politician - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अशोक गहलोत का राज्य सरकार पर हमला, बोले-सामने खड़े जलसंकट की जवाबदेही कौन करेगा तय
जयपुर: जोधपुर में पेयजल संकट के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। गहलोत ने कहा है कि जोधपुर में पेयजल को लेकर हालात भयावह होते जा रहे हैं। शहर में त्राहि-त्राहि मची हुई है और स्थिति लगभग जल-आपातकाल जैसी बन चुकी है। कायलाना तख्तसागर में मात्र दो दिन का पानी शेष बताया जा रहा है। करीब 20 लाख की आबादी वाला शहर प्यास के कगार पर खड़ा है और सरकार मौन है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जलदाय विभाग अब तक क्या कर रहा था? क्या यह पूर्व तैयारी का अभाव नहीं है? क्या जल प्रबंधन की कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई? आज जब जल संकट सामने खड़ा है तो जवाबदेही कौन लेगा? जोधपुर के सांसद एवं भाजपा विधायकों को भी सरकार को वास्तविक स्थिति से अवगत करवाना चाहिए जिससे समस्या का समाधान हो सके।

जनप्रिय और बेदाग छवि के राजनीतिज्ञ गहलोत
अशोक गहलोत में विद्यार्थी जीवन से ही नेतृत्व की अद्भुत क्षमता विद्यमान रही। इसी सफल नेतृत्व गुण के कारण गहलोत राजनीति की प्रत्येक सीढ़ी पर सफलतापूर्वक चढ़ते गए और केन्द्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री राजस्थान के पदों पर कार्य करते हुए लोकप्रियता प्राप्त की। जोधपुर विश्वविद्यालय से विज्ञान स्रातक(बीएससी) की उपाधि प्राप्त कर एमए (अर्थशास्त्र) व विधि स्रातक उपाधि प्राप्त की। विश्वविद्यालय छात्रसंघ के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए युवाओं का सफल नेतृत्व किया। विश्वविद्यालय के विद्यार्थी संगठन (एनएसयूआई) के अध्यक्ष के रूप में 1974 से 1979 तक सफलतापूर्वक कार्य किया। आपको 1979 में जोधपुर शहर जिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। 1980 के चुनाव में विजयश्री प्राप्त कर प्रथम कार्यकाल 1980-1984 में जोधपुर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य किया। आम जनता में आपकी उज्जवल छवि, जातीय व साम्प्रदायिक सद्भाव के लिए आप द्वारा उठाए गए सराहनीय कदम, क्षेत्र के विकास की ललक तथा नेतृत्व की उद्भुत क्षमता के कारण आप नौंवी लोकसभा को छोड़कर बारहवीं लोकसभा तक निरन्तर जोधपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद के रूप में चुने जाते रहे। लोकप्रियता तथा बेदाग छवि का परिणाम था कि आपको केन्द्रीय मंत्रिमंडल में स्थान मिला। केन्द्रीय मंत्रिमंडल में पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के उपमंत्री (7.2.1982 से 4.2.1983) 12.11.1984 से 31.12.1984 तक खेल उपमंत्री, 31.12.1984 से 26.11.1985 तक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री तथा 21.6.1991 से 18.6.1993 तक कपड़ा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद को सुशोभित करते हुए आपने एक ओर जहां संबंधित विभागों को नए आयाम प्रदान करते हुए सफलतापूर्वक कार्य किया। वहीं दूसरी ओर जोधपुर संसदीय क्षेत्र का सफल प्रतिनिधित्व करते हुए स्वयं की विशेष पहचान बनाई।

राजस्थान सरकार में आपको गृह तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री का गुरूतर दायित्व भी सौंपा गया। जिसका आपने पूर्ण योग्यता, निष्ठा, निष्पक्षता तथा ईमानदारी से निर्वाह किया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (इंका) के प्रदेशाध्यक्ष के उत्तरदायित्व पूर्ण पद को सम्भाला। प्रदेशाध्यक्ष के कार्यकाल (सितम्बर 1985 से जून 1989, दिसम्बर 1994 से जून 1997 तक तथा जून 1997 से अप्रैल 1999 तक में दल की सदस्यता में भारी वृद्धि हुई तथा कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों में दल के प्रति समर्पित भावना एवं उत्साह से कार्य करने की होड़ सी दिखाई देने लगी। यही नहीं इस अवधि में सम्पन्न विभिन्न चुनावों, उपचुनावों में भी दल को अद्वितीय सफलताएं मिलीं। कांग्रेस के सच्चे सिपाही व नेता के रूप में आपके कार्यकाल को अविस्मरणीय उपलब्धियों को काल कहा जा सकता है। राज्य एवं केन्द्र सरकार में मंत्री पद पर सफलतापूर्वक कार्य करने के पश्चात आपकी राजनीतिक लोकप्रियता में उत्तरोतर वृद्धि होती गई। दिसम्बर 1998 में सम्पन्न 11वीं विधानसभा के चुनावों में अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस को भारी बहुमत मिला। आपको सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया। 1 दिसम्बर 1998 को आपने राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गहलोत सरकार ने अकाल की विभीषिका से निपटने के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाई। अकाल से प्रभावित लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया गया। पशुओं के लिए चारे पानी की व्यवस्था कर उनके पलायन को रोका। किसी भी व्यक्ति या पशु को भूख से मरने नहीं दिया गया। गहलोत सरकार की सर्वत्र प्रशंसा हुई। दूसरी बार 13 दिसम्बर 2008 को जब अशोक गहलोत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो प्रदेश में उत्साह व हर्ष का वातावरण बना। दुबारा मुख्यमंत्री बनने के साथ ही अशोक गहलोत के जीवन का चुनौती एवं उत्तरदायित्वपूर्ण अध्याय का शुभारम्भ हुआ। आपने प्रत्येक चुनौती को अत्यंत ही धैर्य एवं गंभीरता से लिया। निरन्तर दैवी आपदाओं का सामना करने वाले राजस्थान के मुख्यमंत्री का पद निश्चय ही कांटों का रहा है, परन्तु अपनी दूरदृष्टि, सूझबूझ एवं दृढ़ संकल्प के साथ आपने राजस्थान को स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी, सौहार्दपूर्ण एवं विकासशील प्रशासन प्रदान किया। वायदों के अनुसार योजनाएं बनी और क्रियान्विति हुई, सुखद तथा संतोषजनक परिणाम सामने आए।

अशोक गहलोत के नेतृत्व में सरकार ने राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए सर्व शिक्षा, चिकित्सा सुविधा, सूचना का अधिकार, सड़क व अन्य सार्वजनिक निर्माण कार्य, असहाय व वृद्धावस्था पेंशन, वन सम्पदा संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, भ्रष्टाचार उन्मूलन, विद्युत उत्पादन में आत्मनिर्भरता, नागरिक अधिकारों की सुरक्षा, महिला उत्पीड़न व अत्याचार से मुक्ति, बालिका शिक्षा, पशुधन संरक्षण, कृषि सुविधाओं के विस्तार, नगरीय विकास क्षेत्र में सतत एवं अथक प्रयत्न किए।तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर उन्होंने शिक्षा व स्वास्थ्य पर जोर दिया। निरोगी राजस्थान योजना के अन्तर्गत उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार किया। सभी जिलों में मेडीकल कॉलेज स्थापित किए। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए उन्होंने जिस प्रकार अपनी कार्य कुशलता, संवेदनशीलता, प्रबंधकीय प्रशासनिक क्षमता का परिचय दिया है उसकी स्वयं प्रधानमंत्री ने सराहना की है।

-डॉ.सत्यनारायण सिंह
सेवानिवृत्त आई.ए.एस