foam factory - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जालंधर की मैट्रेस फैक्ट्री में लगी भीषण आग: धुएं का गुबार छाया, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, बुझाने का प्रयास जारी
जालंधर। जालंधर के बस्ती पीरदार रोड स्थित मोदी मैट्रस फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही फैक्ट्री से धुएं का घना गुबार उठने लगा, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। मैट्रेस और फोम जैसे ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका है। दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती जांच के आधार पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।  घटना में किसी के हताहत होने की सूचना भी सामने नहीं आई है।

फोम फैक्ट्री में भीषण आग : तड़के लगी आग ने लिया विकराल रूप, 14 दमकलों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
जयपुर। शुक्रवार तड़के झोटवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गद्दों में इस्तेमाल होने वाले फोम की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि चारों ओर काले धुएं का गुबार फैल गया। सूचना पर दमकल विभाग की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। असिस्टेंट फायर ऑफिसर भंवर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिली थी। आग झोटवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक फोम फैक्ट्री में लगी थी, जिसका मालिक आनंद नामक व्यक्ति बताया जा रहा है।

दमकल की गाड़ियां झोटवाड़ा, बनियार्क, बिंदायिका और मानसरोवर फायर स्टेशन से मौके पर भेजी गईं। फैक्ट्री में फोम बड़ी मात्रा में होने के कारण आग बार-बार धधकती रही, जिससे उसे नियंत्रित करने में काफी कठिनाई हुई। स्थानीय लोगों की माने तो आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आस-पास की अन्य फैक्ट्रियों और गोदामों को भी खतरा पैदा हो गया था। हालांकि, समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थिति को काबू में कर लिया और किसी बड़े हादसे को टाल दिया। अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैक्ट्री को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। दमकल विभाग और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बरेली में फोम फैक्ट्री में लगी आग, चार जिंदा जले
बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली के फरीदपुर जिले में बुधवार देर रात लगी आग में झुलस कर चार लोगों की मौत हो गयी है जबकि कई गंभीर रूप से झुलस गये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की और घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने गुरूवार को बताया कि लखनऊ हाईवे स्थित मेगी नगला निकट बरेली कारोबारी की अशोका फोम फैक्ट्री है। फैक्ट्री में फोम के गद्दे, प्लास्टिक फर्नीचर और फोम का साजो सामान तैयार होता है। बुधवार शाम फैक्ट्री में आग लग गई। पल भर में फोम फैक्ट्री आग का गोला बन गई। सुरक्षा की दृष्टि से आसपास निवासियों को हटा दिया गया था।

उन्होने बताया कि हादसे में चार लोगों की मृत्यु की पुष्टि हो गई है जिसमें दो की पहचान हो पाई है। अन्य की पहचान की जा रही है।  मृतकों में दो की पहचान अरविंद कुमार मिश्रा व राकेश के रूप में हो पाई है। फैक्ट्री परिसर में आग अभी भी सुलग रही है। दमकल गाड़यिां भोर तीन बजे तक आग बुझाने का काम करती रही। हादसे के समय फैक्ट्री में 50 कर्मचारियों के काम करने की बात सामने आयी है। कई मजदूर आग से झुलस गए। भागकर जैसे-तैसे उन्होंने जान बचाई। इधर, बब्लू, जितेंद्र व देशराज गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में फायर टीम ने उन्हें निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बब्लू की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

सीओ फरीदपुर गौरव सिंह ने  बताया कि थाना फरीदपुर क्षेत्र में हुए हादसे में मारे गए दो की पहचान अरविंद कुमार मिश्रा व राकेश के रूप में हुई है। मृत दो अन्य की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। तीन अन्य कर्मी बब्लू, जितेंद्र व देशराज भी चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए हैं। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बब्लू की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।