rajasthan assembly election 2023 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

43 साल बाद पाली विस सीट पर जीती कांग्रेस, पारख को हराया
ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। पाली विधानसभा सीट को जीतने के लिए कांग्रेस को 43 साल लग गए। इस बार यहां से कांग्रेस के भीमराज भाटी ने भाजपा के ज्ञानचंद पारख को हरा कर यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया है। इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी ने इस टैक्सटाइल उद्योग नगरी में वर्ष 1980 में अंतिम बार जीत दर्ज कराई थी। पाली जिले में कुल छह विधानसभा सीटें हैं। यह क्षेत्र भाजपा का गढ़ माना जाता है। पाली जिले की कई विधानसभा सीटें परंपरागत रूप से भाजपा के खाते में ही आती रही हैं। पाली विधानसभा सीट पर लगातार पिछले पांच विधानसभा चुनाव भाजपा के ज्ञानचंद पारख जीत रहे हैं। कांग्रेस पिछले 43 सालों से पाली की विधानसभा सीट जीतकर खाता खोलने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन उसे कामयाबी इस बार मिली है। इस सीट पर 43 साल पहले 1980 में कांग्रेस के अंतिम विधायक माणक मेहता चुने गए थे। विधानसभा चुनाव 1985 और 1990 में भाजपा से पुष्पा जैन विधायक निर्वाचित हुई थी। इसके बाद 1993 में भीमराज भाटी निर्दलीय उम्मीदवार निर्वाचित हुए थे। वर्ष 1998 से लगाकर लगातार पांचवीं बार भाजपा के विधायक ज्ञानचंद पारख पाली विधानसभा से जीतते आ रहे हैं। पाली में वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी महावीर सिंह सुकरलाई तीसरे नंबर पर रहे थे।

अब तक पाली से चुने गए विधायक
यहां से वर्ष 1957 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मूलचंद, 1962 में केसरी सिंह निर्दलीय, 1967 में एम. चंद, वर्ष 1972 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शंकर लाल, 1977 में  मूलचंद डागा और 1980 माणक लाल मेहता जीते थे। वर्ष 1985 और 1990 में  भाजपा की पुष्पा जैन और 1993 में निर्दलीय भीम राज भाटी चुने गए थे।

ये चुनाव राजस्थान की अस्मिता का चुनाव है: जेपी नड्डा
फतेहपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीकर के फतेहपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव किसी व्यक्ति का या पार्टी का नहीं है। यह चुनाव राजस्थान के विकास का है। राजस्थान की अस्मिता का है।

नड्डा ने कहा कि मोदी जी के राज में महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर मिला। लोगों को आवास योजना का लाभ मिला। 80 करोड़ लोगों को 5 किलो मुफ्त अनाज मिला ताकि कोई भूखा न सोये। आज भारत 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था से 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि सीकर में नया रेलवे स्टेशन बन रहा है। दो साल बाद आप यहां आओगे तो पता ही नहीं चलेगा कि ये रेलवे स्टेशन है या एयरपोर्ट है। बीजेपी ने यहां मेडिकल कॉलेज बनवाया। 9 साल पहले यहां 14 ट्रेने आती थी। आज नैरो गेज से डबल गेज हो गया है।

बीजेपी के चुनावी वादों को गिनाते हुए नड्डा ने कहा कि किसान सम्मान निधि में अभी 6 हजार रुपये मिलते हैं आगे 12 हजार रुपये मिलेंगे। गेहूं की खरीदी 2700 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से करेंगे। बीजेपी लाड़ो प्रोत्साहन योजना लेकर आएगी। लड़की पैदा होते ही 2 लाख का बॉन्ड देंगे। गरीब बच्चों की यूनिफॉर्म का पैसा देंगे। ढाई लाख नौकरियां देंगे। गरीब कल्याण योजना के तहत अगले 5 साल तक के लिए राशन देंगे।

नड्डा ने कहा कि जिन लोगों ने जल जीवन मिशन, वृद्धा पेंशन, पेपर लीक और मिड डे मिल में घोटाला किया उनकी एसआईटी जांच की जाएगी और उन्हें जेल में भेजा जाएगा।

मोदी बताएं कि ईआरसीपी पर उनके वादे पर चुप क्यों हैं: तिवारी
जयपुर। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने मंगलवार को पीसीसी मुख्यालय पर  मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जयपुर दौरे में ईआरसीपी मुद्दे पर अपनी चचुप्पी तोड़ें। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति और नियत में सदा फर्क रहता है। वो कहते कुछ और हैं और करते कुछ और हैं। मोदी जब आज जयपुर दौरे पर आ रहे हैं तो हम उनसे कुछ सवाल पूछना चाहते हैं। मोदी 5 साल पहले राजस्थान में आकर ईआरसीपी पर बोले थे लेकिन अब उस पर कुछ नहीं बोल रहे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत का भी इस पर रवैया ठीक नहीं रहा। केंद्र ने जब वादा नहीं निभाया तो गहलोत सरकार ने अपने राजस्व से 14 हजार करोड़ इस प्रोजेक्ट पर खर्च करने का निर्णय लिया।

तिवारी ने कहा कि राजस्थान सरकार ने प्रति व्यक्ति आमदनी में सुधार किया तो जीडीपी में भी सुधार करके दिखाया। राजस्थान की जनता से अपील करना चाहता हूं कि गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को देखते हुए एक बार फिर 5 साल के लिए मौका दें। अर्थव्यवस्था में बढ़त के सवाल और राजस्थान के वित्तीय घाटे पर कहा कि आमदनी और खर्च का परिपेक्ष्य देखने पर पता चलता है कि विश्व स्तर पर मानदंड क्या है। केंद्र सरकार के मानदंडों से तुलना करने पर अलग बात सामने आएगी। 4 प्रतिशत वित्तीय घाटा कोई बड़ी बात नहीं है। राजस्थान में बेहतरीन योजनाओं को लागू करने में कोई परेशानी नहीं आने दी। विकास हमारी बुनियादी प्राथमिकता है।

चुनावी समय में ईआरसीपी का मुद्दा उठाने के सवाल पर तिवारी ने कहा कि हम राजस्थान में बहुत पहले से यह मुद्दा उठा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने इसलिए यह प्रोजेक्ट नहीं होने दिया क्योंकि यहां कांग्रेस की सरकार बन गयी। पंजाब में अमरिंदर सिंह विवाद और राजस्थान में गहलोत-पायलट विवाद पर उन्होंने कहा कि इनकी तुलना नहीं की जा सकती। पंजाब में अलग परिस्थिति हैं लेकिन यहां गहलोत और पायलट मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।

बीजेपी ने अग्निवीर योजना लाकर हरियाणा और राजस्थान के युवाओं के साथ धोखा किया: हुड्डा
जयपुर। हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा ने मंगलवार को किसानों और ईआरसीपी के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा। पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए हुड्डा ने कहा कि किसान आज बर्बादी की कगार पर है। अग्निवीर लाकर बीजेपी ने युवाओं का भविष्य भी ख़राब कर दिया है। अग्निवीर से हरियाणा और राजस्थान के युवाओं के साथ धोखा किया है। बीजेपी ने देश भर में युवाओं को बेरोज़गारी में धकेला है। नौकरियाँ नहीं दी गई।

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने मैनिफेस्टो में किसानों के लिए कई वादे किए हैं जैसे- एमएसपी से कम रेट में कोई फसल ख़रीद नहीं हो इसे क़ानून बनाकर सुनिश्चित किया जाएगा। कांग्रेस ने 4 लाख नौकरियाँ देने का वादा किया है कि 400 रुपये में गैस सिलेंडर देंगे। चिरंजीवी योजना में बीमा राशि 25 से बढ़ाकर 50 लाख करने का वादा किया है। अशोक गहलोत सरकार ने पाँच सालों में अधिकतर वादे निभाये हैं। हरियाणा में हमारी सरकार बनेगी तो गहलोत सरकार की जनहित की कई योजनाओं को हम भी लागू करेंगे।

कांग्रेस सरकार में पेपर लीक हुआ, राजस्थान की जनता इन्हें प्रदेश से लीक करेगी: अमित शाह
झुंझुनूं। गृह मंत्री अमित शाह ने नवलगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में पेपर लीक हुआ।राजस्थान की जनता इन्हें प्रदेश से लीक करेगी। उन्होंने कहा कि आज भारत में किसी की बम धमाके करने की हिम्मत नहीं है। मैं गारंटी देता हूं कि राजस्थान में दंगे नहीं होंगें।

शाह ने सीएम गहलोत पर निशान साधते हुए कहा कि गहलोत की सरकार मतलब- भ्रष्टाचार की गारंटी, तुष्टिकरण की गारंटी, परिवारवाद की गारंटी और पेपर लीक की गारंटी है। उन्होंने कहा कि जादूगर की सरकार बहुत सारी चीजों में नंबर वन है। भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार, साइबर क्राइम, पेट्रोल-डीजल की महंगाई और पेपर लीक के मामले में नंबर वन है। उन्होंने लोगों से कहा कि राजस्थान में कमल के फूल की सरकार बनानी है।

जयपुर के जादूगर और दिल्ली के बाजीगर झूठ बोलने के उस्ताद: PM मोदी
करौली। पीएम मोदी ने करौली में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान महिलाओं की मान-मर्यादाओं के लिए मर-मिटने वालों की भूमि है। लेकिन जब कानून का डर नहीं रहता तब सबसे ज्यादा नुकसान हमारी माताओं-बहनों-बेटियों को उठाना पड़ता है। कांग्रेस ने जोधपुर और करौली को दंगों की आग में झोंकने का काम किया। कितनों का व्यापार चौपट हो गया। दंगो के आरोपी मुख्यमंत्री के आवास पर दावत करते हैं। जो अपराधियों को दावत देती है, क्या वो कांग्रेस आपकी रक्षा कर सकती है? राजस्थान के विकास के लिए शांति और सुरक्षा जरुरी है। जब से यहां कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से राजस्थान में हर तीज-त्योहार के दौरान दंगे होते रहे हैं। यहां पत्थरबाजी में कई लोग लहूलुहान हो गए। अगर आप लोगों को सुरक्षा नहीं मिलती है तो पैसा किस काम का है।

पीएम मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब पक्की गारंटी है। मोदी की गारंटी है कि हर बहन का घर नल से जुड़ेगा। पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा की जाएगी। पीएम ने कहा कि किसानों का कल्याण केवल बीजेपी ही कर सकती है। चुन-चुनकर कांग्रेस की सफाई होगी। राजस्थान के हर कोने में पक्की सफाई होगी। कांग्रेस का जाना तय है।

पीएम ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुुुए कहा कि जयपुर के जादूगर और दिल्ली के बाजीगर झूठ बोलने के उस्ताद है। कांग्रेस ने बीजेपी की योजनाओं को बंद किया। मैंने दिल्ली से करो़ड़ों रुपये भेजे थे। कांग्रेस केंद्र की दिल्ली की मीटिंग में शामिल नहीं हुई। हम लोगों को ध्यान में रखकर योजना बना रहे हैं। राजस्थान में कमल का फूल खिलना तय है।

पाली में बोले पीएम मोदी- जादूगर का जादू काली कमाई को छुपा नहीं सकता
पाली। पीएम मोदी ने पाली में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 3 दिसंबर के बाद बीजेपी का शपथ समारोह होगा। उन्होंने कहा कि पाली ने बीजेपी को खूब प्यार दिया। पाली ऐसा है जो कभी पाला नहीं बदलता है। सो़जत की मेंहदी का रंग कभी नहीं उतरता है। मैं जनता की तपस्या बेकार नहीं जाने दूंगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को रोड और रेल पर फोकस है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को दंगों में छोड़ दिया। कांग्रेस को सबक सिखाना जरुरी है। ये विकास के मामले में राजस्थान को पीछे ले गए हैं। कांग्रेस पार्टी सनातन को खत्म करना चाहती है। घमंडिया गठबंधन दलितों की बेइज्जती कर रहा है। जादूगर का जादू काली कमाई को छुपा नहीं सकता है।

भाजपा में मुस्लिम चेहरे दरकिनार धर्मगुरुओं से हिन्दुत्व का कार्ड
ब्यूरो/नवज्योति,जयपुर। राजस्थान में भाजपा ने पहली बार प्रदेश में किसी भी मुस्लिम चेहरे को टिकट नहीं दिया है। वहीं हिन्दुत्व कार्ड खेलते हुए तीन अलग-अलग मठ-धामों के धर्मगुरुओं को प्रत्याशी बनाया है। इन दोनों ही निर्णयों से भाजपा प्रदेश में हिन्दुत्व के कार्ड के जरिए अपनी जीत का रास्ता बनाने में लगी है। हालांकि प्रदेश में 40 मुस्लिम बाहुल्य सीटें हैं, लेकिन इन इन तीन चेहरों ने माध्यम से पार्टी वृहद स्तर पर हिन्दू वोटों के धुव्रीकरण करना चाह रही है। अलवर, जयपुर, जैसलमेर के मुस्लिम बाहुल्य इलाको में भाजपा इन तीन सीटों के माध्यम से आसपास की सीटों पर भी माहौल बना रही है। वहीं इनके जरिए पार्टी जाति विशेष को भी साधने का काम कर रही है।

पिछली बार केवल युनूस को मिला था टिकट
2018 के चुनावों में मुस्लिम प्रत्याशी पूर्व मंत्री युनूस खान का डीडवाना से टिकट काटकर उन्हें टोंक से कांग्रेस के चेहरे सचिन पायलट के सामने मैदान में उतारा गया था। हालांकि वे बड़े अंतर से हारे थे। इस बार एक भी प्रत्याशी मैदान में नहीं है। युनूस बागी हो गए हैं। अपनी परम्परागत सीट डीडवाना से निर्दलीय भाग्य आजमा रहे हैं। मसूदा से इस बार भाजपा ने अंतिम सूची में अभिषेक सिंह को टिकट दिया था, लेकिन उनके मेहरात समाज से होने के चलते कुछ घंटों के बाद ही टिकट काट दिया गया।

हिन्दुत्व के तीन चेहरे, यादव-ब्राह्मण और राजपूत वर्ग भी साध रहे
बाबा बालकनाथ: वर्तमान में अलवर के सांसद हैं। वे नाथ सम्प्रदाय से आते हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी इसी सम्प्रदाय से हैं। बालकनाथ मस्तनाथ पीठ के महंत हैं। उन्हें तिजारा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। जिले के मेवात क्षेत्र में आधा दर्जन से ज्यादा सीटों पर मुस्लिम वोटर्स जीत-हार में अहम होते हैं। भाजपा यहां एक तीर से कई निशाने साध रही है। बालकनाथ फायर ब्रांड नेता हैं। वे यहां अपने तीखे तेवरों से आसपास की सीटों पर भी चर्चित हैं और माहौल बना रहे हैं। वहीं यादव समाज की उन पर बड़ी आस्था होने से वर्ग के वोटों के धु्रवीकरण का भी प्रयास कर रहे हैं।

बालमुंकन्दाचार्य: जयपुर में कालवाड़ रोड स्थित हाथोज धाम के महामंडलेश्वर हैं। बरसों पहले हालांकि एबीवीपी से ही जुड़े थे। भगवा चेहरे के रूप में भाजपा ने उन्हें हवामहल विधानसभा सीट से टिकट दिया है। उनके जरिए जयपुर की मुस्लिम बाहुल्य किशनपोल, आदर्शनगर, सिविल लाइन विधासभा सीटों पर वैतरणी पार करने की जुगत है। इसके साथ ही उनके बाह्मण वर्ग से होने के कारण इस वर्ग को भी साधने का प्रयास है।

प्रतापुरी महाराज: जैसलमेर की मुस्लिम बाहुल्य सीट पोकरण से तारातरा मठ के महंत प्रतापुरी महाराज पिछली बार भी भाजपा के चेहरे थे। काफी कम वोटों से चुनाव हार गए थे। इस बार फिर से पार्टी ने मैदान में उतारकर जैसलमेर में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास है। राजपूत समाज में भी प्रतापुरी की बड़ी आस्था है। ऐसे में क्षेत्र में चुनावी जीत में महत्वपूर्ण रोल रखने वाले इस वर्ग को भी उनके माध्यम से साधा जा रहा है।

मलिंगा को टिकट देने से दलितों के प्रति भाजपा का असली चेहरा उजागर होता है- खड़गे
भरतपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गरीब और दलितों के लिए झूठा वादा करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि दलित वर्ग के सहायक अभियंता के साथ गंभीर रुप से मारपीट करने वाले विधायक गिर्राज ङ्क्षसह  मङ्क्षलगा को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारना दलितों के प्रति भाजपा का असली चेहरा  उजागर होता है।

खड़गे भरतपुर के वैर कस्बे में भरतपुर एवं डीग जिले में विधानसभा चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनाव सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने धौलपुर में मलिंगा को टिकट देकर चुनाव मैदान में  उतारा गया जिसने दलित वर्ग के सहायक अभियंता हर्ष वाल्मीकि के साथ  गम्भीर रूप से मारपीट कर मौत के मुंह में धकेलने में कोई कसर नही छोड़ी।

उन्होंने कहा कि भाजपा यह प्रचारित करती है कि कांग्रेस गरीबों के लिए कुछ नहीं करते जबकि इस देश को पंडित जवाहर लाल नेहरू ने मजबूत किया। भाजपा के कार्यकाल में एक भी बड़ा कारखाना नहीं बना जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में बड़े-बड़े कारखाने, यूनिवर्सिटी, इंजीनियङ्क्षरग कॉलेज बने। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग हमारे बनाए कॉलेजों में ही पढ़े और हमको ही गालियां देते हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर उसकी कथनी और करनी में अंतर होने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार राजस्थान से भेदभाव कर रही है और पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) के लिए कोई  काम नहीं किया। गहलोत ने भाजपा के संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए कहा ''हमारी स्कीमों को बदल-बदल कर लिखा गया। इसे लेकर कोई होमवर्क नहीं किया गया। वादा किया- भविष्य में किसानों की जमीनें कुर्क नहीं होगी। चुनाव आए हैं तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आएंगे और वे झूठे वादे भी करेंगे और लोगों को भड़काएंगे भी। हमारी स्कीमों पर चर्चा नहीं करेंगे।

कांग्रेस के पास सीट बचाने की चुनौती भाजपा पूरे दमखम से मैदान में
नवज्योति/जोधपुर। विधानसभा चुनाव में इस बार जोधपुर शहर सीट पर पिछले चुनाव की तरह कांग्रेस-भाजपा में सीधा मुकाबला रहेगा। हालांकि कांग्रेस के एक बागी अजय त्रिवेदी आरएलपी से चुनाव लड़ रहे है। वहीं आम आदमी पार्टी के एक अन्य उम्मीदवार के साथ कुल 10 उम्मीदवार इस बार चुनाव में शहर विधानसभा से अपनी किस्मत आजमा रहे है।

शहर विधानसभा से इस बार कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में मनीषा पंवार चुनाव मैदान में है। इनका मुकाबला भाजपा के अतुल भंसाली से पिछले चुनाव की तरह इस बार भी सीधा ही रहेगा। मुस्लिम, ब्राह्मण, महाजन एवं ओबीसी के साथ एससी सभी जाति बिरादरी के मतदाता शहर विधानसभा क्षेत्र के दायरे में निवास करते है। ऐसे में दोनों ही मुख्य दलों के उम्मीदवार इन सभी वर्गों के मतदाताओं से डोर-टू-डोर संपर्क कर मत हासिल करने के लिए पूरी ताकत से पार्टी कार्यकर्ता व समर्थकों के साथ जुटे हुए है।

कांग्रेस के बागी पर सबकी नजर कितने वोट लेंगे किसकी गणित बिगड़ेगी
कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता जो सीएम अशोक गहलोत के भी नजदीक रहे हैं  अजय त्रिवेदी शहर विधानसभा से आरएलपी के टिकट पर चुनावी मैदान में है। यह कितने वोट ले जाएंगे जिससे किस उम्मीदवार की गणित बिगड़ेगी, इसे लेकर कांग्रेस व भाजपा के उम्मीदवार एवं पार्टी नेता गणित भिड़ा रहे हैं। आम लोग भी शहर की हथाईयों पर इस तरह की चर्चा करते हुए नजर आ जाएंगे।

शहर विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 99 हजार 577 वोट
शहर विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 99 हजार 577 वोटों का नेटवर्क है। इसमें पुरूष मतदाता 1 लाख 730 है जबकि महिला मतदातादाओं की संख्या 98 हजार 930 के लगभग है। जिला प्रशासन ने चुनाव के लिए यहां नियमानुसार 191 बूथ का नेटवर्क बना रखा है। अलग-अलग नगर निगम वार्डो के हिसाब से बने इन बूथों पर क्षेत्रवार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 37 दिनों में 607 करोड़ की अवैध सामग्री जब्त
जयपुर। राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लगने के बाद 37 दिनों में प्रदेश में 607 करोड़ रुपए मूल्य की अवैध शराब, नगदी एवं अन्य सामग्री जब्त की गई है जो गत विधानसभा चुनाव के समय की जब्ती से अब तक करीब 870 प्रतिशत अधिक हैं।

राज्य के निर्वाचन विभाग के अनुसार प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियों की ओर से जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। इस दौरान दस जिलों में प्रत्येक जिले में 20 करोड़ रुपए मूल्य से अधिक की अवैध सामग्री बरामद की गई है जिसमें जयपुर जिला ऐसा है जहां सर्वाधिक 100.46 करोड़ रुपए मूल्य की अवैध सामग्री जब्त की गई।

इसी तरह अलवर जिले में 34.25 करोड़, जोधपुर में 28.73 करोड़, बूंदी में 24.54, भीलवाड़ा में 23.90 करोड़, अजमेर में 23.21 करोड़, उदयपुर में 22.82 करोड़, नागौर में 22.56 करोड़, चित्तौडग़ढ़ में 22.47 एवं बीकानेर में 21.27 करोड़ रुपए की अवैध सामग्री जब्त की गई। इसी तरह अन्य अन्य जिलों में भी करोड़ों की अवैध सामग्री जब्त की गई।

Rajasthan Assembly Election 2023 : जेपी नड्डा ने बीजेपी का सकंल्प पत्र जारी किया, केजी से पीजी तक फ्री पढ़ाई, फ्री स्कूटी और हर जिले में महिला थाना खोलने का वादा
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना सकंल्प पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र जारी करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार भ्रष्टाचार और महिला अपराध के मामले में नंबर 1 है। कांग्रेस ने युवाओं के साथ धोखा किया। किसानों का तिरस्कार किया है। 19 हजार 400 किसानों की जमीन कुर्क हुई है। जल जीवन मिशन जेब भरो मिशन बन गया। इसमें 20 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। राजस्थान में रिकॉर्ड स्तर पर पेपर लीक हुए हैं। यहां हर साल पेपर लीक हुए।

नड्डा ने कहा कि बीजेपी ने जो कहा वो करके दिखाया। जो नहीं कहा था वो भी किया। उन्होंने कहा कि बाकियों के लिए संकल्प केवल औपचारिकता है। हमारे लिए सकंल्प पत्र विकास का रोडमैप है। हम महिलाओं को ताकत देने का काम करेंगे। राजस्थान को मुख्यधारा में लाने का काम करेंगे। हम डबल इंजन की सरकार चाहते हैं। भ्रष्ट सरकार को हटाना जरुरी है।

संकल्प पत्र की बड़ी बातें-

-हर जिले में महिला थाना खोला जाएगा

-हर थाने में महिला डेस्क होगी

-12वीं की छात्राओं को फ्री स्कूटी

-मातृ वंदन योजना में 8 हजार देंगे

-गरीब परिवार की लड़कियों को केजी से पीजी तक फ्री शिक्षा

-विकास पर रहेगा फोकस

-गेहं 2700 रुपए क्विंटल खरीदा जाएगा

-महिलाओं को मुख्यधारा में जोड़ा जाएगा

-स्कैम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी

-पेपर लीक, खनन, पीएम आवास, जल जीवन, मिड डे मिल आदि की एसआईटी जांच होगी

-बेटी के जन्म पर 2 लाख के बॉन्ड

-लखपति दीदी योजना के तहत गांव में 6 लाख महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी

-रीजनल हैरिटेज सेंटर खोला जाएगा

-40 हजार करोड़ इंफ्रास्ट्रकचर पर खर्च होंगे

-2.5 लाख नौकरी देंगे

-हर शहर में एंटी रोमियो डेस्क

-उज्जवला लाभार्थियों को 450 में गैस सिलेंडर

-किसान सम्मान निधि बढ़ाकर 12 हजार रुपये

-पीएम आवास योजना के साथ सीएम आवास योजना शुरु करेंगे

-मानगढ़ धाम को ट्राइबल डेस्टिनेशन के रुप में विकसित करेंगे

-पीएम गरीब कल्याण योजना के लाभार्थियों को 5 साल तक मुफ्त राशन