rajasthan election - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उपचुनाव में तीसरा मोर्चा भाजपा-कांग्रेस को टक्कर देने को तैयार
जयपुर। प्रदेश में 13 नवम्बर को सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए तीसरे मोर्चे के दलो ने भी कमर कस ली है। उपचुनाव में बसपा, आरएलपी और बीएपी मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस को चुनौती देती नजर आएंगी। तीसरे मोर्चे के इन दलों के अभी तक किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं होने के कारण उपचुनाव का मुकाबला भी रोचक होने लगा है।

बसपा, आरएलपी और बीएपी पार्टी के नेताओं ने उपचुनाव को लेकर अपनी रणनीति तैयार कर फील्ड में काम शुरू कर दिया है। इन पार्टियों में से आरएलपी और बीएपी के कांगे्रस से गठबंधन की चर्चाएं बनी रहती हैं,लेकिन गठबंधन को लेकर किसी भी पार्टी ने पत्ते नहीं खोले हैं। भारत आदिवासी पार्टी(बीएपी) ने अपना रुख साफ कर दिया है कि वो उपचुनाव में गठबंधन नहीं करके खुद के दम पर चुनाव लड़ेगी। आरएलपी ने अभी तक गठबंधन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की है और सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस से सहमति नहीं बन पाने के कारण गठबंधन नहीं हो पाया है। बसपा का भी फिलहाल अपने दम पर ही चुनाव लडने का मानस बना हुआ है। कांग्रेस का आरएलपी और बीएपी से गठबंधन अटकने के पीछे यह वजह मानी जा रही है कि कांग्रेस का मानना है कि उपचुनाव में सीट बंटवारा हुआ तो आगामी चुनावों में ये पार्टियां बहुत ज्यादा सीटें मांगेंगी।

बसपा की चार सीटों पर तैयारी
बहुजन समाज पार्टी(बसपा)के प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा उपचुनाव में प्रत्याशी चयन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बाबा ने बसपा सुप्रीमो मायावती को पार्टी का वोट बैंक देखते हुए झुंझुनंू, दौसा, देवली-उनियारा और रामगढ़ सीट पर प्रत्याशी मैदान में उतारने की रिपोर्ट दी है। अंतिम फैसला मायावती करेंगी।

आरएलपी ने मांगी दो सीटें
कांग्रेस से गठबंधन को लेकर पशोपेश में फंसी आरएलपी के गठबंधन के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने पहले तो  अपने दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। अब गठबंधन की चर्चाओं के बीच कहा है कि कांग्रेस खींवसर के अलावा देवली-उनियारा सीट भी दे तो गठबंधन पर विचार करेंगे। देवली-उनियारा सीट पर विधानसभा चुनाव में आरएलपी को 20 हजार वोट मिले थे। गठबंधन हुआ तो ठीक है वरना चार पांच सीटों पर पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ सकती है।

बीएपी का चार सीटों पर चुनाव लड़ने का मानस
बीएपी पार्टी ने भी अपने दम पर चुनाव लड़ने की बात कही है। बीएपी सांसद राजकुमार रोत और प्रवक्ता जितेन्द्र मीणा कह चुके हैं कि उपचुनाव में गठबंधन को लेकर किसी पार्टी से बात नहीं हुई है। अभी तक बनी रणनीति के अनुसार बीएपी चौरासी, सलूम्बर के साथ दौसा और देवली-उनियारा सीट पर प्रत्याशी उतार सकती है। बीएपी आदिवासियों के बीच मजबूत पार्टी होने के कारण चौरासी और सलूम्बर में अपना प्रभाव रखती है। दौसा और देवली-उनियारा में आदिवासी माने जाने वाले मीणा समुदाय की संख्या देखते हुए प्रत्याशी मैदान में उतारे जा सकते हैं।

करणपुर विधानसभा सीट पर करीब 80.50 प्रतिशत हुआ मतदान
जयपुर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में करणपुर विधानसभा स्थगित चुनाव-2023 के लिए शुक्रवार को शांतिपूर्वक संपन्न मतदान में 80 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि कड़ाके ठंड के बावजूद मतदाताओं में मतदान के प्रति काफी उत्साह रहा और करणपुर विधानसभा क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से करीब 80.50 प्रतिशत मतदान हुआ। गुप्ता ने बताया कि इस चुनाव की मतगणना आठ जनवरी को डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय श्रीगंगानगर में कराई जायेगी जहां 17 टेबल पर मतगणना होगी।

उन्होंने बताया कि मतगणना में ईवीएम के लिये 14 टेबल, पीबी के लिये 02 तथा ईटीपीबीएमएस के लिये एक टेबल निर्धारित की गई है। ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में कार्मिकों की व्यवस्था का उतरदायित्व आरओ करणपुर का होगा। मतगणना टेबल के लिए ईवीएम का प्लान आरओ करणपुर व प्रभारी अधिकारी मतगणना प्रकोष्ठ द्वारा तैयार किया जायेगा। मतगणना कक्ष में मतगणना टेबल पर कार्मिकों की व्यवस्था, प्रभारी अधिकारी कार्मिक प्रकोष्ठ द्वारा की जायेगी। मतगणना कक्ष में अधिकृत कार्मिक ही प्रवेश कर सकेंगे एवं आरओ किसी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने देंगे।

मतगणना के दौरान डाक मतपत्रों की गणना के लिये आरओ करणपुर की टेबल वाले हॉल में सहायक रिटर्निंग अधिकारी पीबी की दो टेबल लगाई जायेगी तथा एक टेबल ईटीपीबीएमएस की गणना के लिये लगाई जाएगी।

गुप्ता ने निर्वाचन परिणामों की घोषणा, सांख्यिकी सूचना संकलन, मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, सामान्य व्यवस्थाएं, पेयजल, मतगणना टेबल पर आवश्यक सामग्री, वाहनों की व्यवस्था, मतगणना दलों का भुगतान, चुनाव परिणाम की ऑनलाईन व्यवस्था, मतगणना के बाद रिकॉर्ड का सील करना, मतगणना स्थल पर चिकित्सा व्यवस्था, पार्किंग, वीडियोग्राफी, प्रयुक्त ईवीएम भण्डारण व्यवस्था, सहायता केन्द्र इत्यादि व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

करणपुर विधानसभा सीट पर शुक्रवार को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान
जयपुर। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में करणपुर विधानसभा स्थगित चुनाव-2023 के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रात: सात से सायं छह बजे तक मतदान होगा।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि चुनाव के लिए गुरूवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय श्रीगंगानगर से मतदान दलों को तृतीय एवं अंतिम प्रशिक्षण देकर रवाना किया गया। गुप्ता ने बताया कि करणपुर विधानसभा क्षेत्र में 249 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा जहां मतदाता प्रात: सात बजे से सायं छह बजे तक मतदान कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि इन मतदान केन्द्रों में शहरी क्षेत्र के 37 और ग्रामीण क्षेत्र के 212 मतदान केन्द्र शामिल है। इनमें 125 मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था रहेगी। करणपुर विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 40 हजार 826 मतदाता है, जिनमें एक लाख 25 हजार 850 पुरूष एवं एक लाख 14 हजार 966 महिला तथा।0 ट्रांसजेण्डर मतदाता शामिल है जबकि 180 सर्विस वोटर पंजीकृत हैं।

उन्होंने बताया कि करणपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 24 सेक्टर ऑफिसर तैनात किए गए हैं जबकि 10 रिजर्व में रखे गए हैं। करणपुर एवं पदमपुर के लिए दो एरिया मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं।

गुप्ता ने बताया कि 249 मतदान केंद्रों में प्रत्येक मतदान केंद्र पर चार कर्मचारी और एक पुलिसकर्मी, आठ बूथों पर महिला कार्मिक, आठ बूथों पर युवा कार्मिक, एक बूथ पर दिव्यांग कार्मिक रहेंगे वहीं संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। सभी मतदान बूथों पर मतदान के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है, जिसका लाभ लेते हुए वहां आने वाले दिव्यांग एवं 80 वर्ष की आयु के वरिष्ठ मतदाता अपना मत बिना किसी असुविधा के डाल सकेंगे।

उन्होंने बताया कि करणपुर विधानसभा क्षेत्र में गत नौ अक्टूबर  से अब तक 10 करोड़ 3 लाख रूपए से अधिक की कीमत का सीजर हुआ है। जिसमें से 14 लाख नगद, 38 लाख 88 हजार की शराब, 9 करोड़ 33 लाख के ड्रग्स एवं 15 लाख रूपए से अधिक कीमत की अन्य सामग्री जब्त की गयी है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में गत 25 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव-2023 के मतदान से पहले कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह के निधन के कारण करणपुर विधानसभा का चुनाव स्थगित कर दिया गया था। अब इस चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सुरेंद्र पाल सिंह टीटी एवं कांग्रेस के प्रत्याशी रुपिंदर सिंह सहित करीब एक दर्जन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। टीटी को हाल में राज्य सरकार के हुए मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री भी बना दिया गया है।

श्रीकरणपुर विधानसभा चुनाव: शाम 6 बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार, 12 उम्मीदवार लड़ रहे चुनाव
श्रीकरणपुर सीट पर शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। उसके बाद सभी प्रत्याशी डोर टू डोर कैंपेन कर सकेंगे। इस सीट पर कांग्रेस की ओर से रुपिंदर सिंह रुबी उम्मीदवार है। वहीं बीजेपी से सुरेंद्र पाल सिंह टीटी मैदान में है। बीजेपी ने हाल ही में उन्हें मंत्री बनाकर बड़ा दांव चला है। इससे चुनाव दिलचस्प हो गया है।

बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने बीजेपी की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि यहां कांग्रेस का सहानभुति वाला कार्ड नहीं चलेगा। करणपुर की जनता रुबी टैक्स से परेशान हो गई है। जोशी ने कहा कि बीजेपी इस चुनाव को बड़े अंतर से जीतेगी।

श्रीकरणपुर सीट पर 5 जनवरी को मतदान होगा। कुल मतदाता 2,40,826 है। 249 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 12 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

एडीआर ने जारी की रिपोर्ट: 88 विधायकों ने 50 फीसदी से ज्यादा वोट से की जीत हासिल
जयपुर। राजस्थान में पिछले दिनों हुए विधानसभा चुनावों 199 विधायकों में से 88 ने 50 फीसदी से ज्यादा वोट के साथ जीत हासिल की हैं। इसी प्रकार 111 विधायकों ने 50 प्रतिशत से कम मत पाकर जीत दर्ज कराई है। विधानसभा चुनावों को लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोकेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर)और राजस्थान इलेक्शन वॉच ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 16वीं राजस्थान विधानसभा के लिए गत 25 नवंबर को हुए चुनाव में जीत दर्ज करवाने वाले विधायकों ने कुल मतदान के औसतन 47 प्रतिशत मतों से जीत हासिल की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 44 फीसदी विधायकों ने आधे से ज्यादा मत हासिल किए हैं। इसके साथ ही 56 प्रतिशत विधायकों ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में पड़े कुल वोटों के 50 फीसदी से कम वोटों से जीते हैं। रिपोर्ट के अनुसार नामांकन पत्र भरते समय आपराधिक मामले घोषित करने वाले 61 विजेताओं में से 35 ने 50 फीसदी या उससे अधिक वोट शेयर के साथ जीत हासिल की है। इसी प्रकार स्वच्छ पृष्ठभूमि वाले 138 विजेताओं में से 53 ने 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट शेयर के साथ जीत हासिल की है। रिपोर्ट के अनुसार 169 करोड़पति विजेताओं में से 76 ने 50 प्रतिशत या उससे अधिक वोट शेयर के साथ जीत दर्ज करायी है। इसी तरह 30 गैर करोड़पति विजेताओं में से 12 ने आधे से ज्यादा वोट हासिल किए हैं। इन चुनावों में सात विजेताओं ने एक हजार से कम वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। इसी प्रकार चार विजेताओं ने जीत के 30 प्रतिशत से अधिक के अंतर से विजय हासिल की है।

वोटर्स का 36% प्रतिनिधित्व
राजस्थान विधानसभा चुनाव के सभी विजेता विधायकों ने कुल पंजीकृत मतदाताओं के औसतन 36 फीसदी के साथ जीत हासिल की है। इसका मतलब यह है कि  कुल विजेता मतदाताओं का औसतन 36 फीसदी प्रतिनिधित्व करते हैं। पांच साल पहले 2018 में हुए चुनाव में यह आंकड़ा 34 प्रतिशत था।

महिला विजेताओं का प्रदर्शन
चुनाव में जीते 199 विधायकों में 20 महिलाएं हैं। इनमें से कोई भी महिला विजेता 35 फीसदी से कम वोट शेयर के साथ नहीं जीती है। महिला विजेताओं में जयपुर शहर के विद्याधर नगर क्षेत्र से भाजपा की दीया कुमारी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र से सबसे अधिक वोट शेयर यानी की 63.30 प्रतिशत और जीत के अंतर 28.50 फीसदी के साथ जीत हासिल की है।

दोबारा जीते विधायकों का प्रदर्शन: विधानसभा चुनाव में 75 विधायक दोबारा से जीत कर आए हैं। इनमें से कोई भी अपने संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में 30 प्रतिशत से कम वोट शेयर के साथ नहीं जीता है। इनमें से 23 ने 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट शेयर के साथ जीत हासिल की है। दोबारा जीते 47 विधायकों ने जीत के 10 प्रतिशत से कम अंतर के साथ सफलता हासिल की है, जबकि एक ने जीत के 30 फीसदी से अधिक अंतर के साथ विजयी हुए हैं।

श्रीकरणपुर सीट चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई चुनाव प्रबंधन समिति
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस ने श्रीकरणपुर विधानसभा सीट पर चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति बनाई है। कांग्रेस ने इस सीट पर पूर्व दिवंगत विधायक गुरमीत कुन्नर के बेटे रुपिंद्र कुन्नर को प्रत्याशी घोषित किया है।

समिति में पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल, विधायक नरेन्द्र बुडानिया,प्रभारी महासचिव जिया उर रहमान, जिलाध्यक्ष श्रीगंगानगर अंकुर मंगलानी, जिला प्रमुख गंगानगर कुलदीप इंदौरा,जिलाध्यक्ष हनुमानगढ़ सुरेन्द्र दादरी,विधायक डूंगरराम गेदर, सोहनलाल नायक, शिमला देवी नायक, विनोद गोठवाल,अमित चाचाण, अभिमन्यु पूनिया,पूर्व मंत्री विनोद लीलावली, जगतार सिंह कंग, उपाध्यक्ष पीसीसी भरतराम मेघवाल,पूर्व सांसद शंकर पन्नू , पूर्व विधायक जगदीश जांगिड़,कांग्रेस नेता महेंद्र गहलोत, युवरेन्द्र सिंह युवी, सोनादेवी बावरी,रामादेवी बावरी, गोमादेवी प्रधान श्रीकरणपुर,सुशीला पूनिया प्रधान पदमपुर,श्रीकरणपुर नगरपालिका अध्यक्ष रमेश कुमार बंसल,पदमपुर नगरपालिका अध्यक्ष रूबी मंगलानी और अग्रिम संगठनों के जिलाध्यक्ष समिति में शामिल किए गए हैं।

अब पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के भविष्य को लेकर अटकलें
जयपुर। प्रदेश में भजनलाल शर्मा के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की कद्दावर नेता वसुंधरा राजे के भविष्य को लेकर अटकलें चालू हो गई है। वसुंधरा समर्थकों का मानना है कि भाजपा में उनका बड़ा कद है। इस तथ्य से भाजपा के बड़े नेता भी वाकिफ हैं। पिछले दिनों हुए विधानसभा के चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही है। उनके तीन दर्जन से ज्यादा समर्थक जीत कर भी आए हैं। वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री की प्रबल दावेदार थीं। दो बार मुख्यमंत्री, पांच बार सांसद और पांच बार विधायक रहीं वसुंधरा राजे, केन्द्र में मंत्री और भाजपा संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तक के पद का सफर करने वाली वसुंधरा राजे को नजर अंदाज करना आसान नहीं है। नए मुख्यमंत्री के लिए उनको राजी करने के लिए केन्द्रीय नेतृत्व ने उनको कोई न कोई संकेत जरूर दिए हैं। कयास लगाया जा रहा है कि निकट भविष्य में उनको झालावाड़ लोकसभा सीट ने चुनाव लड़ाकर केन्द्र में मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अगर वसुंधरा राजे लोकसभा का चुनाव लड़ाया जाता है, तो उनको झालरापाटन सीट से विधायक पद छोड़ना होगा, उनके स्थान पर उनके सांसद पुत्र दुष्यंत को वहां से विधायक बनने का मौका दिया सकता है। उनके समर्थकों का मानना है कि पार्टी के लिए जिस वफादारी से वह काम करती है, वह कतई घर में बैठने वाली नहीं है। चूंकि उन्होंने राजस्थान में 25 साल तक  पार्टी में अपना वर्चस्व बरकरार रखा है। इस दौरान कई बार ऐसे मौके भी आए, जब वसुंधरा राजे ने पार्टी के हित में केन्द्रीय नेताओं के फैसलों का भी विरोध किया है, चाहे वह सन् 2008 में विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार के बाद राजस्थान में जिम्मेदार नेताओं से मांगे गए इस्तीफों का प्रकरण ही क्यों ना हो। उस समय राजे ने भाजपा के तत्कालीन राष्टÑीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की बात को खारिज करते हुए नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा नहीं दिया था।

करणपुर विधानसभा सीट पर चुनाव नामांकन आज, पांच जनवरी को वोटिंग
जयपुर। विधानसभा क्षेत्र करणपुर में चुनाव के लिए 12 दिसंबर से अधिसूचना के साथ ही नामांकन लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि करणपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कराने के लिये 12 दिसम्बर को अधिसूचना जारी की जाएगी।

अधिसूचना के साथ ही आरओ करणपुर नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। 19 दिसम्बर तक नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि होगी। 20 दिसम्बर को नामांकन पत्रों की छंटनी और 22 दिसम्बर तक नामांकन पत्रों को वापस लेने की अंतिम तिथि होगी। पांच जनवरी को मतदान और 8 जनवरी को मतों की गणना जिला मुख्यालय पर सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

विधानसभा क्षेत्र एक नजर
करणपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के अलावा 11 उम्मीदवार हैं। कांग्रेस को नए प्रत्याशी का नामांकन करना होगा। करणपुर विधानसभा क्षेत्र से कुल 249 मतदान केंद्र हैं। क्षेत्र में छह दिसंबर तक 2 लाख 40 हजार 826 मतदाता थे। इनमें 1,25,850 पुरुष व 1,14,966 महिला, 180 सर्विस वोटर और 10 अन्य (ट्रांसजेंडर) मतदाता हैं।

Rajasthan CM Conflict: राजस्थान को आज मिलेगा नया सीएम
जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री पद का इंतजार अब खत्म हो गया है। राजस्थान को मंगलवार को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। भाजपा के केन्द्रीय पर्यवेक्षक केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े जयपुर आएंगे। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में दोपहर 1.30 बजे विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में पहले विधायकों का रजिस्ट्रेशन होगा और उसके बाद लंच। इसके बाद 3.30 बजे औपचारिक बैठक होगी, जिसमें सीएम के नाम पर मुहर लगेगी। हालांकि विधायकों को सुबह 11 बजे ही पार्टी कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में संभव है कि केन्द्रीय पर्यवेक्षक राजस्थान के सीएम चेहरे पर सभी की राय जानने के लिए वन-टू-वन संवाद भी करें। इसमें केन्द्रीय आलाकमान पर फैसला छोड़े जाने के प्रस्ताव पर भी विधायकों की सहमति ली जा सकती है। सोमवार को दिनभर भाजपा ऑफिस में नए विधायक आते रहे, जिनसे प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ से संवाद हुआ।

दो डिप्टी सीएम-स्पीकर बनेंगे
सीएम का चेहरा तय होने के बाद निर्वाचित विधायकों में से ही दो डिप्टी सीएम और विधानसभा स्पीकर का चयन भी किया जाएगा। इनमें किरोड़ी लाल मीणा, बाबा बालकनाथ, भजनलाल शर्मा और सीएम रेस से बाहर होने पर जोगेश्वर गर्ग, वासुदेव देवनानी, मदन दिलावर, कालीचरण सराफ, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दीया कुमारी के नाम सबसे आगे हैं।

छत्तीसगढ़-एमपी के चेहरों के मुताबिक सीएम की रेस में ये नेता

जनरल व एससी वर्ग से बनने कीसर्वाधिक उम्मीद
छत्तीसगढ़ में एसटी, एमपी में ओबीसी सीएम बनाया गया है। ऐसे में राजस्थान में मुख्यत: जनरल जातियों (ब्राह्मण, वैश्य, राजपूत) या फिर एससी वर्ग से सीएम बनाए जाने की सर्वाधिक उम्मीद है। ऐसे में निर्वाचित विधायकों में पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे, विधायक दीया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, कालीचरण सराफ, वासुदेव देवनानी, जोगेश्वर गर्ग, महंत प्रतापुरी और गैर निर्वाचित में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर, राष्टÑीय महासचिव सुनील बंसल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के नाम रेस में है।

महिला सीएम बनी तो
दोनों राज्यों में एसटी-ओबीसी और पुरूष सीएम बने हैं। ऐसे में जातिगत समीकरणों के अनुसार पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे, चार बार की विधायक सिद्धी कुमारी और दो बार की विधायक दीया कुमारी का नाम रेस में है।

संघनिष्ठ सीएम बने तो
दोनों राज्यों में संघनिष्ठ चेहरों को तवज्जो दी है। ऐसे में प्रदेश में निर्वाचित विधायकों में कालीचरण सराफ, वासुदेव देवनानी, जोगेश्वर गर्ग और बिना निर्वाचितों में ओम प्रकाश माथुर, सुनील बंसल, गजेन्द्र सिंह शेखावत का नाम आगे है।

आज ही सरकार बनाने का दावा होगा, 14-15 को शपथ ग्रहण
भाजपा विधायक दल का नेता यानी सीएम चुने जाने के तुरंत बाद भाजपा के शीर्ष नेता सहित चयनित सीएम जाकर राज्यपाल कलराज मिश्र से देर शाम ही सरकार गठन के लिए दावा पेश करेगा। जानकारी के अनुसार सीएम का शपथ ग्रहण समारोह 14-15 दिसम्बर को तय है। संभवत: पूर्व की भांति विधानसभा के बाहर राजपथ पर शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

विधानसभा चुनाव: राजस्थान में कांग्रेस की हार का एआईसीसी में हुआ मंथन
नई दिल्ली। राजस्थान के विधानसभा चुनाव- 2023 में कांग्रेस की हुई हार पर शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय एआईसीसी में मंथन शुरू हो गया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं और स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों के साथ फिलहाल बैठक चल रही है। माना जा रहा है इस हार पर मंथन के साथ ही लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है। क्योंकि इसके चार माह बाद ही देश में आम चुनाव होने वाले हैं। इस लिहाज से राजस्थान की 25 लोकसभा सीटें काफी महत्वपूर्ण हैं। साल 2014 और 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस सभी सीटों पर हार गई थी।

प्रदेश के यह नेता मौजूद
निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, प्रभारी महासचिव एसएस रंधावा, पूर्व मंत्री महेंद्रजीत मालवीय, हरीश चौधरी, तीनों एआईसीसी सचिव और सहयोगी सहप्रभारी, स्क्रीनिंग कमिटी के चेयरमैन गौरव गोगोई, इसके दोनों सदस्य मौजूद हैं।

केंद्रीय नेताओं में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महामंत्री KC वेणुगोपाल और पूर्व केंद्रिय मंत्री जितेंद्र सिंह आदि मौजूद हैं।

Rajasthan Election Result: वसुंधरा के गढ़ में 17 में से 11 सीटें भाजपा के खाते में
जयपुर। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के अति प्रभाव वाले हाडौती में भाजपा चार जिलों की 17 सीटों में से 11 सीटें जीतकर आई हैं। यहां कांग्रेस के खाते में 6 सीटें गई हैं। भाजपा ने कोटा में सात में से चार, बारां में चार की चार और झालावाड़ में चार में से तीन सीटें जीती हैं। बूंदी में भाजपा तीन में से एक भी सीट जीत नहीं पाई। वसुंधरा राजे के गृह चुनाव जिले में भाजपा के वलक खानपुर सीट हारी है। यहां भाजपा के पूर्व विधायक नरेंद्र नागर मैदान में थे।
इसके अलावा तीन सीटें डग, मनोहरथाना और खुद राजे झालरापाटन सीट से जीतकर आई हैं। वहीं बारां में भाजपा ने चारों सीटें बारां-अटरू, अंता, किशनगंज और छबड़ा पर जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। वहीं कोटा में छह सीटों में से भाजपा ने कोटा दक्षिण, लाडपुरा, रामगंजमंडी और सांगोद सीट पर जीत दर्ज की है। कोटा उत्तर से राजे के खास माने जाने वाले तेजतर्रार नेता प्रहलाद गुंजल सरकार के यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल से चुनाव हार गए। वहीं पीपल्दा से भाजपा के प्रेमचंद गोचर हारे हैं।

सतीश पूनिया ने किया आमेर से चुनाव नहीं लड़ने का एलान
जयपुर। आमेर विधानसभा से चुनाव हारने के बाद उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां ने अब आमेर से चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है। कहा कि लोकतंत्र में जनता जनार्दन होती है, मैं आमेर की जनता के निर्णय को स्वीकार करता हूँ और कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी प्रशान्त शर्मा जी को बधाई देता हूँ, आशा करता हूँ कि वो आमेर के विकास को यथावत गति देते रहेंगे और जन भावनाओं का सम्मान करेंगे।

आमेर से मेरा रिश्ता दस बरसों से है, 2013 में पार्टी के निर्देश पर चुनाव लड़ने आया था, चुनाव में मात्र 329 वोटों की हार हुई लेकिन भाजपा की सरकार के दौरान हमने यहाँ विकास को मुद्दा बनाकर काम किया, हालाँकि लोग कहते हैं कि यहाँ बड़ी बड़ी जातियों का बाहुल्य है और जातियों के इस जंजाल में जाति से ऊपर उठकर कोई विकास की सोचें थोड़ा मुश्किल है, 2013-2018 में हमने कोशिश की, थोड़ा सफल हुए, विकास कार्यों से लेकर कोरोना के दौरान सेवाकार्यों से लोगों में भरोसा पैदा करने की कोशिश की थी लेकिन शायद लोगों को समझाने में हम विफल रहे।

राम राम सा,
लोकतंत्र में जनता जनार्दन होती है, मैं आमेर की जनता के निर्णय को स्वीकार करता हूँ और कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी श्री प्रशान्त शर्मा जी को बधाई देता हूँ, आशा करता हूँ कि वो आमेर के विकास को यथावत गति देते रहेंगे और जन भावनाओं का सम्मान करेंगे।

आमेर से मेरा रिश्ता दस…

— Satish Poonia (@DrSatishPoonia) December 4, 2023

माना  कि चुनाव में हार जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं लेकिन आमरे की यह हार मेरे लिए सोचने पर मजबूर करने वाली है एक आघात जैसी है, हमने सपने देखे थे कि आमेर इस बार रिवाज बदलेगा और हम मिलकर सरकार के माध्यम से कार्यकर्ताओं का सम्मान और जनता का बेहतरीन काम करके इसे आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाएँगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ,यह समय मेरे लिए कठिन परीक्षा की घड़ी जैसा है परन्तु परिस्थितियों और मनोवैज्ञानिक रूप से मैं यह निर्णय करने के लिए मजबूर हूँ कि मैं अब भविष्य में आमेर क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं को सेवा और समय नहीं दे पाऊँगा, पार्टी नेतृत्व को भी मैं अपने निर्णय से अवगत करवाकर आग्रह करूँगा कि यहाँ कि समस्याओं के समाधान के लिए योग्य व्यक्तियों की नियुक्ति करें, साथ ही एक लंबे अरसे से पार्टी संगठन को पूरा समय देने के कारण पारिवारिक कामों से दूर रहा हूँ, अत: अब मैं कुछ समय अपने पारिवारिक कामों को पूरा करने में लगाऊँगा।