innocent girl - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई
जयपुर। राजधानी में एक बार फिर नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक 6 साल की मासूम बच्ची से उसके पिता के परिचित ने कार के अंदर छेड़छाड़ की। आरोपी की हरकत का पता चलते ही गुस्साए पिता और आसपास के लोगों ने उसे कार से बाहर खींचकर जमकर पीटा। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी व्यक्ति से पीड़ित बच्ची के पिता की कुछ समय पहले जान-पहचान हुई थी। सोमवार शाम करीब 5 बजे पिता अपनी बेटी के साथ आरोपी से मिलने गए थे। आरोपी ने घर छोड़ने के बहाने दोनों को अपनी कार में बैठा लिया। रास्ते में बच्ची को कुछ दिलाने के लिए पिता कार से उतरकर एक दुकान पर चले गए। इसी दौरान आरोपी ने कार में अकेली बैठी मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। पिता जब वापस लौटे तो बच्ची रो रही थी और डरी हुई नजर आ रही थी। बच्ची ने रोते-रोते पूरी घटना बता दी। गुस्से से भरे पिता ने आरोपी को कार से बाहर निकालकर उसकी जमकर पिटाई की। आसपास के लोगों ने भी आरोपी को नहीं बख्शा और उसे बुरी तरह पीटा।

बाद में पिता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के साथ ही अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जांच जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।यह घटना एक बार फिर समाज में नाबालिग बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी घटनाओं में तुरंत सूचना दें ताकि दोषियों को सख्त सजा मिल सके।

मासूम से दुष्कर्म करने वाला मामा डिटेन
सीसवाली। बारां जिले के सीसवाली थाना क्षेत्र में चॉकलेट दिलाने के बहाने ढाई वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को डिटेन कर लिया है। आरोपी रिश्ते में बालिका की मां का दूर का भाई है और वह पड़ोस में ही रहता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।  पुलिस द्वारा गहनता से जांच शुरू की गयी जिसको लेकर एफएसएल टीम व  डॉग स्क्वॉयड  भी घटना स्थल पर पहुंची । घटना की प्रत्येक एंगल से जांच की जा रही है । इधर, बालिका का कोटा के जेके लोन अस्पताल में उपचार चल रहा है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।  एएसपी  जिनेंद्र जैन, डीवाईएसपी तरुणकांत सोमानी,अंता,मांगरोल व सीसवाली पुलिस घटना स्थल पर मामले की जांच में जुटी हुई है । घटना स्थल के आस पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।एएसपी जिनेंद्र जैन ने बताया कि ढाई वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट मिली थी । जिस पर बालिका का प्राथमिक उपचार करवाने के बाद कोटा रैफर कर दिया । जहां बच्ची का इलाज जारी है।  नामजद आरोपी को डिटेन कर लिया  है उससे पूछताछ जारी है। एफएसएल टीम और  डॉग स्क्वॉयड  की मदद से और साक्ष्य जुटाए जा रहे है।

बच्ची मामा कहती थी आरोपी को
पूछताछ में सामने आया कि बच्ची की मां उस वक्त बाजार गई हुई थी। बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी।  आरोपी चॉकलेट दिलाने के बहाने बच्ची को गोद में उठा कर ले गया। वह पास ही रहता था और रिश्ते में था इसलिए अन्य रिश्तेदार उसकी नीयत नहीं भांप सके। वह बच्ची को अपने घर ले गया। आरोपी के घर में उसका भाई है। बच्चे घर के आस पास ही थे। पत्नी- मां बाड़े में घरेलू काम में लगी हुई थी। पिता और भाई गांव में गए हुए थे। ऐसे में आरोपी ने बच्ची को कमरे में ले गया और तेज आवाज में गाने लगा दिए ताकि बच्ची के चीखने की आवाज घर से बाहर न जाएं। वारदात के बाद वह बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया। बच्ची उसे मामा कहती थीं। वह अक्सर आता-जाता था। उसने इसी का फायदा उठाकर रेप किया।

दुष्कर्मी के आरोपी के है दो बच्चे
ढाई वर्षीय बालिका के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी की उम्र 30 वर्ष है। वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे  हैं। आरोपी आदतन शराबी है।