new movie - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

फिल्म छावा से अक्षय खन्ना का फस्र्ट लुक मेकर्स ने किया रिवील
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना की आने वाली फिल्म छावा से उनका लुक रिलीज कर दिया गया है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म छावा में विक्की कौशल ,रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका है। इस फिल्म में विक्की कौशल,महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं। अक्षय खन्ना इस फिल्म में मुगल शासक औरंगजेब की भूमिका में हैं।

फिल्म छावा से विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के शानदार लुक के बाद, अक्षय खन्ना का फस्र्ट लुक मेकर्स ने रिवील कर दिया है। फिल्म छावा के मेकर्स मेडॉक फिल्मस ने अक्षय खन्ना के किरदार का पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में अक्षय को मुगल शहंशाह औरंगजेब के रूप में देखा जा सकता है।पोस्टर्स रिलीज करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है,'डर और दहशत का नया चेहरा। मुगल साम्राज्य के क्रूर शासक मुगल शहंशाह औरंगजेब के रूप में प्रस्तुत हैं अक्षय खन्ना।

लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बन रही फिल्म छावा के निर्माता दिनेश विजान हैं और दिग्गज संगीतकार एआर रहमान ने इस फिल्म में संगीत दिया है। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।

आमिर खान ने बेटे जुनैद खान की फिल्म लवयापा के लिए रखी मन्नत, छोड़ देंगे स्मोकिंग
मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेशनिस्ट आमिर खान का कहना है कि यदि अपने बेटे जुनैद खान और बोनी कपूर-श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर की आने वाली फिल्म लवयापा बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करती है, तो वो स्मोकिंग छोड़ देंगे। जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म लवयापा का टाइटल ट्रैक हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं। सिर्फ 24 घंटे के अंदर इस गाने ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और हर प्लेटफॉर्म पर मिलाकर 15 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं। जहां सभी की निगाहें फिल्म लवयापा पे लगी हुई हैं, वहीं आमिर खान ने एक मन्नत मांगी है।

आमिर ने कहा है कि यदि उनके बेटे जुनैद खान की फिल्म लवयापा बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करती है, तो वह स्मोकिंग छोड़ देंगे। ये सच में एक पिता का अपने बेटे के लिए बेहद प्यारा और निस्वार्थ प्यार है और उनकी उम्मीद है कि उनका बेटा अपने करियर में सफलता हासिल करे। कहा जा रहा है कि आमिर खान 10 जनवरी  को फिल्म लवयापा का ट्रेलर लॉन्च करेंगे। फैंटम स्टूडियोज और एजीएस एंटरटेनमेंट निर्मित प्रोड्यूस और अद्वैत चंदन निर्देशित फिल्म लवयापा 7 फरवरी को रिलीज होगी।

सोनू सूद ने फिल्म 'फतेह' के प्रमोशन के दौरान कोलकाता में बिखेरा जलवा
कोलकाता। बॉलीवुड के माचो हीरो सोनू सूद ने अपनी आने वाली फिल्म 'फतेह' के प्रमोशन के दौरान कोलकाता में जलवा बिखेर दिया।
सोनू सूद इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'फतेह' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी क्रम में सोनू सूद कोलकाता पहुंचे। यह कोई आम सेलिब्रिटी का दौरा नहीं था। यह एक तरह से घर वापसी थी, एक स्टार और एक ऐसे शहर के बीच के बंधन का जश्न जो उन्हें प्यार करता है। अपने अथक मानवीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय नायक की उपाधि पाने वाले सोनू सूद के सिटी ऑफ जॉय में आगमन ने गर्मजोशी और उत्साह की लहर पैदा कर दी। जिस क्षण सोनु सूद विमान से उतरे, माहौल में बिजली सी चमक उठी। एयरपोर्ट और होटल की लॉबी में प्रशंसकों ने गर्व से फतेह की टी-शर्ट पहन रखी थी। कोलकाता शहर सोनू के दिल में एक खास जगह रखता है न सिर्फ अपने सदाबहार आकर्षण और जोशीले जोश के लिए बल्कि निजी संबंधों के कारण भी। उनकी पत्नी ने इस शहर में कई साल बिताए, और ऐसी यादें बुनीं जो इस यात्रा को और भी सार्थक बनाती हैं। सोनू सूद प्रतिष्ठित हावड़ा ब्रिज पर अपनी कार से बाहर निकले और प्रशंसक अपने नायक की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े।

टैक्सी के ऊपर खड़े होकर सोनू ने हाथ हिलाया मुस्कुराया और लोगों के साथ सेल्फी ली इस तरह एक साधारण प्रचार के पल को साझा खुशी के उत्सव में बदल दिया। कोलकाता की सड़कों पर सोनू का जमीनी आकर्षण तब देखने को मिला जब वह हाथगाड़ी (हाथ से खींची जाने वाली रिक्शा) पर चढ़े। दिल को छू लेने वाले इस मोड़ में उन्होंने रिक्शा चालक को अपनी सीट पर बैठने दिया और खुद रिक्शा की लगाम थाम ली जिससे वहां मौजूद भीड़ ने तालियां बजाईं। कॉलेज स्ट्रीट पर स्थित प्रसिद्ध इंडियन कॉफी हाउस पर सोनू सूद गये। सोनू ने क्लासिक व्यंजनों का स्वाद चखा शेफ के साथ पोज दिए और प्रशंसकों के साथ कॉफी पी। शक्ति सागर प्रोडक्शंस की सोनाली सूद और जी स्टूडियोज के उमेश केआर बंसल द्वारा निर्मित और अजय धामा द्वारा सह-निर्मित फिल्म फ़तेह साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई की एक मनोरंजक कहानी है। यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है।

अक्षय कुमार और गणेश आचार्य ने लॉन्च किया फिल्म पिंंटू की पप्पी का ट्रेलर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने फिल्म पिंंटू की पप्पी का ट्रेलर लॉन्च किया है। विधि आचार्य के वी2एस प्रोडक्शन की फिल्म पिंंटू की पप्पी का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। इस इवेंट में सुपरस्टार अक्षय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पिंंटू की पप्पी एक एंटरटेनर रोमांटिक-कॉमेडी-एक्शन फिल्म है, जो रोमांस, कॉमेडी और एक्शन के अपने अनूठे मिश्रण से दर्शकों को का भरपूर मनोरंजन करने का वादा करती है। प्यार और जीवन के उतार-चढ़ाव से जूझते एक प्यारे बदमाश पिंंटू की मजेदार और दिल को छू लेने वाली यात्रा है। जब पिंंटू की दुनिया एक यंग और डायनामिक लड़की से टकराती है, तो उथल-पुथल और कॉमेडी का आगाज होगा। अक्षय कुमार ने कहा, मैं फिल्म पिंंटू की पप्पी और अपने दोस्त गणेश आचार्य के लिए यहां आया हूं। हम करीब 30 साल से दोस्त हैं। उन्होंने अपना पहला गाना मेरे साथ कोरियोग्राफ किया था। उन्होंने मैदान-ए-जंग में पहली बार मेरे साथ काम किया था।

आज मैं बहुत खुश हूं। उन्होंने इस इंडस्ट्री में करीब 7-8 हजार गाने कोरियोग्राफ किये होंगे। उन्होंने दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। उसमें से उन्होंने मेरी फिल्म 'टॉयलेट- एक प्रेम' कथा के लिए भी अवॉर्ड जीता है। वे बहुत अच्छे और दिलचस्प इंसान हैं। यदि उनका हुक्म है तो मैं कभी मना नहीं कर सकता। मेरे लिए, जब भी मैं उनसे कुछ करने के लिए कहता हूं, वे हमेशा आते हैं. इसलिए मेरे दोस्त आपको बहुत बहुत बधाई।
गणेश आचार्य ने कहा, मैं यह फिल्म बनाना चाहता था, इसलिए मैंने विधि को कन्विंस किया। मैं हमेशा संघर्ष करता रहता हूं और भगवान मुझे शक्ति देते हैं। मेरी पत्नी विधि मेरी सबसे बड़ी ताकत है।मेरे पास कास्ट नहीं थी। मैं हमेशा नए लोगों के साथ काम करता हूं। इसलिए, सुशांत स्ट्रगल कर रहा था। वह एक बार, दो बार, तीन बार मेरे स्टूडियो में आया और मैं उससे नहीं मिला। मैं पुष्पा 2 की शूटिंग के बाद वापस आ रहा था और जैसे ही मैं लिफ्ट में एंटर हुआ, सुशांत  दिखाई दिया और मैंने कहा कि यही मेरा हीरो है। जब हीरोइन की बात आई, तो हमने जान्या जोशी को चुना। वह दिल्ली से हैं। तो, इस तरह से यह फिल्म बनी। उन्होंने बहुत मेहनत की है। यदि आप इसे एक न्यूकमर के नजर से देखें, तो डांस, इमोशन, एक्शन कमाल के हैं।

फिल्म पिंंटू की पप्पी से सुशांत, जान्या जोशी और विधि फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। साथ-ही-साथ विजय राज, मुरली शर्मा, सुनील पाल, अली असगर, अजय जाधव, पूजा बनर्जी, अदिति सनवाल, रिया एस सोनी, उर्वशी चौहान, प्युमोरी मेहता दास, मुक्तेश्वर ओझा और गणेश आचार्य जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। इस फिल्म को विधि आचार्य ने प्रोड्यूस किया है और इसे शिव हरे ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म 21 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अपकमिंग फिल्म बैड न्यूज का प्रमोशन करने जयपुर आए विक्की कौशल और एमी विर्क
जयपुर। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने कहा कि फिल्म निर्देशक आनंद तिवारी मेरे अच्छे दोस्त है। मैं पहले भी उनके साथ एक फिल्म कर चुका हूं। जब उन्होंने ये फिल्म मुझे ऑफर की तो मैंने तुरंत हां बोल दिया। इस फिल्म में मेरे साथ एमी पाजी हैं जो खुद पंजाब के सुपरस्टार हैं। कटरीना के बारे में उन्होंने बोला कि हमने आज तक साथ में कोई फिल्म नहीं की है लेकिन इस फिल्म में उनका एक कैमियो है जिसमे हमने काफी रीटेक दिए। क्या पता आगे मौका मिले ना मिले इसलिए हमने उस छोटे से रोल को भी भरपूर जिया।

विक्की ने ये बात राजमंदिर में बुधवार को अपनी फिल्म बैड न्यूज के प्रमोशन के सिलसिले में मीडिया से शेयर किए। इस दौरान विक्की कौशल के साथ पंजाबी इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर व एक्टर एमी विर्क भी मौजूद थे। राजमंदिर का नजारा देखते ही बन रहा था। हजारों की तादाद में दोनों के फैंस इनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जब ये दोनों यहां पहुंचे तो फैंस मानो खुशी से झूम उठे। दोनों एक्टर्स ने भी फैंस को निराश नहीं किया और फैंस के साथ डांस किया एवं सेल्फी भी क्लिक करवाई। एमी ने बताया कि यह एक सोशल मैसेज देती हुई फिल्म है और गुड न्यूज से इसकी कहानी भी अलग है। हालांकि कॉमेडी करना हमेशा टफ  होता है, लेकिन इस फिल्म को करके बहुत मजा आया और कभी लगा ही नहीं कि हम किसी चैलेंज को फेस कर रहे हैं।

07 दिसंबर को रिलीज होगी शाहिद कपूर-कृति सैनन की फिल्म
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री कृति सैनन की जोड़ी वाली फिल्म 07 दिसंबर को रिलीज होगी। शाहिद कपूर और कृति सैनन स्टारर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा जियो स्टूडियोज ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर की।

जियो स्टूडियोज ने  लिखा, ''अपने कैलेंडर में इस नामुमकिन लव स्टोरी की डेट मार्क कर लिए, जोकि 07 दिसंबर 2023 है। कृति सेनन- शाहिद कपूर स्टारर ये फिल्म जियो स्टूडियोज दिनेश विजन संग मिलकर ला रहा है।शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर इस अनटाइटल फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और आराधना साह कर रहे हैं।"

सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर बनी है ये फिल्म, हिंदी टीजर हुआ रिलीज
मुंबई। सुभाष चंद्र बोस की जीवनी पर बनी फिल्म स्पाई का हिंदी टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म स्पाई एक राष्ट्रवादी नेता के रहस्यमय ढंग से लापता होने की कहानी पर आधारित एक जासूसी थ्रिलर है। गैरी बीएच द्वारा निर्देशित स्पाई में निखिल सिद्धार्थ ,मकरंद देशपांडे, ईश्वर्या मेनन, सान्या ठाकुर और अभिनव गोमातम लीड रोल में हैं।

स्पाई का टीजर शुरू होता है मकरंद देशपांडे के किरदार से, जो इंडिया की किसी स्पाई एजेंसी के चीफ लग रहे हैं। वो कहते हैं कि भगवान जी की फाइल्स मिस हो गई हैं। भगवान की भी फाइल्स रखने का जोक गुजरने के बाद, मकरंद का डायलॉग बताता है कि इंडिया की जासूसी एजेंसी एक आदमी को अपना भगवान मानती है और वो हैं महान क्रांतिकारी- नेताजी सुभाष चंद्र बोस। टीजर में पता चलता है कि निखिल के किरदार का नाम जय है और वो चाहता है कि नेताजी की फाइल्स में जो बातें हैं, वो सभी तक पहुंचनी चाहिए लेकिन उनके सीनियर का जवाब बताता है कि इस रहस्य के बाहर आने से दुनिया में बहुत खलबली मच जाएगी। फिल्म स्पाई 29 जून को सभी दक्षिणी भाषाओं और हिंदी में भी रिलीज होने वाली है।