subhash mahariya - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शेखावाटी को यमुना का पानी दिलाने के फैसले पर सरकार का आभार, सालों से था इंतजार : महरिया
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद और शेखावाटी के किसान नेता सुभाष महरिया ने बयान जारी कर कहा कि शेखावाटी को सालों से यमुना के पानी का इंतजार था, लेकिन अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनकी इस मांग को पूरा करने के लिए कदम उठाया है। यमुना के पानी शेखावाटी में आने के बाद 85 लाख लोगों को इसका फायदा होगा। वहीं यमुना से 577 एमसीएम पानी जो की शेखावाटी के हिस्से का है उसे मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने शेखावाटी के धोद विधानसभा क्षेत्र में इस समझौते की घोषणा की थी। यमुना का पानी लाने के लिए सरकार ने हरियाणा से केंद्र सरकार की मध्यस्थता से समझौता किया है। इसके लिए हम मुख्यमंत्री का आभार जताते हैं।

पूर्व मंत्री सुभाष महरिया, 4 पूर्व अफसरों सहित 6 नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
जयपुर। सीकर से तीन बार भाजपा के सांसद रहे और केंद्र की वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे सुभाष महरिया ने फिर से भाजपा में वापसी कर ली है। महरिया 2014 में भाजपा के सीकर लोकसभा का प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से नाराज होने के बाद निर्दलीय मैदान में बागी होकर उतरे थे। लेकिन चुनाव हार गए थे। इसके बाद उन्होंने 2016 में कांग्रेस का दामन थाम लिया था। कांग्रेस ने उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में सीकर से पार्टी का प्रत्याशी बनाया था लेकिन यह भाजपा के प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती के चुनाव हार गए थे । चुनाव हारने के बाद वे कांग्रेस में लगभग निष्क्रिय थे और भाजपा में वापसी को लेकर प्रयासरत है। अब उनकी भाजपा में वापसी हो गई है। सुभाष महरिया शेखावटी इलाके में जाट कम्युनिटी के जाने पहचाने चेहरे है। वह किसान वर्ग में मजबूत पकड़ रखते हैं। भाजपा को इस इलाके में किसान नेता की कमी खल रही थी लेकिन अब मेहरिया के आने से शेखावटी में भाजपा को मजबूती मिलने की उम्मीद है। सुभाष महरिया मूलतः लक्ष्मणगढ़ के कुंदन गांव के रहने वाले हैं। ऐसे में चर्चा चल पड़ी है कि भाजपा उन्हें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के सामने आगामी विधानसभा चुनाव में मैदान में उतारेगी। सुभाष महरिया के अलावा पूर्व आईपीएस अधिकारी गोपाल मीणा, आईआरएस अधिकारी सी आर मीणा, पूर्व आईपीएस अधिकारी रामदेव खेरवा, पूर्व आईएएस अधिकारी पी आर मीना, राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्र संघ महासचिव रहे नरसी किराड़ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, गुर्जर नेता विजय बैंसला, भाजपा के सीकर एरिया के पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में इन सभी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। सदस्यता ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में ज्वाइन करने वाले नेताओं के कार्यकर्ता मौजूद थे।

कांग्रेस के डूबते जहाज को छोड़कर भाग रहे हैं नेता, भाजपा में आने के लिए नेताओं की लाइन लगी है: राजेंद्र राठौड़
महरिया सहित अन्य की भाजपा में जॉइनिंग के वक्त नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा है कि आगामी चुनाव के बाद राजस्थान में कांग्रेस की ऐसी स्थिति होगी कि ढूंढने से भी कांग्रेस का विधायक नहीं मिलेगा। ऐसी स्थिति होगी कि कांग्रेस के विधायक को ढूंढ कर लाने वाले व्यक्ति को 100000 का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के चलते अब राजस्थान में चुनाव से पहले कांग्रेस के डूबते जहाज को छोड़कर नेता भाग रहे हैं और भाजपा में आने के लिए नेताओं की लंबी लाइन लगी है। उन्होंने कहा कि महरिया के भाजपा में आने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। उनकी दमदार उपस्थिति शेखावटी में रहेगी। वह कांग्रेस में भ्रष्टाचार से व्यथित होकर फिर से भाजपा में आए हैं। हम सभी को मिलकर भाजपा की नींव के पत्थर के रूप में काम करना है।

कांग्रेस ने चुनावी घोषणा पत्र को क्रियान्वित नहीं किया, रीट परीक्षा के बाद पूरी तरह व्यथित हुआ: सुभाष महरिया
भाजपा में लौटने के बाद सुभाष महरिया ने मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव के बाद जब एक डेढ़ साल बीत गया और चुनावी घोषणापत्र के वायदों को पूरा नहीं किया गया तो उन्होंने कई बार इसके क्रियान्वित किए जाने को लेकर कांग्रेस नेताओं से मांग की। लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केवल चिकनी चुपड़ी बातें ही करते रहे। राजस्थान में भ्रष्टाचार भी गंभीर स्थिति में है । यह 30 से 40% हो गया है। इस पर भी कोई कार्रवाई सरकार नहीं कर रही है। किसान वर्ग के लोगों के लिए सरकार ने कोई काम नहीं किया। मोदी सरकार ने देशभर के किसानों को आर्थिक सहायता बांटी। जोकि देश ही नहीं दुनिया भर में एक रिकॉर्ड है। उनके कार्यकर्ता हमेशा उनसे कहते रहे कि इन हालातों के बाद जल्दी ही उन्हें कोई फैसला करना चाहिए। वह भले ही भाजपा को छोड़कर चले गए हो लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं से उनका संपर्क लगातार बना रहा। उनके घर के दरवाजे हमेशा सभी के लिए खुले रहे। कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की नहीं सुनी जाती है। जबकि भाजपा में कार्यकर्ताओं की हर बात सुनी जाती है। अब कांग्रेस की बंद कमरे में होने वाली राजनीति नहीं चलने वाली है। मैं सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वह जी तोड़ मेहनत करें और 2023 में राजस्थान और उसके बाद 2024 में लोकसभा चुनाव में फिर से भाजपा को जीताए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजस्थान में ऐसी स्थिति है कि आगामी विधानसभा चुनाव में वे एक फॉर्च्यूनर कार भी नहीं उससे भी कम संख्या में आएंगे। जयपुर संभाग सहित बीकानेर संभाग और शेखावटी  की 74 विधानसभा सीटों का उनके पास डाटा कलेक्ट कराया है। हमें मेहनत करके राजस्थान में कमल खिलाना है और बीजेपी के वोटों में 20 फ़ीसदी का इज़ाफ़ा करना है आगामी चुनाव में भाजपा को कांग्रेस से एक करोड़ वोट ज्यादा मिलने चाहिए।