US government - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

AI सेक्टर में बड़ी खबर: एंथ्रोपिक देगा अमेरिकी सरकार को विशेष एक्सेस, हटे एक्सपोर्ट कंट्रोल
वॉशिगंटन। अमेरिकी कृत्रिम बुद्धिमत्ता कंपनी एंथ्रोपिक को बड़ी राहत मिली है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने उसके उन्नत एआई मॉडल क्लाउड फैबल 5 और मिथोस 5 पर लगाए गए एक्सपोर्ट कंट्रोल हटा दिए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपने मॉडल की सुरक्षा जांच और मूल्यांकन के लिए अमेरिकी सरकार को विशेष एक्सेस उपलब्ध कराएगी। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि प्रतिबंध हटने के बाद 2 जुलाई से दोनों एआई मॉडल चरणबद्ध तरीके से फिर से वैश्विक उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। कुछ सप्ताह पहले राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए अमेरिकी प्रशासन ने इन मॉडलों की पहुंच सीमित कर दी थी, जिसके बाद एंथ्रोपिक और सरकार के बीच लगातार बातचीत चल रही थी।

रिपोर्टों के अनुसार, नई व्यवस्था के तहत केवल अधिकृत सरकारी एजेंसियों और विश्वसनीय साझेदारों को नियंत्रित एक्सेस मिलेगा। एंथ्रोपिक अपने एआई सिस्टम में नए सुरक्षा फिल्टर और साइबर सुरक्षा उपाय भी लागू कर रही है, ताकि गलत इस्तेमाल और एआई जेलब्रेक जैसी गतिविधियों को रोका जा सके। कंपनी ने यह भी बताया कि वह Amazon, Microsoft और Google समेत प्रमुख तकनीकी कंपनियों के साथ मिलकर एआई सुरक्षा के लिए साझा मानक तैयार कर रही है। इसके अलावा अमेरिकी सरकार के साथ मॉडल टेस्टिंग, प्री-रिलीज मूल्यांकन और सुरक्षा शोध को भी आगे बढ़ाया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला अमेरिका की एआई रणनीति और वैश्विक तकनीकी प्रतिस्पर्धा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आखिरकार मिल ही गई जेफरी एपस्टीन यौन शोषण की गायब हुई 16 फाइलें, फिर हुईं अपलोड, व्हाइट हाउस ने किया चौकाने वाला खुलासा
वॉशिंगटन। अमेरिका की राजनीति में रविवार को काफी उथल पुथल रही, क्योंकि बहुचर्चित जेफरी एपस्टीन यौन शोषण केस की जो 16 फाईल गुम हो गई थी वो आखिरकार ए​क दिन वाद वापस से साइट पर अपलोड हो गई है। अमेरिकी सरकार ने इस बात की पुष्टि की। बता दें कि जैसे ही अमेरिका की जनता को इन फाइलों के गुम होने की खबर मिली तो विरोध भड़क उठा था, जिसे शांत करने के लिए डीओजे यानी अमेरिकी न्याय विभाग ने इन सभी फाइलों को जारी करते हुए उनके गायब होने का कारण भी बताया।

जानें क्या है फाइलों में

बता दें कि इस 16 फाईलों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 2 तस्वीरों के साथ एक डॉक्यूमेंट भी था। इन तस्वीरों में से एक तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि ट्रंप महिलाओं के एक ग्रुप के साथ खड़े हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वो अपनी पत्नी मेलानिया, एपस्टीन और उसके  सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही बता दें कि इन तस्वीरों में बिल क्लिंटन और पोप जॉन पॉल द्वितीय की थी तस्वीरें है।

इन 16 फाइलों के गायब होने का कारण बताते हुए डीओजे ने कहा कि दरअसल इन फाइलों को पीड़िताओं की पहचान उजागर नहीं हो इसके लिए गायब किया गया था बाकी ओर कोई मकसद नहीं था, लेकिन आज उनको फिर से बहाल कर दिया गया है। बता दें कि ये फाइलें शुक्रवार तक वेबसाइट पर उपलब्ध थीं, लेकिन शनिवार को बिना किसी आधिकारिक नोटिस, स्पष्टीकरण या सार्वजनिक घोषणा के एक्सेस से बाहर हो गईं। इस अचानक हुई कार्रवाई ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर अटकलों को जन्म दिया, बल्कि एपस्टीन केस में वर्षों से चली आ रही पारदर्शिता की कमी पर भी नए सिरे से बहस छेड़ दी।

क्या-क्या हुआ था गायब?

AP के मुताबिक, जो दस्तावेज़ गायब हुए हैं, उनमें सिर्फ टेक्स्ट फाइलें ही नहीं, बल्कि कई अहम तस्वीरें और इमेज भी शामिल थीं। इनमें कुछ आर्टवर्क की तस्वीरें थीं, जिनमें नग्न महिलाओं को दर्शाया गया था। इसके अलावा एक तस्वीर ऐसी थी जिसमें एक क्रेडेंज़ा (फर्नीचर) और उसके दराजों के भीतर रखी तस्वीरें दिखाई दे रही थीं। इन्हीं दराजों की एक तस्वीर में डोनाल्ड ट्रंप की एक फोटो भी शामिल थी, जिसमें वह जेफरी एपस्टीन, अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप और एपस्टीन की लंबे समय से सहयोगी और बाद में दोषी ठहराई गई घिसलेन मैक्सवेल के साथ नजर आ रहे थे। हालांकि, इस बात का कोई संकेत नहीं है कि इन तस्वीरों का किसी आपराधिक मामले में सीधा इस्तेमाल हुआ हो, लेकिन इनका अचानक गायब होना कई सवाल खड़े करता है।

अमेरिकी सरकार के सामने दिवालिया होने का खतरा, संसद नए कर्ज देने को तैयार नहीं
वाशिंगटन। अमेरिकी सरकार के सामने दिवालिया होने का खतरा उत्पन्न हो गया है। सरकार के पास सरकार चलाने के लिए धन नहीं है। संसद से कर्ज की मंजूरी हासिल करने की बाइडेन की एक और कोशिश नाकाम हो गई है। इससे अमेरिकी सरकार के डिफॉल्टर होने का खतरा बन गया है। बाइडेन ने हाउस स्पीकर कैविन मैक्कार्थी से सोमवार रात लंबी बातचीत की, लेकिन मसले का हल नहीं निकल सका। एक न्यूज चैनल से प्राप्त समाचार के मुताबिक बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन के पास अब महज 10 दिन का समय है। इस दौरान उन्हें हर सूरत में रिपब्लिकन पार्टी को मनाकर डेब्ट सीलिंग अर्थात नए कर्ज के लिए बिल पास कराना होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सरकार किसी तरह के नए पेमेंट्स नहीं कर सकेगी। यही दिवालिया होना या डिफॉल्टर होना है।

न्यूज चैनल के मुताबिक डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन पार्टी की सियासी तनातनी का असर अमेरिकी शेयर मार्केट पर भी पड़ सकता है। इन्वेस्टर्स के जेहन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। कैश फ्लो कम होने का खतरा भी है। बाइडेन और मैक्कार्थी की बातचीत भले ही किसी नतीजे पर न पहुंची हो, लेकिन मीडिया के सामने दोनों यही कहते रहे कि वक्त रहते इस मुश्किल का हल निकाल लिया जाएगा।

अमेरिकी मीडिया को उम्मीद है कि  मई के आखिरी सप्ताह या जून की शुरुआत में तमाम फाइनेंशियल मैटर सैटल हो जाएं और अमेरिकी इकोनॉमी नए ट्रैक पर लौट आए। इसकी एक बड़ी वजह चीन और रूस से मिल रही चुनौती भी है। उधर प्रेसिडेंट बाइडेन 2024 का प्रेसिडेंशियल इलेक्शन लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। कुल मिलाकर उनके लिए यह चुनावी साल है। उनके सामने दो बड़े चैलेंज हैं। पहला, सियासी नफा नुकसान देखा जाए। दूसरा अमेरिकी इकोनॉमी को मजबूत किया जाए। बाइडेन कह रहे हैं कि टैक्स कलेक्शन से जुड़े कानूनों में सुधार की जरूरत है। वो अमीरों पर टैक्स का बोझ बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन उनका ये दांव सियासी तौर पर भारी पड़ सकता है। वैसे भी डेमोक्रेट्स को पारंपरिक तौर पर अमीरों की पार्टी नहीं माना जाता। इसका फायदा डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी उठा सकती है। चीन को लेकर बाइडेन की पॉलिसी को लेकर वैसे ही रिपब्लिकन्स नाराज हैं। बहरहाल, इस डेडलॉक के बीच हाउस स्पीकर मैक्कार्थी ने कहा, मैं और प्रेसिडेंट हर दिन बातचीत कर रहे हैं। उम्मीद है जल्द ही अच्छी खबर आएगी। हालांकिए मैक्कार्थी ने ये नहीं बताया कि वो सरकार को राहत देने के लिए तैयार हैं या नहीं।