pakistani drone - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

श्रीगंगानगर में सीमा पार से ड्रोन के जरिए आई 30 करोड़ की हेरोइन बरामद, पांच किलो 615 ग्राम नशीला पदार्थ मिला
श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रावला थाना क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट पुलिस ने शनिवार देर रात ग्रामीणों के सहयोग से पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए गिराई गई पांच किलो 615 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मध्यरात्रि में मुखबिर की सूचना पर थानाधिकारी बलवंत कुमार, गुप्तचर विभाग में पुलिस निरीक्षक शैलेंद्रकुमार और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दलों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चक 14 केएनडी में एक खेत में तलाशी अभियान चलाकर पांच किलो 615 ग्राम हेरोइन और 508 ग्राम अफीम बरामद की।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मादक पदार्थ पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से गिराए जाने की जानकारी सामने आई है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस क्षेत्र में अब तलाशी अभियान चलाकर उन भारतीय तस्करों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है जो इन मादक पदार्थ लेने आए थे। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने की गोलीबारी
जम्मू। सतर्क भारतीय सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी ड्रोन को देखकर कुछ राउंड गोलीबारी की।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीमा पार से आ रहे ड्रोन को एलओसी के करीब देखा गया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने ड्रोन को मार गिराने के लिए कुछ राउंड गोलीबारी की।

उन्होंने कहा कि ड्रोन से कुछ गिराए जाने का संदेह होने पर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए
जालंधर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले दो पाकिस्तानी ड्रोन गिराया। बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार को रात दस बजे सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जिला अमृतसर के गांव रतन खुर्द के पास के भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाली एक संदिग्ध उडऩे वाली वस्तु (ड्रोन) की गूंज सुनी। निर्धारित अभ्यास के अनुसार, सैनिकों ने ड्रोन को रोकने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि आज सुबह, पंजाब पुलिस के साथ एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। क्षेत्र की तलाशी के दौरान, सैनिकों ने गांव रतन खुर्द के नजदीक एक खेत से 01 बैटरी (क्षतिग्रस्त) के साथ 01 हेक्साकॉप्टर ड्रोन बरामद किया ।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में सोमवार तड़के सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जिला तरनतारन के गांव राजोके के पास पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाली एक संदिग्ध उडऩे वाली वस्तु (ड्रोन) की गूंज सुनी। निर्धारित अभ्यास के अनुसार, सैनिकों ने ड्रोन को रोकने का प्रयास किया।

अधिकारी ने बताया कि बाद में पंजाब पुलिस के साथ एक संयुक्त तलाशी अभियान दौरान सैनिकों ने गांव राजोके के खेत से 01 क्वाडकॉप्टर , मॉडल-डीजेआई मैट्रिक आरटीके- 300 ड्रोन बरामद किया गया।

बीएसएफ ने अमृतसर सीमा के पास नशीला पदार्थ ले जा रहे पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया
जालंधर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शनिवार रात अमृतसर जिले के धनोकलां गांव के पास एक पाक ड्रोन को मार गिराया।

बीएसएफ के  जनसंपर्क अधिकारी ने रविवार को बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों को अमृतसर के गांव धनोकलां के पास एक संदिग्ध पाक ड्रोन की भनभनाहट सुनाई दी। उन्होंने बताया कि जवानों ने ड्रोन को रोकने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया दी और पाक ड्रोन को मादक पदार्थ के साथ सफलतापूर्वक मार गिराया। क्षेत्र की प्रारंभिक तलाशी के दौरान, बीएसएफ के जवानों ने 3.3 किलोग्राम हेरोइन की खेप के साथ एक ड्रोन (क्वाडकॉप्टर, डीजेआई मैट्रिस, 300 आरटीके) बरामद किया।