वाजा 765 अंकों के साथ छठे, श्रीलंका के दिमुथ करूणारत्ने 750 अंकों के साथ सातवें , ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन 746 के साथ आठवें, भारत के विराट कोहली 744 अंकों के नौवें और इंग्लैंड के हैरी ब्रुक 743अंकों के साथ दसवें स्थान पर है।

गेंदबाजी रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह 867 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए, उसके आर अश्विन 846 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। दोनों के बीच अब सिर्फ 21 रेटिंग अंकों का अंतर है। इसके बाद कगिसो रबाडा 834 अंक, पैट कमिंस 828 अंक, जॉश हेजलवुड 818 अंक के साथ पांचवें नंबर पर है। रवींद्र जडेजा 785 अंकों के साथ छठे, प्रभात जयसूर्या 738 अंक के साथ सातवें, नाथन लियोन 746 अंक के साथ आठवें, काइल जेमिसन 743 अंक और जेम्स एंडरसन 742 अंक के साथ दसवें स्थान पर है।

वहीं टी-20 गेंदबाजी रैकिंग में हेजलवुड छह स्थान चढ़ते हुए नंबर सात पर पहुंच गए हैं। वह शीर्ष 10 में एकमात्र ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हैं। आदिल रशीद टी-20 रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। उनके बाद श्रीलंकाई स्पिन जोड़ी वनिंदु हसरंगा और महीश थीक्षणा का नंबर आता है।

ट्रैविस हेड 18 अंकों की उछाल के साथ 19वें स्थान पर हैं, वहीं 10 गेंदों में 31 रन की पारी खेल आ$खरिी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को मैच जिताने वाले टिम डेविड 22वें स्थान पर पहुंच गए है। टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव शीर्ष पर, फिल साल्ट दूसरे और मोहम्मद रिजवान तीसरे स्थान पर हैं।

IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को रिकॉर्ड 434 रनों से हराया, जड़ेजा ने दूसरी पारी में लिए 5 विकेट
राजकोट। भारत ने तीसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जयसवाल के नाबाद दोहरे शतक और उसके बाद रवींद्र जडेजा के 41 रन देकर पांच विकेट की शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड को चौथे दिन रविवार को रिकार्ड 434 रनों से हरा दिया है। दूसरी पारी में 557 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव की फिरकी गेंदबाजी के आगे घुटने टेक दिये और पूरी टीम 39.4 ओवरों में 122 रन पर सिमट गई। उसके छह बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। भारत की टेस्ट मैच में यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने न्यूजीलैंड पर 372 रनों से जीत दर्ज की थी। भारत ने इस जीत के साथ ही पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 से बढ़त बना ली है।

जैक क्रॉली 11 रन, बेन डकेट चार रन, ऑली पोप तीन रन, जो रूट सात रन, जॉनी बेयरस्टो चार रन, कप्तान बेन स्टोक्स 15 रन, बेन फोक्स 16 रन, रेहान अहमद शून्य, टॉम हार्टली 16 रन बनाकर आउट हुये। मार्क वुड ने सर्वाधिक 33 रन बनाये। जेम्स एंडरसन एक रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट लिये। कुलदीप यादव को दो विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और आर अश्विन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले भारत ने यशस्वी जयसवाल के नाबाद 214 रनों के दोहरा शतक और सरफराज खान की नाबाद 68 रनों की अर्धशतक के बाद चार विकेट पर 430 रन बनाने के बाद पारी घोषित कर दी थी। भारत ने इंग्लैंड को यह मुकाबला जीतने के लिए करीब डेढ़ दिन में 557 रन बनाने का लक्ष्य दिया था।  यशस्वी ने अपने दोहरे शतक में 14 चौके और 12 छक्के लगाये। इसके साथ ही वह एक श्रृंखला में भारत के लिए सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गये है। उन्होंने नवजोत ङ्क्षसह सिद्धू के सर्वाधिक छक्के का रिकार्ड तोड़ा। यशस्वी का यह लगातार दूसरा दोहरा शतक है। वहीं सरफराज पदार्पण टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज है। सरफराज ने छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 68 रनों की पारी खेली।

इससे पहले कल के दो विकेट विकेट पर 196 रन से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम ने लंच तक दो और 118 जोड़े और दो विकेट गंवा थे। आज तीसरे विकेट के रूप में शुभमन गिल 91 रन के स्कोर पर रन आउट हुए। उसके बाद कुलदीप यादव भी 26 रन पर रेहान अहमद की गेंद पर स्लिप में जो रूट को कैच दे बैठे। तीसरे दिन रिटार्ड हर्ड हुए यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल के आउट होने पर फिर से बल्लेबाजी करने मैदान पर आये और अपना दोहरा शतक बनाया। इंग्लैंड की ओर से टॉम हार्टली, जो रूट और रेहान अहमद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया है।

इससे पहले गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद यशस्वी जायसवाल (104 रिटायर्ड हर्ट) शतकीय पारी की बदौलत भारत ने तीसरे दिन शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में दो विकेट पर 196 रन बना कर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर थी।

भारत ने पहली पारी में 445 रन बनाये थे जिसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 319 रनों पर सिमट गयी थी। 126 रन की बढ़त के साथ भारत ने दूसरी पारी में कप्तान रोहित शर्मा 19 रन और रजत पाटीदार शून्य का विकेट खोकर 196 रन बना लिये थे। दिन का खेल खत्म होने के समय शुभमन गिल 65 रन और कुलदीप यादव तीन रन बना कर क्रीज पर मौजूद थे।

यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट करियर के सातवें मैच में ही अपना तीसरा शतक 122 गेंदों में नौ चौकों और पांच छक्कों की मदद से पूरा किया। इससे पहले यशस्वी पिछले टेस्ट में दोहरा शतक जड़ चुके हैं। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण यशस्वी को 104 रन के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा था।

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने मेहमान बल्लेबाजों को बांध कर रखा। बेन डकेट 153 रन के अलावा कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज क्रीज पर अपना प्रभाव छोडऩे में नाकाम रहा। ओली पोप 39 रन और कप्तान बेन स्टोक्स 41 रन ने कुछ समय क्रीज पर रह कर भारतीय गेंदबाजों का सामना करने की हिम्मत दिखायी। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 84 रन पर चार विकेट लिये, कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट मिले और जसप्रीत बुमराह एक बल्लेबाज को आउट किया था।

टेस्ट टीम में पुजारा की जगह ले सकते हैं जायसवाल
मुंबई, 15 जून ((एजेंसी)) जुलाई में होने वाले भारत के वेस्ट इंडीज दौरे पर युवा प्रतिभा यशस्वी जायसवाल भारतीय टेस्ट टीम में अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की जगह ले सकते हैं।

वेस्ट इंडीज दौरा 2023-25 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र में उनकी पहली शृंखला होगी, लेकिन चयनकर्ता डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद टीम में बड़े बदलाव करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली और अङ्क्षजक्य  रहाणे का डोमिनिका और त्रिनिदाद में होने वाले दो टेस्ट मैचों में खेलना  निश्चित है, लेकिन टीम में चेतेश्वर पुजारा की जगह पर एक सवालिया निशान है।

टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय से भारत के लिये नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने वाले पुजारा ने 2020 के बाद से 29.69 की निराशाजनक औसत से 52  पारियों (28 टेस्ट) में केवल एक शतक बनाया है। दिसंबर 2022 में चटगांव टेस्ट में उनके 90 और 102 नाबाद के स्कोर  को हटाने पर उनकी बल्लेबाजी औसत गिरकर 26.31 हो जाती है।

रिपोर्ट के अनुसार, पुजारा का टेस्ट टीम से बाहर जाना तय नहीं है, लेकिन इतना कहा जा सकता है कि एकादश में उनकी जगह टिकाऊ नहीं रही। अगर उन्हें वेस्ट इंडीज दौरे के लिये चुना भी जाता है तो उनका खेलना सुनिश्चित नहीं है। क्रिकबज के अनुसार, भारतीय टीम प्रबंधन इस स्थान के लिये जायसवाल को आजमा सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) एक झटके में टीम की रूपरेखा बदलकर कोई प्रयोग नहीं करना चाहता और रोहित शर्मा खेल के सबसे लंबे प्रारूप में भारत के कप्तान बने रहेंगे।

क्रिकबज ने बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से कहा, हर टेस्ट महत्वपूर्ण है, और इसका परिणाम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में योगदान देता है। हम टेस्ट मैच में प्रयोग नहीं कर सकते।

टीम में पुजारा की जगह के अलावा चयनकर्ता मोहम्मद शमी को आराम देने पर भी विचार कर सकते हैं। शमी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद से लगातार गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले 17 आईपीएल मैच भी खेले। अक्टूबर-नवंबर में भारतीय सर•ामीन पर होने वाले एकदिवसीय विश्व कप को ध्यान में रखते हुए शमी को ङ्क्षवडीज टेस्ट शृंखला में आराम दिया जा सकता है।

आंध्र प्रदेश के विकेटकीपर श्रीकर भरत डब्ल्यूटीसी फाइनल में बल्ले से प्रभावशाली प्रदर्शन न कर पाने के बावजूद टेस्ट टीम में अपना स्थान बरकरार रख सकते हैं। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की अनुपस्थिति में संजू सैमसन एकदिवसीय और टी20 टीम में वापसी कर सकते हैं।

कभी सड़कों पर गोलगप्पे बेचते थे यशस्वी जायसवाल
नई दिल्ली। यशस्वी जायसवाल मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान लड़ाके की तरह अंत तक लड़े। राजस्थान रॉयल्स को भले ही इस मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ी हो लेकिन इसके बावजूद जायसवाल का बल्ला जमकर गरजा। यशस्वी जायसवाल ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान सेंचुरी लगाई। एक समय था जब मुंबई की सड़कों पर ही यशस्वी जायसवाल गोलगप्पे बेचा करते थे। वानखेड़े मैदान में फैन्स के शोर को सुनकर बाहर खड़े यशस्वी का सपना केवल अंदर एक बार जाकर देखने का हुआ करता था।

टीन के मकान में रहता था
सपनों के इस मैदान पर शतक बनाने के बाद जायसवाल ने कहा कि उस सफर से यहां तक आकर काफी भावुक हूं। मैं आजाद मैदान में टीन के मकान में रहता था। यहां से लाइट आती थी तो सोचता था कि कभी अंदर जाने का मौका मिलेगा। अंदर से आ रही शोर की आवाजें काफी आकर्षित करती थी।

रोटी बनाने का था काम
यशस्वी अपना पेट पालने के लिए आजाद मैदान में राम लीला के दौरान गोलगप्पे और फल बेचते थे। ऐसे भी दिन थे, जब उन्हें खाली पेट सोना पड़ता था। यशस्वी एक डेयरी में काम करने लगे। डेयरी वाले ने एक दिन उन्हें निकाल दिया। एक क्लब जायसवाल की मदद के लिए आगे आया, लेकिन शर्त रखी कि अच्छा खेलोगे तभी टेंट में रहने देंगे। टेंट में रहते हुए यशस्वी का काम रोटी बनाने का था। यहीं उन्हें दोपहर और रात का खाना भी मिल जाता था।

बॉल खोजकर लाने पर मिलते थे रुपए
आजाद मैदान में होने वाले मैचों में अक्सर बॉल खो जाती हैं। बॉल खोजकर लाने पर भी यशस्वी को कुछ रुपये मिल जाते थे। आजाद मैदान में जब एक दिन यशस्वी खेल रहे थे, तो उन पर कोच ज्वाला सिंह की नजर पड़ी। ज्वाला भी खुद उत्तर प्रदेश से हैं। ज्वाला सिंह की कोचिंग में यशस्वी के टैलेंट में ऐसा निखार आया कि वह बेहतर क्रिकेटर बन गए।