sco meeting - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि रक्षा मंत्री ने आतंकवाद के मामले में पाकिस्तान को 'क्लीन चिट' दे दी है और दावा किया कि ऐसा अमेरिका को खुश करने के लिए किया गया है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि निश्चित रूप से रक्षा मंत्री ने केंद्र सरकार की स्वीकृति और निर्देश पर ही किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में 'क्लीन चिट' दी है। उन्होंने इसे शर्मनाक बताया और सवाल किया कि सरकार को ये बताना चाहिए कि क्या पाकिस्तान आतंकवाद का केन्द्र नहीं है।

उन्होंने सवाल किया" क्या वहां भारत के खिलाफ आतंकी शिविर नहीं चल रहे हैं और क्या मुंबई तथा पहलगाम जैसे हमलों की साजिश पाकिस्तान से जुड़े आतंकियों ने नहीं रची थी।" जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान के प्रति सरकार का यह रुख अमेरिका को खुश करने और चीन के सामने संतुलन साधने की नीति का हिस्सा है। उन्होंने 19 जून 2020 को चीन को लेकर दिए गए बयान का हवाला देते हुए कहा कि रक्षा मंत्री का यह भी उसी तरह का चौंकाने वाला रुख है। उन्होंने रक्षा मंत्री के बयान को राष्ट्रविरोधी करार दिया। जयराम रमेश ने एससीओ की बैठक में रक्षा मंत्री के भाषण के वीडियाे का एक हिस्सा भी पाेस्ट किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि आतंकवाद का न कोई देश होता है और न कोई धर्म।

दिल्ली विस्फोट को लेकर एससीओ बैठक में बोले एस जयशंकर, दिया कड़ा संदेश
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को रूस में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में आतंकवाद पर दुनिया को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया को इस खतरे के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के प्रति शून्य सहनशीलता दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा आतंकवाद के मामले में न कोई लीपापोती न कोई बहाना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को कोई औचित्य नहीं दिया जा सकता, उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, और न ही उसे छुपाया जा सकता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत को आतंकवाद के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा करने का अधिकार है और वह इसका प्रयोग करेगा।

आतंकवाद को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता

भारत की सामूहिक और बिना किसी समझौते वाली कार्रवाई की मांग दोहराते हुए, उन्होंने एससीओ नेताओं से कहा कि आतंकवाद का मुकाबला साझा प्राथमिकता बनी रहनी चाहिए और इसमें सहिष्णुता के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। यह जरूरी है कि दुनिया आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के प्रति शून्य सहिष्णुता दिखाए।  आतंकवाद को न तो उचित ठहराया जा सकता है, न ही नजरअंदाज किया जा सकता है, न ही उसे छुपाया जा सकता है।

भारत को आतंकवाद के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा का अधिकार

उन्होंने कहा कि आतंकवाद को कोई औचित्य नहीं दिया जा सकता, इससे मुंह नहीं मोड़ा जा सकता, इसपर लीपापोती नहीं की जा सकती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत को आतंकवाद के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा करने का अधिकार है और वह इसका प्रयोग करेगा।

तीन दिवसीय यात्रा पर रूस गए हैं एस जयशंकर

बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर एससीओ समिट में रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे हैं। एससीओ राष्ट्राध्यक्ष परिषद की बैठक में भाग ले रहे हैं और अगले महीने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की नई दिल्ली की संभावित यात्रा से पहले कई उच्च-स्तरीय बैठकें कर रहे हैं। इस बैठक में आतंकवाद को भारत ने बड़ा मुद्दा बनाया है।

एससीओ बैठक में गोवा पहुंचे पाकिस्तान, चीन के विदेश मंत्री
पणजी। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी और चीन के विदेश मंत्री चिन गांग शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए गुरुवार दोपहर गोवा पहुंचे।

विदेश मंत्रालय में पाकिस्तान, अफगानिस्तान ईरान विभाग के प्रभारी संयुक्त सचिव जे पी सिंह ने बिलावल भुट्टो जरदारी का तथा पूर्वी एशिया विभाग के प्रभारी संयुक्त सचिव शिल्पक आंबुले ने चीनी विदेश मंत्री चिन गांग का स्वागत किया।

जरदारी ने पाकिस्तान के कराची से गोवा के लिए रवाना होने से पहले अपने ट्वीट में कहा, ''गोवा के रास्ते में। एससीओ विदेश मंत्रियों की परिषद में पाकिस्तान प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस बैठक में शामिल होने का मेरा फैसला एससीओ के चार्टर के प्रति पाकिस्तान की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''मेरी यात्रा के दौरान, जो विशेष रूप से एससीओ पर केंद्रित है, मैं मित्र देशों के अपने समकक्षों के साथ रचनात्मक चर्चा के लिए तत्पर हूं।"

हालांकि भारतीय नेतृत्व ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री की यात्रा को तवज्जो नहीं देने के संकेत दे दिये हैं। एससीओ विदेश मंत्रियों के आगमन पर स्वागत के वक्त ली गयीं जो तस्वीरें मीडिया में जारी की गयीं हैं, उनमें चीनी विदेश मंत्री चिन गांग के साथ संयुक्त सचिव आम्बुले हाथ मिला रहे हैं लेकिन पाकिस्तानी विदेश मंत्री के स्वागत के समय संयुक्त सचिव जे पी सिंह ने उनसे हाथ नहीं मिलाया और सपाट भाव से थोड़ी दूरी बना कर खड़े रहे।

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव सुबह ही गोवा पहुंच चुके हैं। एससीओ विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक गुरुवार एवं शुक्रवार को होनी है।        विदेश मंत्री एस जयशंकर की आज एससीओ के महासचिव के अलावा रूस, चीन और उज़्बेकिस्तान के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें निर्धारित हैं। एससीओ महासचिव एससीओ महासचिव झांग मिेंग के साथ पूर्वाह्न में और रूस के विदेश मंत्री लावरोव के साथ दोपहर के भोज के बाद बैठक हो चुकी है। सूत्रों ने बताया कि झांग मिंग एससीओ को मजबूत करने में भारत की भूमिका के बारे में बहुत सकारात्मक थे।    विदेश मंत्रालय की ओर से शाम को इन बैठकों के बारे में आधिकारिक जानकारी दिये जाने की संभावना है।