Dholpur News - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में सेकेंडरी के अंग्रेजी विषय में धौलपुर के राजाखेड़ा में पकड़ा गया डमी कैंडिडेट, दूसरे परीक्षार्थी की जगह देने आया था परीक्षा
अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की गई सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा के पहले दिन गुरुवार को धौलपुर जिले के राजाखेड़ा स्थित परीक्षा केंद्र पर सेकेंडरी के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में डमी कैंडिडेट पकड़ा गया।

उक्त कैंडिडेट मोहित कसाना एक परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने आया था, जिसे परीक्षा केंद्र के रक्षक ने प्रवेश पत्र पर साइन करवाते वक्त फोटो मैच नहीं होने पर आशंका जताते हुए जनता से पूछताछ की तो फर्जी कैंडिडेट कसाना टूट गया और उसने असलियत बता दी प्रेषित ने केंद्र अधीक्षक को अवगत कराते हुए रिपोर्ट बनाकर जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से शिक्षा बोर्ड अजमेर को भिजवा दी गई है शुक्रवार को सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा के एक विषय की परीक्षा हुई

सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे यमदूत : डम्पर ने बाइक सवार मां, बेटी और मामा को कुचला, तीनों की मौत
धौलपुर। नेशनल हाईवे- 44 पर मनियां क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मां, बेटी और मामा को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक उत्तर प्रदेश के बिरेहरु गांव से मुरैना जिले के हाथी गांव (मध्यप्रदेश) की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के पीछे बैठी लाडो (28 वर्ष) पत्नी राजा निवासी कारई थाना रूपवास (भरतपुर) और उसकी दो वर्षीय पुत्री की मौके पर ही डंपर के पहिए के नीचे आने से मौत हो गई।

वहीं बाइक चालक मनोज तोमर (35) पुत्र जंडेल सिंह को गंभीर घायल होने पर धौलपुर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी कर डंपर को सुआ का बाग क्षेत्र से जब्त कर परिचालक को हिरासत में ले लिया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद जब्त डम्पर और इनसेट में शवों को एम्बुलेंस में ले जाते पुलिसकर्मी।

मुफ्त का चंदन घिस मेरे नंदन : खेत में पलटा सरसों के तेल से भरा टैंकर, मची लूटने की होड़
सैपऊ। नाम की लूट है, लूट सके तो लूट बाली कहावत सोमवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 123 पर उस समय सही चरितार्थ होती दिखी जब एक 40 हजार लीटर तेल से भरा टैंकर पलटने के बाद तेल लूटने वालों में होड़ मच गई। जानकारी के अनुसार पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के मुरैना से एक तेल से भरा टैंकर सरसों का तेल लेकर अलवर जा रहा था कि तभी करीब 9 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 123 पर ठाकुरदास के नगला के निकट मैक्स गाड़ी को बचाने के प्रयास में संतुलन बिगड़ने से टैंकर खेतों में पलट गया। टैंकर के पलटने से  उसमें भरा तेल फैलने लगा। जैसे ही मामले की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंची तभी बरसात होने के बावजूद रात्रि में ही ग्रामीण खाली बर्तन लेकर तेल लूटने निकल पड़े और तेल को भरकर अपने घरों को ले गए। सुबह होते ही आस-पड़ोस के गांव से भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। जहां पहले सड़क किनारे गड्ढों में भरा तेल ड्रम, डिब्बे और खाली बर्तनों में भरा गया। इसके बाद पास ही भरे पानी में पानी के ऊपर तैरते तेल को कपड़ों में लेकर बर्तनों में निचोड़ने की होड लग गई।

रात तक चला तेल लूट का खेला
तेल लूटने का घटनाक्रम रात्रि से सुबह तक चला, मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जिससे राजमार्ग पर यातायात भी बाधित रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा टैंकर को सीधा कर एक ओर रखवाया। हादसे के दौरान चालक और खलासी सुरक्षित हैं, जिन्हें मामूली चोटें आईं हैं।

धमांर्तरण रैकेट का भंडाफोड़ : मौके से धमांर्तरण से जुड़ा साहित्य और अन्य सामग्री बरामद, पादरी गिरफ्तार
नोहर। कस्बे के कली भट्टा क्षेत्र में कथित धमांर्तरण रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मौके से धमांर्तरण से संबंधित साहित्य और सामग्री बरामद की है। मुख्य आरोपी बशीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बशीर, विनोद पादरी, बाला पत्नी राकेश और जसपाल परमार के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को आहत करने, प्रलोभन देने, मारपीट, गाली.गलौज और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कली भट्टा क्षेत्र निवासी उषा स्वामी पत्नी संजय स्वामी ने थानाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि आरोपी उन्हें और आस.पड़ोस की अन्य महिलाओं को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे और इसके लिए हर माह 10 हजार रुपए का आर्थिक प्रलोभन दे रहे थे।

स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग
पुलिस के अनुसार हिंदू मातृशक्ति ने एकजुट होकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। इस पर  मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बशीर के ठिकाने पर छापा मारकर धमांर्तरण से जुड़ी कई किताबें और अन्य सामग्री बरामद की है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

सूरजपुरा में धर्मांतरण, केन्द्र संचालक गिरफ्तार
सदर थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुरा में धर्मांतरण को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से ईसाई धर्म से संबंधित किताबें भी बरामद की हैं। बताया गया है कि यह कार्रवाई सूरजपुरा गांव निवासी विजय की शिकायत पर की गई। शिकायतकर्ता ने बताया है कि सूरजपुरा गांव का रतन सिंह हर रविवार को अपने घर पर धर्मांतरण के लिए बैठक  आयोजित करता है। 28 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे उन्हें सूचना मिली कि रतन सिंह के घर पर धर्मांतरण की बैठक चल रही है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि लगभग 100 महिला, पुरुष और नाबालिग बच्चे मौजूद हैं। विजय के अनुसार वहां कुछ नामजद व अन्य लोग मंच से हिंदू धर्म और देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी कर रहे थे। एसपी विकास सांगवान ने बताया कि मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रतन सिंह पुत्र करण सिंह निवासी सूरजपुर धौलपुर को गिरफ्तार कर लिया है।

नगर परिषद धौलपुर के भ्रष्टाचार का भांडा फूटा : पांच अधिकारी-कर्मचारी तीन लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
धौलपुर। एसीबी भरतपुर के एएसपी अमित सिंह के नेतृत्व में एसीबी की टीम ने गुरुवार को नगर परिषद धौलपुर में छापेमार कार्रवाई की। जिसमें टीम ने 3 लाख 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए परिषद के 5 अधिकारियों- कर्मचारियों एवं संविदा कर्मी को गिरफ्तार किया है। रिश्वत की राशि नगर परिषद आयुक्त अशोक शर्मा, एईएन प्रिया झा और कैशियर भरत द्वारा मांगी गई थी। एसीबी भरतपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने बताया कि पिछले साल नगर परिषद में एक ठेकेदार ने अपनी पत्नी को ठेका दिलवाया था। जिसका 13 लाख रुपए का भुगतान बकाया था। बकाया बिल के भुगतान के एवज में आयुक्त अशोक शर्मा ने 2 लाख रुपए, एईएन प्रिया झा ने 70 हजार रुपए और कैशियर भरत ने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

सिंह ने बताया कि गुरुवार को रिश्वत राशि मांगने वाले सभी अधिकारी कर्मचारियों को रंगे हुए रुपए दिलवाए गए। कमिश्नर ने अपने रुपए बाबू नीरज और ड्राइवर देवेंद्र को दिलवा दिए। एईएन प्रिया झा ने संविदा पर कार्यरत कर्मचारी हरेंद्र को रिश्वत की राशि दिलवा दी। कैशियर भरत ने खुद पैसे ले लिए। इसके बाद टीम ने छापेमारी की। अमित सिंह ने बताया कि रिश्वत लेने के आरोप में एईएन प्रिया झा, क्लर्क नीरज, ड्राइवर देवेंद्र, कैशियर भरत और संविदाकर्मी हरेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। जिन लोगों ने रिश्वत की राशि ली, उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। वहीं परिषद के आयुक्त अशोक शर्मा की भूमिका पूरे मामले में संदिग्ध है। समाचार लिखे जाने तक आयुक्त के दौसा स्थित आवास पर एसीबी की कार्रवाई चल रही है।

कमिश्नर की भूमिका संदिग्ध
एडिशनल एसपी ने बताया कि आयुक्त अशोक शर्मा ने रिश्वत के 2 लाख रुपए क्लर्क नीरज और ड्राइवर देवेंद्र को दिलवाए थे। जो पैसे लेकर गाड़ी से फ्लाईओवर की ओर भागने लगे। जिनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया। क्लर्क और ड्राइवर ने आयुक्त के नाम पर रिश्वत ली थी। जिसके चलते कमिश्नर की भूमिका संदिग्ध है।

नगर परिषद धौलपुर के भ्रष्टाचार की बहुत ज्यादा शिकायतें आ रही थी। जिसे लेकर टीम की ओर से गुरुवार को धौलपुर में कार्रवाई की गई है। एक साथ पांच लोगों को रिश्वत लेते हुए पकड़ा जाना टीम की बड़ी सफलता है। हम आगे भी भ्रष्टाचार के खिलाफ इसी तरह कार्रवाई करते रहेंगे।
- राजेश सिंह, डीआईजी,
एसीबी जयपुर

धौलपुर के पांच युवक पानी में बहे : 2 ने पेड़ पकड़कर बचाई जान, 3 लापता
सैंपऊ। धौलपुर जिले के सैंफऊ कस्बे से वैैष्णो देवी माता के दर्शन करने गए पांच युवक अचानक बादल फटने से हुई लैंडस्लाइड के चलते पानी में बह गए। इनमें से दो ने पेड़ पकड़कर अपनी जान बचा ली लेकिन तीन का पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार पांचों युवक गत 22 अगस्त को वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए रवाना हुए। दर्शन के बाद ये मंगलवार को कटरा के पास अन्य मंदिरों में दर्शन के लिए टैक्सी से निकले थे। इस दौरान किशनपुर-डीमेल रोड पर गरनई लोटा के पास लैंडस्लाइड हो गई।

पहाड़ से गिर रहे पत्थरों और मलबे से बचने के लिए युवक नीचे उतरे कि तभी पानी के तेज बहाव में बह गए। इनमें से दो युवकों ने पेड़ पकड़ लिया, जिससे इनकी जान बच गई लेकिन तीन अन्य का पता नहीं लग सका। इधर हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची जम्मू पुलिस एवं एनडीआरएफ की टीम ने दो य़ुवकों को रेस्क्यू कर लिया। जैसे ही यह खबर परिजनों तक पहुंची उनके घरों में कोहराम मच गया।

पांच के ग्रुप में ये हुए थे रवाना
माता के दर्शन के लिए पांच के ग्रुप में प्रांशु, दीपक आदित्य, शिवा एवं यस रवाना हुए थे। जिन्होंने रास्ते में फेसबुक पर फोटो भी डाल। वापस लौटते समय हादसे में यश पुत्र शशिकांत गर्ग निवासी गर्ग कॉलोनी सैंपऊ, प्रांशु पुत्र सुनील मित्तल निवासी नगला रायजीत हाल निवासी सैंपऊ, शिव पुत्र विनोद बंसल निवासी खेरागढ़ लापता हो गए, जबकि आदित्य परमार पुत्र हरिओम परमार निवासी सैंपऊ, दीपक पुत्र विष्णु मित्तल निवासी तसीमों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पूर्व मंगेतर ने शादी का दबाव बनाया तो युवती ने की खुदकुशी, मामले की जांच में जुटी पुलिस
धौलपुर। शहर के सदर थाना क्षेत्र में एक युवती ने पूर्व मंगेतर की ओर से शादी का दबाव बनाने और वर्तमान मंगेतर को फोटो भेजने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता तारा चंद ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि बेटी प्रीति (22) की शादी पहले मिश्रियापुरा निवासी त्रिलोकी के साथ तय की थी। त्रिलोकी और उसके परिवार ने शादी से मना कर दिया।

इसके बाद उसने प्रीति की सगाई टांडे का पुरा निवासी शनि के साथ कर दी। इसके बाद त्रिलोकी ने प्रीति पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसने प्रीति के फोटो शनि के मोबाइल पर भेज दिए। इससे परेशान  प्रीति ने 18 अगस्त को शाम फंदा लगाकर जीवन समाप्त कर ली। पुलिस ने मामले में धारा 108 बी के तहत केस दर्ज किया है।

दोहरे हत्याकाण्ड का पर्दाफाश : लव मैरिज से नाराज भाई ने काटा था बहन का गला
धौलपुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर गत 17 जून को एक महिला और 11 माह के बच्चे की डेड बॉडी मिलने के मामले का पुलिस ने सोमवार को पदार्फाश कर दिया है। दोनों मां-बेटे की निर्मम हत्या का कातिल मृतका का नाबालिग छोटा भाई एवं बड़ी बहन का पति निकला है। पुलिस ने नाबालिग को निरुद्ध कर उसके जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिटी धौलपुर मुनेश कुमार ने बताया कि 17 जून सुबह रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर 11 माह के मासूम का शव दो टुकड़ों में मिला था।

जिसके 8 घंटे बाद महिला का शव एफसीआई गोदाम के पीछे मिला था। महिला के गले पर ब्लेड से काटने के निशान मिले। पुलिस को मौके पर दो बैग भी मिले। बैग में पुलिस को कुछ मोबाइल नंबर लिखी एक पर्ची भी मिली।  जिन नंबरों पर पुलिस ने बात की तो महिला की पहचान यूपी के आगरा के तेरहा गांव निवासी 22 वर्षीय ट्विंकल के रूप में हुई। पर्ची में मिले मोबाइल नंबर से महिला के पति विपिन यादव निवासी जमुना गली फतेहाबाद को फोन किया। जिससे दोनों की पहचान हुई।

लव मैरिज से नाराज था नाबालिग भाई
सीओ मुनेश कुमार मीणा ने बताया विपिन यादव की तेहरा गांव में रिश्तेदारी थी। जहां उसका आना जाना था। यहीं पड़ोस में ट्विंकल रहती थी। इस दौरान दोनों में प्यार हो गया और घर से भागकर दोनों ने लव मैरिज कर ली। इस घटना से मां की सदमे में मौत हो गई। इस दौरान ट्विंकल अपने पति विपिन यादव के साथ मध्य प्रदेश के होशंगाबाद शहर में चली गई थी। वहीं दोनों जीवन यापन कर रहे थे। इस घटना के बाद ट्विंकल के छोटे भाई ने बदला लेने की कसम खा ली। बड़ी बहन के पति मिथुन को साथ लेकर घटना को अंजाम देने की रूपरेखा बना डाली।

बहन को बहला फुसला कर लाया
नाबालिग भाई होशंगाबाद शहर में रह रही बहन ट्विंकल के पास पहुंचा। कुछ दिन रुकने के बाद मथुरा घूमने की कहकर अपने साथ बहन और 11 महीने के बच्चे को ट्रेन से ले आया। धौलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुचने के बाद भाई ने प्लान बदल दिया और एक दिन बड़ी बहन के पास रुकने की बात कह स्टेशन पर उतर गए। छोटे भाई ने प्लानिंग के तहत रेलवे स्टेशन के पास जीजा मिथुन को बुला लिया। गोदाम के पीछे ले जाकर ट्विंकल की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद 11 महीने के बच्चे की भी गला दबाकर हत्या कर दी। डेड बॉडी को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।

धौलपुर की काली तीर योजना पर पक्ष-विपक्ष में बहस
जयपुर। धौलपुर जिले की कालीतीर योजना का कार्य को लेकर विधायक रोहट बोहरा ने प्रश्न उठाया। विधायक ने कहा कि अगर आपको स्वीकृति वन विभाग से नहीं मिली, तो फिर आपने 197.94 करोड़ के काम कैसे करवा दिए। पूरक प्रश्न करते हुए कहा कि आपको स्वीकृति नहीं मिली, तो कैसे काम में कर दिए। आप जो फिगर बता रहे हैं, वो फिगर गलत है। 94 करोड़ के काम हुए है। 197.94 करोड़ के काम नहीं हुए।

आपने प्रोविजन 4.35 और 1. 25 करोड़ का किया, फिर आपने बजट में 950 करोड़ बताएं यह अलग-अलग क्या है। मंत्री सुरेश रावत के दिए जवाब पर संतुष्ट नहीं हुए विधायक ने कहा कि मेरे प्रश्न का सही जवाब नहीं आया। इस बीच विधायक और मंत्री के बीच बहस भी हुई।

सफाईकर्मी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष की संदिग्ध मौत, नगर परिषद कार्यालय में फंदे से लटका मिला शव
धौलपुर। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह थनवार की रात को संदिग्ध मौत हो गई। उनका शव घंटाघर रोड स्थित पुराने नगर परिषद कार्यालय में उन्हीं के ऑफिस में फंदे से लटका हुआ मिला। जानकारी के मुताबिक संतर रोड धौलपुर निवासी मोहन सिंह (55) का जन्मदिन था। बेटे करण सिंह ने बताया कि पिता रोज रात 8 बजे तक घर पहुंच जाते थे। सोमवार को 9 बजे तक घर नही पहुंचने पर परिवार के लोगों ने उन्हें कॉल किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इस पर रात करीब सवा 10 बजे ऑफिस पहुंचे, जहां पिता का शव फंदे पर लटका मिला। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। कोतवाली थाना प्रभारी हरिनारायण मीणा ने बताया कि थनवार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला है। परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
प्रदेश अध्यक्ष की मौत की सूचना मिलने के बाद सुबह बड़ी संख्या में नगर परिषद के सफाईकर्मी और परिजन कोतवाली थाने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पास ही स्थित हॉस्पिटल चौराहे पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर धरने पर बैठ गए। मामले की सूचना मिलते ही कलक्टर श्रीनिधि बीटी, एसपी सुमित मेहरड़ा, एसडीएम डॉ. साधना शर्मा मौके पर पहुंची। जिन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों की समझाईश करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करने, मेडीकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

धौलपुर फल मण्डी में भड़की आग, 80 लाख रुपए के फल जलकर नष्ट
धौलपुर। शहर की फल मंडी में आग भड़कने से 8 व्यापारियों की दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। व्यापारियों का कहना था कि आग से करीब 80 लाख रुपए के फल जलकर नष्ट हो गए। फल मंडी अध्यक्ष मोहम्मद शहीद उस्मानी ने बताया कि आग से मंडी में रखा चीकू, कन्नू, सेब, अमरूद, पाइन एप्पल, पपीता की क्रेटें जलकर खाक हो गई।

उन्होंने बताया कि सुबह 3 बजे आग लगने की सूचना मिलने पर व्यापारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी देरी से पहुंचने से दुकानों में रखा पूरा फल जलकर खाक हो गया। फल मंडी अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में लगी आग का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। ऐसे में दूसरी बार आग लगने की घटना को व्यापारी साजिश के तौर पर देख रहे हैं।

प्रशासन की अनदेखी के चलते कई वर्षों से शहर के पुस्तकालयों का हुआ बुरा हाल
बाड़ी। प्रशासन की अनदेखी के चलते कई वर्षों से शहर के पुस्तकालय दुर्दशा का शिकार हो रहे हैं। एक मे एक भी पुस्तक नहीं है तो वही दूसरे में स्टाफ के अभाव के कारण ताला लगा रहता है। नाम मात्र के इन पुस्तकालयों का वर्षों से उपयोग नहीं हो रहा है जिसके कारण नगर में खुली आधुनिक लाइब्रेरियों में युवाओं को फीस देकर अध्ययन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। देश में सदियों पहले नालन्दा जैसे विश्वविद्यालय में जिन पुस्तकालयों का इतिहास पुस्तको से ही पढ़ने को मिला था। देश की उस विश्व प्रसिद्ध लाइब्रेरी स्थापना की परंपरा अंग्रेजो से लेकर आजाद हिंदुस्तान में आज भी कायम है। आज भी लोग पुस्तकालयों की पुस्तकों में से ज्ञान का भंडार अर्जित करते हैं।
वर्तमान में पुस्तकालयों को आधुनिकी रूप दिया जा रहा है। यही कारण है कि आज भी युवा विशेष ज्ञान अर्जित करने के लिए पुस्तकालयों का सहारा लेते हैं। इसी परम्परानुसार बाड़ी को नगरपालिका द्वारा किला गेट स्थित नेहरू पार्क में एक पुस्तकालय संचालित किया था।

जिसमें उपखण्ड स्तर के लोग पुस्तकों व अखबारों का अध्ययन बड़ी संख्या में करते थे, लेकिन प्रशासन की बेरुखी व नगरपालिका की लापरवाही के चलते यह पुस्तकालय धीरे-धीरे दुर्दशा का शिकार हो गया। सैकड़ों की संख्या में पुस्तकें गायब हो गई। बैठने व पढ़ने का फर्नीचर जर्जर होकर टूट गया। दीवारें उन पर पुस्तकों को रखने के लिए बनी अलमारियों की खिड़कियां टूटकर कबाड़ हो गई। आज स्थिति यह है कि दो चार अखबारों के लिए इसका संचालन ऐसे किया जा रहा है। जैसे कोई धक्का देकर खींच रहा हो। दूसरी ओर राजस्थान का सार्वजनिक पंचायती पुस्तकालय जो लगभग 25 से 30 वर्ष पूर्व किराए के भवन में संचालित हुआ था, जिसमें हजारों पुस्तकें थी।

प्रतिदिन पत्र-पत्रकाओं का आवागमन होता था। पुस्तकालय के नगर में सैकड़ों स्थाई सदस्य थे, लेकिन वह भी कई किरायों के भवनों में बदल-बदल कर दुर्दशा का शिकार हो गया। पुस्तकें चोरी हो गई। विशेष रूप से स्टाफ का अभाव के चलते इस पुस्तकालय पर भी हर वक्त ताला ही जड़ा देखा जा सकता है। लगभग 2 वर्ष पूर्व इसे नए भवन में स्थानांतरित किया गया है, लेकिन जब से ही इसमे ताला लगा हुआ है जो आज तक नहीं खुला। जब इनसे या नगर पालिका से इस बारे में बात की जाती है तो वह कहते हैं कि अब कम्प्यूटर का जमाना है।

लोग अब पुस्तकालयों में रुचि नहीं रखते, जबकि पिछले एक वर्ष में नगर में तीन से चार आधुनिक लाइब्रेरी निजी स्तर पर लोगों ने खोली है जिनका प्रति माह पढ़ने वाले युवा किराया देते है, जिनमें लगभग 2000 से 3000 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। ऐसे में पुस्तकालयो का अस्तित्व समाप्त होने की बात कहना बेमानी ही है। बल्कि प्रशासन व नगरपालिका का पुस्तकालयो के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ना है।

आपके माध्यम से हमें जानकारी मिली है। इसको लेकर नगर पालिका व पुस्तकालय विभाग के संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही इस ओर सुधार हेतु प्रयास किए जाएंगे। -राधेश्याम मीणा, एसडीएम बाड़ी