Thalapathy Vijay - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री स्टालिन और उप मुख्यमंत्री उदयनिधि ने किया मतदान, राज्यवासियों से की लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करने की अपील
चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने गुरुवार को पुत्र एवं उप मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शहर के एक मतदान केन्द्र पर वोट डाला। स्टालिन के साथ पत्नी दुर्गा स्टालिन भी थीं। श्री उदयनिधि स्टालिन चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह कतार में खड़े हुए और अपने अलवरपेट आवास के पास स्थित एसआईईटी कॉलेज के मतदान केन्द्र पर वोट डाला। यह बूथ मायलापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इन सभी लोगों ने मुस्कुराते हुए मीडिया के सामने अपनी बायीं तर्जनी उंगली दिखाई, जिस पर अमिट स्याही का निशान लगा हुआ था। उन्होंने अपनी भी तस्वीरें खिंचवाईं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पद के चारों उम्मीदवार स्टालिन, एडप्पादी के. पलानीस्वामी (अन्नाद्रमुक), टीवीके के संस्थापक और अभिनेता-राजनेता विजय और अभिनेता-निर्माता सीमान की पार्टी 'नाम तमिलर काची, ने अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल किया। सीएम स्टालिन ने वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “जिस तरह मैंने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल किया है, उसी तरह तमिलनाडु के सभी लोगों को भी अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए।”

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि चुनाव-पूर्व के अनुमान वास्तव में बहुत अच्छे हैं। "मैं एक ही शब्द में कह रहा हूं—'तमिलनाडु वेल्लुम' (तमिलनाडु जीतेगा)।" सीएम स्टालिन के नेतृत्व में बहु-दलीय 'धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन' (एसपीए) ने 2019 से लगातार हुए सभी चुनावों में शानदार जीत हासिल की है। वह शहर में अपने गढ़ माने जाने वाले कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से वह रिकॉर्ड चौथी बार लगातार चुनाव जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने 2011, 2016 और 2021 के चुनावों में जीत हासिल करके 'हैट्रिक' पूरी कर ली है, और इस बार वह लगातार चौथी जीत पर अपनी नज़र जमाये हुये हैं। दरअसल, 2011 में परिसीमन के बाद जब यह सीट अस्तित्व में आयी, तब से विधानसभा के लिए इस सीट से चुने जाने वाले वह एकमात्र विधायक हैं।

सीएम स्टालिन चुनावी राजनीति में अपने चौथे दशक में प्रवेश करते हुए अपना लगातार 10वां विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं और अपनी आठवीं जीत दर्ज करने के लिए उत्सुक हैं। वह पहले छह चुनाव 1984, 1989, 1991, 1996, 2001 और 2006 में शहर की 'थाउज़ेंड लाइट्स' सीट से लड़े थे। 1984 और 1991 को छोड़कर, वह बाकी चार चुनावों में विजयी रहे थे, इसके बाद उन्होंने 'कोलाथुर' सीट से चुनाव लड़ा और पिछले तीनों चुनाव जीते, और 2011, 2016 तथा 2021 में जीत की हैट्रिक लगायी, जिसमें हर चुनाव के साथ उनकी जीत का अंतर बढ़ता गया। सीएम स्टालिन के मुकाबले में टीवीके के उम्मीदवार और द्रमुक के जाने-पहचाने चेहरे तथा पूर्व विधायक वी.एस. बाबू थे, जबकि विपक्षी अन्नाद्रमुक ने पी. संथानकृष्णन को और एनटीके ने सौंदरापांडियन को मैदान में उतारा था।

टीवीके ने की वी. पोनराज के खिलाफ कार्रवाई की मांग, महिलाओं के लिए अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा है मामला
चेन्नई। तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) के संस्थापक-अध्यक्ष और अभिनेता से नेता बने विजय ने टीवीके समर्थक महिलाओं के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की। उन्होंने पुलिस महानिदेशक से शिकायत दर्ज की है और दिवंगत राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के वैज्ञानिक सलाहकार रहे वी. पोनराज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अभिनेता विजय ने पूर्व मंत्री के. ए. सेंगट्टैयान के साथ, जो अन्नाद्रमुक से निष्कासन के बाद टीवीके में शामिल हुए हैं, गुरुवार शाम डीजीपी कार्यालय गए और शिकायत दर्ज की। अपनी शिकायत में विजय ने दावा किया कि सत्तारूढ़ द्रमुक के समर्थक बताए जाने वाले पोनराज ने टीवीके का समर्थन करने वाली महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।

पुड्डुचेरी विधानसभा चुनाव: पहली बार चुनावी मैदान में उतरा टीवीके; 30 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की, थिरुनल्लर निर्वाचन क्षेत्र से निवर्तमान विधायक पी.आर.शिवा नहीं लड़ेंगे चुनाव
चेन्नई। अभिनेता से नेता बने विजय की नवगठित पार्टी तमिलगा वेत्त्री कज़गम (टीवीके) ने आगामी 09 अप्रैल को केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सभी 30 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। टीवीके ने रविवार देर रात पार्टी सदस्यों के साथ चर्चा के बाद उम्मीदवारों की घोषणा करने के बाद अंतिम समय में निर्दलीय विधायक जी नेहरू की नेय्यम मक्कल कज़गम (एनएमके) को सहयोगी बनाया और दो सीटें आवंटित की।

एनएमके को ओरलियनपे सीट आवंटित की गई, जहां से नेहरू दोबारा चुनाव लड़ेंगे और साथ ही थट्टनचावडी सीट भी आवंटित की गई, जहां से मुख्यमंत्री एन रंगासामी दोबारा चुनाव लड़ेंगे। टीवीके ने सभी 30 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर एक व्यापक चुनावी अभियान का संकेत दिया है, जिसमें दलबदलुओं और क्षेत्रीय चेहरों का सुनियोजित मिश्रण शामिल है।

उम्मीदवारों में पूर्व मंत्री और मौजूदा भाजपा विधायक ए के साई जे सरवनन कुमार (जो 2021 में ओस्सुडु से चुने गए थे) भी शामिल हैं, जिन्होंने टिकट न मिलने के बाद दिन में पहले भाजपा छोड़ दी थी और उन्हें थिरुभुवनई (एससी) निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है। इस सूची में लॉस्पेट से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वी. समिनाथन और कराईकल दक्षिण से अन्नाद्रमुक के पूर्व विधायक के. ए. यू. असाना मारेकर के नाम भी शामिल थे, जो चुनावी अनुभव रखने वाले नेताओं को एकजुट करने के टीवीके के प्रयास को रेखांकित करते हैं।

पार्टी ने कहा है कि उम्मीदवारों का चयन परामर्श के बाद सामाजिक सेवा, शैक्षणिक पृष्ठभूमि, प्रशासनिक क्षमता और जमीनी स्तर पर जुड़ाव के आधार पर किया गया है। सभी उम्मीदवारों को मतदाताओं तक सीधे पहुंचने और लक्षित चुनाव प्रचार में शामिल होने की सलाह दी गई है। टीवीके ने कहा, "ये उम्मीदवार हमारे शासन के दृष्टिकोण को हर घर तक पहुंचाएंगे।" एनएमके को दो सीटें आवंटित होने के बाद टीवीके ओरलियनपेट और थट्टनचावडी से अपने उम्मीदवारों को वापस ले सकती है।

पुडुचेरी में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने दो मौजूदा मंत्रियों को टिकट नहीं दिया है। मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के नेतृत्व वाली सरकार में लोक निर्माण विभाग मंत्री के. लक्ष्मीनारायणन और कृषि मंत्री थेनी जयकुमार को इस बार चुनाव मैदान में नहीं उतारा गया है।

सूत्रों के अनुसार, लक्ष्मीनारायणन की राजभवन सीट एनडीए गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी को दे दी गई है। दूसरी ओर श्री जयकुमार की मंगालम सीट से श्री रंगासामी चुनाव लड़ेंगे। वह अपनी मौजूदा सीट थट्टांचावडी से भी मैदान में हैं। मंगालम क्षेत्र में समर्थकों के साथ बैठक के दौरान जयकुमार ने बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से इस बार चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पिछले साल हुए एक हादसे के बाद उनकी तबीयत ठीक नहीं है और घर-घर जाकर प्रचार करना उनके लिए मुश्किल होगा। जयकुमार ने यह भी कहा कि पिछले पांच वर्षों में क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विकास किया गया और किसानों को हर संभव सहायता दी गई।

पुडुचेरी में कराईकल के थिरुनल्लर निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा निर्दलीय विधायक और पूर्व मंत्री पी आर शिवा नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। शिवा ने अपने समर्थकों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से कहा कि वह 2011 में पार्टी के गठन के समय से ही ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) के साथ थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने 2011 के चुनावों में थिरुनल्लर सीट से जीत हासिल की थी और कई पदों पर रहे। चूंकि, उन्हें 2021 में सीट देने से मना कर दिया गया था, इसलिए उन्होंने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा था और विधानसभा के लिए चुने गए थे।

शिवा ने बताया कि वह एआईएनआरसी के टिकट पर चुनाव लड़ने की उम्मीद कर रहे थे और इसके लिए इंतजार कर रहे थे, लेकिन इस बार भी उन्हें निराशा हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि इस बार यह सीट भारतीय जनता पार्टी को आवंटित हो गयी है, तो वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते। निवर्तमान विधायक ने कहा कि थिरुनल्लर सीट पर किस उम्मीदवार का समर्थन करना है इसका निर्णय उनके समर्थकों के साथ बैठक के बाद लिया जाएगा।

करूर भगदड़ मामला: सीबीआई ने टीवीके के दो नेताओं के बयान किए दर्ज, कई अहम खुलासे हुए
नई दिल्ली। करूर भगदड़ मामले में तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) के महासचिव अधर्व अर्जुन और पार्टी पदाधिकारी निर्मल कुमार सोमवार की सुबह केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के सामने पेश हुए और अधिकारियों के सामने अपने बयान दर्ज कराये।

सीबीआई ने स्थानीय पुलिस से मामला अपने हाथ लिया है। वह इससे जुड़े व्यक्तियों को तलब कर उनकी भूमिका की जांच कर रही है। इसी प्रक्रिया के तहत अधर्व अर्जुन और निर्मल कुमार को बुलाया गया था।

दोनों नेताओं ने कहा कि जांच में पूरा सहयोग करेंगे और संबंधित सभी जानकारी जानकारी साझा करेंगे। सीबीआई ने करूर भगदड़ मामला दोबारा दर्ज किया है। इसमें 27 सितंबर को अभिनेता-राजनेता विजय के टीवीके की रैली के दौरान 41 लोगों की मौत हुई थी।

थलपति विजय की फिल्म लियो का फर्स्ट लुक रिलीज
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मो के सुपरस्टार थलपति विजय की आने वाली फिल्म लियो का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। थलपति विजय आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर, थलपति विजय ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म लियो का एक शानदार फर्स्ट-लुक पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में थलपति विजय को गुस्से में खून से सना हथौड़ा पकड़े हुए देखा जा सकता है, जिससे खून का फव्वारा निकल रहा है।

थलपति विजय को जंगल में खड़े देखा जा सकता है और उसके ठीक पीछे एक भेड़िया खड़ा है।पोस्टर पर लिखा हुआ है, अदम्य नदियों की दुनिया में, शांत पानी या तो दिव्य देवता बन जाते हैं या भयानक राक्षस। इतना ही नहीं, फिल्म का पहला सिंगल ना रेडी भी आज रिलीज होगा और प्रशंसक इसके लिए इंतजार में बेचैन हो रहे हैं।

लोकेश कनगराज निर्देशित फिल्म लियो में थलपति विजय, तृषा, संजय दत्त, प्रिया आनंद, सैंडी, गौतम वासुदेव मेनन, मंसूर अली खान, मैसस्किन, मैथ्यू थॉमस, अर्जुन सरजा, डेन्जिल स्मिथ की अहम भूमिका है।यह फिल्म दीवाली के अवसर पर रिलीज होगी।

थलापति विजय ने थलापति 68 का टीजर शेयर किया
मुंबई। दक्षिण भारतीय स्टार थलापति विजय ने अपनी आने वाली फिल्म थलापति 68 का एलान करते हुए इस फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

थलापति विजय की आने वाली फिल्म थलापति 68 का ऐलान कर दिया गया है। थलापति विजय ने सोशल मीडिया पर थलापति 68 का एक एनाउंसमेंट टीजर शेयर किया है। उन्होंने ट्विटर पर इसका टीजर शेयर करते हुए लिखा,'सपने सच होते हैं। ईश्वर की दया है। वेंकट प्रभु फिल्म का निर्देशन करेंगे। जबकि फिल्म का संगीत युवान शंकर राजा बनाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि थलापति 68 थलपति विजय की अगली पैन इंडिया फिल्म हो सकती है।