Sharad Pawar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सी पी राधाकृष्णन ने दिलाई नवनिर्वाचित 19 सदस्यों को राज्यसभा की शपथ, यहां देखें पूरी सूची
नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने सोमवार को नवनिर्वाचित और दोबारा चुनकर आये 19 सदस्यों को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले सदस्यों में छह तमिलनाडु से , पांच महाराष्ट्र , पांच पश्चिम बंगाल और तीन ओड़िशा से हैं। इनमें से तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के चार-चार, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के दो, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) , रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया, शिव सेना, राकांपा (शरद पवार), बीजू जनता दल, कांग्रेस, अन्नाद्रमुक, पीएमके, मरूमलारची द्रमुक का एक -एक और एक निर्दलीय सदस्य शामिल हैं। शपथ लेने वाले सदस्यों में तीन महिलाएं और 16 पुरूष हैं। इनमें से पांच सदस्य सदन में दोबारा चुनकर आये हैं। श्री शरद चंद्र पवार ने सदन में व्हील चेयर पर बैठकर शपथ ली।

महाराष्ट्र से शपथ लेने वाले सदस्यों में भारतीय जनता पार्टी की माया चिंतामन इवनाटे और रामराव सखाराम वडकुटे ने मराठी में शपथ ली। राकांपा (शरद पवार) के श्री पवार और आरपीआई के रामदास आठवले ने हिन्दी में और शिवसेना की डाॅ. ज्योतिनाथ नागनाथ वाघमारे ने मराठी में शपथ ली। ओड़िशा से भाजपा के मनमोहन सामल ,बीजू जनता दल के संतृप्त मिश्रा और निर्दलीय दिलीप कुमार राय ने उड़िया में शपथ ली।

तमिलनाडु से द्रमुक के कांन्सटेंडिन रविन्द्रन और तिरूचि शिवा, कांग्रेस के क्रिस्टोफर मणिक्कम, मरूमलारची द्रमुक के एल के सुधीश, अन्नाद्रमुक के एम तम्बी दुरै और पीएमके के अंबूमणि रामदास ने तमिल में शपथ ली। पवार, आठवले, रामदास, शिवा और दुरै उच्च सदन के लिए एक बार फिर से चुने गये हैं। पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के बाबुल सुप्रियो बराल, राजीव कुमार और रूक्मिणी मल्लिक ने बंगला में तथा डाॅ. मेनका गुरूस्वामी ने अंग्रेजी में शपथ ली जबकि भाजपा के विश्वजीत सिन्हा ने बंगला में शपथ ली । इस अवसर पर केन्द्रीय संसदीय मंत्री किरेण रिजिजू, उप सभापति हरिवंश और कुछ सांसद तथा अधिकारी भी मौजूद थे। ये सभी सदस्य हाल ही में हुए द्विवार्षिक चुनावों में जीत हासिल कर राज्यसभा के लिए चुने गये हैं।

अजीत पवार जीवन परिचय: कम उम्र में ही किसानों के दर्द को समझना कर दिया था शुरू, जानें कैसे पड़ा ''दादा'' नाम
मुंबई। महराष्ट्र के दिग्गज नेता रहे अजीत पवार का जन्म 22 जुलाई 1959 को अहमदनगर जिले के राहुरी तालुका के देवलाली प्रवरा में हुआ था। उन्हें कम उम्र में ही अपने परिवार की देखभाल की जिम्मेदारी उठानी पड़ी, और यही वह वक्त था जब  उन्हें अपने आसपास की सामाजिक समस्याओं के बारे में पहली बार पता चला। जैसे ही उन्होंने किसानों की दुर्दशा को समझा, उनके मन में उनके प्रति सहानुभूति के बीज बोए गए।

उनके नेतृत्व की यात्रा दूध संघों, विभिन्न सहकारी समितियों, चीनी मिलों और बैंकों जैसे विभिन्न संस्थानों के साथ शुरू हुई। इस सफर ने साल 1991 में एक नयी दिशा ली। तब से, उन्होंने सांसद, विधायक, विभिन्न महत्वपूर्ण सरकारी विभागों के राज्य मंत्री और महाराष्ट्र के चार बार उपमुख्यमंत्री जैसे कई और पदों को सुशोभित करने में सफल रहे। महाराष्ट्र के लोगों के लिए उनके अथक प्रयास और लोगों और मिट्टी से जुड़े रहने की उनकी क्षमता के कारण, अजीत पवार को कामकाजी लोगों से लेकर बच्चों, माताओं, बहनों और महाराष्ट्र के महत्वाकांक्षी युवाओं तक सभी लोग प्यार से 'दादा' का नाम दिया।

महाराष्ट्र में विमान क्रैश में डिप्टी सीएम अजीत पवार का निधन#planecrash #ajitpanwar #maharshtradeputycm pic.twitter.com/V32oBuhj9q

— Dainik Navajyoti (@DailyNavajyoti) January 28, 2026

वर्ष 1982 में मात्र 20 वर्ष की आयु में एक चीनी सहकारी संस्था से अपने चुनावी करियर की शुरुआत करने वाले पवार ने प्रदेश की राजनीति में एक निर्णायक भूमिका निभाई। राज्य में भू-राजनीतिक स्थिति की अपनी गहरी समझ के कारण, वह यह बेहतर ढंग से जानते थे कि कोई भी फैसला मुंबई में मंत्रालय से लेकर मेहनती किसानों तक और महाराष्ट्र के पूर्वी कोने से लेकर पश्चिमी कोने तक सभी स्तरों पर लोगों को कैसे प्रभावित करेगा।

इसके बाद अजित पवार साल 1991 में पुणे जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष बने और लगातार 16 वर्षों तक इस पद पर रहे। इसी वर्ष वह बारामती से लोकसभा के लिए चुने गए, लेकिन अपने चाचा और कद्दावर नेता शरद पवार के लिए उन्होंने यह सीट छोड़ दी। इसके बाद वह महाराष्ट्र विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए और 1992-93 में कृषि एवं बिजली राज्य मंत्री बने। अजित पवार ने बारामती निर्वाचन क्षेत्र से 1995, 1999, 2004, 2009 और 2014 में लगातार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने करियर में कृषि, बागवानी, बिजली और जल संसाधन जैसे महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला।

अजीत पवार पांच बार राज्य के उपमुख्यमंत्री पद पर रहे। वह पहली बार 10 नवंबर 2010 से 25 सितंबर 2012 तक कांग्रेस की पृथ्वीराज चव्हाण सरकार में इस पद पर रहे। इसके बाद 25 अक्टूबर 2012 से 26 सितंबर 2014 तक वह पुन: उपमुख्यमंत्री बने। इसके बाद अजीत पवार ने 23 नवंबर 2019 को देवेंद्र फडणवीस के साथ एक दिन की सरकार बनाकर इतिहास बना दिया। इसके उपरांत 30 दिसंबर 2019 से 29 जून 2022 तक वह उद्धव ठाकरे सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे। दो जुलाई 2023 से वह वर्तमान सरकार में इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। दिसंबर 2024 से वह देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में आठवें उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत थे।

प्रशासनिक अनुभव और मजबूत संगठनकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले अजीत पवार का नाम सिंचाई घोटाले और लवासा लेक सिटी प्रोजेक्ट जैसे विवादों से भी जुड़ा रहा, हालांकि बाद में उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी। उन्हें महाराष्ट्र की सत्ता राजनीति के सबसे अहम चेहरों में गिना जाता था जिन्होंने हमेशा खुद को शरद पवार का अनुयायी बताया। अजीत पवार चाहे वह सत्ता में हों या न हों, वह हमेशा अपने जनता दरबार के माध्यम से लोगों से जुड़े रहते थे। लोगों में उनकी लोकप्रियता इस वजह से भी रही क्योंकि वे अपने दृष्टिकोण में स्पष्टवादिता रखते थे। विकास के बारे में उनकी शानदार और स्पष्ट सोच ने पिछले तीन दशकों में महाराष्ट्र के राजनीतिक और सामाजिक जीवन को प्रभावित किया है। महाराष्ट्र के राजनीतिक परिदृश्य में अपनी समय की पाबंदी के लिए मशहूर, वह नए महाराष्ट्र के निर्माता के रूप में देखे गए।

शरद पवार के साथ गठबंधन के बीच एनसीपी नेता का बड़ा बयान, हम महायुति के साथ रहेंगे : प्रफुल्ल
मुंबई। पवार फैमिली की एकजुटता और पार्टी के एकीकरण की खबरों के बीच अजित पवार की एनसीपी के नेता प्रफुल्ल पटेल ने बड़ा बयान दिया है। रविवार को एनसीपी के सांसद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाले सत्ताधारी गठबंधन के साथ रहेगी। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अजित पवार ने पुणे, पिंपरी चिंचवड़ और परभणी के नगर निगम चुनाव में शरद पवार की एनसीपी से गठबंधन किया है।

महायुति को लेकर दिया बयान: महाराष्ट्र निकाय चुनाव में एनसीपी कई नगर निगमों में बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। बीएमसी में वह महायुति के गठबंधन से बाहर है और उसने अपने कैंडिडेट उतारे हैं। सियासी गलियारों में एनसीपी के दोनों धड़ों के एक होने की चर्चा भी चल रही है। खुद अजित पवार ने एक इंटरव्यू में इसके संकेत दिए थे। अब प्रफुल्ल पटेल ने महायुति को लेकर बयान दिया है।

एनसीपी भविष्य में भी महायुति में ही रहेगी

राज्यसभा सांसद ने कहा कि जहां तक केंद्र सरकार और महाराष्ट्र विधानसभा का सवाल है, हम महायुति में हैं। एनसीपी भविष्य में भी महायुति में ही रहेगी। महाराष्ट्र में हम सीएम देवेंद्र फडणवीस और दिल्ली में (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में के नेतृत्व में काम करेंगे। उन्होंने पार्टी के विरोधी गुटों के बीच किसी भी बड़े सुलह की अटकलों को खारिज कर दिया।

गठबंधन बदलने वाला नहीं

जब उनसे पूछा गया कि क्या शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) की नेता सुप्रिया सुले भी भविष्य में उनके साथ शामिल हो सकती हैं? प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि मैं आपको कुछ भी काल्पनिक नहीं बताऊंगा। लेकिन आज की सच्चाई यह है कि हम अलग हैं। हमारी पार्टी एनडीए में है। कई बार हम देखते हैं कि एनसीपी-एसपी के बयान नरेंद्र मोदी या आज की सरकार के साथ मेल नहीं खाते हैं। और जब ऐसा नहीं है, तो उनसे बात करने का कोई सवाल ही नहीं उठता। क्योंकि हमारा गठबंधन बदलने वाला नहीं है।

एमवीए में हो सकती है राज ठाकरे की एंट्री, महाराष्ट्र में फिर खेला के मूड में शरद पवार
मुंबई। महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (एमवीए) में राज ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को एंट्री मिल सकती है। कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के बाद एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने एमवीए-एमएनएस गठबंधन की वकालत की है। पवार के इस रुख के सामने आने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गर्मा गई है। सूत्रों का कहना है कि शरद पवार चाहते हैं कि मुंबई बीएमसी चुनाव महाविकास अघाड़ी के तौर पर लड़ा जाना चाहिए। उनका कहना है कि जब सभी पार्टियां एक साथ आकर वोटर लिस्ट में कन्फ्यूजन के खिलाफ मार्च निकालती हैं, तो वे चुनाव अलग-अलग क्यों लड़ रहे हैं। अगर एमवीए के घटक दल और मनसे के साथ मिलकर लड़ते हैं तो विपक्षी वोट एकजुट होगा, हालांकि कुछ उत्तर भारतीय वोट छिटक सकते हैं, ऐसे में बीजेपी को नए सिरे से रणनीति बनानी पड़ सकती है।

ठाकरे ब्रदर्स के साथ आने पर पवार पॉजिटिव

शरद पवार का यह रुख ऐसे वक्त पर सामने आया है जब कांग्रेस मुंबई बीएमसी चुनावों में अकेले उतरने का ऐलान कर चुकी है। कुछ ऐसा ही ऐलान अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी ने भी किया है। शरद पवार ने मुंबई बीएमसी चुनावों को लेकर ठाकरे ब्रदर्स के साथ आने को लेकर पॉजिटिव हैं। सूत्रों ने दावा किया है कि पवार की राय है कि बीएमसी चुनाव एमवीए के तौर पर लड़ा जाना चाहिए। गौरतलब हो कि राज ठाकरे भले ही अजित पवार को निशाने पर लेते हैं लेकिन उन्होंने शरद पवार के खिलाफ कोई उलटी टिप्पणी नहीं की है।

शरद पवार ने की थी एमवीए की रचना

बिहार चुनाव नतीजे आने के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा था कि पार्टी मुंबई में अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा था कि पार्टी 227 सीटों पर कैंडिडेट उतारेगी। कांग्रेस के ऐलान ने उद्धव ठाकरे को असहज कर दिया था। उद्धव ठाकरे नहीं चाहते हैं कि मुंबई बीएमसी चुनावों में वोटों का बंटवारा हो। उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस प्रभारी चेन्निथला के बयान के बाद शरद पवार और राहुल गांधी से चर्चा की योजना बनाई थी। अब पवार ने यह कहकर बड़ा संकेत दिया है कि जब हम साथ में वोटर लिस्ट के खिलाफ मोर्चा निकालते हैं तो चुनाव अलग क्यों लड़ें? इस बड़ा बयान माना जा रहा है। गौरतलब हो कि एमवीए की रचना का श्रेय शरद पवार को ही है। जिसके चलते ही 2019 में बीजेपी को विपक्ष में बैठना पड़ा था और उद्धव ठाकरे सीएम बने थे।

शरद पवार का बड़ा दावा: भाजपा से शिंदे गुट की नाराजगी जग जाहिर, जल्द ही एकनाथ शिंद...
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार में खीचतान अब जग जाहिर हो चुकी है और इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरदचंद्र पवार ने आज महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के मंत्रियों के बीच खीचतान को लेकर दावा किया है कि, बहुत जल्द महाराष्ट्र सरकार में बहुत कुछ बदलने वाला है और लगता है कि, भाजपा को अब डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की आवश्यकता नहीं है। इसके आगे पवार ने कहा कि, महाराष्ट्र सीएम और उनके मंत्रियों को अब डिप्टी सीएम शिंदे के प्रति कोई सम्मान नहीं है।

इसके आगे शरद पवार ने बयान देते हुए कहा कि, यदि एकनाथ शिंदे में थोड़ा भी आत्मसम्मान बचा है तो उनको अब भाजपा गठबंधन का साथ छोड़ देना चाहिए। यदि वो सही समय पर इस दलदल से बाहर नहीं निकले तो उनको जल्द ही पछताना पड़ेगा।

आखिर क्यों शिवसेना के मंत्रियों ने कैबिनेट की बैठक से बनाई थी दूरी

बता दें कि, महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी की पार्टियां शामिल हैं। मंगलवार को हुई बैठक में एकनाथ शिंदे और उनकी पार्टी को छोड़कर बाकी कोई भी पार्टी मंत्रिमंडल की इस बैठक का हिस्सा नहीं बने। सूत्रों के अनुसार, भाजपा ने शिवसेना के कई मंत्रियों को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है, जिससे महाराष्ट्र में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव से पहले ही महायुति गठबंधन में बेचैनी बढ़ गई है। इस मामले में मीडिया से रूबरू होते हुए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बताया कि, महायुति ने ये तय किया है कि, सहयोगी दल एक दूसरे के नेताओं की पार्टी में शामिल होने से बचेंगे।

चंद शब्दों में खत्म की बात, शरद पवार ने कहा- अजित पवार से कोई तालमेल नहीं
पुणे। पिछले कुछ महीनों से ये चर्चा चल रही है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस के दोनों गुट साथ आएंगे और शरद पवार और अजित पवार के बीच सुलह होगी। इस पर शरद पवार ने अब साफ कर दिया है कि वो बीजेपी के साथ गए लोगों को साथ नहीं ले सकते। उन्होंने पिंपरी-चिंचवड में कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग में ये बात कही। उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोई सत्ता के लिए बीजेपी के साथ जाने की बात करता है, तो ये राष्ट्रवादी कांग्रेस का विचार नहीं है।

शरद पवार ने क्या कहा?
शरद पवार ने पिंपरी-चिंचवड में एनसीपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के एक होने पर बात की। उन्होंने कहा कि सबको साथ लेने में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन सब का मतलब क्या है? सब का मतलब गांधी, नेहरू, चव्हाण, फुले, शाहू और आंबेडकर के विचारों को मानने वाले लोग हैं, तो उन्हें ये मंजूर है। उन्होंने अजित पवार का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा जो उनके नेतृत्व में सरकार में शामिल हुए हैं।

भतीजे के लिए शरद पवार ने किया इस शब्द का इस्तेमाल
शरद पवार ने अजित पवार के लिए संधीसाधू शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि अगर कोई सत्ता के लिए बीजेपी के साथ जाकर बैठता है, तो ये उनकी पार्टी का विचार नहीं है। आप किसी से भी संबंध रखें, लेकिन बीजेपी से संबंध विचारों में नहीं हो सकता। हमें अवसरवादी राजनीति को बढ़ावा नहीं देना है। हमें उसी दिशा में कदम उठाने हैं। जब शरद पवार ने अजित पवार की एनसीपी के साथ जाने से इनकार कर दिया, तो अजित पवार से इस बारे में पूछा गया। उन्होंने जवाब दिया कि हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है। उन्होंने एक वाक्य में जवाब देकर बात खत्म कर दी। शरद पवार ने साफ कहा है कि वो बीजेपी के साथ गए लोगों को वापस नहीं लेंगे। उन्होंने पिंपरी-चिंचवड में कार्यकर्ताओं से बात करते हुए ये बात कही। इसका मतलब है कि शरद पवार और अजित पवार के बीच सुलह की उम्मीद कम है।

शरद पवार का मैसेज साफ
शरद पवार का ये बयान एनसीपी के कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ा संदेश है। उन्होंने साफ कर दिया है कि पार्टी की विचारधारा उनके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है और वो इससे समझौता नहीं करेंगे।

NCP विवाद : शरद पवार ने चुनाव आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने चुनाव आयोग के उस फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है, जिसमें उनके भतीजे और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार गुट को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ ही इस पार्टी का चुनाव चिन्ह घड़ी का वास्तविक हकदार घोषित किया गया था।

अजीत पवार गुट ने इससे पहले सात फरवरी को शीर्ष अदालत में एक केवियट याचिका दायर की थी, जिसमें गुहार लगाई है कि शरद पवार गुट की ओर से यदि चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती दी जाती है तो उनका (अजीत गुट) पक्ष भी सुना जाना चाहिए। उन्होंने अपनी याचिका में कोई एकतरफा आदेश नहीं पारित करने की गुजारिश की है।

चुनाव आयोग ने छह फरवरी 2024 को अजीत पवार गुट को वास्तविक एनसीपी घोषित करते हुए चुनाव चिन्ह घड़ी का निशान का हकदार बताया था। अजीत पवार ने पार्टी के कई अन्य विधायकों के साथ पिछले साल महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में शामिल हुए थे।

अजीत पवार गुट ने चुनाव आयोग के समक्ष पेश हलफनामे में एनसीपी के कुल 81 विधायकों में से 57 का समर्थन हासिल होने का दावा किया था, जबकि शरद पवार गुट के साथ मात्र 28 विधायकों का साथ होने की बात कही गई।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा राकांपा चुनाव चिन्ह विवाद
नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अजीत पवार गुट ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय में एक केवियट याचिका दायर कर गुहार लगाई कि इस पार्टी के शरद पवार गुट की ओर से यदि चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती दी जाती है तो उनका (अजीत) पक्ष भी सुना जाना चाहिए।

चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार गुट को वास्तविक एनसीपी घोषित करते हुए चुनाव चिन्ह घड़ी का निशान का हकदार बताया था।

अजीत पवार शरद पवार के भतीजे हैं , जिन्होंने पिछले साल महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में शामिल हुए थे।

शीर्ष अदालत के समक्ष दायर याचिका में कोई एक तरफा आदेश नहीं पारित करने की गुजारिश की गई है।

अजीत पवार गुट ने चुनाव आयोग के समक्ष पेश हलफनामे में एनसीपी के कुल 81 विधायकों में से 57 का समर्थन हासिल हो ने का दावा किया था, जबकि उनके चाचा शरद पवार गुट के साथ मात्र 28 विधायकों का साथ होने की बात कही गई।

Sharad Pawar ने NCP में फूट को नकारा, कहा- अजित पवार हमारे नेता
एनसीपी में चल रही खींचतान के बीच शरद पवार ने एक बहुत बड़ा बयान दिया है। शरद पवार ने कहा कि एनसीपी में कोई विभाजन नहीं हुआ है। उन्होंने ये तक कह दिया कि अजित पवार उनके नेता है। उन्होंने कहा कि अजित लोकतंत्र में ऐसा कर सकते हैं। एनसीपी में कोई मतभेद नहीं है और न कोई विभाजन है। उन्होंने पार्टी में फूट को खारिज करते हुए कहा कि कुछ नेताओं ने अलग रास्ता चुना है मगर इसे पार्टी में फूट नहीं कहा जा सकता है। वहीं पवार की इस गुगली के बाद महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने कहा कि शरद पवार का मन 2024 से पहले बदल जाएगा। वहीं अजित पवार गुट के धनंजय मुंडे ने शरद पवार को भगवान बताते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है कि शरद पवार ने हमें आशीर्वाद दे दिया है।

सुप्रिया सुले ने भी टूट को नकारा
शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले भी पार्टी में बंटवारे को नकार चुकी हैं। इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक उन्होंने 24 अगस्त को एनसीपी में फूट की बात को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि बीजेपी उनकी पार्टी के कुछ विधायकों को सत्ताधारी गठबंधन के साथ लाने में कामयाब हुई है।

जुलाई में शिंदे सरकार में शामिल हुए थे एनसीपी के 9 विधायक
इसी साल जुलाई महीने में अजित पवार के नेतृत्व में कुछ विधायक शिंदे सरकार में शामिल हो गए थे। अजित पवार ने डिप्टी सीएम की शपथ ली थी जबकि 8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। इनमें छगन भुजबल, अदिति तटकरे, धनंजय मुंडे, धर्मराव अत्राम, संजय बनसोड़े,अनिल पाटिल, दिलीप वलसे पाटिल और हसन मुश्रीफ शामिल थे।

सतरंगी सियासत
आगे रहने की होड़...
राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मामले में फिलहाल कांग्रेस, भाजपा से आगे दिखाई पड़ रही। कांग्रेस ने सीनियर आब्जर्वर, स्क्रिनिंग कमेटी और प्रदेश चुनाव समिति का ऐलान कर डाला। जबकि भाजपा ने अभी केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। फिर कांग्रेस का दावा। सिंतबर के पहले सप्ताह तक अधिकांश प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी। जबकि भाजपा में अभी ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान चल रहा। अभी दोनों ही दलों की कैंपेन कमेटी के ऐलान का इंतजार। क्योंकि भाजपा में वसुंधरा राजे एवं कांग्रेस में सचिन पायलट को लेकर जिज्ञासा। आखिर पार्टी का आला नेतृत्व इनके बारे में क्या निर्णय लेगा? फिलहाल तो राजे भाजपा उपाध्यक्ष और पायलट स्क्रिनिंग कमेटी के सदस्य नामित। लेकिन क्या इतने से बात बनेगी? इसीलिए नेतृत्व कब और क्या निर्णय लेगा? यह देखने वाली बात। फिलहाल तो कांग्रेस, भाजपा के मुकाबले 21 नजर आ रही।

चकरघन्नी!
शरद पवार की राजनीतिक गुगली और पैंतरेबाजी का कोई जवाब नहीं। विपक्षी घटक दलों ने उन्हें आखिर समय तक मनाने की कोशिश की। लेकिन परिणाम शून्य। उन्होंने पीएम मोदी के साथ मंच ही साझा नहीं किया। बल्कि उनकी तारीफ भी की। अब सहयोगी निरुत्तरित। सो, अब आगे के घटनाक्रम पर नजर। इसीलिए महाराष्ट्र की राजनीति सभी के लिए पहेली बन रही। कब क्या हो जाए? पता नहीं। लेकिन कांग्रेस एवं शिवसेना को असहजता मिलने के अलावा कुछ सूझ नहीं रहा। असल में, चर्चा यह कि पवार को अपनी बेटी सुप्रिया सुले के राजनीतिक भविष्य की सबसे ज्यादा चिंता। अगली बार उनका बारामती से जीतने पर भी संदेह। क्योंकि सुप्रिया के भाई अजित दादा अब एनडीए का हिस्सा। यदि उनके बेटे पार्थ पवार यहीं से एनडीए के प्रत्याशी हुए तो? फिर शरद पवार के खास सहयोगी रहे प्रफुल्ल पटेल भी दूसरे पाले में चले गए।

उम्मीदों को झटका
जेपी नड्डा की टीम की घोषणा हो चुकी। इसमें कई नेताओं की आस टूटी। तो कुछ ने चैन की सांस ली। मानो बच गए। पिछले माह भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में कई दिनों तक मंथन चला। इस कवायद को आम चुनाव- 2024 की तैयारियों के रुप में देखा गया। लेकिन जब भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची आई। तो उसमें बहुत ज्यादा फेरबदल नहीं था। हां, कुछ नए चेहरे भी सामने आए। लेकिन जो अनुमान थे कि सरकार से संगठन और संगठन से सरकार में नेताओं को फेंटा जाएगा। वैसा कुछ हुआ नहीं। जिससे कई मंत्रियों ने राहत की सांस ली। लेकिन इन सबके बीच एनडीए के नेताओं की आस मानो टूटी। जिसमें चिराग पासवान, शिवसेना शिंदे गुट एवं ‘हम’ जैसे दलों के नेताओं को मोदी मंत्रिपरिषद में स्थान मिलने का अनुमान लगाया गया। लेकिन मोदी-शाह की जोड़ी ने उन्हें निराश किया!

कब क्या हो जाए?
अपने राजस्थान में चुनावी माहौल बन रहा। कांग्रेस एवं भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर। भाजपा सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार पर कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर जबरदस्त हमलावर। इसी बीच लाल डायरी आ गई। जिसके कथित रुप से तीन पन्ने भी अब सार्वजनिक। लेकिन सवाल तो यह कि क्या कांग्रेस पलटवार नहीं करेगी? सो, वह मुद्दा क्या होगा? आखिर कांग्रेस के तरकश में भी तीर होंगे ही। हां, भाजपा महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों पर दिल्ली में भी लगातार बोल रही। वह हर नेता को आगे कर रही। अब सरकार कितना सुन रही होगी। यह तो वही जाने। लेकिन माहौल तो गरमा ही रहा। यह चलेगा कब तक? और आम जनता पर यह मुहिम कितना असर डालेगी? मासूम बच्चियों के खिलाफ हो रहे जघन्य अपराधों का जवाब देना क्या सरकार की ही जिम्मेदार? क्या समाज की कोई भूमिका नहीं? यह कौन समझेगा?

कितने दिन?
राजधानी दिल्ली में बड़े बाबुओं के ट्रांसफर एवं पोस्टिंग से जुड़ा विधेयक संसद में पारित हो गया। लेकिन विपक्षी एकता के चक्कर में कांग्रेस ने अपने ही घर में झगड़ा जरुर करवा लिया। बात चाहे दिल्ली इकाई की हो या पंजाब की। ‘आप’ का साथ देने पर कांग्रेस नेताओं ने आलाकमान से विरोध जताया। उसी दबाव का परिणाम रहा। कांग्रेस ने लोकसभा में व्हीप तक जारी नहीं किया। यह ‘आप’ को कांग्रेस का झटका। सो, राजनीतिक जानकारों का अनुमान। पटना और बेंगलुरु बैठक का एजेंडा खराब नहीं हो। इसके लिए कांग्रेस ने ‘आप’ का साथ देने की हामी तो भर दी। लेकिन मौका आने पर अपनों की भी चिंता की। फिर कांगेस-आप का साथ कितने दिनों का? इस पर संशय के बादल! फिर बची खुची आस बीजद, बीआरएस, वायएसआर कांग्रेस एवं टीडीपी ने भी तोड़ दी। ऐसे में विपक्षी एकता कितने समय की?

आखिर माजरा क्या?
तो बीते सप्ताह भी संसद में मणिपुर छाया रहा। राज्यसभा में तो चर्चा का दिन और समय भी तय कर दिया गया। लेकिन विपक्षी सांसद पीएम मोदी को सदन में बुलाने पर अड़े रहे। हां, लोकसभा में शोर शराबे के बावजूद सरकार ने महत्वपूर्ण विधायी कामकाज निपटा लिया। तो फिर मणिपुर के बहाने संकेत क्या? आखिर विपक्ष की मंशा क्या और सरकार का इरादा क्या? फिर केरल से एक विवादित विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। तो हरियाणा के नुहूं में हिंसा का तांडव। सो, सर्वोच्च न्यायालय के स्वत: संज्ञान लेने की भी बात उठी। फिर बंगाल की चुनावी हिंसा को कौन भूलेगा? लेकिन सारा फोकस आखिर मणिपुर पर ही क्यों? इधर, एससी में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद- 370 हटाने के मामले की याचिकाओं पर सुनवाई शुरू हो चुकी। जबकि ज्ञानवापी परिसर के सर्वे को भी अदालत की हरी झंडी। आखिर माजरा क्या?

-दिल्ली डेस्क
(यह लेखक के अपने विचार है)

अजित पवार गुट के एनसीपी मंत्रियों ने शरद पवार से लिया आशीर्वाद
मुंबई। अजित पवार और उनके गुट के विधायक रविवार को शरद पवार से मिलने पहुंचे। यह मुलाकात वाईबी सेंटर में हुई। मुलाकात के बाद अजित गुट वाली एनसीपी के नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि हमने पैर पकड़कर शरद पवार का आशीर्वाद लिया। पटेल ने कहा हमने उनसे विनती की कि एनसीपी पार्टी साथ रहे और मजबूती से आगे बढ़े, इस बारे में विचार करें। उन्होंने हमें कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी। हां, उन्होंने शांत होकर हमारी बातें सुनीं। हमें जानकारी मिली थी कि शरद पवार साहब यहां मौजूद हैं, तो हम बिना उन्हें सूचित किए यहां आ गए। एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद शरद पवार और अजित पवार के नेतृत्व वाले गुटों की यह पहली बैठक है। शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटिल ने कहा कि मुझे सुप्रिया सुले का फोन आया था। उन्होंने मुझसे जल्दी वाईबी  सेंटर पहुंचने को कहा। मुझे नहीं पता कि अजित पवार और अन्य विधायक यहां क्यों आए हैं।

इससे पहले 14 जुलाई को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से उनके घर पर मुलाकात की थी।

अजित पवार ने शरद पवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाया
महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अजित पवार ने शरद पवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटा दिया है। अजित पवार गुट ने इलेक्शन कमीशन को याचिका दी है। बागी प्रफुल्ल पटेल ने 30 जून को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई थी जिसमें अजित को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ था। अब अजित पवार पार्टी के अध्यक्ष बन गए है। अजित पवार गुट ने NCP और उसके चुनाव चिन्ह घड़ी पर अपना दावा करते हुए इलेक्शन कमीशन को चिट्ठी भी भेजी है।