viral audio - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शिवाजी महाराज पर पुस्तक को लेकर शिवसेना (शिंदे) विधायक संजय गायकवाड़ ने प्रकाशक को दी जान से मारने की धमकी
कोल्हापुर। अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ ने गुरुवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर के किताबों के प्रकाशक प्रशांत आंबी को जान से मारने की धमकी दी। विधायक का आरोप है कि आंबी ने एक पुस्तक प्रकाशित की थी, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया गया है। इस विवाद की जड़ में 'शिवाजी कौन थे?' नामक पुस्तक है, जिसे दिवंगत गोविंद पानसरे ने लिखा और इसका प्रकाशन दशकों पहले हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, गायकवाड़ ने हाल ही में पुस्तक के शीर्षक पर आपत्ति जतायी और आंबी को फोन कर कथित तौर पर अपशब्द कहे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऑडियो क्लिप में गायकवाड़ को अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते और धमकी देते सुना जा सकता है। उन्होंने लेखक गोविंद पानसरे के बारे में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की।

जवाब में प्रकाशक आंबी ने स्पष्ट किया कि वह केवल पुस्तक के प्रकाशक हैं, लेखक नहीं। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक मूल रूप से 1988 में प्रकाशित हुई थी और इसका उद्देश्य शिवाजी महाराज का अपमान करना कतई नहीं है। आंबी ने विधायक से आग्रह किया कि आरोप लगाने से पहले वह पूरी पुस्तक पढ़ लें। गायकवाड़ ने हालांकि कथित तौर पर अपनी धमकियां जारी रखीं, जिसका श्री आंबी ने भी दृढ़ता से जवाब दिया। यह पहली बार नहीं है जब शिवसेना नेता (शिंदे गुट) नेता श्री गायकवाड़ विवादों में घिरे हैं। इससे पहले उन पर विधायक निवास के एक कैंटीन कर्मचारी के साथ भोजन की गुणवत्ता को लेकर मारपीट करने का आरोप लगा था। पार्टी नेतृत्व के हस्तक्षेप के बावजूद, उनके आचरण पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। 'विश्व पुस्तक दिवस' के अवसर पर सामने आयी इस घटना ने राज्य के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड: ऑडियो प्रकरण पर सुरेश राठौर का पक्ष, साजिश में फंसाने का लगाया आरोप
हरिद्वार। उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर राज्य की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। सोशल मीडिया पर उर्मिला सनावर द्वारा गुरुवार को जारी किए गए ऑडियो के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई। इस मामले में पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा।

मामले में नया मोड़ तब आया, जब उर्मिला सनावर को हिंदूवादी संत दर्शन भारती उत्तराखंड लेकर पहुंचे। इसके बाद उर्मिला हरिद्वार पहुंची, जहां विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष उनके बयान दर्ज कराए गए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। पूरे घटनाक्रम के बाद पूर्व विधायक राठौर मीडिया के सामने आए और उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें एक सोची-समझी साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनका इस मामले से कोई भी संबंध नहीं है और वे एसआईटी की जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।

राठौर ने कहा कि सत्य को दबाया नहीं जा सकता और जांच पूरी होने के बाद सच्चाई जनता के सामने आएगी। उन्होंने कानून और न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा जताते हुए निष्पक्ष जांच की उम्मीद भी व्यक्त की। फिलहाल, एसआईटी की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और अहम जानकारियां सामने आने की संभावना जताई जा रही।

मल्लिकार्जुन खड़गे को जान से मारने के वायरल आडियो पर मामला दर्ज
जयपुर। संजय सर्किल थाने में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को धमकी देने के मामले में कर्नाटक के चित्तापुरा से भाजपा प्रत्याशी मणिकांत राठौड़ पर राजस्थान पीसीसी के मुख्यालय प्रभारी रामसिंह कस्वां ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कराया है।

कस्वां ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि भाजपा प्रत्याशी मणिकांत का कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को जान से मारने की धमकी देने का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसे में उन्होंने मणिकांत के खिलाफ  कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही कस्वां ने राजस्थान से भाजपा नेता मदन दिलावर पर भी टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।