air quality - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर: होली से पहले वायु गुणवत्ता में सुधार, हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में चल रही तेज हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार होने से दिल्लीवासियों को प्रदूषण से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस ऊपर रहने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि का अनुमान जताया है। जिससे क्षेत्र में दिन का तापमान मौसमी औसत से ऊपर रहने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार, दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 26 से 28 फरवरी और फिर दो-तीन मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं। इनके प्रभाव से कल और आज जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में तथा आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। दो से चार मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

मध्य भारत में अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस बढने का अनुमान जताया गया है। महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, इसके बाद मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। गुजरात में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिसके बाद अगले चार दिनों में तापमान तीन से पांच डिग्री बढ़ सकता है। पूर्वी भारत में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद पांच दिनों में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग ने कहा कि सप्ताह के अंत तक पश्चिम, मध्य, पूर्व और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत के हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री अधिक रहने का अनुमान है। देश के शेष हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने का अनुमान है। इस बीच, गुरुवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज के साथ बिजली कड़कने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।इसी तरह का मौसम 27 और 28 फरवरी को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में रहने का अनुमान है। विभाग के अनुसार, 26 से 28 फरवरी के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में भी बिजली गिर सकती है।

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने किया नए वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र और वायु रक्षक वाहनों का शुभारंभ, कहा-राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण सर्वोच्चा प्राथमिकता
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने छह नए वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों और 35 वायु रक्षक वाहनों का लोकार्पण किया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है और उनकी राजधानी में प्रदूषण नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की है।

उन्होंने दिल्ली सचिवालय में कहा कि पर्यावरण विभाग द्वारा स्थापित किए गए छह नए वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र मौजूदा कमियों को दूर करने और पूरे शहर में वायु गुणवत्ता की बेहतर निगरानी करने में मदद करेंगे।

मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों की संख्या 40 से बढ़ाकर 46 हो गई है और आने वाले दिनों में 14 और केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि सरकार राजधानी में प्रदूषण को कम करने एवं वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए चौबीसों घंटे और 365 दिन काम कर रही है।

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और पर्यावरण मंत्री ने 35 वायु रक्षक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों को दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के 100 इंजीनियरों की एक टीम संचालित करेगी।

अधिकारियों ने कहा कि वायु रक्षक वाहन दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में संचालित होंगे और प्रदूषण नियंत्रण मानदंडों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

देश की राजधानी के तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी, गुरुग्राम में भीषण ठंड, न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी होने से पिछले चार दिनों से भीषण शीत लहर का सामना कर रहे लोगों को कुछ राहत मिली। लेकिन समीपवर्ती गुरूग्राम में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में जैसे-जैसे दिन बढ़ा, तेज धूप से आसमान साफ़ हो गया, जिससे दृश्यता बेहतर हुई और ठंड कम हुई। दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले 24 घंटों में लगभग 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है ।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी ) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुबह धुंध रही, हालांकि धीरे-धीरे कोहरा छंटने से दृश्यता में सुधार हुआ और सुबह 8:30 बजे तक दृश्यता लगभग 800 मीटर हो गयी थी।

मौसम विभाग के अनुसार सुबह छह बजे यहां के पालम में दृश्यता 800 मीटर थी, जो सुबह 7:30 बजे तक घटकर 150 मीटर पर आ गयी, जिससे यह 'हल्के' से 'बहुत घने' कोहरे में बदल गया। आठ बजे इसमें थोड़ा सुधार हुआ और दृश्यता बढ़कर 300 मीटर हो गई।

" उड़ानों पर असर, स्कूल बंद" दिल्लीवासियों के लिए राहतभरी खबर, AQI में सुधार, एयरलाइंस ने जारी किया परामर्श
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में मामूली सुधार के साथ 299 दर्ज किया गया। हालांकि, हवा की गुणवत्ता अभी भी 'खराब' श्रेणी में बनी रही। मंगलवार को राजधानी का एक्यूआई 310 दर्ज किया गया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर मोबाइल एप्लिकेशन से आज सुबह 9.05 बजे लिए गए नेहरू नगर (360), आनंद विहार (349), पूसा (345), चांदनी चौक (342), जहांगीरपुरी (342), ओखला फेज-2 (342), और सिरीफोर्ट (342) जगहों पर एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, नरेला में 295, दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी में 299, आईटीओ में 291, अलीपुर में 283, नजफगढ़ में 281 और दिल्ली विश्वविद्यालय नॉर्थ कैंपस में एक्यूआई 280 दर्ज की गयी, जो कि 'खराब' श्रेणी रही। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया है, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर पांच-सात डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। विभाग ने कई जगहों पर हल्के कोहरे और सुबह के समय कुछ जगहों पर घने कोहरे की भी चेतावनी दी है।

इस बीच, एयरलाइंस ने आज यात्रियों के लिए कई यात्रा परामर्श जारी किए। कल देर रात एक परामर्श में एयर इंडिया ने कहा कि बुधवार सुबह दिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में भारी कोहरे और कम दृश्यता के पूर्वानुमान के कारण इन स्थितियों का उनके नेटवर्क में फ्लाइट शेड्यूल पर असर पड़ सकता है। एयरलाइन ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं और रुकावटों को कम करने के लिए कुछ नियंत्रित कदम उठाए हैं। अगर कोई अप्रत्याशित देरी, डायवर्जन या रद्दीकरण होता है, तो हमारा ग्राउंड स्टाफ हमारे यात्रियों की सहायता के लिए आपकी सेवा में मौजूद रहेगा। परामर्श में यात्रियों को हवाईअड्डे के लिए निकलने से पहले अपडेटेड फ्लाइट स्टेटस जांच करने की भी सलाह दी गयी।

इंडिगो ने भी अपने यात्रियों के लिए परामर्श जारी किया है। विमान कंपनी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा दृश्यता कम बनी हुई है, और कई विमान अब बदले हुए समय पर संचालित हो रहे हैं। उन्होंने लिखा, कुछ उड़ानों में देरी हो सकती है और मौसम में सुधार के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं, इसलिए उड़ान रद्द भी हो सकती हैं। यह परामर्श उदयपुर, जयपुर, इंदौर, गुवाहाटी और अगरतला जाने वाली उड़ानों के लिए जारी किया गया था।

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में अधिकारियों ने शीतलहर, घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को देखते हुए 10 जनवरी तक आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। यह निर्देश सभी बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा।

दिल्ली एनसीआर में कोहरे और प्रदूषण की दोहरी मार, एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में
नई दिल्ली। दिल्ली के कई इलाकों में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई जबकि तेज हवाएं चलती रहीं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीबीसीबी) के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह नौ बजे तक कई निगरानी केंद्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर बहुत खराब बना रहा। रोहिणी में एक्यूआई 361, आनंद विहार में 351, चांदनी चौक में 357, वजीरपुर में 343, पंजाबी बाग में 327, आर के पुरम में 320 और आईटीओ में 309 दर्ज किया गया। 301 से 400 के बीच का एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में आता है और इससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।

तेज हवाएं चलने के बावजूद राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है। सुबह में हवाओं से प्रदूषण में थोड़ी कमी आई लेकिन यह कमी एक्यूआई को मध्यम स्तर तक लाने में मददगार साबित नहीं हुई। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि दिन में अधिकतम तापमान लगभग 17 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

सबसे कम दृश्यता सफदरजंग एवं पालम में दर्ज की गई, जहां दृश्यता गिरकर 1,300 मीटर रह गयी। इस बीच, अधिकारियों ने शुक्रवार से प्रदूषण नियंत्रण प्रतिबंधों में ढील दी और वायु गुणवत्ता में अस्थायी सुधार होने के बाद श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना को बंद कर दिया।

पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि स्थिति में सुधार होने के मद्देनजर जीआरएपी पर सीएक्यूएम उप-समिति ने एनसीआर में तत्काल प्रभाव से सभी कार्रवाइयों को रद्द करने का निर्णय लिया है। हालांकि पहले और दूसरे चरण के उपाय लागू रहेंगे। अधिकारियों ने कहा है कि वे स्थिति पर नजदीकी से निगाह बनाए रखे हुए हैं क्योंकि मौसम की स्थिति एवं प्रदूषण का स्तर लगातार बदल रहा है।

घने कोहरे और जहरीले धुएं की चपेट में दिल्ली, एक्यूआई 400 पार
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में छायी गहरी धुंध के कारण सोमवार सुबह दृश्यता में भारी गिरावट दर्ज की गई और पूरे एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 318 दर्ज किया गया, जिसका मतलब है कि एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वायु प्रदूषण की स्थिति और बिगड़ती गई और सुबह सात बजे तक एक्यूआई 403 तक पहुंच गया।

घने कोहरे के कारण दृश्यता लगभग शून्य हो गई, जिससे रेलगाड़यिों एवं दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। ठंड एवं धुंध के कारण नोएडा के स्कूल बंद रहे।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में अत्यधिक घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सबसे खराब दर्ज की गई, जहां एक्यूआई 459 दर्ज किया गया। अन्य क्षेत्रों में भी प्रदूषण स्तर गंभीर पाया गया, जिनमें आईजीआई हवाई अड्डे पर एक्यूआई 317, आईआईटी दिल्ली में 362, आईटीओ में 400, लोधी रोड पर 359 और चांदनी चौक पर 423 दर्ज किया गया।

दिल्ली की हवा हुई और भी जहरीली, एक्यूआई 400 के पार, प्रशासन अलर्ट मोड़ पर
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानीवासियों के लिए मंगलवार थोड़ा राहत भरा रहा जहां घन कोहरे की चादर के बीच सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खतरनाक श्रेणी से गिरकर गंभीर स्थिति पर रहा। राजधानी का एक्यूआई 400 के पार रिकॉर्ड किया गया। समीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी दिल्ली में सुबह 07:05 बजे एक्यूआई 'गंभीर' स्तर को पार करते हुए 414 तक पहुँच गया।

दिल्ली के 40 सक्रिय वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों में से 29 ने 'गंभीर' या 'गंभीर प्लस' एक्यूआई दर्ज की। आनंद विहार सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र में शीर्ष पर बना रहा, जहाँ आज सुबह एक्यूआई 466 तक पहुँच गया। यह पिछले पांच दिनों की तुलना में तेजी से बढ़ा है। दिल्ली में सोमवार को 416, रविवार को 418, शनिवार को 440, शुक्रवार को 430, और गुरुवार को 438 दर्ज किया गया है। हाल के दिनों में स्टेशन पर सबसे अधिक एक्यूआई 14 दिसंबर को 492 रिकॉर्ड की गयी थी।

दिल्ली में 450 के स्तर को पार करने वाले अन्य प्रदूषण हॉटस्पॉट्स में मुंडका में 451, नेहरू नगर में 453 और ओखला फेज-2 में 452 शामिल हैं, जबकि कई अन्य स्टेशन 'गंभीर प्लस' श्रेणी के करीब करीब रहे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार 101 से 200 के बीच होने पर वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी, 201 से 300 के बीच 'खराब', और 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' श्रेणी मानी जाती है जबकि 400 से ऊपर को 'गंभीर' श्रेणी में रखा जाता है। हालांकि, ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैव) के तहत आपात उपायों के लिए एक्यूआई 450 और उससे ऊपर को 'गंभीर प्लस' श्रेणी में रखा जाता है। एक्यूआई 400 से अधिक होने पर इसके संपर्क में आने पर स्वस्थ व्यक्ति की प्रभावित हो सकता है और पहले से सांस और हृदय से संबंधी समस्याओं वाले लोगों के लिए गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है।

राजधानी में तेज हवा नहीं चलने, तापमान में गिरावट आने तथा वायु प्रदूषण फैलने से वायु गुणवत्ता और बिगड़ गयी है। इसके अलावा घना कोहरा छाये रहने से दृश्यता में कमी देखी जा रही है। राजधानी के सफदरजंग और पालम में आज सुबह 07:30 बजे बहुत घना कोहरा देखा गया और दृश्यता 100 मीटर से घटकर 50 मीटर हो गई। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन घंटों के लिए दिल्ली के सभी 11 जिलों में कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया।

दिल्ली प्रदूषण संकट पर लोकसभा में आज होगी चर्चा, प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी शुरूआत
नई दिल्ली। लोकसभा में सदस्यों की मांग पर दिल्ली में प्रदूषण संकट को लेकर गुरुवार को चर्चा होगी और इसकी शुरुआत कांग्रेस सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी। राष्ट्रीय राजधानी में गंभीर बन चुके प्रदूषण के संकट पर यह चर्चा नियम 193 के तहत कराई जाएगी और श्रीमती वाड्रा के साथ ही डीएमके की कनिमौझी करुणानिधि और भाजपा की बांसुरी स्वराज अपने दलों की तरफ से चर्चा की शुरुआत करेंगी।

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव दिल्ली की हवा को बेहतर बनाने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी देते हुए चर्चा का जवाब दे सकते हैं। प्रदूषण के संकट पर लोकसभा में 'वीबी जी राम जी (संशोधन) विधेयक 2025' पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जवाब के बाद चर्चा कराई जाएगी। इस विधेयक पर बुधवार आधी रात तक सदन में चर्चा चली थी।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी पिछले सप्ताह दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे को शून्य काल उठाया था और इस पर चर्चा की मांग की थी। विपक्ष के अन्य कई दलों के नेताओं ने भी दिल्ली में प्रदूषण के संकट पर सदन में चर्चा करने का लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह किया था।

''मोदी जी आगे बढ़ो हम आपके साथ है'' राहुल गांधी ने लोकसभा में उठाया प्रदूषण का मुद्दा
नई दिल्ली। लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को राजधानी सहित देश के बड़े शहरों में दमघोंटू प्रदूषण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सदन में इस पर विस्तृत चर्चा करके इस गंभीर समस्या के समाधान के रास्ते खोजे जाने चाहिए।

राहुल गांधी ने शून्यकाल में इस मुद्दे पर कहा कि बच्चों, बुजुर्गों सहित सभी को प्रदूषण से अत्यंत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्गों को प्रदूषण के कारण सांस लेना पाना मुश्किल हो रहा है। इससे शहरी क्षेत्रों खासकर महानगरों में बड़ी संख्या में लोगों को सांस संबंधी बीमारियां जकड़ रही हैं। कैंसर जैसी घातक बीमारी भी प्रदूषण के कारण बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण पर सदन में होने वाली चर्चा में आरोप-प्रत्यारोप से ऊपर उठकर यहां से देश को यह संदेश जाना चाहिए कि इस अत्यंत गंभीर समस्या के समाधान के लिए सारे राजनीतिक दल एकमत हैं।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा में सांस लेना जनता का मौलिक अधिकार है, उनका मानना है कि प्रदूषण से निपटने के लिए एक योजना लायी जानी चाहिए, जिससे इस समस्या का प्रभावी समाधान निकाला जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदूषण पर मात्र चिंता व्यक्त कर देने से और इसे दूर करने के प्रयास किये जा रहे हैं, ऐसा कह देने से कुछ नहीं होगा। इस गंभीर संकट के समाधान के लिए ठोस और प्रभावी कार्य करने पड़ेंगे।

इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है। इस मुद्दे को कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में लायेंगे और फिर सदन को इसकी जानकारी देंगे। उन्होंने कहा, हम सभी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के लिए तैयार हैं।

Delhi Pollution: दिल्ली में घना धुआं छाया, हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंचने के कारण स्कूल बंद
नई दिल्ली। सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न निवारक उपायों के बावजूद, राष्ट्रीय राजधानी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता शुक्रवार को गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई और विभिन्न स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 अंक को पार कर गया। इसके कारण दिल्ली में सभी सरकारी प्राथमिक स्कूलों को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, लोधी रोड इलाके में एक्यूआई 438 दर्ज किया गया, जबकि जहांगीरपुरी में 491, आरके पुरम इलाके में 486 और आईजीआई एयरपोर्ट (टी3) के आसपास 473 दर्ज किया गया। सबसे खराब एक्यूआई मुंडका में 498 दर्ज किया गया और इसके बाद बवाना में 496 दर्ज किया गया।

इसके अलावा राजधानी से सटे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) नोएडा में कई स्थानों पर एक्यूआई भी गंभीर श्रेणी में गिर गया। नोएडा के सेक्टर 62, सेक्टर 1 और सेक्टर 116 में एक्यूआई  क्रमश: 483, 413 और 415 दर्ज किया गया।

बिगड़ते हालात को देखते हुए सरकार ने गुरुवार को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान, ग्रैप स्टेज-3 लागू कर दिया है। इसने पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध लागू कर दिया है।

समिति ने धूल दमन के साथ-साथ दैनिक पानी का छिड़काव सुनिश्चित करने और सड़कों की वैक्यूम-आधारित सफाई की आवृत्ति को तेज करने के लिए भी कहा है।

गुरुवार को सरकार ने सभी प्राथमिक स्कूलों को दो दिनों (शुक्रवार और शनिवार) के लिए बंद करने का आदेश दिया। यह दिल्ली, गुरुग्राम, फऱीदाबाद, गाजियाबाद और गौतम बौद्ध नगर में गैर-आवश्यक निर्माण गतिविधियों और बीएस -3 पेट्रोल और बीएस -4 डीजल कारों के संचालन पर लगाए गए प्रतिबंध के अतिरिक्त है।

प्रदूषण के प्रभाव को कम करने के लिए, शहर सरकार ने वाहन प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए 'रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ लॉन्च किया है और सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने और वाहन प्रदूषण को कम करने के लिए 1,000 निजी सीएनजी बसों को किराए पर लेने की योजना बनाई है।

दिल्ली मेट्रो भी आज यानी शुक्रवार से अपने नेटवर्क पर अतिरिक्त 20 यात्राओं द्वारा अपनी ट्रेन सेवाओं को बढ़ाने के लिए तैयार है।

डीएमआरसी ने एक आधिकारिक घोषणा में कहा,''दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए जीआरएपी के कार्यान्वयन के आलोक में, डीएमआरसी शुक्रवार से अपने नेटवर्क पर 20 अतिरिक्त ट्रेन यात्राएं शुरू करेगी।

खेतों में आग लगने की घटनाओं में वृद्धि और प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण वैज्ञानिक अगले दो हफ्तों में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण के स्तर में अनुमानित वृद्धि के बारे में आगाह कर रहे हैं।

इस बीच, स्वास्थ्य विशेषज्ञ विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों में अस्थमा तथा श्वसन संबंधी समस्याओं में संभावित वृद्धि को लेकर चिंतित हैं।