Chandrababu Naidu - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
आंध्र प्रदेश। आंध्र प्रदेश की नायडू सरकार ने राज्य में 13 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगाने का फैसला लिया है और इसके लिए सरकार 90 दिनों के अंदर कानून लागू कर देगी। सीएम नायडू ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा, उनकी सरकार 13 से 16 साल के टीनएजर्स के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाने पर फैसला करेगी और इसके जल्द ही राज्य सरकार कानून भी पारित करेगी। सीएम नायडू ने कहा कि उनकी सरकार ने ये निर्णय इसलिए लिया है ताकि सोशल मीडिया से बच्चों पर बुरा असर न पड़े।

जानकारी के अनुसार, सीएम नायडू की ये घोषणा उनके कर्नाटक के समकक्ष सिद्धारमैया के उस घोषणा के कुछ घंटों बाद हुई, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके राज्य में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो  कर्नाटक और आंध्र प्रदेश देश के पहले राज्य बन जाएंगे जो बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगाएंगे। इससे पहले दिसंबर में, ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाया था। हाल ही में, ब्रिटेन ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉमर्स, गेमिंग प्लेटफॉर्म और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर रोक लगाने के बारे में अभिभावकों से राय मांगी थी।

आंध्र प्रदेश में भयावह सड़क हादसा, खाई में बस गिरने से 9 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश। आंध प्रदेश के चित्तूर में एक बस के खाई ​में गिरने की खबर सामने आ रही हैं, इस हादसे में अब तक करीब 9 लोगों की मौत हो गई है और बाकी लोग घायल हुए है। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे के बाद स्थानिय लोगों ने पुलिस को इसके बारे में सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके से मृतकों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे के बाद में एएसआर जिले के कलेक्टर दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि हमें स्थानिय लोगों ने आज सुबह जानकारी दी और कहा कि चिंटूरू और भद्राचलम के बीच घाट रोड पर एक बस खाई में गिर गई है। बस में सवार लोग भद्राचलम से दर्शन करके लौट रहे थे कि अचानक ही मोड़ पर बस का बैलेंस​ बिगड गया और उस खाई में गिर गई। इस बस में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे सवार थे।

बस हादसे के बाद में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शोक जताया है। पुलिस और प्रशासन अधिकारियों से बात करके घायलों को हर संभव मदद देने का निर्देश दिया। फिलहाल, पुलिस हादसे के सटीक कारणों का पता लगा रही है।

चंद्रबाबू नायडू चौथी बार बने आंध्रप्रदेश के सीएम, कैबिनेट में 17 नए चेहरे शामिल
विजयवाड़ा। आंध्रप्रदेश विधानसभा चुनाव में टीडीपी के स्पष्ट बहुमत के बाद आज चंद्रबाबू नायडू ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ आंध्र प्रदेश के नए मंत्रिमंडल में 17 नए चेहरे शामिल किए गए हैं जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं।

मनोनीत मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ चर्चा के बाद बुधवार को 24 कैबिनेट मंत्रियों के नामों की घोषणा की।

नए मंत्रिमंडल में तीन महिलाएं हैं, जबकि आठ मंत्री पिछड़ा वर्ग समुदाय से हैं।इनमें चार कापू , चार कम्मा , तीन रेड्डी , दो एससी , एक एसटी, एक मुस्लिम और एक वैश्य समुदाय से हैं।

नए मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों में नारा लोकेश, पवन कल्याण, किंजरापु अच्चेन्नायडू, कोल्लू रवींद्र, नादेंदला मनोहर, पी नारायण, वंगालापुडी अनिता,  सत्य कुमार यादव, निम्माला राम नायडू, एनएमडी फारूक, अनम रामनारायण रेड्डी, पय्यावुला केसव, अनगनी सत्य प्रसाद, कोलुसु पार्थसारधि, डोला बलवीरंजनेया स्वामी, गोट्टीपति रवि कुमार, कंडुला दुर्गेश, गुम्माडी संध्यारानी, बीसी जरधन रेड्डी, टीजी भारत, एस सविता, वासमसेट्टी सुभाष, कोंडापल्ली श्रीनिवास और मंडीपल्ली राम प्रसाद रेड्डी शामिल हैं।

चंद्रबाबू नायडू सर्वसम्मति से विधायक दल के नेता चुने गए
विजयवाड़ा। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू को मंगलवार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया।

तेदेपा, जन सेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायकों की आज यहां बैठक में जन सेना प्रमुख के पवन कल्याण ने विधायक दल के नेता के रूप में नायडू के नाम का प्रस्ताव रखा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी ने इसका समर्थन किया। तेदेपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के. अत्चन्नायडू ने जोरदार तालियों के बीच तीनों दलों के विधायकों की ओर से सर्वसम्मति से नायडू को विधायक दल का नेता चुने जाने की घोषणा की।

नायडू ने तीनों दलों के विधायकों को उन्हें अपना नेता चुनने के लिए धन्यवाद दिया। कल्याण और पुरंदेश्वरी ने भी नायडू को विधायक दल का नेता चुनने के लिए विधायकों को धन्यवाद दिया।

तेदेपा नेता आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर को नायडू के विधायक दल के रूप में चुने जाने की सूचना देंगे और औपचारिक रूप से उनसे नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने की अपील करेंगे।

तेदेपा सूत्रों के मुताबिक नायडू कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता उपस्थित रहेंगे।

नरेंद्र मोदी एनडीए संसदीय दल के नेता चुने गए, नीतीश और चंद्रबाबू नायडू समेत सहयोगी दलों ने किया समर्थन
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए को स्पष्ट बहुमत आने के बाद नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है। राजनाथ सिंह ने इस संबंध में एनडीए के सहयोगी दलों के सामने प्रस्ताव रखा था। जिसका नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू समेत सभी सहयोगी दलों ने समर्थन किया।

पीएम मोदी ने सहयोगी दलों का आभार व्यक्त किया
एनडीए के सहयोगी दलों द्वारा सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुनने पर सबका आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी ने आभार संबोधन में कहा कि एनडीए के हर कार्यकर्ता को मैं नमन करता है। संसदीय दल का नेता चुना जाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। हमारी 22 राज्यों में सरकार है। जिनमें 7 आदिवासी राज्यों में एनडीए सेवा कर रहा है।

पीएम मोदी ने आगे के संबोधन में कहा कि चुनाव पूर्व गठबंधन में एनडीए सबसे सफल गठबंधन है। एनडीए चौथे टर्म में प्रवेश कर रहा है। एनडीए की तीन दशक की यात्रा है। एनडीए राष्ट्रभावना का समूह है।

Corruption Case में राजमुंदरी केंद्रीय कारागार में भेजे गए चंद्रबाबू नायडू
विजयवाड़ा। तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को राजमुंदरी केंद्रीय कारागार जेल में भेज दिया गया। जेल अधिकारियों ने नायडू को कैदी नंबर 7691 बनाया है।

नायडू को जेल के स्नेहा ब्लॉक में रखा गया है। जेल अधिकारियों ने नायडू को कुछ विशेष सुविधाएं प्रदान की हैं। उन्हें जेल में एक निजी सहायक और पांच सुरक्षाकर्मी दिए गए हैं।

गौरतलब है कि अदालत ने परिवार को घर से भोजन और जलपान उपलब्ध कराने की अनुमति दी थी, इसलिए नायडू को परिजनों ने सुबह ब्लैक कॉफी, फलों का सलाद और गर्म पानी दिया। नायडू की पत्नी भुवनेश्वरी, पुत्र लोकेश और बहू ब्राह्मणी केंद्रीय जेल में उनसे मिले।

सूत्रों के मुताबिक एक चिकित्सकीय दल नायडू के स्वास्थ्य की जांच करेगा। राजमुंदरी शहर में पुलिस अधिनियम की धारा 30 लागू कर दी गई और केंद्रीय कारागार के आसपास कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 300 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए।

इस बीच, नायडू के वकीलों ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में उनकी जमानत के लिए याचिका दायर की, जिस पर अदालत सोमवार को सुनवाई करेगी।

स्किल डेवलपमेंट घोटाला मामले में गिरफ्तार चंद्रबाबू नायडू को एसीबी अदालत में पेश किया गया
विजयवाड़ा। कौशल विकास घोटाला मामले में गिरफ्तार तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को रविवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की अदालत में पेश किया गया।

आंध्र प्रदेश पुलिस की अपराध जांच विभाग(सीआईडी) ने शनिवार को नायडू को नंदयाल से गिरफ्तार किया था।

अदालत में नायडू की ओर पेश हुए वकीलों ने दलीलें पेश कीं और दावा किया कि अनुभवी राजनीतिक नेता निर्दोष है और उनका घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि कौशल विकास का मुद्दा एक नीतिगत मामला है जिस पर विधानसभा में भी चर्चा हुई थी।

सीआईडी की ओर से वकील पी सुधाकर रेड्डी ने दलीलें पेश कीं। वही नायडू की ओर से वकील सिद्धार्थ लोदरा और पोसानी वेंकटेश्वर राव ने उनका पक्ष रखा।

इससे पहले नायडू से रविवार सुबह तीन बजे  तक विशेष जांच टीम (एसआईटी) कार्यालय में पूछताछ की गई। बाद में भारी  सुरक्षा के बीच उन्हें चिकित्सकीय जांच के लिए सुबह करीब चार बजे सरकारी  अस्पताल ले जाया गया। इसके पश्चात फिर से उन्हें एसआईटी कार्यालय लाया गया।

गिरफ्तारी पर बोले चंद्रबाबू नायडू- मैंने कोई गलती नहीं की, न्याय की जीत होगी
विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश में एक नाटकीय घटनाक्रम के बीच भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है और न्याय की जीत होगी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक नायडू को पुलिस ने आज तड़के नंदयाल में गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि सुबह करीब तीन बजे पुलिस उपमहानिरीक्षक (अनंतपुर) रघुरामी रेड्डी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल आरके फंक्शन हॉल में पहुंचा, जहां नायडू अपनी बस में सो रहे थे। पुलिस ने बस को घेर लिया और उन्हें जगाना चाहा। इस दौरान बड़ी संख्या में तेदेपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताई और गिरफ्तारी के लिए नोटिस या संबंधित दस्तावेज दिखाने की मांग की। पार्टी नेताओं को उनके वकीलों ने तर्क दिया कि श्री नायडू एसपीजी सुरक्षा घेरे में हैं और उन्हें तड़के कैसे गिरफ्तार किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि नायडू सुबह करीब पांच बजे बस से बाहर आए और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तारी के बारे में बताया। गिरफ्तारी के लिए नोटिस दिखाने को कहे जाने पर बाद में पुलिस ने प्राथमिकी की प्रति दी  जिसमें उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस नायडू को पूछताछ के लिए मंगलागिरी स्थित सीआईडी मुख्यालय ले गयी।

इससे पहले नायडू ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है और आखिरकार न्याय की जीत होगी। उन्होंने कहा कि मैं जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार के कुशासन के खिलाफ लड़ रहा हूं। सरकार मेरी आवाज दबाना चाहती है। मैं सभी तेदेपा कैडरों से संयम बनाए रखने की अपील करता हूं।

पुलिस ने इसी मामले में तेदेपा विधायक एवं पूर्व मंत्री गंता श्रीनिवास राव को भी गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही ऐहतियात के तौर पर  प्रदेश भर में बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं को उनके घरों से हिरासत में लिया गया है। इस बीच आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने ऐहतियात के तौर पर प्रदेश भर में बस सेवाएं रद्द कर दी हैं।

गौरतलब है कि नायडू ने तीन दिन पहले कुरनूल में एक सभा को संबोधित करते हुए अपनी गिरफ्तारी की आशंका जतायी थी।

हमेशा की तरह गलत साबित हुआ मोदी का एक और फैसला: नाना पटोले
मुंबई। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति (एमपीसीसी) के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि नोटबंदी के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से किया गया दावा फेल हो गया है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दो हजार रुपये के नोट को चलन से बंद करने के फैसले के बाद जारी बयान में पटोले ने कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी का फैसला लेकर दो हजार रुपये का नोट पेश किया था। उस वक्त सरकार ने दावा किया था कि नोटबंदी के फैसले से काला धन खत्म हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा किए गए सभी दावे फेल हो गए। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दौरान सैकड़ों लोग कतार में लग कर मर गए, लाखों छोटे उद्योग बंद हो गए, कई लोगों की नौकरी चली गई और लाखों लोग बेरोजगार हो गए। अब जब अर्थव्यवस्था इस झटके से उबर रही थी, तब मोदी सरकार ने फिर से दो हजार रुपये के नोट को चलने से रोक दिया।

उन्होंने सवाल किया कि अगर दो हजार के नोट को बंद ही करना था,  तो इसे चलन में क्यों लाया गया। उन्होंने कहा कि श्री मोदी एक सनकी राजा की तरह काम कर रहे हैं। उनके फैसलों से यह नहीं पता चलता कि उन्हें अर्थव्यवस्था का कोई ज्ञान है। उन्होंने कहा, ''उन्हें  किसी तथ्य की जानकारी नहीं, परिणामों की कोई ङ्क्षचता नहीं, सिर्फ इसलिए निर्णय लेना, क्योंकि हमें करना है। यह प्रधानमंत्री के तानाशाही रवैये को दर्शाता है।"