underground - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ब्रिटिश, फ्रांसीसी वायु सेनाओं के हवाई हमले में सीरिया में मौजूद आईएस का संदिग्ध हथियार भंडार नेस्तोनाबुद
लंदन। ब्रिटिश एवं फ्रांसीसी वायु सेनाओं ने शनिवार शाम सीरिया में एक संयुक्त अभियान चलाकर इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह द्वारा पहले उपयोग किए गए एक संदिग्ध भूमिगत हथियार भंडारण स्थल पर बमबारी की। यह जानकारी ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने शनिवार रात एक बयान में कहा कि ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स के विमानों ने प्राचीन स्थल पल्मायरा से कुछ मील उत्तर पहाड़ों में एक भूमिगत सुविधा की पहचान की। उसने साथ ही यह भी कहा कि इस सुविधा का उपयोग संभवत: हथियारों एवं विस्फोटकों के भंडारण के लिए किया जाता था।

बयान में कहा गया कि ब्रिटिश वायु सेना ने सुविधा केंद्र तक जाने वाली कई सुरंगों को निशाना बनाने के लिए पेववे ढ्ढङ्क निर्देशित बमों का उपयोग किया और प्रारंभिक संकेत यह हैं कि लक्ष्य को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया। इसने आगे कहा कि सुविधा के आसपास के क्षेत्र में कोई नागरिक बस्ती नहीं है और हमले से नागरिकों को किसी प्रकार के नुकसान का कोई संकेत नहीं है।

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई परिवार के साथ बंकर में भूमिगत, ईरान ने इजरायल के खिलाफ बड़े पैमाने पर किए थे मिसाइल हमले
तेहरान। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई अपने परिवार के साथ तेहरान के पूर्वोत्तर भाग में स्थित लाविजान में एक बंकर में भूमिगत हो गए है। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार खामेनेई के पुत्र मुज्तबा के भी उनके साथ हैं। हालांकि उनके अन्य पुत्र मसूद और मुस्तफा उनके साथ नहीं हैं।

खामेनेई के भूमिगत होने की सूचना इजरायल की ओर से किए गए हवाई हमले के जवाब में ईरान की ऑपरेशन ट्रू फेज 1 और ट्रू फेज 2 की सैन्य कार्रवाई के बाद आई है। इस अभियान के तहत ईरान ने इजरायल के खिलाफ बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले किए थे। इससे पहले इजरायल ने रविवार को ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ के तहत 2,300 किलोमीटर दूर स्थित मशहद शहर को निशाना बनाया था। कथित तौर पर यह हमला ईरानी नेता को यह चेतावनी देने के लिए किया गया था कि वह देश में कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी खामेनेई और ईरान को उसका यूरेनियम संवर्धन कार्यक्रम समाप्त करने तथा संबंधित समझौते को अंतिम रूप देने के लिए दो महीने की समय सीमा दी थी। ईरान ने हालाँकि अमेरिका और इजरायल की परमाणु अनुसंधान अवसंरचना को नष्ट करने की बार-बार की गई चेतावनियों को अस्वीकार कर दिया।

एक तरफ पार्किंग खाली, दूसरी तरफ रास्ते में बदहाली
कोटा। संभाग के सबसे बड़े जे.के. लोन मातृ एवं शिशु चिकित्सालय का करोड़ों रुपए की लागत से नया ओपीड़ी ब्लॉक  तो बना दिया। लेकिन वहां अभी की पार्किंग व्यवस्था बदहाल ही है। अस्पताल परिसर में अंडरग्राउंड पार्किंग बनाई गई है। इसका मकसद अस्पताल परिसर में सड़क पर रास्ते में खड़े होने वाले वाहनों की समस्या का समाधान करना था। करीब 30 करोड़ की लागत से बने जे.के. लोन अस्पताल के नए ओपीडी ब्लॉक में अंडरग्राउंड पार्किंग बनाई है। यहां लिफ्ट तक लगाई गई है। लेकिन वह इतनी छोटी हैं कि उनमें केवल अस्पताल स्टाफ के ही वाहन खड़े हो पा रहे हैं।

यहां दो अलग-अलग पार्किंग बनाई गई है। एक में दो पहिया वाहन खड़े हो रहे हैं तो दूसरी में चार पहिया वाहन खड़े हो रहे हैं। इन दोनों पार्किंग में केवल अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारियों के ही वाहन खड़े किए जा रहे हैं।  अंडर ग्राउंड पार्किंग में लगे सुरक्षा गार्ड आमजन के वाहनों को  वहां जाने ही नहीं दे रहे हैं। जबकि कई लोग अंडरग्राउंड पार्किंग में वाहन खड़े करना चाह रहे हैं जिन्हें ऐसा करने से रोका जा रहा है। लोगों का कहना है कि जब करोड़ों रुपए खर्च कर पार्किंग बनाई है तो उसे इतना बड़ा तो बनाया जाता कि मरीजों के तीमारदारों के वाहन तो खड़े होते। लेकिन ऐसा नहीं होने से स्थिति जस की तस बनी हुई है।

दुकानों के पीछे खाली पार्किंग
अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों के वाहन खड़े होने के लिए नगर विकास न्यास द्वारा अस्पताल के सामने ही दो दर्जन से अधिक दुकानें बनाई गई है। उन दुकानों के पीछे काफी लम्बी-चौड़ी पार्किंग बनाई गई है। लेकिन वह बनने के बाद से ही खाली पड़ी है। यहां एक भी वाहन खड़े नहीं हो रहे हैं।

आमजन के वाहन सड़कों पर
अस्पताल स्टाफ के अलावा अन्य वाहन जिनमें आमजन व मरीजों के तीमारदारों के वाहन अस्पताल परिसर में ही सड़क पर व बीच राह में खड़े हो रहे हैं। मेन गेट के पास से लेकर केन्द्रीय प्रयोगशाला और आस-पास  जगह-जगह वाहन खड़े हुए हैं। जिनमें कारों से लेकर बाइक व स्कूटर भी शामिल हैं। इतना ही नहीं एम्बूलेंस व अन्य कई सरकारी वाहन भी परिसर में ही अस्त-व्यस्त खड़े हुए हैं। जिससे हैरिेटज लुक में बने करोड़ों के अस्पताल भवन की सुंदरता में ग्रहण लग रहा है।

इनका कहना है
अस्पताल परिसर में बनी अंडरग्राउंड पार्किंग में इतनी ही जगह है कि वहां अस्पताल स्टाफ के वाहन खड़े हो सके। एक में करीब 300 दो पहिया और दूसरी में करीब 50 चार पहिया वाहन खड़े हो रहे हैं। आमजन के लिए गेट के पास पैड पार्किंग है। साथ ही दुकानों के पीछे भी पार्किंग बनाई गई है। लेकिन वहां कोई वाहन खड़े ही नहीं कर रहा है। हालांकि स्टाफ के वाहन अंडर ग्राउंड में खड़े होने से इतने वाहन तो सड़क पर खड़े होने से बचे हैं। फिर भी स्टैंड संचालक को पाबंद करेंगे कि वे परिसर में वाहनों को व्यवस्थित खड़े करवाए।
- डॉ. आशुतोष शर्मा, अधीक्षक जे.के. लोन अस्पताल

अंडर ग्राउन्ड पार्किंग बंद, अस्पताल वाहनों से घिरा
कोटा। संभाग के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल में नई करोड रुपए खर्च करके नई ओपीडी बिल्डिंग मरीजों का उपचार तो शुरू कर दिया लेकिन अस्पताल अंडर ग्राउंड पार्किंग को शुरू नहीं करने से लोग अस्पताल के सामाने ही चौपहिया व दुपहिया वाहन खड़े कर रहे है जिससे मरीजों को अस्पताल में पहुंचने में परेशानी हो रही है। अस्पताल परिसर में जेकेलोन व एमबीएस में दो स्थानों पर पे पार्किंग की सुविधा है लेकिन लोग अस्पताल परिसर में यहां वहां वाहन खड़े कर रहे जिससे एंबुलेंस निकलने तक में परेशानी हो रही है। नई ओपीडी के बाहर भी लोग वाहन खड़े कर इलाज के लिए चले जाते ऐसे में अस्पताल में जाने तक रास्ता तक नहीं बचता है। नईओपीडी बिल्डिंग में अंडर ग्राउड पार्किंग बना रखी है लेकिन अभी इसको शुरू नहीं किया जिससे लोग इसके बाहर ही अपने वाहन खड़े कर रहे है। जिससे रोड तक वाहन खड़े हो जाने से  अंदर आने जाने का रास्ता तक बंद हो गया है।

नि:शुल्क दवा घर के सामने खड़े हो रहे चौपहिया वाहन
एमबीएसम की पुरानी बिल्डिंग के बाहर बने 11 दवा काउंटर के बाहर इन दिनों चौपहिया वाहन खड़े कर रहे जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। लोगों को दवा लेने में परेशानी हो रही है।

एमबीएस के गलियारे में पार्किंग, मरीज हो रहे परेशान
एमबीएस अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के फिजियोथेरिपी जाने वाले आउटडोर के गलियारे में स्टॉफ के लोगों ने वहां वाहन खड़े करते जिससे मरीजों को ओपीडी में जाने में परेशानी होती है। वहीं परिसर भी गंदा होता है।

दवाघर और पर्ची काउंटर के बाहर खड़े रहते वाहन
अस्पताल में इलाज कराने मरीज रामकल्याण गुर्जन ने बताया कि  एमबीएस की नई ओपीडी व पुरानी बिल्डिंग में बने दवाघर और पची काउंटर के बाहर लोग वाहन खड़े कर देते जिससे अस्पताल में जाने में लोगों भारी परेशानी होती है। एक दो बार अधीक्षक द्वारा यहां से वाहन हटवाए लेकिन कुछ समय बाद व्यवस्था जस की तस हो गई। स्टैंड संचालक यहां खड़े वाहनों को उठाकर वाहन स्टैंड पर ले जाता है। लेकिन यहां खड़े अधिकांश वाहन स्टॉफ के होते है जिससे उन्हें वो लेकर नहीं जाता जिससे अव्यवस्था होती है। नई पार्किंग शुरू हो जाएग तो कई वाहन उसके नीचे पार्किंग हो जाएंगे तो यहां की व्यवस्था सुधर जाएगी।

अस्पताल के पीछे बना दी पार्किंग
अस्पताल में आए मरीज के तीमारदार अभिषेक वर्मा ने बताया कि लोग स्टैंड का पैसा बचाने के लिए अस्पताल परिसर में इधर उधर वाहन खड़े कर देते जिससे लोगों परेशानी होती है। अस्पताल के पिछले हिस्से में और नर्सिंग ट्रैनिंग सेंटर के पास ही लोगों ने वाहन खड़े कर पार्किंग स्टैंड बना लिया है। कई लोगों ने एमबीएस की नई बिल्डिंग के समाने के हिस्से में वाहन खड़े कर रहे है। अस्पताल प्रशासन को नई बिल्ंिडग में बनी पार्किंग शीघ्र चालू करना चाहिए जिससे लोगों परेशानी नहीं हो।

इनका कहना
अस्पताल में पार्किंग के लिए ठेका दे रखा है। कई बार औचक निरीक्षण कर अस्पताल परिसर और बिल्डिंग के बाहर खड़े वाहनों को हटाने की कार्रवाई की।  परिसर में निर्धारित स्थान पर लोग वाहन खड़ा करें इसके लिए पार्किंग ठेकेदार को पाबंद किया जाएगा। नई पार्किंग भी शीघ्र चालू की जाएगी।
-डॉ. दिनेश वर्मा, अधीक्षक एमबीएस अस्पताल कोटा