MNIT - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

युवा संगम चरण VI: राजस्थान के 50 युवा IIIT धारवाड़ के लिए रवाना
जयपुर। युवा संगम चरण VI के अंतर्गत राजस्थान से 50 युवा प्रतिनिधियों का दल 7 मई को कर्नाटक स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान IIIT धारवाड़ के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एमएनआईटी जयपुर में एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां से प्रतिनिधिमंडल को फ्लैग ऑफ किया गया। यह यात्रा 8 से 15 मई तक चलेगी, जिसमें प्रतिभागी शैक्षिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान गतिविधियों में भाग लेंगे। कार्यक्रम एक भारत श्रेष्ठ भारत EBSB पहल के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं के बीच राष्ट्रीय एकता और आपसी समझ को बढ़ावा देना है।

राजस्थान के विभिन्न जिलों और संस्थानों से चुने गए इन 50 युवाओं में स्नातक, स्नातकोत्तर, शोधार्थी और अन्य युवा शामिल हैं। यात्रा के दौरान प्रतिभागी 5P थीम—पर्यटन, परंपरा, प्रगति, प्रौद्योगिकी और पीपल-टू-पीपल कनेक्ट—के तहत विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे। कार्यक्रम में कैंपस विजिट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, औद्योगिक भ्रमण और स्थानीय स्थलों का दौरा शामिल है। साथ ही, प्रतिभागियों को अपने अनुभव माई युवा संगम स्टोरी के रूप में साझा करने का अवसर मिलेगा। संस्थान के निदेशक प्रो. एन. पी. पाढ़ी ने इस पहल को राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की स्टूडेंट ने हॉस्टल की छत से कूदकर की आत्महत्या, छोडा सुसाइड नोट
जयपुर। मालवीय नगर थाना इलाके में ओटीएस के पास स्थित मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT) की स्टूडेंट ने हॉस्टल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा कि 'या तो मैं बचपन में खुश थी, या तो मैं सपनों में खुश थी।' छात्रा ने रविवार रात 9:50 बजे आत्महत्या की। सुसाइड नोट में सुसाइड को लेकर किसी पर आरोप नहीं लगाए हैं।

थानाप्रभारी संग्राम सिंह ने बताया कि छात्रा दिव्या राज मेघवाल (21) ने देसूरी पाली की रहने वाली थी। उसने हॉस्टल की छठी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। वह एमएनआईटी में बीआर्क  (आर्किटेक्ट) फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। उसके पास मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मालवीय नगर थाना पुलिस ने शव को जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्चुरी में रखवाया है। कुछ देर में ही पोस्टमार्टम होगा। वह MNIT कैंपस में बने विनोदिनी हॉस्टल की चौथी मंजिल पर रहती थी।दिव्या के माता-पिता दोनों ही टीचर हैं।

मच गया हड़कंप
दिव्या जुलाई-2024 में MNIT में पढ़ने आई थी। वह कैंपस में बने विनोदिनी हॉस्टल की चौथी मंजिल पर बने रूम में अकेली रहती थी। रात करीब 9:50 बजे दिव्या ने बिल्डिंग की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। उसके गिरने की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। भागकर छात्राएं बाहर आईं तो उन्होंने नीचे पड़ी छात्रा को देखा तो हड़कंप मच गया। हॉस्टल स्टाफ ने तुरंत पुलिस और अस्पताल प्रशाशन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दिव्या को जयपुरिया हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

पूछताछ शुरू
थानाप्रभारी सिंह ने बताया- छात्रा के सुसाइड मामले में पुलिस आसपास मौजूद रहे स्टूडेंट्स और स्टाफ से पूछताछ कर रही है। दिव्या के कमरे की तलाशी भी ली है। मोबाइल फोन की जांच की जा रही है।

पूर्व छात्रों ने संजोई एमएनआईटी में बिताए दिनों की यादें
जयपुर। एमएनआईटी, जयपुर एल्यूमिनी एसोसिएशन की ओर से एल्यूमिनी डे भव्य स्वरूप में मनाया गया। कैम्पस के सेंट्रल लॉन में हुए समारोह के दौरान वर्ष 1974 में संस्थान में प्रवेश लेने वाले पूर्व छात्र-छात्राओं के अलावा 1999 बैच के पास आउट, सिल्वर व गोल्डन जुबली पास आउट बैच और 2000 बैच (आर्किटेक्ट) पास आउट बैच के पूर्व छात्रों का भी संस्थान के निदेशक एन.पी.पाढी, एमएनआईटी जयपुर एल्यूमिनी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष दत्त शर्मा, संरक्षक देवराज सोलंकी, सेक्रेट्री महेंद्र मीणा की मौजूदगी में साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

डॉ. आशीष दत्त शर्मा ने बताया कि समारोह में गोल्डन जुबली बैच के कुल 80 पूर्व छात्र परिवार के साथ शामिल हुए जबकि सिल्वर जुबली बैच के कुल 210 पूर्व छात्र-छात्राओं ने परिवार के साथ कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम स्थल पर एमएनआईटी के विद्यार्थियों द्वारा गोल्डन जुबली एवं सिल्वर जुबली बैच के छात्रों की पुरानी फोटोज, कॉलेज की पुरानी फोटोज का कोलॉज बनाया गया। सम्मान समारोह के बाद कॉलेज के हॉस्टल, लैक्चर थिएटर एवं लैब की विजिट की गई, जिसमें दोनों बैच के एल्यूमिनी कॉलेज में बिताएं अपने संस्मरणों को याद किया और कॉलेज की वर्तमान प्रगति की जानकारी ली। सेक्रेटरी महेंद्र मीणा के अनुसार शाम 6 बजे से सैन्ट्रल लॉन में कल्चरल नाइट का आयोजन किया गया, जिसमें वर्तमान स्टूडेण्ट की प्रस्तुति के बाद गोल्डन जुबली और सिल्वर जुबली बैच की नृत्य एवं गायन की प्रस्तुतियां दी गई।

एमएनआईटी ने शैक्षणिक प्रस्तावों का किया विस्तार
जयपुर। मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा इंजीनियरिंग विभाग की स्थापना के साथ अपने शैक्षणिक प्रस्तावों का विस्तार किया है। अब आगामी शैक्षणिक वर्ष से दो नए स्नातक कार्यक्रम, इंजीनियरिंग भौतिकी, गणित और कंप्यूटिंग में बी.टेक. शुरू करेगा, जिसकी प्रशासन अभी योजना बनाने में लगा हुआ है और जल्द ही मूर्त रूप दिया जाएगा। साथ ही संस्थान ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) को लागू करने के लिए पाठ्यक्रम तैयार किया है और कई नई पहल की है।

64 लाख तक का मिला पैकेज
एमएनआईटी ने 915 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट करवाने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, इसमें 200 विजिटिंग कंपनियों ने 589 यूजी और 212 पीजी छात्रों का चयन किया। यूजी के लिए उच्चतम पैकेज 64 लाख प्रति वर्ष था, जो कि एक छात्रा के लिए था और पीजी के लिए  33 लाख प्रति वर्ष था। केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र आदर्श राय ने इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा गेट 2024 में अखिल भारतीय रैंक 1 हासिल की है। इसके साथ ही 254 विद्यार्थियों को सरकारी और निजी वित्त पोषण स्रोतों द्वारा 1.74 करोड़ की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

एमएनआईटी आगामी शैक्षणिक वर्ष में स्नातक की दो नई डिग्रिया शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। हमारा प्रयास है, कि एनईपी-2020 के तहत नए पाठ्यक्रम तैयार किए जा रहो हैं। एमएनआईटी में सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
- प्रो. नारायण प्रसाद पाढ़ी, निदेशक, एमएनआईटी

MNIT के 18वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी शिरकत
जयपुर। मालवीय नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एमएनआईटी का दीक्षांत समारोह 18 सितंबर को आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है। इसके तहत एमएनआईटी में दीक्षांत सम्मेलन की तैयारी की बैठक आयोजित की गई।

एमएनआईटी निदेशक प्रोफेसर एनपी पढ़ी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि बुधवार 18 सितंबर को एमएनआईटी परिसर में आयोजित होने वाले 18वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिरकत करेंगे। साथ ही राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शिरकत करेंगे।

उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह में इंजीनियरिंग के बीटेक एमटेक और पीएचडी के विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल के साथी 1000 से अधिक डिग्रियां प्रदान की जाएगी। वही पूरे एमएनआईटी परिसर में पुलिस का कड़ा पहने लगा हुआ है और जांच के बाद ही विद्यार्थियों को और एमएनआईटी के स्टाफ को प्रवेश दिया जा रहा है।

MNIT : देर रात पिंजरे में क़ैद हुआ लेपर्ड
जयपुर। जेएलएन मार्ग स्थित एमएनआइटी में लेपर्ड के मूवमेंट को देखते हुए वन विभाग की ओर से पिछले दिनों लगाए गए पिंजरे में मंगलवार देर रात क़रीब 11:45 बजे एक मेल लेपर्ड कैद हो गया। डीसीएफ़ जगदीश गुप्ता ने बताया कि एमएनआईटी में मादा लेपर्ड के साथ उसके शावक की मूवमेंट को देखते हुए तीन पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाए गए थे। जिसमें देर रात एक मेल लेपर्ड क़ैद हो गया।

वन विभाग की टीम में डॉ.अशोक तंवर, रेंजर देवेंद्र सिंह राठौड़, जगदीश शर्मा, सहायक वनपाल किशन कुमार मीणा, राजेंद्र सिंह, रोशन लाल सहित वन विभाग का स्टाफ़ यहाँ मॉनिटरिंग में तैनात रहा। जानकारी के अनुसार उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देश के बाद लेपर्ड को वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।

एमएनआईटी में फ्रेशर्स ऑरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू
जयपुर। मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) में शैक्षणिक वर्ष के लिए ऑरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। योग सत्र का आयोजन स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर में किया गया, जहां फ्रेशर्स ने एक प्रमाणित प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में आसनों का अभ्यास किया। संस्थान के निदेशक प्रो. एन.पी. पाढ़ी ने नए बैच के छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें प्रेरणादायक भाषण के माध्यम से प्रोत्साहित किया।

जवाहर नगर, मालवीय नगर, एमएनआइटी, सवाई मानसिंह अस्पताल के इलाकों में अब प्रसारण तंत्र होगा मजबूत
जयपुर। राजधानी जयपुर के जवाहर नगर, मालवीय नगर, एमएनआइटी, सवाई मानसिंह अस्पताल के इलाकों में अब प्रसारण तंत्र पहले से और मजबूत होगा। राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम ने जयपुर शहर के विद्युत प्रसारण तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 132 केवी जीएसएस एमएनआइटी और 132 केवी जीएसएस जवाहर नगर के बीच लगभग छह किमी, आठ सौ स्क्वायर मिमी केबल का प्रयोग करते हुए ईएचवी सर्किट को स्थापित किया गया है। यह लिंक, 132 केवी एमएनआइटी सब स्टेशन को रिंग सिस्टम में लाएगा। इससे 132 केवी जीएसएस जवाहर नगर एवं 132 केवी जीएसएस मालवीय नगर पर एक से अधिक विद्युत स्रोत उपलब्ध होंगे। इसके कारण 132 केवी जवाहर नगर की 132 केवी जीएसएस पुराना घाट और 220 केवी जीएसएस कुण्डा की ढाणी सब स्टेशनों पर निर्भरता कम होगी। इन लाइनों में फॉल्ट आने पर जवाहर नगर जीएसएस बंद हो जाने से जयपुर शहर के बड़े क्षेत्र में बिजली जाने की समस्या का समाधान होगा। इस कार्य पर लगभग 30 करोड़ रुपए का खर्च किया है।

प्रसारण निगम से मिली जानकारी के अनुसार कुछ महीनों पहले ही 132 केवी जीएसएस लक्ष्मण डूंगरी को चालू करने से भी 132 केवी जीएसएस जवाहर नगर का भार कम किया गया है। प्रसारण निगम द्वारा 132 केवी जीएसएस जवाहर नगर और 132 केवी जीएसएस एसएमएस स्टेडियम से एक नए 132 केवी जीएसएस एसएमएस हॉस्पिटल को जोड़ा जा रहा है, जिससे जयपुर शहर में रिंग सिस्टम का अधिक सुदृढ़ीकरण होगा।

इसरो के सीबीपीओ निदेशक ने किया एमएनआईटी का दौरा
जयपुर। इसरो मुख्यालय में क्षमता निर्माण और सार्वजनिक आउटरीच (सीबीपीओ) के निदेशक सुधीर कुमार एन ने एमएनआईटी इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर (एमआईआईसी) का दौरा किया। एमआईआईसी के समन्वयक और कोषाध्यक्ष डॉ. अमर पटनायक ने इन्क्यूबेशन सेंटर की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और नवाचार व उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एमआईआईसी के मिशन पर प्रकाश डाला। उन्होंने सह-कार्यस्थलों और प्रयोगशालाओं सहित केंद्र के ढांचे और विभिन्न क्षेत्रों के अनुरूप इसके स्टार्ट-अप ऊष्मायन कार्यक्रमों पर जोर दिया।

डॉ. पटनायक ने एमआईआईसी द्वारा पोषित स्टार्ट-अप की सफलता की कहानियों का प्रदर्शन किया। सुधीर कुमार ने स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र के समर्थन में एमआईआईसी के प्रयासों की सराहना की।

एमएनआईटी में उत्साह के साथ सिद्धांत 2.0 समारोह में दिखी प्रतिभा
जयपुर। मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में उत्साह और उमंग के साथ सिद्धांत 2.0 समारोह मनाया गया। इस उत्सव का आयोजन संस्थान के गणित विभाग और विज्ञान क्लब (विज्ञान और तकनीकी समाज, डीएसडब्ल्यू) द्वारा किया गया। समारोह का उद्घाटन निदेशक प्रो. एनपी पाढ़ी ने कहा कि गणित को केवल एक विषय के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि यह महत्वपूर्ण सोच, समस्या समाधान और मूल विचारों को उत्पन्न करने का आधार है। उन्होंने संस्थान और अन्य शिक्षण संस्थानों के प्रतिभागियों को इस उत्सव को सफल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया और उनकी सराहना व्यक्त की। सिद्धांत 2.0 का पहला दिन आकर्षक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों से भरा हुआ है। इस भव्य आयोजन में वाराहमिहिर रंगोली प्रतियोगिता, रामानुजन पोस्टर प्रतियोगिता, आर्यभट्ट सेमिनार प्रतियोगिता और प्रो. के.सी. गुप्ता स्मृति व्याख्यान शामिल थे। 200 से अधिक युवा गणित उत्साही छात्रों ने गतिविधियों में भाग लिया और बहुत कुछ गणित सीखने का एक शानदार दिन बिताया। इस मौके पर प्रोफेसर महेश कुमार जाट, डीन (छात्र कल्याण), डॉ. वात्सला मथुर(गणित विभाग की प्रमुख), प्रो. कनूप्रिया सचदेव (भौतिकी विभाग की प्रमुख) और कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. रितु अग्रवाल भी उपस्थित रहीं।

पाई सेल्फी स्पॉट सभी के लिए एक बड़ा आकर्षण
सुंदर गणितीय रंगोलियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा, और रामानुजन टैक्सी-कैब नंबर और पाई सेल्फी स्पॉट सभी के लिए एक बड़ा आकर्षण थे। स्पिन व्हील पर संभावना सिद्धांतों के साथ खेलने का सभी ने आनंद लिया। एमएनआईटी जयपुर में एक विचारशील और निपुण गणितज्ञ के रूप में प्रसिद्ध स्वर्गीय प्रो. के.सी. गुप्ता के सम्मान में व्याख्यान हुआ।

एमएनआईटी में प्रतिभागियों ने दिखाई उद्यमशीलता
जयपुर। मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में साइंस एंड टेक्नोलॉजी सोसाइटी द्वारा आयोजित वार्षिक टेक्नो-मैनेजमेंट फेस्ट स्फिंक्स 2023 में तकनीक एवं अनुसन्धान के महत्व पर बल दिया गया। इस मौके पर 24 घंटे के हैकथॉन में कोडर्स ने आपस में कड़ी चुनौतीपूर्ण स्पर्धा में भाग लिया। ई-स्पोर्ट्स एक्स्ट्रावेगांजा में वेलोरेंट, काउंटर स्ट्राइक और बीजीएमआई जैसे खेलों की रोमांचक गेमिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रोमांचक क्लब कार्यक्रमों से भरा हुआ था।

डेटा साइंस क्लब का एक्टिव लर्नर चैलेंज और इन्फोसेक और कंप्यूटर साइंस क्लब का वेब 3 हैकथॉन शामिल था। ईडी सेल ने छात्रों के बीच स्टार्टअप की चुनौती रखते हुए स्टार्टअप स्टम्पर प्रस्तुत किया। मटेरियल रिसर्च सेंटर के नैनोस्कोप-एक्स ने हमारी कल्पनाओं के नए आयामों को निखारा और कंप्यूटर साइंस क्लब की जीरो टू लिंक्डइन कार्यशाला ने प्रोफेशनल नेटवर्किंग का मार्ग प्रशस्त किया।

एमएनआईटी में प्रवेश के लिए 539 सीटें कन्फर्म
जयपुर। मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) जयपुर शैक्षणिक वर्ष के लिए इंजीनियरिंग यूजी, आर्किटेक्चर यूजी और एमबीए पीजी में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए पंजीकरण और ओरिएंटेशन कार्यक्रम कर रहा है। एमएनआईटी मैट्रिक्स में 888 में से 539 सीटें कन्फर्म हो चुकी हैं। सीएसएबी काउंसलिंग राउंड खत्म होने के बाद 14 अगस्त तक सभी सीटें कन्फर्म हो जाएंगी। दो दिवसीय पंजीकरण कार्यक्रम एशिया का सबसे बड़ा लेक्चर थिएटर कॉम्प्लेक्स वीएलटीसी में होगा। कार्यक्रम के पहले दिन 368 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था की गई और विद्यार्थियों को छात्रावास भी आवंटित किए गए।

ऑरिएंटेशन कार्यक्रम की शुरुआत योग, ध्यान और एरोबिक्स जैसे प्रोग्रामों से होगी। इसके साथ ही इंजीनियरिंग करियर संभावनाएं, जेंडर सेंसिटाइजेशन और माइंड टू मैटर: एम्पावरिंग स्टूडेंट्स हैल्थ एंड वेलनेस जैसे विषयों पर पैनल चर्चा जैसे कार्यक्रमों की एक श्रृंखला शामिल हैं।