Trishul - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ऑपरेशन त्रिशूल से भारी दहशत में पाकिस्तान : सर क्रीक के पास सैनिक हलचल तेज, नया नेवल नेविगेशनल अलर्ट किया जारी
कराची। भारत के पश्चिमी तट के पास विशेष तौर पर सर क्रीक के पास रणनीतिक हलचलें काफी तेज हो गई हैं। पाकिस्तान को भारतीय हमले का खौफ सता रहा है। भारत के तीनों सेनाओं के संयुक्त युद्धाभ्यास त्रिशूल के शुरू होते ही पाकिस्तान में बेचैनी की लहरें हैं। जिसके बाद पाकिस्तान ने अरब सागर में नया नेवल नेविगेशनल अलर्ट जारी किया है। इस चेतावनी के तहत पाकिस्तानी नौसेना 2 से 5 नवंबर के बीच सर क्रीक क्षेत्र के नजदीक फायरिंग और नौसैनिक अभ्यास करेगी।

उल्लेखनीय है कि यह वही इलाका है, जहां भारत और पाकिस्तान के बीच समुद्री सीमा को लेकर दशकों से विवाद चला आ रहा है। पाकिस्तान की तरफ से जारी नेविगेशनल अलर्ट में 135 किलोमीटर लंबा समुद्री क्षेत्र शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि भारत की तरफ से जारी त्रिशूल युद्धाभ्यास को तीनों सेनाओं के बीच तालमेल और कॉर्डिनेशन बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, ये एक बहुत बड़ा युद्धाभ्यास है। इसमें सेना, नौसेना और वायुसेना के बीच आपसी कॉर्डिनेशन और इंटीग्रेशन का टेस्ट किया जा रहा है। अभ्यास के दौरान समुद्र से लेकर रेगिस्तान और जमीनी इलाकों में आक्रामक युद्धाभ्यास किए जाएंगे और कई तरह के आॅपरेशन शक्ति की जांच की जाएगी। इस दौरान वायुसेना अपने राफेल, अन्य विमानों और मिसाइल सिस्टम्स को तैनात कर रही है, जबकि नौसेना के अग्रिम पंक्ति के युद्धपोत और मिसाइल जहाज समुद्री अभ्यास में भाग ले रहे हैं। वहीं, थलसेना ने करीब 25,000 जवानों को तैनात किया है, जिन्हें मुख्य युद्धक टैंक, तोपखाने, सशस्त्र हेलीकॉप्टर, और कई स्वदेशी मिसाइल प्रणालियों से लैस किया गया है।

वाणिज्यिक-नागरिक जहाजों को दूर रहने की सलाह
इस क्षेत्र से सभी वाणिज्यिक और नागरिक जहाजों को दूर रहने की सलाह दी गई है। पाकिस्तान ने अरब सागर में लाइव नौसैनिक फायरिंग अभ्यास के लिए चेतावनी जारी की है, जो भारत के चल रहे त्रिशूल-सेवा त्रि-सेना अभ्यास के शुरू होने बाद उसके डर के माहौल को दिखाती है। एक मीडिया चैनल से प्राप्त समाचार के अनुसार पाकिस्तानी नौसेना 2 नवंबर से 5 नवंबर के बीच विवादित सर क्रीक क्षेत्र और भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र के निकट के जलक्षेत्र में लाइव फायरिंग और नौसैनिक युद्धाभ्यास करेगी। यह चेतावनी 135 किलोमीटर के नौवहन क्षेत्र को कवर करती है।

भारतीय समाज में त्रिशूल शक्ति का प्रतीक : राजाराम
जयपुर। विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजाराम ने कहा है कि हिन्दुओं को संगठित होना होगा। भारतीय हिन्दू समाज में त्रिशूल शक्ति का प्रतीक है। राजाराम रविवार को सांगानेर के एमरल्ड गार्डन में बजरंग दल और दुर्गावाहिनी के कार्यकर्ताओं के त्रिशूल दीक्षा समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए हिन्दू युवाओं को शस्त्र और शास्त्र दोनों की दीक्षा लेनी चाहिए। हिंदू युवा संस्कार से युक्त हो और नशे से मुक्त हो, जिसके लिए बजरंग दल समाज के बीच कार्य कर रहा है। जब-जब देश और धर्म पर खतरा आया है, देश के हिंदू युवाओं ने समाज कंटकों को मुंह तोड़ जवाब दिया है और सनातन संस्कृति का मान रखा है। देश में लगातार हिंदू धर्म, गौ माता, मंदिरों-साधुओं को कुछ लोग नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिनको मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस अवसर पर साढ़े पांच सौ से अधिक दुर्गावाहिनी और बजरंग दल कार्यकर्ताओं को त्रिशूल दीक्षा दी गई।

त्रिशूल कोई हथियार नहीं है। विधिक रूप से जिसे हथियार माना गया है, उससे छोटा और पूरी तरह वैधानिक है। त्रिशूल तो भारतीय समाज की पहचान है, अनेक देवी-देवताओं के हाथ में त्रिशूल दिखाई पड़ता है। त्रिशूल दीक्षा पर कोई रोक नहीं हैं।
-राकेश कुमार, सह संयोजक, बजरंग दल, जयपुर