wrestler protest - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यौन शोषण के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण को अंतरिम जमानत
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद एवं भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दायर कथित यौन उत्पीडऩ मामले में मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) हरजीत सिंह जसपाल की अदालत ने बृजभूषण के अलावा सह आरोपी विनोद तोमर अंतरिम जमानत मंजूर कर राहत दी।

अदालत के समक्ष दोनों आरोपियों की अंतरिम जमानत की याचिका का दिल्ली पुलिस ने विरोध नहीं किया। उसके बाद अदालत में आरोपियों की अर्जी मंजूर कर ली। अदालत उनकी नियमित जमानत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करेगी। एसीएमएम की अदालत ने सात जुलाई को आरोपी सांसद के अलावा सह आरोपी उनके तत्कालीन असिस्टेंट सेक्रेटरी  विनोद तोमर को भी अदालत में पेश होने का समन जारी किया था।

अदालत ने इस मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा दायर आरोप पत्र के मद्देनजर दोनों आरोपियों को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था। एसीएमएम की अदालत ने एक जुलाई को दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर मामले की सुनवाई सात जुलाई तक के लिए टाल दी थी। दिल्ली पुलिस ने अदालत से अनुरोध करते हुए कहा था कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया जा सकता है।

अदालत ने पुलिस के इस अनुरोध पर इस तथ्य पर भी गौर किया था कि मामले में कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) रिपोर्ट अभी नहीं मिली है तथा उसका इंतजार  किया जा रहा है। इससे पहले इसी अदालत ने 27 जून को मामले को एक जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया था। तब अदालत ने आरोपी सांसद और  तोमर के खिलाफ दायर लंबे आरोप पत्र को देखने के बाद मामले को स्थगित कर दिया था।

सीएमएम महिमा राय सिंह की अदालत ने 22 जून को लोक अभियोजक की दलील सुनने के बाद  मामले को 27 जून की सुनवाई के लिए अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) हरजीत सिंह जसपाल की अदालत में स्थानांतरित किया था।

दिल्ली पुलिस ने 15 जून को आरोपी सांसद  के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 , 354-ए, 354-डी और 506 के तहत आरोप पत्र अदालत में दायर किया था।

ना किसान, ना जवान और ना पहलवान, केवल धनवान की है भाजपा सरकार : कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए कहा है कि वह सिर्फ धनवानों के लिए काम करती है और गरीबों, पहलवानों, जवानों, किसानों की उसे परवाह नहीं है।

कांग्रेस प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी है और हरियाणा में कुरुक्षेत्र के शाहबाद मंगलवार को किसानों के प्रति उसकी क्रूरता से साबित हो गया है कि भाजपा का किसान और उनकी समस्या से लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा, ये साफ हो चुका है कि ये सरकार न किसान की है, न जवान की है, न पहलवान की है। ये सरकार सिर्फ धनवान की है। भाजपा सरकार का नारा है- पिटे किसान, जय धनवान।

श्री हुड्डा ने कहा कि शाहबाद में हरियाणा पुलिस ने जिस तरह से किसानों के साथ बर्बरता की है वह अंग्रेज शासन के समय की क्रूरता को याद दिलाती है। उनका कहना था कि किसान मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों पर हुई बर्बरता की छठवीं बरसी पर शाहबाद में एकत्रित हुए थे लेकिन पुलिस ने जिस बर्बरता के साथ उन पर लाठीचार्ज किया वह उसके किसान विरोधी चेहरे को प्रदर्शित करता है।

उन्होंने कहा कि  इस लाठीचार्ज में कई किसान जख्मी हुए हैं। दस किसान अस्पताल में भर्ती है तथा अन्य कई को हिरासत में रखा गया है। इस घटना से साफ हो चुका है कि यह सरकार किसानों की नहीं है वह सिर्फ धनवानो के लिए काम करती है। लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था लेकिन भाजपा ने उस नारे को बदलकर'जय धनवानÓकर दिया है

नौकरी पर लौटे पहलवान बोले- दोनों दायित्व निभाएंगेे, आंदोलन जारी रहेगा
नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट उत्तर रेलवे में अपनी-अपनी नौकरी पर लौट आये हैं। उत्तर रेलवे ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने एक बयान में कहा कि पहलवानों ने 30 और 31 मई को खेल विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। इसी बीच, साक्षी ने कहा कि बृजभूषण के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा और वह ''सत्याग्रह के साथ-साथ" रेलवे में अपनी जिम्मेदारी बखूबी संभालेंगी।

साक्षी ने आंदोलन से पीछे हटने की भ्रामक खबरों का खंडन करते हुए ट्वीट किया, ''यह खबर बिलकुल ग़लत है। इंसाफ़ की लड़ाई में न हम में से कोई पीछे हटा है, न हटेगा। सत्याग्रह के साथ-साथ रेलवे में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हूं। इंसाफ़ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी है। कृपया कोई ग़लत खबर ना चलाई जाए।"

ये खबर बिलकुल ग़लत है। इंसाफ़ की लड़ाई में ना हम में से कोई पीछे हटा है, ना हटेगा। सत्याग्रह के साथ साथ रेलवे में अपनी ज़िम्मेदारी को साथ निभा रही हूँ। इंसाफ़ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी है। कृपया कोई ग़लत खबर ना चलाई जाए। pic.twitter.com/FWYhnqlinC

— Sakshee Malikkh (@SakshiMalik) June 5, 2023

उल्लेखनीय है कि ओलंपिक मेडलिस्ट पूनिया, साक्षी और एशियाई चैंपियन विनेश फोगाट बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष पर एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों को यौन शोषण का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें से एक पॉक्सो (यौन अपराधों से नाबालिगों का संरक्षण) से संबंधित है। कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण हालांकि अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं।

दहिया चोट के कारण बिश्केक रैंकिंग सीरीज से बाहर
बिश्केक। टोक्यो ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट पहलवान रवि दहिया ने घुटने की चोट के कारण रविवार को बिश्केक रैंकिंग सीरीज से नाम वापस ले लिया।

यूनाइटेड वल्र्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने एक बयान में कहा, भारतीय कोचिंग स्टाफ के अनुसार, रवि को बिश्केक में अभ्यास करते हुए घुटने में चोट लग गयी।

भारतीय पहलवान पिछली बार 10 महीने पहले बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान मैट पर उतरे थे, जहां उन्होंने 57 किग्रा फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता था। वह इस बार अपने हमवतन पंकज और अमन सहरावत के साथ 61 किग्रा में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

इसी बीच, पंकज ने ज्योर्जिया के गियोर्गी गोनियेशविली को 8-2 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी, जहां उनका सामना सहरावत से होगा। मुलायम यादव (70 किग्रा) ने भी क•ााखस्तान के दोश•ाान आसितोव को 9-4 से हराकर क्वार्टरफाइनल में कदम रखा।

भारत अब तक इस प्रतियोगिता में चार पदक जीत चुका है। महिला पहलवानों ने शनिवार को तीन पदक जीते, जबकि एक पदक ग्रेको रोमन में मनजीत ने हासिल किया।

रवि दहिया जनवरी 2023 में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन का अहम हिस्सा रहे थे। उन्होंने हालांकि अप्रैल में पुन: शुरू हुए प्रदर्शन पर खामोशी बरकरार रखी है।

पहलवानों के समर्थन में उतरी 1983 विश्व कप विजेता टीम, बोले जल्द समाधान की उम्मीद
नई दिल्ली। भारत को 1983 में विश्व चैंपियन बनाने वाली क्रिकेट टीम के खिलाड़यिों ने शुक्रवार को कहा कि वे प्रदर्शनकारी पहलवानों के साथ मारपीट की तस्वीरों को देखकर व्यथित और व्याकुल हैं और उनकी समस्याओं के जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 28 मई को प्रदर्शनकारी पहलवानों ने नवनिर्मित संसद भवन की ओर मार्च करने और वहां महिला महापंचायत आयोजित करने की योजना बनायी थी। दिल्ली पुलिस ने कथित रूप से उन पहलवानों के साथ मारपीट की और उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जंतर-मंतर पर धरना स्थल को भी खाली करा दिया और साफ कर दिया  कि बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक , विनेश फोगाट और अन्य पहलवानों को वापस नहीं जाने दिया जाएगा।

पहलवान मंगलवार को अपना विरोध हरिद्वार ले गये जहां उन्होंने अपने पदक गंगा नदी में विसर्जित करने का प्रयास किया। किसान नेता नरेश टिकैत ने पहलवानों को रोककर उनसे पांच दिन का समय मांगा था। दिग्गज क्रिकेटरों ने एक संयुक्त बयान में पहलवानों से पदक न बहाने की भी अपील की। टीम ने बयान में कहा, ''हम अपने चैंपियन पहलवानों के साथ बदसलूकी के अशोभनीय दृश्यों से व्यथित और परेशान हैं। हम इस बात से भी सबसे ज्यादा चिंतित हैं कि वे अपनी मेहनत से कमाये हुए पदकों को गंगा नदी में बहाने की सोच रहे हैं।

बयान में कहा गया, ''उन पदकों में वर्षों का प्रयास, बलिदान, दृढ़ संकल्प और धैर्य शामिल है और न केवल उनका बल्कि देश का गौरव और आनंद है। हम उनसे आग्रह करते हैं कि वे इस मामले में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और साथ ही उम्मीद करते हैं कि उनकी शिकायतों को सुना जाएगा और उनका जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। विश्व कप विजेता टीम के मदन लाल ने कहा कि पहलवानों को अपने पदक फेंकने का फैसला करते हुए देखना दिल दहला देने वाला था। उन्होंने कहा, यह दिल दहला देने वाला है कि उन्होंने अपने पदक फेंकने का फैसला किया। हम उनके पदक फेंकने के पक्ष में नहीं हैं क्योंकि पदक अर्जित करना आसान नहीं है। हम सरकार से इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाने का आग्रह करते हैं।

उल्लेखनीय है कि बजरंग, साक्षी और विनेश सहित कई पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के विरुद्ध धरना प्रदर्शन कर रहे थे। वे सात महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की है, जिनमें से एक पॉक्सो (यौन उत्पीडऩ से नाबालिगों का संरक्षण) से संबंधित है। कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण हालांकि अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं।

महिला खिलाड़ियों के आरोप से घिरे नेता को बचा रही है सरकार : कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि ओलम्पिक मेडल विजेता महिला पहलवान न्याय नहीं मिलने से खिन्न होकर मेडल गंगा में प्रवाहित करने को विवश हो रही हैं लेकिन सरकार उस आरोपी को बचाने में लगी है जिस पर खिलाड़ियों ने गंभीर आरोप लगाएं हैं। कांग्रेस प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह हुड्डा तथा मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पदक विजेता बेटियां बहुत हताश और निराश होकर के ही गंगा में मेडल बहाने को मजबूर हो रही हैं।

उन्होंने कहा, ''अपने प्राण समान मेडल को हमारी बेटियां और खिलाड़ी कल हरिद्वार लेकर पहुंचे, सोचिए उनके मन में कितना दुख और टीस रही होगी।इस असंवेदनशील, निर्दयी और जुल्मी सरकार ने देश की बेटियों को ऐसा सोचने पर मजबूर किया है।" हुड्डा ने ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह का नाम लिए बिना कहा,''पूरी मोदी सरकार और भजपा ने ऐसे आरोपी को बचाने के लिए अपनी पूरी मशीनरी झोंक दी है जिस पर देश की बेटियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। क्या कारण है। 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा बदलकर अब' भाजपा के नेताओं से बेटी बचाओ नारा हो गया है। आरोपी भजपा सांसद का कहना है कि मेडल 15 रुपये में आ जाते हैं। अगर ऐसा है तो देश और कांग्रेस पार्टी रुपया दे देगी। वो ओलंपिक मेडल खरीदकर दिखाएं।

मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने कहा कि जब साक्षी मलिक और विनेश फोगाट अपने मेडल गंगा में बहाने ले जा रहे थे तो उन्हें महान मुक्केबाज मोहम्मद अली साहब की याद आई। उनका कहना था कि जब उन्हें अमेरिका में एक होटल में रंगभेद के कारण प्रवेश नहीं करने दिया गया तो उन्होंने कहा कि वह ओलंपिक मेडल  विजेता है लेकिन होटल वालों ने उन्हें यह कहते हुए बाहर धक्का देकर भगा दिया कि ऐसे मेडल वाले कई आते हैं।  उन्होंने कहा कि इस घटना पर  लोगों ने उनका साथ दिया और उसके बाद अमेरिका में जो क्रांति आई उसने अमेरिका को दुनिया में नंबर एक मुल्क बना दिया। वहां के लोगों ने खिलाड़ी का साथ दिया और कहा कि भैया नहीं, रंगभेद नहीं चलेगा। हमें यह स्वीकार नहीं है लेकिन हमारे यहां उल्टा होता है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसकी जाति, धर्म पूछा जाता है।

मुक्केबाज विजेंदर ने कहा,''मुझे कल यह खबर पढ़कर हैरानी हुई की जब ओलंपिक विजेता पदक गंगा में प्रवाहित करने जा रहे थे  कुछ लोगों ने विरोध किया कि इससे गंगा प्रदूषित होगी। कुछ लोग गुटखा खाते हुए कहते हैं कि मेंडम लाना आसान है लेकिन सच्चाई यह है कि उनको पता ही नहीं है कि ओलंपिक क्या चीज होती है।"

पहलवान बोले - आत्म-सम्मान केे बिना जीवन जीना व्यर्थ, गंगा में पदक विसर्जित करेंगे
नई दिल्ली। ओलंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और राष्ट्रमंडल खेल मेडलिस्ट विनेश फोगाट ने आत्म-सम्मान के बिना जीवन को व्यर्थ बताते हुए मंगलवार को कहा कि वे अपने-अपने पदक गंगा में विसर्जित कर देंगे। पहलवानों ने ट्वीट किया, इन पदकों को जीतने के लिये हमारी कड़ी मेहनत भी उतनी ही गंभीर थी। ये राष्ट्र के लिये अमूल्य हैं और इन पदकों के लिये सबसे अच्छी जगह इस अशुद्ध व्यवस्था के बजाय शुद्ध गंगा में है।

यौन उत्पीडऩ के आरोपों को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहलवानों यहां जंतर-मंतर पर करीब एक महीने से प्रदर्शन कर रहे थे। पहलवानों ने रविवार को नवनिर्मित संसद तक मार्च करने और वहां महिला महापंचायत करने की योजना बनायी, लेकिन पहलवानों के प्रदर्शन स्थल से निकलते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और जंतर-मंतर से उनके तंबू उखाड़ दिये।

पहलवानों ने संयुक्त बयान में कहा, ''आपने देखा कि 28 मई को क्या हुआ, पुलिस ने कैसा व्यवहार किया और कितनी बेरहमी से हमें गिरफ्तार किया। हम शांतिपूर्वक विरोध कर रहे थे लेकिन उन्होंने हमारे विरोध स्थल को छीन लिया और गंभीर अपराधों के तहत हमारे खिलाफ मामला दर्ज किया। क्या महिला पहलवानों ने अपने साथ हुए यौन उत्पीडऩ के लिये न्याय मांगकर गलती की? पुलिस और अधिकारी हमारे साथ अपराधियों की तरह व्यवहार कर रहे हैं जबकि असली अपराधी खुले में घूम रहा है। हमारे अनुभव टेलीविजन पर हंसी का पात्र बनते जा रहे हैं। यहां तक बृजभूषण पॉक्सो अधिनियम में बदलाव लाने की बात सरेआम कह रहा है।

पहलवानों ने पदक जीतने की अपनी मेहनत पर कहा, हम महिला पहलवानों को लगता है कि हमारे पास इस देश में कुछ भी नहीं बचा है। हमें याद है जब हमने इस देश के लिए ओलंपिक और विश्व स्तर पर पदक जीते थे। अब लग रहा है कि हमने यह पदक क्यों जीते थे? क्या हम इसलिए जीते थे कि अधिकारी हमारे साथ इतना बुरा बर्ताव कर सकें? ताकि वे हमारे साथ दुव्र्यवहार कर सकें और फिर हमें गलत ठहरा सकें?

प्रदर्शनकारी पहलवानों ने अधिकारियों पर डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सजा 'पीड़ितोें के बजाय अपराधी को दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पदक लौटाने पर विचार कर रहे थे, लेकिन उनकी व्यथा पर दोनों नेताओं की खामोशी के कारण वे ऐसा नहीं करेंगे। पहलवानों ने कहा, ''अब ऐसा लगता है कि हमारी गर्दन पर लगे इन पदकों का कोई मूल्य नहीं है। पहले तो इन पदकों को वापस करने के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता था, लेकिन जैसे हालात हैं, हम अपने आत्मसम्मान से समझौता करके कैसे जी सकते हैं?

उन्होंने कहा, ''क्या हम इन्हें अपनी राष्ट्रपति को लौटायें, जो खुद एक महिला हैं? लेकिन हमारे दिमाग ने कहा नहीं, क्योंकि वह उस जगह से केवल दो किमी दूर रहती है जहां हम विरोध कर रहे थे और वह सिर्फ देखती रहीं। कुछ बोलीं नहीं। क्या हम इन्हें अपने प्रधानमंत्री को लौटायें, जिन्होंने कभी हमें अपनी बेटियां कहा था? हमारे मन ने कहा नहीं, क्योंकि वह कभी अपनी बेटियों से बात करने नहीं आये। इसके बजाय उन्होंने  नये संसद भवन के उद्घाटन में हमारे उत्पीड़क को आमंत्रित किया, और वह तेज सफेदी वाली चमकदार में फोटो खिंचवा रहा था। उसकी सफेदी हमें चुभ रही थी।

पहलवानों ने कहा, हमें ये पदक नहीं चाहिए क्योंकि इनके साथ, यह सफेदी वाला तंत्र इन पदकों के साथ हमें अपना मुखौटा बनाकर प्रचार करता है। फिर वह हमारा शोषण करता है। जब हम उस शोषण के खिलाफ बोलें तो हमें जेल में डालने की तैयारी कर लेता है। यह अपवित्र तंत्र अपना काम कर रहा है। हम अपना करेंगे। लोगों को अब तय करना होगा कि वे अपनी बेटियों के साथ खड़े होना चाहते हैं या उनका शोषण करने वाले तंत्र के साथ।

बेटियां की मेडल लाने पर इज्जत लेकिन आज सड़कों पर बैठी हैं, कोई सुध नहीं ले रहा : विनेश फोगाट
जींद। महिला पहलवान विनेश फोगाट ने गुरुवार को कहा कि जब वह मेडल लेकर आई थीं तो लगा था कि यहां बेटियों की बहुत इज्जत होती है, लेकिन अब यह हाल है कि वे सड़कों पर बैठी हैं और कोई सुध नहीं ले रहा है। विनेश यहां जींद-नरवाना नेशनल हाईवे के खटकड़ टोल प्लाजा पर किसान पंचायत में आई हुई थीं। पंचायत में विनेश के अलावा बजरंग पूनिया, अन्य पहलवान, पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक आदि वहां मौजूद थे।

विनेश ने आरोप लगाया कि महिला खिलाड़ी अपने साथ हो रहे शोषण के कारण पिछले 12 साल से तिल-तिल मर रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि दरिंदा उनको नोंच-नोंच कर खा रहा था और वह अपने घर वालों को भी नहीं बता पा रही थी। पानी सर से गुजरने के कारण ही अब अपनी जान हथेली पर रखकर इस शोषण और अन्याय के खिलाफ उन सबको सड़क पर बैठना पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल का बाहुबली सांसद होने के कारण ही बृजभूषण शरण सिंह को खुली छूट दी जा रही है। आरोपी खुलेआम मीडिया में इंटरव्यू दे रहा है और देश की बेटियों पर लांछन लगा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है सरकार की शह और संरक्षण के कारण ही आरोपी बीजेपी सांसद खिलाड़ियों के खिलाफ अनाप-शनाप बयान दे रहा है।

उन्होंने देश की हर महिला से अपील की कि वे 9053903100 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर इस लड़ाई में अपनी आवाज उठायें। पिछले एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर बैठी पहलवान खिलाड़यिों ने 28 मई को नयी संसद इमारत के सामने महिला महापंचायत बुलाई है। इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल मलिक ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार घमंड में चूर है, इसीलिए उसे सड़कों पर इंसाफ मांग रही देश की बेटियाँ दिखाई नहीं दे रही। पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा कि यह लड़ाई हम जरूर जीतेंगे। बजरंग ने कहा कि 28 मई को संसद के सामने होने वाली महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा संख्या में मातृशक्ति और युवा पहुंचें। पूरी शांति और अनुशासन के दायरे में आएं।

प्रदर्शन को वैश्विक स्तर पर ले जायेंगे पहलवान
नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन पर बैठे पहलवानों ने सोमवार को कहा कि उन्होंने दूसरे देशों के ओलंपिक पदक विजेताओं और एथलीटों से संपर्क करके अपने विरोध को वैश्विक स्तर पर ले जाने का फैसला किया है। एशियाई खेलों की गोल्ड मेडलिस्ट विनेश फोगाट ने कहा, ''हम इस प्रदर्शन को वैश्विक बनायेंगे। हम दूसरे देशों के ओलंपियन एथलीट और ओलंपिक पदक विजेताओं से संपर्क करेंगे और उनसे समर्थन मांगेंगे।" पहलवानों ने चेतावनी दी कि अगर बृजभूषण को गिरफ्तार करने की उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे 21 मई के बाद बड़ा कदम उठायेंगे। उल्लेखनीय है कि विनेश, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक सहित कई पहलवान जंतर-मंतर पर पिछले 23 दिनों से महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीडऩ के लिये बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

विनेश ने आरोप लगाया कि कुछ तत्वों ने रविवार रात उनके विरोध प्रदर्शन को खराब करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग प्रदर्शन स्थल पर पहलवानों पर छुपकर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा, ''कुछ लोगों ने हमारे विरोध को बाधित करने की कोशिश की। पिछली बार ऐसा तब हुआ था जब हम धरना स्थल पर (आंदोलन की शुरुआत में) अपना बिस्तर ला रहे थे। छुपकर हम पर नजर रखी जा रही है। लोग वीडियो बनाते हैं और फोटो खींचते हैं, और जब हम उन्हें रुकने के लिये कहते हैं, तो वे नहीं सुनते। कुछ अज्ञात लोगों ने यहां (पहलवानों द्वारा लगाए गए टेंट के अंदर) सोने की कोशिश भी की।" उन्होंने कहा, ''अज्ञात महिलाओं को रात में अंदर भेजा जा रहा है, चीजें की जा रही हैं, जो हम नहीं चाहते कि विरोध स्थल पर हों, ऐसी चीजें जो हमारे प्रदर्शन के लिये बदनामी लाएं और सच्चाई और न्याय के लिए हमारी लड़ाई को कलंकित करें।"  उन्होंने कहा,  ''उनके प्रदर्शन को एक कोने में धकेला जा रहा है।" उन्होंने देश भर में लोगों से प्रदर्शन करने की अपील की।

उन्होंने कहा, ''आज हमने कनॉट प्लेस जाने और वहां के लोगों से बात करने और न्याय के लिये हमारी लड़ाई में उनका समर्थन लेने का फैसला किया है। हमने (बृजभूषण के खिलाफ कार्रवाई के लिए) 21 मई की समय सीमा निर्धारित की है। अगर कोई फैसला नहीं होता है तो हम उस तारीख के बाद अपने आंदोलन पर बड़ा फैसला लेंगे।"

जंतर-मंतर पर पहलवानों के समर्थन में आये किसानों ने पुलिस बैरिकेड तोड़ा
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर घरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में राज्यों से आए किसान सोमवार को वहां दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड तोड़ते हुए धरना-स्थल तक पहुंच गए।

गौरतलब है कि ये पहलवान  भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर पहलवानों के यौन उत्पीडऩ के आरोप में उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए राजधानी में धरना दे रहे हैं। इन आंदोलनकारियों की मांग है कि बृजभूषण को  संघ के अध्यक्ष पद से हटाया जाए और उन्हें  गिरफ्तार किया जाए।

महासंघ  के अध्यक्ष के खिलाफ दो सप्ताह से अधिक समय से जंतर-मंतर पर विरोध कर रहे पहलवानों का समर्थन करने के लिए आज भी विभिन्न राज्यों से किसानों के जत्थे वहां पहुंचे थे।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से जाट समाज की विभिन्न खापें और किसान संगठनों के नेताओं ने रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले बैठक की थी और तय किया था कि बृजभूषण को 21 मई तक गिराफ्तार न किया गया तो वे आंदोलन को नया रूप देेंगे।

मौके पर उपस्थित दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि किसानों को जंतर-मंतर पर जाने दिया गया था। वे धरने की जगह पहुंचने के लिए इतनी जल्दी में थे कि उन्होंने बैरिकेड को गिरा दिया।

दिल्ली पुलिस ने कहा,'' किसानों के एक समूह को दिल्ली के जंतर-मंतर तक आने दिया गया था, पर वे धरना स्थल पर पहुंचने के लिए इतनी जल्दी में थे कि कुछ प्रवेश बैरिकेड पर चढ़ गए और कुछ बैरिकेड को  गिरा दिया।"

अधिकारियों ने कहा,'' जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों  की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए धरनास्थल के घेरे में व्यक्तियों को डोर फॉर मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) के रास्ते से प्रवेश करवाया जा रहा है, लोगों को  कानून का पालन करना चाहिए और शान्ति बनाये रखने में सहयोग करना चाहिए।"

घटना के मद्देनजर, दिल्ली पुलिस ने जनता से भी शांति बनाये रखने और कानून का पालन करने का आग्रह किया। विरोध करने वाले पहलवानों ने कहा है कि वे तब तक यहां से नहीं हटेंगे जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता और बृजभूषण को महासंघ के अध्यक्ष पद से हटाकर सलाखों के पीछे नहीं डाल दिया जाता।

महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ जंतर-मंतर पर आंदोलन का नेतृत्व महिला पहलवान साक्षी मलिक और विनेश फोगट तथा उनके साथी पुरुष पहलवान बजरंग पुनिया कर रहे हैं। उनके आंदोलन को समर्थन देने के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, हरियाणा कांग्रेस के नेता भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा और कुछ अन्य राजनीतिक हस्तियां भी धरना स्थल पर आ चुकी हैं।

धरना समाप्त कर जांच रिपोर्ट का इंतजार करें पहलवान : ठाकुर
लखनऊ। केन्द्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्लूएफआई) के अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों से अपील की है कि उन्हे इस मामले में दिल्ली पुलिस की निष्पक्ष जांच का इंतजार करना चाहिये।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के लोगो मैस्कॉट, जर्सी ,एंथम और मशाल लॉन्च के बाद पत्रकारों से बातचीत में ठाकुर ने कहा कि धरना दे रहे पहलवानो की सभी जायज मांगों को सरकार ने पूरा किया है। खिलाडिय़ों की मांग पर सरकार ने कमेटी का गठन किया। दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और निष्पक्ष जांच की जा रही है। उच्चतम न्यायालय ने भी इस मामले में अपना निर्णय दे दिया है।

उन्होने कहा कि सरकार ने अब तक पहलवानों की सभी मांगों को पूरा किया है। उनका खिलाड़यिों से अनुरोध है कि वे धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिल्ली पुलिस की जांच का इंतजार करें, जिसमें दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। जांच रिपोर्ट पर दिल्ली पुलिस कानून के दायरे में रह कर उचित कार्रवाई करेगी।

ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने हमेशा खेल और खिलाड़यिों को प्राथमिकता दी है जिसका नतीजा है कि भारत खेल के हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। वुमेन वर्ल्ड बाक्सर चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़यिों ने चार गोल्ड मेडल जीते। बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन किया है। सरकार ने खेल बजट को 964 करोड़ रूपये से बढा कर 3340 करोड रूपये कर दिया है।