communal harmony - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अलोद में धार्मिक स्थल पर आपत्तिजनक नारा लिखने से तनाव का माहौल: पुलिस जाप्ता तैनात, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम
हिंडोली। उपखंड क्षेत्र के अलोद गांव में एक धार्मिक स्थल की दीवार पर आपत्तिजनक नारा लिखे जाने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही समुदाय विशेष के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इधर सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन हरकत में आया।

मौके पर पहुंचे डीएसपी अजीत मेघवंशी ने लोगों को समझाइश कर माहौल शांत कराने का प्रयास किया। एहतियात के तौर पर बूंदी पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस जाप्ता मौके पर तैनात किया गया। पुलिस की मुस्तैदी से फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। समुदाय विशेष की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। पुलिस की ओर से लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।

इनका कहना है

ईदगाह की दीवार पर नारा लिखे जाने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। लेकिन समझाइश के बाद मामला शांत हो गया है और क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर निगरानी रखी जा रही है।

विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
जयपुर। राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल–2026 पर विधानसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि सरकार धार्मिक उन्माद फैलाकर ऐसे कानून ला रही है, ताकि बहुसंख्यक वोटों को प्रभावित किया जा सके और गुजरात मॉडल को राजस्थान में लागू किया जा सके। बिल के जरिए सरकार की नजर लोगों की जमीन-जायदाद पर है। संपत्ति खरीदने और बेचने का अधिकार संविधान द्वारा दिया गया है और इस पर सरकारी नियंत्रण भ्रष्टाचार को बढ़ावा देगा।

उनके अनुसार यह कानून शांत क्षेत्रों को अशांत बनाने की साजिश है। सरकार ये बताए डिस्टर्ब एरिया किसे घोषित किया जाएगा और किस समुदाय को आधार बनाया जाएगा। कानून में सरकार की मंशा स्पष्ट नहीं है, जबकि धारा-5 में ऐसे प्रावधान किए गए हैं जिससे भ्रष्टाचार के रास्ते खुल सकते हैं और आम लोगों के लिए न्याय पाना भी मुश्किल हो जाएगा। सभी समुदाय गंगा-जमुनी तहजीब के साथ रहते आए हैं और इस तरह के कानून सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा सकते हैं।  वर्ष 2028 में कांग्रेस की सरकार बनने पर इस बिल को समाप्त कर दिया जाएगा।

तेलंगाना में हर्षोल्लास और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनी होली, पुलिस ने हुड़दंग मचाने वालों के लिए जारी की चेतावनी
हैदराबाद। रंगों का त्योहार होली मंगलवार को तेलंगाना भर में बड़े उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। यह पर्व, जो बुराई पर अच्छाई की विजय और वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है, हैदराबाद और सिकंदराबाद तथा राज्य के कई अन्य हिस्सों में भी लोगों ने अबीर और गुलाल के साथ होली खेली।

होली पर लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाया, ढोल की थाप पर डांस किया और त्योहार के गाने गाये, जिससे माहौल और खुशनुमा हो गया। कई इलाकों में होलिका दहन किया गया, जिसमें राजा हिरण्यकश्यप की बहन होलिका के पुतले जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बनाया गया।

गुलाल और दूसरे रंग बेचने वाली दुकानों में खूब कारोबार हुआ क्योंकि लोग जश्न की जोरदार तैयारी कर रहे थे। तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा और मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने राज्य के लोगों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और शांति, खुशहाली और खुशहाली की कामना की।

इस बीच, हैदराबाद के पुलिस आयुक्त वी सी सज्जनार ने नागरिकों से शांति और जिम्मेदारी से होली मनाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि ज़बरदस्ती रंग लगाने, पैदल चलने वालों या गाड़ियों पर रंग फेंकने और दूसरों को परेशानी पहुँचाने पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि शहर भर में 'शी' टीम तैनात की जाएँगी ताकि खासकर महिलाओं के साथ गलत व्यवहार को रोका जा सके।

आयुक्त ने प्राकृतिक रंगों के इस्तेमाल करने की भी सलाह दी और कहा कि जश्न के दौरान डीजे की इजाज़त नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर युवा सड़कों पर उपद्रव करते पाए गए तो गाड़ियाँ जब्त कर ली जाएंगी। रमज़ान महीने के दौरान सांप्रदायिक सद्भाव पर ज़ोर देते हुए उन्होंने लोगों से यह पक्का करने की अपील की कि मुस्लिम समुदाय के नमाज में किसी भी प्रकार से कोई खलल न पड़े। उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सिटी पुलिस अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए जाएँगे और लोगों से पुलिस के साथ सहयोग करने और त्योहार शांति, सौहार्द्र और सुरक्षित तरीके से मनाने की अपील की।

राहुल गांधी ने मोहम्मद दीपक को लगाया गले, बोले-साहस की लौ हर युवा में जलनी चाहिए
नई दिल्ली। उत्तराखंड के कोटद्वार में रहने वाले मोहम्मद दीपक ने सोमवार को यहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। गौरतलब है कि, कोटद्वार के दीपक पिछले दिनों तब चर्चा में आये जब उनके शहर में एक मुस्लिम बुजुर्ग की दुकान के नाम से बाबा शब्द हटाने को लेकर हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया था। दीपक ने हिंदू संगठनों का विरोध किया तो उनसे नाम पूछा गया तो दीपक ने अपना नाम मोहम्मद दीपक बताया था।

राहुल गांधी ने 10 जनपथ में उनसे मिलने आये दीपक को गले लगाया और उनकी जमकर तारीफ की। कांग्रेस पार्टी ने भी अपने आधिकारिक एक्स पेज पर उनके गले मिलने की तस्वीर देते हुए लिखा दो भाई-मोहब्बत के सिपाही। मोहम्मद दीपक ने एकता, भाईचारे और हिम्मत की वो मिसाल पेश की है-जो देश के हर युवा को अन्याय और नफरत के खिलाफ लडऩे का हौसला देगा। दीपक मोहब्बत की दुकान के योद्धा हैं-पूरे देश को इन पर गर्व है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने सोशल मीडिया एक्स पर दीपक से मुलाकात के बाद लिखा हर इंसान, एक समान, यही है भारतीयता, यही है मोहब्बत की दुकान। उत्तराखंड के भाई मोहम्मद दीपक से मुलाकात-एकता और साहस की ऐसी ही लौ हर भारतीय युवा में जलनी चाहिए।

मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपम जलाने के एकल न्यायाधीश के आदेश को बरकरार रखा
चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने मंगलवार को थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने के एकल न्यायाधीश के आदेश को बरकरार रखा, जिसके बारे में दावा किया गया था कि वह मदुरै शहर में सिकंदर दरगाह के पास एक दीपथून है।

न्यायमूर्ति जी जयचंद्रन और केके रामकृष्णन की खंडपीठ ने कानून-व्यवस्था के लिए खतरे और सांप्रदायिक अशांति के बारे में राज्य की दलील को एक काल्पनिक बताते हुए उसकी अपील खारिज करते हुए कहा कि एकल न्यायाधीश का आदेश 'रेस जूडीकेटा' के तहत नहीं आता है क्योंकि इस मुद्दे पर पहले के मुकदमों में फैसला नहीं हुआ था। ये अपीलें न्यायाधीश जीआर स्वामीनाथन के पिछले एक दिसंबर के आदेश को चुनौती देते हुए दायर की गई थीं। यह आदेश एक हिंदू कार्यकर्ता की याचिका पर दिया गया था। इस याचिका में मंदिर अधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि वे दरगाह के पास पत्थर के खंभे और ऊंचे पिल्लयार मंदिर में पारंपरिक दीप मंडप पर भी दीप जलाएं। यह मंदिर पहाड़ी की तलहटी में मशहूर मुरुगन मंदिर के ठीक ऊपर है।

जब आदेश का पालन नहीं किया गया तो न्यायाधीश ने एक अवमानना याचिका पर कार्रवाई करते हुए याचिकाकर्ता को सीआईएसएफ की निगरानी के साथ दीप जलाने का निर्देश दिया। पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए इसे भी रोक दिया और भाजपा नेताओं और कुछ हिंदू कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। सरकार इस बात से नाराज थी कि यह आदेश एक दशक पहले एक खंडपीठ के फैसले के खिलाफ था।

न्यायाधीशों ने कहा,''आगम शास्त्र पत्थर के खंभे पर दीप जलाने से नहीं रोकता है और मामले में अपील करने वाले, जिनमें राज्य के अधिकारी और हजरत सुल्तान सिकंदर बादुशा अवुलिया दरगाह शामिल हैं, इसके उलट''पक्के सबूत देने में नाकाम रहे हैं'और इस दलील को खारिज कर दिया कि दीप जलाने से शांति व्यवस्था में गड़बड़ी होगी। खंडपीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा ''मजेदार बात है और इस पर  यकीन करना मुश्किल है कि समर्थ  राज्य सरकार  को डर है कि देवस्थानम के प्रतिनिधियों को साल में किसी खास दिन पत्थर के खंभे पर दीया जलाने की इजाजत देने से गड़बड़ी होगी। कानून और व्यवस्था का डर राज्य के अधिकारियों की कल्पना है ताकि वे एक समुदाय को दूसरे के खिलाफ शक के दायरे में ला सकेंज्ऐसा तभी हो सकता है जब ऐसी गड़बड़ी खुद राज्य द्वारा प्रायोजित की गई हो।

खंडपीठ ने कहा''हम प्रार्थना करते हैं कि कोई भी सरकार अपना राजनीतिक एजेंडा पूरा करने के लिए उस स्तर न गिरे'और कहा कि जिला प्रशासन को इसे मध्यस्थों के जरिए समुदायों के बीच पुल बनाने के मौके के तौर पर लेना चाहिए था। खंडपीठ ने पहाड़ी पर पुराने स्मारकों के बचाव के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की तय शर्तों के मुताबिक पत्थर के खंभे पर दीप जलाने के बारे में दिशा निर्देश भी जारी किए। सिर्फ अधिकारियों को ही दीप जलाने की रस्म पूरी करनी चाहिए और लोगों को कम संख्या में इजाजत दी जा सकती है। न्यायाधीशों ने फैसला सुनाया कि व्यवस्था और सुरक्षा पक्की करने के लिए, यह कार्यक्रम सीधे जिला कलेक्टर की देखरेख में होना चाहिए।

पश्चिम बंगाल के टीएमसी के मुस्लिम विधायक का ऐलान, बनवाऊंगा कृष्ण मंदिर, एक करोड़ दूंगा दान
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के मुस्लिम विधायक जाकिर हुसैन ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर में सांप्रदायिक सौहार्द बढ़ाने और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक मस्जिद और श्रीकृष्ण मंदिर बनाने की घोषणा की है। उन्होंने यह ऐलान ऐसे समय में किया है जब टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर बाबरी मस्जिद की नींव रख चुके हैं।

बनसबती में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए जाकिर हुसैन ने शांतिपूर्ण सहअस्तित्व पर जोर देते हुए कहा कि धर्म के नाम पर कोई विभाजन नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत एक मस्जिद और एक श्रीकृष्ण मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए वह अपनी निजी राशि से कुल एक करोड़ रुपये दान करेंगे, जिसमें मस्जिद और मंदिर के लिए पचास-पचास लाख रुपये शामिल हैं। जाकिर हुसैन ने साफ किया कि विधानसभा चुनाव के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होगा, ताकि इसे किसी भी तरह से राजनीतिक रंग न दिया जाए। उन्होंने कहा कि वह धार्मिक राजनीति में विश्वास नहीं रखते और यह पहल लोगों के बीच प्रेम और भाईचारे को बढ़ाने के लिए है।

इस योजना को तृणमूल कांग्रेस के अन्य नेताओं का भी समर्थन मिला है। पार्टी नेता गौतम घोष ने इसे अलग-अलग समुदायों के बीच भाईचारे का अनोखा उदाहरण बताया। मंदिर और मस्जिद के लिए जल्द ही ट्रस्ट बनाए जाएंगे और इसके लिए सरकार से जमीन आवंटन का अनुरोध किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया है। उनका मानना है कि इससे मुर्शिदाबाद जिले के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

मौलाना मदनी के विवादित बयान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी का पलटवार, कहा-उनका बयान मुसलमानों को भड़काने वाला
बरेली। आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने जमीयतुल उलमा अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी द्वारा दिये गये बयान 'जुल्म हुआ तो जिहाद होगा', पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कि उनका बयान समाज को बांटने देश को भ्रमित करने और मुसलमानो को भड़काने वाला है। इसके आगे उन्होने कहा कि, उच्चतम न्यायालय ही नहीं बल्कि सभी अदालतों पर मुसलमानो का भरोसा है, संसद जनता हितों के लिए काम करती है, हमारा इस पर भी विश्वास है।

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा है, सभी सरकार जनहित काम करती है। हर सरकार संविधान दायरे में रहकर जन कल्याण के लिए काम करती है। भारत में करोड़ों मुसलमान सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसलों का सम्मान करते हैं, मौलाना मदनी देश में मुसलमानो को उकसा रहे हैं। उन्होंने कहा इस वक्त भारत में अमन व शांति है, शांतिपूर्ण वातावरण को खराब करना चाहते हैं।

मौलाना ने आगे कहा, मैं मौलाना मदनी के बयान की कड़े शब्दों में निन्दा करता हूं, और मुसलमानो से अपील करता हूं कि इस तरह के उल-जलूल बयानों से अपने आप को बचाए। विवादित बयानों और समाज को तोडऩे वाले बयानों पर ध्यान न दें।

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए लगाए भड़काऊ पोस्टर, मुकदमा दर्ज
जयपुर। कोतवाली थाना इलाके में कल्याणजी का रास्ता स्थित पुरोहित जी का चौक क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले पोस्टर लगा दिए। पोस्टर में लिखा है कि किशनपोल क्षेत्र से हिन्दुओं का पलायन जारी है, जिम्मेदार कांग्रेस पार्षद। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत इलाके में गश्त बढ़ाते हुए जांच शुरू कर दी है। थानाप्रभारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि पोस्टर लगाने के मामले में कोतवाली थाने के एएसआई कृपाल सिंह ने थाने में रिपोर्ट दी है कि किसी असामाजिक तत्व ने साम्प्रदायिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने वीडियोग्राफी करवाकर पोस्टर हटवाए हैं। पोस्टर लगाने वाले की तलाश की जा रही है।

कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति का प्रमाण : राठौड़
जयपुर। जयपुर शहर के किशनपोल विधानसभा में हिन्दुÞओं के पलायन करने के पोस्टरों को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया है। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि जगह-जगह छपे हिन्दुओं के पलायन संबंधी पोस्टर कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति का जीता-जागता प्रमाण है। जनता कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के आतंक से परेशान है। प्रशासन से किसी प्रकार का न्याय नहीं मिलने के कारण पलायन को मजबूर है। मेरी सरकार से मांग है कि इस मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें। भाजपा विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि हिन्दुओं का पलायन होना दुखद है। सरकार का धर्म है सबको सुरक्षा देना, लेकिन कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। ऐसा लगता है कि मुखियाजी केवल विशेष समुदाय के लोगों की चिंता करते हैं। उनको बहुसंख्यक समाज से कोई लेना देना नहीं है।

हिन्दुओं का पलायन भाजपा मुद्दों से भटकाना चाहती है : कांग्रेस
शहर के किशनपोल बाजार में हिन्दुओं के पलायन संबंधी लगे पोस्टरों पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आरसी चौधरी ने कहा कि भाजपा इस तरह से राजनीति कर मुद्दों से भटकाना चाहती है। एक बयान में चौधरी ने बताया कि किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में जो हिंदुओं के पलायन के पोस्टर लगाए गए हैं और उन पर भाजपा नेताओं की ओर से जो बयान दिए जा रहे हैं, वे यह दिखा रहे हंै कि बीजेपी किस तरह से बौखला रही है। भाजपा जनता के मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहती, वहां के विधायक की जो लोकप्रियता है उससे घबरा कर इस तरह की धु्रवीकरण की राजनीति करने का प्रयास कर रही है। बीजेपी के पास और कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए उन्होंने इस तरह के राजनीतिक हथकंड़ों को अपनाया है।

ऐसी कोई बात नहीं है, भाजपा सिर्फ हंगामा मचाती है। यदि इस तरह के कोई तथ्य हैं तो वे पेश किए जाए, उनकी जांच हो जाएगी। पता चल जाएगा कि कहां गड़बड़ हुई है।
-अमीन कागजी, विधायक, किशनपोल