brij bhushan sharan singh - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामला: बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने सभी आरोपों से किया बरी
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह को महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों से जुड़े मामले में बरी कर दिया। राउज़ एवेन्यू कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्विनी पंवार ने इस मामले में सह-आरोपी विनोद तोमर को भी बरी कर दिया। अदालत ने अभियोजन पक्ष, शिकायतकर्ताओं और बचाव पक्ष की विस्तृत दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया। मामले की सुनवाई बंद कमरे में हुई।

महिला पहलवानों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन पेश हुईं, जबकि सिंह का प्रतिनिधित्व अधिवक्ता राजीव मोहन ने किया। मई 2024 में अदालत ने सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप तय किए थे, हालांकि एक शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों के मामले में उन्हें आरोपमुक्त कर दिया गया था। सह-आरोपी विनोद तोमर पर केवल एक शिकायतकर्ता के संबंध में आपराधिक धमकी देने का आरोप लगाया गया था और बाकी आरोपों से उन्हें बरी कर दिया गया।

दिल्ली पुलिस ने श्री सिंह के खिलाफ महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने, यौन उत्पीड़न, पीछा करने और आपराधिक धमकी देने से संबंधित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत आरोप पत्र दाखिल किया था, जबकि तोमर पर उकसाने का आरोप भी लगाया गया था। कथित घटनाएं 2016 और 2019 के बीच डब्ल्यूएफआई कार्यालय, सिंह के आधिकारिक आवास और विदेश दौरों के दौरान हुई थीं। एक नाबालिग पहलवान द्वारा दर्ज कराया गया पॉस्को मामला बाद में पुलिस द्वारा कैंसिलेशन रिपोर्ट (मामला बंद करने की रिपोर्ट) दाखिल करने के बाद बंद कर दिया गया था।

साक्षी मलिक ने छोड़ी कुश्ती, रोते हुए जूते उतारकर टेबल पर रखे
नई दिल्ली। संजय कुमार सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। वह लम्बे समय तक महासंघ पर राज करने वाले बृजभूषण शरण सिंह के करीबी हैं। गुरुवार को हुए मतदान में संजय सिंह को कुल 47 में से 40 मत प्राप्त हुए। उनका मुकाबला अनीता श्योराण से था। सिंह इससे पहले संयुक्त सचिव थे। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद गुरुवार को महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास ले लिया है।

पहलवान साक्षी मलिक ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम 40 दिनों तक सड़कों पर सोए और देश के कई हिस्सों से बहुत सारे लोग हमारा समर्थन करने आए। अगर बृज भूषण शरण सिंह के बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी को कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुना जाता है, तो मैं कुश्ती छोड़ती हूं। हमारा समर्थन करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। लड़ाई पूरे दिल से लड़ी। अगर अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह जैसा आदमी ही रहता है तो मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं।

लगता है पीढ़ियां न्याय के लिए लड़ती रहेंगी: बजरंग
वहीं रेसलर बजरंग पूनिया ने कहा कि खेल मंत्री ने ऑन रिकॉर्ड कहा था कि बृजभूषण से जुड़े किसी भी व्यक्ति को फैडरेशन का अध्यक्ष नहीं बनाया जाएगा। लेकिन लगता है कि यहां बेटियों को न्याय नहीं मिलेगा। लगता है पीढ़ियां न्याय के लड़ती रहेंगीं। सरकार ने जो वादा किया किया था वो पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि वह हमारे साथ न्याय करेगी। साक्षी के संन्यास लेने के बाद विनेश फोगाट भी भावुक हो गई और संवाददाता सम्मेलन में ही रोने लगी।

बृजभूषण और विवाद
उल्लेखनीय है कि बृज भूषण शरण सिंह 12 साल से लगातार कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बने हुए थे। इस साल की शुरुआत में ही महिला पहलवानों ने उन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इस मामले में भाजपा सांसद के खिलाफ दिल्ली पुलिस जांच भी कर रही है। इसी के चलते बृजभूषण को पद से हटना पड़ा और यह तय हुआ था कि वह खुद या उनके परिवार या रिश्तेदार का कोई सदस्य भी चुनाव में नहीं लड़ेगा।

यौन शोषण के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण को अंतरिम जमानत
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद एवं भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दायर कथित यौन उत्पीडऩ मामले में मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) हरजीत सिंह जसपाल की अदालत ने बृजभूषण के अलावा सह आरोपी विनोद तोमर अंतरिम जमानत मंजूर कर राहत दी।

अदालत के समक्ष दोनों आरोपियों की अंतरिम जमानत की याचिका का दिल्ली पुलिस ने विरोध नहीं किया। उसके बाद अदालत में आरोपियों की अर्जी मंजूर कर ली। अदालत उनकी नियमित जमानत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करेगी। एसीएमएम की अदालत ने सात जुलाई को आरोपी सांसद के अलावा सह आरोपी उनके तत्कालीन असिस्टेंट सेक्रेटरी  विनोद तोमर को भी अदालत में पेश होने का समन जारी किया था।

अदालत ने इस मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा दायर आरोप पत्र के मद्देनजर दोनों आरोपियों को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था। एसीएमएम की अदालत ने एक जुलाई को दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर मामले की सुनवाई सात जुलाई तक के लिए टाल दी थी। दिल्ली पुलिस ने अदालत से अनुरोध करते हुए कहा था कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया जा सकता है।

अदालत ने पुलिस के इस अनुरोध पर इस तथ्य पर भी गौर किया था कि मामले में कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) रिपोर्ट अभी नहीं मिली है तथा उसका इंतजार  किया जा रहा है। इससे पहले इसी अदालत ने 27 जून को मामले को एक जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया था। तब अदालत ने आरोपी सांसद और  तोमर के खिलाफ दायर लंबे आरोप पत्र को देखने के बाद मामले को स्थगित कर दिया था।

सीएमएम महिमा राय सिंह की अदालत ने 22 जून को लोक अभियोजक की दलील सुनने के बाद  मामले को 27 जून की सुनवाई के लिए अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) हरजीत सिंह जसपाल की अदालत में स्थानांतरित किया था।

दिल्ली पुलिस ने 15 जून को आरोपी सांसद  के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 , 354-ए, 354-डी और 506 के तहत आरोप पत्र अदालत में दायर किया था।

बृजभूषण की बजाय बेटियों को संरक्षण दे मोदी सरकार : कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि महिला खिलाड़ियों के उत्पीडऩ के आरोप को लेकर कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषणसिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल कर दिया है और अब इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मौन तोडऩा चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली पुलिस ने अपनी चार्जशीट में भजपा सांसद बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीडऩ, पीछा करने और डराने-धमकाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ मुकदमा चलाने और दंडिबत करने की कार्रवाई करने की बात की है।

उन्होंने कहा कि विडंबना यह है कि महिला पहलवानों ने जनवरी में गठित समिति के सामने भी बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीडऩ के आरोप लगाए थे लेकिन कमेटी ने आरोपों को अनदेखा कर दिया। यही नहीं कमेटी ने खेल मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट में भी बृजभूषण के खिलाफ लगे आरोपों पर चुप्पी साध ली। आखिर में जब पहलवानों को अपमानित किया गया तो वह अपने मेडल गंगा में बहाने चले गए लेकि सरकार तब भी चुप रही।

प्रवक्ता ने सवाल किया कि क्या बृजभूषण सिंह पर दिल्ली पुलिस की चार्जशीट आने के बाद भी सरकार चुप्पी नहीं तोड़ेगी। क्या प्रधानमंत्री मोदी अब भी कुछ नहीं बोलेंगे। उन्होंने मोदी सरकार पर अनैतिक होने का आरोप लगाया और कहा कि इस सरकार में जरा भी नैतिकता होती तो वह आरोपी को नहीं बल्कि बेटियों को संरक्षण देती।

इस बीच कांग्रेस पार्टी ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर कहा कि भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के मामले में दिल्ली पुलिस की चार्जशीट सामने आ गई है। अभी तक की जांच के आधार पर दिल्ली पुलिस का कहना है कि बृजभूषण सिंह पर यौन उत्पीडऩ, छेड़छाड़ और पीछा करने के मामले में मुक़दमा चलाया जा सकता है और सजा दी जा सकती है। हैरानी की बात है कि इतना कुछ होने के बाद भी प्रधानमंत्री महिला पहलवानों से जुड़े इस मुद्दे पर खामोश क्यों हैं। अपने इस चहेते सांसद को पार्टी से कब बाहर करेंगे। सांसद बृजभूषण की गिरफ्तारी कब होगी और सरकार बृजभूषण को संरक्षण देना कब बंद करेगी।

बृजभूषण सिंह मामले में एक जुलाई तक सुनवाई टली
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दायर कथित यौन उत्पीड़न मामले की सुनवाई मंगलवार को एक जुलाई तक के लिए टाल दी गई। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) हरजीत सिंह जसपाल ने सांसद सिंह के खिलाफ दायर लंबे आरोप पत्र को देखने के बाद मामले को स्थगित कर अगली सुनवाई की तारीख एक जुलाई 2023 मुकर्रर कर दी।

अदालत ने आरोप लगाने वाली कई महिला पहलवानों की ओर से अदालत की निगरानी में जांच की मांग वाले एक आवेदन पर सुनवाई के बाद उसे वापस लेने का निर्देश दिया।अदालत ने यह कहते हुए आवेदन वापस लेने के लिए कहा कि इस मामले में आरोप पत्र पहले ही दायर किया जा चुका है। सीएमएम महिमा राय सिंह की अदालत ने 22 जून को लोक अभियोजक की दलील सुनने के बाद आरोप पत्र को 27 जून को सुनवाई के लिए अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) हरजीत सिंह जसपाल की अदालत में स्थानांतरित कर दिया था।

दिल्ली पुलिस ने 15 जून को आरोपी सांसद सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 , 354-ए, 354-डी और 506 के तहत आरोप पत्र अदालत में दायर किया था।

पहलवानों का बड़ा खुलासा, बीजेपी नेताओं ने दिलाई थी धरने की परमिशन
बृजभूषण सिंह पर लगे यौन शौषण आरोप के मामले में अब एक नया खुलासा हुआ है। ये खुलासा पहलवानों की ओर से किया गया है। पहलवान साक्षी मलिक ने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया है। इस वीडियो में उनके साथ उनके पति सत्यव्रत केदान भी है। उन्होंने ने कहा कि जनवरी में जब उन्होंने पहली बार धरना दिया था तो इसकी परमिशन बीजेपी नेता तीर्थ राणा और बबीता फोगाट ने दिलाई थी। अपनी इस बात की सच्चाई के लिए पहलवानों ने परमिशन लैटर भी वीडियो में दिखाया है। पहलवान साक्षी मलिक इस वीडियो में कह रही है कि बीजेपी के इन दोनों नेताओं ने ही पहलवानों को बृजभूषण के खिलाफ धरना देने के लिए कहा था।

बृजभूषण को पॉक्सो में क्लीन चिट देने पर कांग्रेस बोली- दिल्ली पुलिस विश्वसनीय नहीं
नई दिल्ली। कांग्रेस ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को क्लीन चिट देने के लिए दिल्ली पुलिस को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि जिस तरह से पुलिस ने श्री बृजभूषण मामले में काम किया है उससे उसकी विश्वसनीयता घटी है और लोगों का उससे भरोसा कम हुआ है।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ 1000 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया है जिसमें 500 पन्नों में इसी बात का जिक्र है कि उसे क्लीन चिट क्यों दी गई और उस पर लगे बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉस्को) को किस आधार पर हटाया गया है।

उन्होंने कहा कि एक नाबालिग लड़की आरोपी बृजभूषण जैसे बड़े आदमी के खिलाफ पोस्को की शिकायत दर्ज कर यौन शोषण का आरोप लगाया, लेकिन इसके बाद सारा तंत्र, पुलिस, मंत्री और सांसद मिलकर बृजभूषण को संरक्षण दिया जाता है। इससे साबित होता है कि आज भारतीय जनता पार्टी का नारा -'बेटी डराओ-बृजभूषण बचाओ' हो गया है।

उन्होंने कहा कि पोस्को की शिकायत पर आरोपी को तुरंत हिरासत में लिया जाता है, लेकिन बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कुछ नहीं होता है। वह मीडिया में इंटरव्यू देकर मेडल को 15 रुपए का बताता है, रैलियों में शक्ति प्रदर्शन करता है। दिल्ली पुलिस 45 दिन तक पूछताछ तक नहीं करती और उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद प्राथमिकी दर्ज होती है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को भी घेरा और कहा कि उन्हें सरकार को बताना चाहिए की खेल मंत्री को कैसे पता चला कि 15 तारीख तक चार्जशीट फाइल हो जाएगी। चार्जशीट दिल्ली पुलिस ने लिखी या भाजपा कार्यालय में लिखी गई। कमाल तो यह है कि जिन बेटियों के साथ मोदी फोटो खिंचाते थकते नहीं थे, आज उनके खिलाफ पूरी ताकत झोंक दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने हमेशा आरोपियों और बलात्कारियों को संरक्षण देने का ही काम किया है। भाजपा ने कुलदीप सिंह सेंगर, चिन्मयानंद कांड, लखीमपुर चीरहरण, उत्तराखण्ड की अंकिता, हाथरस की गुड़ियां, इन सभी मामलों में आरोपियों को संरक्षण दिया है। अब उन्हें सिर्फ देश की न्यायपालिका पर ही भरोसा है और उन्हें विश्वास है कि देश की न्यायपालिका इसका संज्ञान लेगी।

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद के चुनाव 4 जुलाई को
नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनावों को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद के चुनाव 4 जुलाई को होंगे। चुनाव करवाने के लिए जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्य न्यायाधीश महेश मित्तल कुमार को रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में नियुक्त किए गए है। डब्ल्यूएफआई की विशेष बैठक में चुनाव का कार्यक्रम तैयार किया गया।
भारत के शीर्ष पहलवानों द्वारा वर्तमान डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये गए है। बृजभूषण शरण सिंह का वर्तमान कार्यकाल सहित तीनों कार्यकालों के 12 साल पूरे कर लिए है। ऐसे में अब चुनाव होने के बाद डब्ल्यूएफआई को 4 जुलाई के बाद नया अध्यक्ष मिल जाएगा।

बृजभूषण पर कार्रवाई न होने की वजह बतायें मोदी: प्रियंका
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर लगे आरोपों को लेकर छपी एक खबर के हवाले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया है कि आखिर आरोपी को क्यों बचाया जा रहा है और उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। प्रियंका वाड्रा ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर लगे आरोपों को ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री से सीधा सवाल किया, नरेंद्र मोदी जी इन गंभीर आरोपों को पढि़ए और देश को बताइए कि आरोपी पर अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

इसके साथ ही उन्होंने एक अंग्रेजी दैनिक में इस बारे में विस्तार से छपी खबर को भी पोस्ट किया है जिसमें कहा गया है कि बृजभूषण सिंह के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें छेड़छाड़ के कम से कम 10 मामलों का विस्तार से उल्लेख है। खबर में कहा गया है कि इसके अलावा कम से कम दो मामले ऐसे हैं, जिनमें महिला खिलाड़यिों को तरक्की देने के लिए अनैतिक मांग की गई है।

नार्को टेस्ट के लिये तैयार पहलवान
नई दिल्ली। ओलंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया ने नार्को टेस्ट करवाने की बृजभूषण शरण सिंह की चुनौती को स्वीकार करते हुए सोमवार को कहा कि भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष का नार्को टेस्ट टीवी पर प्रसारित होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि बृजभूषण के निजी सचिव संजीव सिंह ने रविवार को गोंडा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था कि पूनिया और विनेश फोगाट के नार्को टेस्ट करवाने पर बृजभूषण भी अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए तैयार हैं। बृजभूषण ने इस बयान की पुष्टि करते हुए फेसबुक पर लिखा था, मैं नार्को टेस्ट करवाने के लिए तैयार हूं, लेकिन मेरी शर्त है कि विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया भी मेरे साथ इस टेस्ट से गुजरें। अगर दोनों पहलवान यह टेस्ट करवाने के लिए तैयार हैं तो संवाददाताओं को बुलाकर इसकी घोषणा करें।

जंतर-मंतर पर विनेश और साक्षी मलिक के साथ धरने पर बैठे बजरंग ने इसके जवाब में कहा कि हम नार्को टेस्ट का सामना करने के लिए तैयार हैं लेकिन हम यह भी चाहेंगे कि वह (बृजभूषण) भी सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में और राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारण के साथ टेस्ट का सामना करें। बजरंग ने कहा कि हम देखना चाहते हैं कि कौन से प्रश्न पूछे जा रहे हैं। उसने विनेश और मेरे नार्को टेस्ट की मांग की है। मैं कहता हूं कि केवल हम दो को ही क्यों, बल्कि शिकायत दर्ज करने वाली सभी लड़कियों को नार्को टेस्ट से गुजरना चाहिए।