fighter jet - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वायु सेना का सुखोई-30 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त: दोनों पायलटो की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी
नई दिल्ली। वायु सेना का लड़ाकू विमान सुखोई-30 गुरुवार को असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वायु सेना के प्रवक्ता ने शुक्रवार तड़के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना जोरहाट से 60 किलोमीटर दूर हुई। विमान के पायलट के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वायु सेना की ओर से व्यापक बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

इससे पहले वायु सेना ने गुरुवार देर रात बताया था कि एक सुखोई विमान के निर्धारित समय पर वापस नहीं आने पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया है। प्रवक्ता ने कहा था एक सुखोई लड़ाकू विमान के निर्धारित समय पर वापस नहीं आने की सूचना मिली है। इस विमान ने असम के  जोरहाट हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और इससे गुरुवार शाम सात बजकर 42  मिनट पर अंतिम बार संपर्क हुआ था।

जानकारी के अनुसार, इस हादसे में दोनों पायलटो की मौत हो गई है। वायु सेना के प्रवक्ता ने शुक्रवार सुबह विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में विमान के दोनों पायलटो स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट प्रवेश दुर्गाकर की मौत हो गयी है। प्रवक्ता ने कहा कि वायु सेना दुख और संकट की इस घड़ी में पीड़ति परिवारों के प्रति शोक और संवेदना व्यक्त करती है।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना जोरहाट से 60 किलोमीटर दूर हुई। दुर्घटना के तुरंत बाद से वायु सेना की ओर से व्यापक बचाव अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले वायु सेना ने गुरुवार देर रात बताया था कि एक सुखोई विमान के निर्धारित समय पर वापस नहीं पर आने पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया था।

हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड का दावा, तेजस विमान में तकनीकी खराबी आई थी, दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ
नई दिल्ली। रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने वायु सेना के एक स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान के इस महीने के शुरू में दुर्घटनाग्रस्त होने की रिपोर्टों का खंडन करते हुए कहा है कि इस विमान को तकनीकी गड़बड़ी का सामना करना पड़ा था और उसे किसी भी तेजस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना नहीं है।

वायु सेना के लिए तेजस बनाने वाले उपक्रम एचएएल ने विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने तथा तेजस विमानों की उडान रोके जाने की मीडिया में आई रिपोर्टों पर सोमवार को स्पष्टीकरण दिया। एच ए एल ने कहा कि एलसीए तेजस के किसी भी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की कोई सूचना नहीं है। सार्वजनिक उपक्रम ने कहा कि जिस घटना का मीडिया में हवाला दिया जा रहा है वह जमीन पर हुई एक मामूली तकनीकी समस्या थी। सार्वजनिक उपक्रम ने कहा है कि तेजस का समकालीन लड़ाकू विमानों में विश्व में सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा रिकॉर्ड है और वह इसे बनाये हुए है।

एचएएल ने कहा है कि मानक संचालन प्रक्रिया के तहत इस मुद्दे का गहन विश्लेषण किया जा रहा है और एचएएल त्वरित समाधान के लिए वायु सेना के साथ मिलकर कार्य कर रहा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ताजा घटना इस महीने के शुरू में वायु सेना के एक प्रमुख एयर बेस पर उस समय हुई जब यह विमान नियमित प्रशिक्षण उडान के बाद रनवे पर उतर रहा था। दुर्घटना में पायलट समय रहते पैराशूट की मदद से बच निकलने में सफल रहा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह तेजस की तीसरी बड़ी दुर्घटना है पहला तेजस जैसलमेर में एक फायरपावर में हिस्सा लेने के बाद लौटते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस घटना में भी पायलट पैराशूट की मदद से बच निकला था। दूसरी बड़ी दुर्घटना पिछले वर्ष नवम्बर में दुबई एयर शो में उस समय हुई जब तेजस विमान अपनी करतबबाजी दिखा रहा था । इस दुर्घटना में पायलट की भी मौत हो गयी थी। इस घटना की जांच की जा रही है।

तेजस वायु सेना के लिए देश में ही बनाया गया पहला लड़ाकू विमान है। वायु सेना के लिए तेजस के उन्नत संस्करण तेजस मार्क -1 ए के 180 विमानों की खरीद के संबंध में एच ए एल के साथ एक अनुबंध किया गया है। इन विमानों की डिलीवरी की कई समय सीमा पहले ही जा चुकी हैं लेकिन अभी वायु सेना के लिए ये विमान मिलने शुरू नहीं हुए हैं।

ऐतिहासिक बड़ी झील के चारों ओर जुटा जनसैलाब, वायुसेना के अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टर ने दिखाया करतब
भोपाल। भारतीय वायुसेना के अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टर के आसमान में हैरतअंगेज करतब देखने के लिए ऐतिहासिक बड़ी और छोटी झील के आसपास हजारों लोगों का समूह उमड़ पड़ा।

बड़ी झील के आसपास वीआईपी रोड, कमला पार्क, वोट क्लब, रवींद्र भवन और अन्य इलाकों में सुबह से ही हजारों लोगों की भीड़ जुट गयी है। इन इलाकों में भीड़ के मद्देनजर वाहनों का प्रवेश सुबह आठ बजे से बंद कर दिया गया है। दर्शक केवल पैदल चलकर ही निर्धारित स्थान पर पहुंच रहे हैं। वहीं पार्किंग की व्यवस्था भी आसपास के क्षेत्रों में की गयी है।

इसके अलावा शहर के पुराने हिस्से को जोडऩे वाली छोटी झील के आसपास भी हजारों लोगों का समूह जुट चुका है। रोमांचित नागरिक भारतीय वायुसेना के जांबाज पायलटों के आसमान में हैरतअंगेज करतब देखने के लिए बेताब नजर आए। आज के कार्यक्रम की वजह से शहर में अनेक स्थानों पर मार्ग परिवर्तित किया गया है।

स्पेन में एफ-18 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त
मेड्रिड। स्पेन में वायु सेना का बहुउपयोगी एफ-18 लड़ाकू विमान शनिवार को पूर्वोत्तर ज़ारागोज़ा शहर के बाहरी इलाके में स्थित वायु सेना अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में पायलट के पैर में चोट आई है।

यह हादसा स्थानीय समय अनुसार अपराह्न करीब 12:10 बजे हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पायलट हवाईअड्डे पर आगामी एयरशो से पहले अभ्यास कर रहा था।

स्पेन की वायुसेना ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि दुर्घटना में पायलट विमान से सफलतापूर्वक बाहर निकल गया है और विमान हवाई अड्डे की परिधि में गिर गया। पायलट अस्पताल में भर्ती है और वह खतरे से बाहर है। विमान में टक्कर लगते ही विस्फोट हो गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि स्पेन में एफ-18 लड़ाकू विमान से जुड़ा यह पहला हादसा नहीं है। साल 1986 में स्पेन द्वारा एफ-18 का उपयोग शुरू करने के बाद से कई दुर्घटनाएँ हुई हैं। इससे पहले दुर्र्घटना 2017 में एफ-18 टॉरेजोन डी अर्दोज़ हवाई अड्डे से टेक-ऑफ करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना में पायलट की मौत हो गई थी।