stabbed - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मामूली झगड़े में दोस्तों ने ही युवक की चाकू मार कर की हत्या
कोटा ।  दो दोस्तों ने  अपने ही एक अन्य  दोस्त पर चाकू से हमला कर देर रात हत्या कर दी। घटना भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र की है। आरोपी युवकों ने बाइक को कट मारने के मामले को लेकर रंजिश पाल रखी थी। भीमगंजमंडी थाना अधिकारी रामकिशन गोदारा बताया कि रविवार रात 12 बजे के आसपास घटना की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन आरोपी तब तक मौके से फरार हो गए थे। चाकूबाजी की घटना में खेड़ली फाटक बालाजी टाउन निवासी 21 वर्षीय निखिल अग्रवाल की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर अमन, मुकेश केवट, मोनू नागर सहित 5 युवकों के खिलाफ हत्या का नामजद प्रकरण दर्ज किया गया था।

गोदारा ने बताया कि गाड़ी को कट लगाने की बात को लेकर  निखिल की उसके दोस्तों के साथ कहासुनी हुई थी। इसका बदला लेने की नीयत से बाइक पर सवार होकर आए हमलावरों ने निखिल पर खेड़ली फाटक चौराहे के नजदीक चाकू से हमला किया। घटना में निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है मामले की पड़ताल की जा रही है।

इनका कहना है
हमलावर और निखिल पहले अच्छे दोस्त थे, लेकिन एक महीने पहले किसी गाड़ी को कट लगाने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद  दोस्ती में दरार आ गई और बदला लेने की भावना में इस वारदात को अंजाम दिया गया। निखिल अग्रवाल 10वीं पास था और फिलहाल कोई काम नहीं कर रहा था।
- डिप्टी एसपी गंगा सहाय शर्मा

रामगढ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
रामगढ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या

अलवर। राजस्थानमें अलवर जिले के रामगढ़ कस्बे में चल रही रामलीला के दौरान ही एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

रामगढ़ थाने के एएसआई समुंद्र सिंह ने बताया कि थाने के रामलीला मैदान के पास सब्जी मंडी में घायल अवस्था में किसी युवक के पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो एक युवक लहूलुहान अवस्था में जमीन पर पडा मिला। जिसके शरीर से खून बह रहा था। जिसे बिना समय गवाए रामगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया । जहां से गंभीर स्थिति होने पर युवक को अलवर रैफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की यह वारदात रामगढ़ थाने से चंद दुरी स्थित रामलीला मैदान के पास हुई।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान 22 वर्षीय रवि नायक निवासी नायक मोहल्ला रामगढ़ के रूप में हुई है। इस मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है और इसके शरीर पर चाकू के हमले के निशान पाए गए हैं। करीब 8-10 स्थान पर चाकू के घाव हैं। मृतक के शव को अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। युवक पर बड़ी बेरहमी से चाकू से वार किया गया।

मृतक रवि नायक अपने घर से रामलीला देखने की कहकर घर से निकला था। पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से इस मामले की जांच की जा रही है कि इस हमले में कौन-कौन शामिल था।

दिल्ली विवि के छात्र की चाकू मारकर हत्या
नई दिल्ली। महिला मित्र को छेड़ने के विवाद में आपस में भिड़े दिल्ली विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों ने निखिल चौहान नामक छात्र की रविवार को चाकू मारकर हत्या कर दी।  दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर में हुई इस चाकूबाजी में मारा गया 19 वर्षीय निखिल आर्यभट्ट महाविद्यालय में राजनीतिक विज्ञान प्रतिष में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सात दिन पहले निखिल की एक दोस्त के साथ एक छात्र ने अभद्रता की थी। इस घटना को लेकर निखिल की कुछ छात्रों से कहा सुनी हुई थी, जिसके कारण रविवारअपराह्न 12.30 बजे निखिल के सीने में चाकू मार दिया।

पुलिस चौकी के पास सरेआम शिक्षिका की चाकू घोंप हत्या
अजमेर। राजा साइकिल चौराहा से आगे नाका मदार चौकी के निकट एक युवक ने मंगलवार एक महिला को रास्ते में रोका और चाकू से ताबड़तोड़ हमलाकर हत्या कर दी। मृतका एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। प्रथमदृष्ट्या पुलिस का मानना है कि कथित प्रेमी ने एकतरफा प्यार में मिली नाकामी से आहत होकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक की रामगंज निवासी विवेक उर्फ विवान के रूप में पहचान कर ली है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार मृतका गहलोतों की डूंगरी, धोलाभाटा निवासी कीर्ति सोनी (32) पत्नी मनोज चौहान उर्फ मोनू है। जिसका पीहर बीकानेर में है। वह आज स्कूटी पर सवार होकर श्रीनगर रोड पर आ रही थी। वह नाका मदार पुलिस चौकी के निकट पहुंची तो आरोपी विवेक ने उसकी स्कूटी रुकवा दी और चाकूनुमा धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। इससे कीर्ति लहूलुहान हो गई। विवेक ने उसे सड़क पर धक्का दिया और पहले से स्टार्ट खड़ी अपनी एक्टिवा पर बैठकर राजा साइकिल चौराहे की ओर तेजी से फरार हो गया। इधर, कुन्दन नगर निवासी पिन्टू सांखला ने सामने ही चाय की थड़ी पर दोस्तों के साथ चाय पीते हुए यह घटनाक्रम देखा तो वह और उसके दोस्त आरोपी को पकड़ने के लिए जोर से चिल्लाए। उसके एक दो दोस्तों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। वहीं उसने कीर्ति को तुरंत अपनी गाड़ी से जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। जहां आपातकालीन विभाग में तैनात चिकित्सकों ने कीर्ति को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, सीओ सुनील सिहाग, अलवर गेट थानाप्रभारी श्याम सिंह जाप्ते के साथ मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने मामले में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया।

कुछ वर्ष पूर्व किया था प्रेम विवाह
पुलिस की प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि मृतका ने कुछ वर्ष पूर्व अजमेर में गहलोतों की डूंगरी, धोलाभाटा निवासी मनोज चौहान से प्रेम विवाह किया था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि उसका पति मनोज चौहान वर्तमान में चैक अनादरण के मामले में काफी समय से जेल में बन्द है।

पुलिस टीमें तलाश में जुटी
पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने आरोपी विवेक को दबोचने के लिए थाने की अलग-अलग टीम बनाकर उसे ट्रेस करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला स्पेशल टीम को भी आरोपी को ट्रेस करने को कहा है। एसपी जाट का कहना है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसके बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

एक तरफा प्यार
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी विवेक कीर्ति से एक तरफा प्रेम करने लगा था। लेकिन कीर्ति ने जब उसकी उम्मीद अनुरूप उससे व्यवहार नहीं किया तो यह उसे नागवार गुजरा। वह कीर्ति को शादी का प्रस्ताव भी दे चुका था। लेकिन कीर्ति ने साफ इंकार कर दिया। माना जा रहा है कि ऐसे में उसने आवेश में आकर कीर्ति की हत्या कर दी।

हत्या से पूर्व रेस्टोरेन्ट में मुलाकात
पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि कीर्ति ने विवेक द्वारा परेशान करने की बात अपने परिचित प्रोफेसर अनिल को बताई थी। मंगलवार को अनिल ने विवेक को समझाया था। वह दोनों कीर्ति से जयपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेन्ट में भी मिले थे। जहां पर उनमें आपसी समझाइस हुई थी। उसके बाद वह चले गए थे। बाद में जब नाका मदार चौकी के निकट आरोपी विवेक ने कीर्ति को रोका था तो अनिल भी दूर खड़ा होकर देख रहा था। जैसे ही उसने कीर्ति पर वार करना शुरू किया तो अनिल भी बचाव के लिए दौड़ा था। लेकिन तब तक विवेक कीर्ति को लहूलुहान कर भाग गया था। पुलिस ने मामले में अनिल के बयान दर्ज किए हैं। वह पूरे मामले का अहम गवाह है।