new Parliament House - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

नए संसद भवन की तुलना एक लाइब्रेरी या एनेक्सी से कैसे की जा सकती है-गहलोत
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से नहीं कराने पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की बातों पर कहा है कि नए संसद भवन की तुलना एक लाइब्रेरी या एनेक्सी से कैसे की जा सकती है।

गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि भाजपा के कुछ नेता नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से नहीं करवाने पर कुतर्क कर रहे हैं कि पूर्व में भी संसद की लाइब्रेरी और एनेक्सी का उद्घाटन करने के लिए राष्ट्रपति को नहीं बुलाया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें सोचना चाहिए कि क्या पहले से बने संसद भवन की एक एनेक्सी और लाइब्रेरी के उद्घाटन का कार्य राष्ट्रपति की गरिमा के स्तर का होता है। उन्होंने कहा कि नए संसद भवन की तुलना एक लाइब्रेरी या एनेक्सी से कैसे की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत 28 मई को नये संसद भवन का उद्घाटन किया। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी, गहलोत तथा अन्य नेताओं ने कहा था कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति के हाथों कराया जाना चाहिए।

नये संसद भवन के उद्घाटन पर डाक टिकट और 75 रु का सिक्का जारी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नये संसद भवन के उद्घाटन समारोह के दौरान एक  स्मारक डाक टिकट का अनावरण और 75 रुपये का सिक्का जारी किया। उद्घाटन समारोह नये संसद भवन के लोकसभा कक्ष में आयोजित किया गया था। आसन पर प्रधानमंत्री के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्य सभा के उप-सभापति डॉ हरिवंश विराजमान थे। उद्घाटन भाषण शुरू करने से पहले मोदी ने नया स्मारक डाक टिकट और 75 रुपये का सिक्का जारी किया। इस सिक्के के जारी करने की घोषणा 25 मई को की गयी थी। इस करीब 35 ग्राम के सिक्के का व्यास 44 मिमी है, इसमें आधी चांदी, 40 प्रतिशत तांबा और पांच- पांच प्रतिशत निकल और जस्ता के इस्तेमाल किया गया है।

इसमें एक तरफ सिंह की लॉट और उसके दोनों तरफ इंडिया और भारत लिखा है। सिंह लॉट चित्र के नीचे देवनागरी लिपि में सत्यमेव जयते अंकित है। दूसरी तरफ संसद भवन परिसर का चित्र उभारा गया है जिसमें नये तिकोने नये संसद भवन के पीछे वृत्ताकार पुराने संसद भवन भी दर्शाया गया और उसके ऊपर देवनागरी में संसद संकुल लिखा गया है। आधी चांदी होने के कारण इसके विधि मान्य मूल्य का इसका धातु मूल्य अधिक है। इसे सिक्यूरिटीज ऑफ प्रिटिंग एंड माइनिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एसपीएमसीआईएल) की वेबसाइट से आर्डर किया जा सकता है।

मोदी ने किया नये संसद भवन का लोकार्पण, सेंगोल किया लोकसभा में स्थापित
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ देश के नये संसद भवन को राष्ट्र को समर्पित किया और नयी लोकसभा के सदन में पवित्र सेंगोल (राजदंड) को श्रद्धा के साथ प्रतिष्ठित किया। सुबह करीब साढ़े सात बजे मोदी संसद भवन के परिसर में पहुंचे और बिरला ने उनका स्वागत किया। सिल्क की धोती, कुर्ता एवं गुलाबी जैकेट पहने प्रसन्न मुद्रा में दिख रहे मोदी ने सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करके प्रणाम किया। इसके बाद वह बिरला के साथ वहां हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए। मोदी ने इसके बाद तमिलनाडु के विभिन्न आदिनम से पधारे संतों द्वारा लाये गये सेंगोल को साष्टांग प्रणाम किया और फिर पांच आदिनम संतों के हाथों से श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया और अपने स्थान पर चारों ओर परिक्रमा की। इसके बाद मोदी ने आदिनम संतों से आशीर्वाद लिया और फिर श्री बिरला एवं आदिनम संतों के साथ वह नयी लोकसभा के भीतर गये और लोकसभा अध्यक्ष के आसन के दाहिनी ओर पीछे एक कांच के केस में सेंगोल को स्थापित किया जिसे संप्रभुता, न्याय, शासन एवं शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन किया और पुष्पों से सेंगोल का पूजन किया। इस मौके पर आदिनम संत भी सदन में उपस्थित थे।

इसके बाद मोदी एवं बिरला बाहर आये और फिर नये संसद के उद्घाटन पट्ट का अनावरण करके नये संसद भवन को लोकार्पित किया। इसके पश्चात उन्होंने निर्माण कार्य करने वाले श्रमिकों से भेंट की और उन्हें शाल एवं प्रतीक चिह्न प्रदान करके सम्मानित किया। इसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शिरकत की। बौद्ध, जैन, पारसी, सिख, इस्लाम, वैदिक आदि धर्मों के धर्मगुरुओं ने प्रार्थना की। इसके बाद श्री मोदी ने कार्यक्रम में आये मेहमानों से भेंट की और बातचीत की। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, अश्विनी वैष्णव, अनुराग ठाकुर, डॉ जितेन्द्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, शीर्ष अधिकारी आदि उपस्थित थे।

आज नए संसद भवन का उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन एवं सेंगोल की स्थापना से पहले शनिवार शाम अपने निवास पर इस पवित्र धर्म दंड के संरक्षक अधिनम संतों को आमंत्रित करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।  मोदी ने इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में अधिनम संतों का भावपूर्ण स्वागत करते हुए कहा कि आज मेरे निवास स्थान पर आपके चरण पड़े हैं, ये मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है। ये भगवान शिव की कृपा है जिस वजह से मुझे एकसाथ आप सभी शिवभक्तों के दर्शन का मौका मिला है। मुझे इस बात की भी बहुत खुशी है कि कल नए संसद भवन के लोकार्पण के समय आप सभी वहां साक्षात आकर आशीर्वाद देने वाले हैं। इससे पूर्व अधिनम महंतों ने पूरे विधि विधान से सेंगोल मोदी को सौंपा।

... तब तमिल संस्कृति से एक पुण्य मार्ग मिला
उन्होंने कहा कि जब आजादी का समय आया तब सत्ता के हस्तांतरण के प्रतीक को लेकर एक प्रश्न उठा था, उस समय राजा और अधिनम के मार्गदर्शन में हमें अपनी प्राचीन तमिल संस्कृति से एक पुण्य मार्ग मिला था। ये मार्ग था- सेंगोल के माध्यम से सत्ता हस्तातंरण का। सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के तौर पर 1947 में पवित्र तिरुवावडुतुरै अधिनम द्वारा एक विशेष सेंगोल तैयार कराया गया था।

लोकतंत्र के मंदिर में सेंगोल को उचित स्थान मिलेगा
मोदी ने कहा कि जब भारत की आजादी का प्रथम पल आया, तब ये सेंगोल ही था जिसने गुलामी से पहले वाले कालखंड और स्वतंत्र भारत के उस पहले पल को आपस में जोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि आज आजादी के उस प्रथम पल को ‘नए संसद भवन’ में सेंगोल की स्थापना के समय हमें फिर से पुनर्जीवित करने का मौका मिला है। लोकतंत्र के मंदिर में सेंगोल को उचित स्थान मिल रहा है।

नये संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से कराने की याचिका खारिज
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने भारत के राष्ट्रपति से यहां नवनिर्मित संसद भवन का उद्घाटन कराने के लिए लोकसभा सचिवालय को निर्देश देने की मांग वाली एक जनहित याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।

न्यायमूर्ति जे. के. माहेश्वरी और न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा की अवकाशकालीन पीठ ने अधिवक्ता सी आर जया सुकिन की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। शीर्ष अदालत के सुनवाई करने से इनकार के बाद याचिकाकर्ता  ने पीठ की सहमति के बाद अपनी याचिका वापस ले ली।पीठ ने  हालांकि, याचिकाकर्ता से पूछा कि संसद की इमारत के उद्घाटन में उनकी भूमिका कैसी थी। याचिकाकर्ता ने राष्ट्रपति की भूमिका महत्वपूर्ण बताने वाली दलीलें देते हुए कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद की प्रमुख हैं।

याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में दावा किया है कि लोकसभा सचिवालय ने नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं करके संविधान का उल्लंघन किया है। याचिका में यह भी कहा गया है कि राष्ट्रपति भारत के पहले नागरिक और संसद की संस्था के प्रमुख हैं।  संसद में भारत के राष्ट्रपति और सर्वोच्च विधायिका के दो सदन - राज्यसभा और लोकसभा शामिल हैं। याचिका में कहा गया है, देश के बारे में सभी महत्वपूर्ण निर्णय भारतीय राष्ट्रपति के नाम पर लिए जाते हैं, हालांकि, इनमें से अधिकांश भारतीय संविधान के अनुच्छेद 74 के अनुसार मंत्रिपरिषद (सीओएम) द्वारा दी गई सलाह पर लिए हैं।

याचिकाकर्ता सुकिन ने कहा, लोकसभा सचिवालय द्वारा 18 मई को जारी किया गया बयान और नए संसद भवन के उद्घाटन के बारे में लोकसभा  महासचिव द्वारा जारी किया गया निमंत्रण रिकॉर्डों के उचित अध्ययन के बिना और बिना सोच विचार के मनमाने ढंग से जारी किया गया है।गौरतलब है कि नवनिर्मित संसद भवन का उद्घाटन रविवार (28 मई ) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना प्रस्तावित है।

नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर राहुल गांधी ने कही ये बात
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता वरिष्ठ नेता व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि नवनिर्मित संसद भवन का उद्घाटन  राष्ट्रपति को करना चाहिए न कि देश के प्रधानमंत्री को।

गांधी का यह बयान लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी किए गए एक विज्ञप्ति के कुछ दिनों बाद आया है जिसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मई को नवनिर्मित संसद भवन राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

राहुल ने ट्वीट करके कहा, '' राष्ट्रपति को नए संसद भवन का उद्घाटन करना चाहिए, प्रधानमंत्री को नहीं।"

नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति जी को ही करना चाहिए, प्रधानमंत्री को नहीं!

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 21, 2023

पीएम मोदी ने 10 दिसंबर, 2020 को संसद के नए भवन की आधारशिला रखी थी। लोकसभा सचिवालय ने कहा कि नए संसद भवन को गुणवत्तापूर्ण रूप से रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया है। गौरतलब है की दो दिन पहले ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट््वीट करके जानकारी दी थी कि प्रधानमंत्री 28 मई को नये संसद भवन का उद्घाटन करेंगे।