heat waves - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी दिखा भीषण गर्मी का असर : जयपुर में घटा सैलानियों का कदमताल, विदेशियों की आमद में भारी कमी
जयपुर। गर्मी की तीव्रता का असर अब जयपुर के पर्यटन उद्योग पर भी साफ दिखाई देने लगा है। पुरातत्व विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। आंकड़ों के मुताबिक आमेर महल में 2385 पर्यटक पहुंचे, जो अन्य स्मारकों के मुकाबले सबसे अधिक रहा। इसके अलावा नाहरगढ दुर्ग में 952, जंतर मंतर में 1212, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में 1028 और हवामहल स्मारक में 1994 पर्यटक ही पहुंचे।

आमेर महल को छोड़कर कोई भी स्मारक दो हजार का आंकड़ा पार नहीं कर सका। पर्यटन विशेषज्ञ संजय कौशिक के अनुसार तेज गर्मी के चलते विदेशी पर्यटकों की आमद में कमी आई है, वहीं घरेलू पर्यटक भी यात्रा से परहेज कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि तापमान में गिरावट आने के साथ ही पर्यटन गतिविधियां फिर से रफ्तार पकड़ सकती हैं। फिलहाल, गर्मी ने जयपुर के पर्यटन को धीमी गति पर ला दिया है।

अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग : हीटवेव के मद्देनजर आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील, विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जयपुर। बढ़ते तापमान और गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। संभावित हीटवेव के मद्देनजर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि लू के प्रभाव से शरीर का तापमान तेजी से बढ़ जाता है, जिससे चक्कर आना, तेज बुखार, उल्टी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्या हो सकती है। ऐसे लक्षण नजर आने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार लेना जरूरी है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। बाहर निकलते समय सिर को ढकें और हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनें।

किसान, मजदूर और खुले में काम करने वाले लोग समय-समय पर छाया में विश्राम करें तथा पानी, छाछ या ओआरएस का सेवन करते रहें। बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। डिप्टी सीएमएचओ (हैल्थ) जयपुर प्रथम डॉ. इंद्रा गुप्ता ने बताया कि चिकित्सा संस्थानों में हीट वेव से बचाव सम्बन्धी आवश्यक व्यवस्थाओं जैसे ओ.पी.डी. रजिस्ट्रेशन एवं दवा वितरण काउंटर पर छाया, पीने का स्वच्छ शीतल जल की व्यवस्था, वेटिंग एरिया में शेड व्यवस्था तथा संस्थानों में साफ-सफाई आदि की सुनिश्चितता करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही आमजन में जागरूकता हेतु वृहत स्तर पर प्रचार-प्रसार गतिविधियों के लिए निर्देशित किया गया है।

भीषण गर्मी में ‘गला तर’ ठेलों की बहार, कैरी पन्ना और नींबू सोडा की अधिक मांग
जयपुर। शहर में लगातार बढ़ते तापमान और तेज गर्मी के बीच लोगों को राहत देने के लिए सेंट्रल पार्क के बाहर ‘गला तर’ करने वाले पेयों के ठेलों की बहार देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि इन ठेलों में मीरजापुर के राम कुमार जैसे विक्रेता भी शामिल हैं, जो अपनी मेहनत से जयपुरवासियों को सस्ती और ताजगी भरी राहत दे रहे हैं। तेज धूप और लू के बीच राहगीरों के लिए ये ठेले बड़ी राहत बनकर उभर रहे हैं। यहां जलजीरा, पुदीना नींबू पानी, कैरी पन्ना और नींबू सोडा 30 रुपये प्रति ग्लास की दर से उपलब्ध हैं, जबकि शिकंजी और नमकीन शिकंजी मात्र 20 रुपये प्रति ग्लास में मिल रही है।

किफायती दरों और ताजगी भरे स्वाद के चलते इन पेयों की मांग लगातार बढ़ रही है। दोपहर के समय सेंट्रल पार्क के बाहर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। ऑफिस जाने वाले, राहगीर और पार्क में आने वाले लोग इन ठेलों पर रुककर गर्मी से राहत पा रहे हैं। विक्रेता राम कुमार का कहना है कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, वैसे-वैसे बिक्री में भी इजाफा हो रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि प्राकृतिक सामग्री से तैयार ये पेय न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं, बल्कि गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाने में भी सहायक हैं। कुल मिलाकर, भीषण गर्मी के इस दौर में ये छोटे ठेले आमजन के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं।

प्रदेश में गर्मी का प्रकोप : पारा 42 डिग्री के पार, राज्य में अगले सप्ताह तक गर्मी से राहत नहीं ; लू का भी अलर्ट
जयपुर। प्रदेश में गर्मी का असर दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। सीमावर्ती सहित कई जिलों गर्मी के असर से हाल बेहाल है। आज भी सीमावर्ती जिलों सहित अधिकांश जिलों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। राजधानी जयपुर में भी तेज गर्मी और लू का असर बना हुआ है। यहां पारा आने वाले कुछ दिनों में 40 डिग्री के पास पहुंच सकता है।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, राज्य में अगले सप्ताह तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। अगले एक सप्ताह के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की भी संभावना जताई गई है। जयपुर में स्थिति ये है कि सुबह धूप निकलने के साथ ही तेज गर्मी का दौर शुरू हो जाता है, जो शाम तक जारी रहता है। दिन में झुलसाने वाली तेज धूप के कारण लोग अब घरों से निकलने से बच रहे हैं।

प्रदेश में गर्मी के तेवर दिनों दिन तीखे : अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री पार, लू का अलर्ट जारी
जयपुर। प्रदेश में गर्मी के तेवर दिनों दिन तीखे होते जा रहे हैं। अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री या उसके पार पहुंच गया। इसके चलते मानो आसमान से आग बरसने वाली गर्मी का एहसास हो रहा है। भीषण गर्मी और गर्म हवाओं से आमजन का हाल अभी से बेहाल होने लगा है। पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी के बीच लू का भी अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिन बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 43 डिग्री के नजदीक दर्ज किया गया। इस सीजन में प्रदेश में यह सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है।

वहीं एक दर्जन से ज्यादा जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया है। राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिलों में भी पारा 40 डिग्री के नजदीक दर्ज किया गया। मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में 17 अप्रेल से हीटवेव का भी अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 17 अप्रेल को श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 18 अप्रेल को श्रीगंगानगर और बाड़मेर जिलों में हीटवेव चलने का यलो अलर्ट है।

आकाश से झर-झर गिरे अंगार : भट्टी सा तपा प्रदेश, श्रीगंगानगर में पारा फिर 47 डिग्री पार, जयपुर 44.2 डिग्री
जयपुर। पूरा प्रदेश इन दिनों आसमानी आग की गर्मी में भट्टी सा तप रहा है। लू के रूप में आसमान से आग बरस रही है और गर्मी अपना कहर बरपा रही है। अधिकांश जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार को भी राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 44 डिग्री के पार दर्ज किया गया। ऐसे में पूरे प्रदेश में ही गर्मी का जबरदस्त जोर है। श्रीगंगानगर में मंगलवार को भी सबसे ज्यादा 47.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। कोटा प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी जयपुर में भी गर्मी अपने पूरे शबाब पर है और यहां फिर से तापमान में बढ़ोतरी हुई तथा दिन का पारा 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में यहां मंगलवार को दोपहर के समय गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात देखे गए। सरहदी इलाकों में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है।

फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं
मौसम विभाग केन्द्र जयपुर के अनुसार फिलहाल अगले तीन चार दिन तेज गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने व दिन और रात दोनों समय लू का दौर जारी रहेगा। गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में आगामी दो-तीन दिन अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक पहुंच सकता है। कोटा, भरतपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश 15-16 जून से शुरू होने की संभावना है।

तपती-जलती गर्मी का मौसम : जयपुर सहित ज्यादातर जिलों में लू और आग उगलती गर्मी का दौर
जयपुर। प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। आसमान से आग बरस रही है और पारा सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। श्रीगंगानगर में रविवार को जहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, वहीं सोमवार को भी वहां अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 47.3 डिग्री दर्ज हुआ। ऐसे में यह देखा जा रहा है भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर सरहदी इलाकों में है। श्रीगंगानगर तो देश का सबसे गर्म जिला और दूसरे नंबर पर रहा बीकानेर। यहां का अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके साथ ही सोमवार को भी प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 44 डिग्री या उसके आसपास दर्ज किया गया। ऐसे में गर्मी जहां दिन में कहर बरपा रही है, वहीं रात में भी चैन से नहीं सोया जा रहा। राजधानी जयपुर में भी गर्मी से लोग बेहाल हैं। यहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री और बीती रात न्यूनतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया।

अगले तीन-चार दिन राहत की कोई उम्मीद नहीं : वहीं मौसम विभाग केन्द्र जयपुर के अनुसार फिलहाल अगले तीन चार दिन तेज गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। राजस्थान में मौसम विभाग ने मंगलवार को भी गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। गंगानगर और हनुमानगढ़ में सीवियर हीटवेव चलने के साथ तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ बीकानेर और चूरू में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 7 जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार कोटा, भरतपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश 15-16 जून से शुरू होने की संभावना है। वहीं बीकानेर संभाग व आसपास के क्षेत्रों में 8 से 10 जून के दौरान तेज धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है।

सूर्य फिर रौद्र रूप में गर्मी के तेवर तेज : प्रदेश के अधिकांश जगह दो से तीन डिग्री तक तापमान में वृद्धि
जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ के कारण चंद दिनों तक आसमान में बादल छाने और बरसात के बाद शनिवार को एकबारगी फिर से सूर्य रोद्र रूप में रहा। प्रदेश के अधिकांश जगह दो से तीन डिग्री तक तापमान में वृद्धि होने से लोग गर्मी से खासे परेशान रहे। सूर्य सुबह नौ बजे से आग उगलने लगा और ग्यारह बजे तक तो हालत खराब हो गई। राज्य के सीमावर्ती जिलों जैसलमेर और बीकानेर में दिन का तापमान 45 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी 48 घण्टों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री और तापमान के बढ़ने तथा पश्चिमी राजस्थान में लू चलने की प्रबल संभावना जताई हैं। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 41.8 और रात का तापमान 28.2 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा।

इन हिस्सों में गर्मी का अधिक रहा प्रकोप
मौसम विभाग के अनुसार जैसलमेर में 45.3, बीकानेर में 45.2, श्रीगंगानगर 44.6, बाड़मेर 44.6, फलौदी 44.2 डिग्री दिन का तापमान रहने से लोग गर्मी से खासे परेशान रहे।

बूंदी में गर्मी से बुजुर्ग महिला की मौत : भीलवाड़ा, जोधपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ सहित कई जगहों पर आंधी के साथ तेज बारिश
जयपुर। प्रदेश में बीते दो तीन दिनों से तापमान में कमी आई है, लेकिन उमस भरी गर्मी सताने लगी है। इस बीच बुधवार को कई शहरों में मौसम बदला और अंधड़ के साथ बारिश हुई। भीलवाड़ा, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर सहित कुछ इलाकों में दोपहर बाद आंधी और बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली। भीलवाड़ा में तेज आंधी के चलते टीन शैड उड़ गए और कहीं कहीं पेड़ भी गिर गए। वहीं जैसलमेर में मंगलवार रात तेज अंधड़ आया और धूल का गुबार छा गया। इस बीच बूंदी के बसौली थाना इलाके में पहाड़ी पर 70 साल की बुजुर्ग महिला का शव मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला की मौत गर्मी और हीट वेव से हुई है। बुजुर्ग महिला की पहचान मोतियाबाई मीणा निवासी भोजगढ़ गांव के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार महिला बकरियां चराने गई थी, गर्मी में पानी नहीं मिलने के कारण महिला की जान गई। वहीं मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार गुरुवार से गर्मी और लू से भी राहत मिलने की संभावना है। वहीं जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग के कई जिलों में 29 और 30 मई को भी आंधी-बारिश का अलर्ट है।

कहां कितना रहा तापमान
प्रदेश में बुधवार को सबसे अधिक तापमान बीकानेर में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं फलौदी, बाड़मेर, गंगानगर और जैसलमेर में भी तापमान 44 डिग्री के पार ही दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में गर्मी और उमस के असर में इजाफा हुआ है और इसके चलते अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उफ ये गर्मी : सीकर में युवक की मौत, रात में भी लू, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ में बारिश, भीलवाड़ा में ओले गिरे
जयपुर। पूरा प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिलों में तापमान 44 डिग्री के आसपास या उसके पार पहुंच गया है। लू और गर्मी के कारण सड़कों पर दिन में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात हो गए हैं। वहीं रात में भी गर्म हवाएं चल रही हैं। हालांकि इस बीच कुछ जिलों में आंधी और बारिश भी हो रही है। सीकर जिले में तेज गर्मी के चलते 47 साल के एक व्यक्ति नेमाराम की मौत हो गई। उसका शव सड़क किनारे मिला था। परिवार वालों का कहना है कि उसकी मौत गर्मी और प्यासा रहने के कारण हुई। इधर मंगलवार को भी ज्यादातर जिलों में तापमान 44 डिग्री के पार ही दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान गंगानगर में 46.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पिलानी में 45.9, बाड़मेर 45.8, चूरू 45.6, बीकानेर 45.7, फलौदी 45.2 और लूणकरणसर में 45.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। ऐसे में इन जिलों में गर्मी से हालात बिगड़े हुए हैं।

जयपुर में ताप थोड़ा नरम
जयपुर में मंगलवार को सोमवार के मुकाबले तापमान में आंशिक कमी आई और दिन का तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सोमवार रात न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री रहा। गर्मी से बचाव के लिए जयपुर, अलवर, चूरू सहित कई शहरों में मशीन से सड़कों पर पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है।

चित्तौड़गढ़ में आधे घंटे बारिश
इसी बीच मंगलवार दोपहर चित्तौड़गढ़ में मौसम बदल गया। यहां तेज हवा के साथ करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 22 मई तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की फिलहाल कोई कोई उम्मीद नहीं है।

अब आगे कैसा रहेगा मौसम
21 से 23 मई के दौरान बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर संभाग में पारा 45-47 डिग्री रहने और दिन में लू के साथ रात में भी हीटवेव की संभावना है। उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन तेज मेघगर्जन, आंधी, हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है। जयपुर, भरतपुर, बीकानेर में 22-23 मई को दोपहर बाद मेघगर्जन-आंधी की संभावना है।

जयपुर में पारा 43 डिग्री पहुंचा : आसमान से बरस रही आग, आठ जिलों में पारा 45 डिग्री के नजदीक
जयपुर। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिले भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। पारा भी 46 डिग्री के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गंगानगर में पारा 45 डिग्री के पार दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री रहा। वहीं चूरू में 45.6 और बीकानेर में 45.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। अधिकांश सीमावर्ती जिलों में तापमान 45 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में इन जिलों में गर्मी से हाल बेहाल हो गया है।

जयपुर में सड़कों पर पानी का छिड़काव
राजधानी जयपुर में भी आसमान से मानो आग बरस रही है। लू और भीषण गर्मी से राजधानी जयपुर के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम ग्रेटर की ओर से सड़कों पर भी पानी का छिड़काव कर राहत दी जा रही है। शुक्रवार को जयपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया वहीं बीती रात न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया।

तीन-चार दिन ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 3-4 दिन जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज सतही धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। बीकानेर, गंगानगर जिलों में 16 से 20 मई तक अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री रह सकता है।  राज्य के उत्तरी भागों में 19-20  मई को छुटपुट स्थानों पर दोपहर बाद मेघगर्जन, हल्की बारिश आंधी दर्ज होने की संभावना है।

प्रदेश में गर्मी ने फिर दिखाए तेवर : अधिकांश जिलों में पारा 40 डिग्री पार पहुंचा, लू चलने से आसमान से बरस रही आग
जयपुर। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सक्रिय रहे पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने के बाद अब गर्मी ने फिर से अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है और लू चलने से आसमान से गर्मी के रूप में आग बरस रही है। वहीं मौसम विभाग ने आज राज्य के 21 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 15 मई से राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले सोमवार शाम अचानक मौसम पलट गया। जयपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश शुरू हो गई। सीकर और अजमेर के केकड़ी में बरसात के साथ ओले गिरे। सीकर में बारिश के पानी में करंट फैलने से एक युवक की मौत हो गई। अलवर, टोंक, भीलवाड़ा, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ में भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई। वहीं, राजस्थान के कई शहरों में आज भी गर्मी तेज रही। श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेस का असर 13 मई तक रहेगा। 14 मई को राज्य में मौसम साफ रहेगा। कहीं आंधी-बारिश की कोई संभावना नहीं है। पश्चिमी राजस्थान के शहरों में 14 मई तक तापमान 44 या 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। 15 मई से राज्य में हीटवेव का दौर शुरू होगा। 15-16 मई को बाड़मेर और श्रीगंगानगर में हीटवेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।