UPSC RESULTS - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डॉक्टर से बने सिविल सेवक : जोधपुर के अनुज अग्निहोत्री बने UPSC टॉपर, कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास के दम पर स्थापित किया कीर्तिमान
जोधपुर। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष परीक्षा में जोधपुर जिले के राहता गांव के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल कर पूरे देश में प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनके बाद दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम रही हैं।

अनुज अग्निहोत्री पेशे से डॉक्टर हैं और उन्होंने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई एम्स जोधपुर से पूरी की है। वर्ष 2023 में मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय किया और पूरी लगन के साथ इसकी तैयारी शुरू कर दी। कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास के दम पर उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।‌

अनुज का संबंध एक साधारण परिवार से है। उनके पिता कोटा स्थित परमाणु ऊर्जा संयंत्र (न्यूक्लियर पावर प्लांट) में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। परिवार के सहयोग और अपनी मेहनत के बल पर अनुज ने यह मुकाम हासिल किया है।

UPSC CSE FINAL RESULTS 2022: किसी ने 36 लाख का पैकेज छोड़ा, तो किसी ने दिव्यांग होकर भी नहीं छोड़ा हौसला
नई दिल्ली। UPSC के रिजल्ट आने के बाद से कई अभ्यर्थियों की चर्चा हो रही है। इसमें पहला और दूसरा स्थान लाने वाली इशिता किशोर और गरिमा लोहिया की खूब चर्चा चल रही है, यह दोनों बिहार से आती है। इसी बीच एक और अभ्यर्थी की खूब चर्चा हो रही है, जो कि 36 लाख का पैकेज छोड़ने के बाद UPSC की तैयारी कर रहे थे। रॉबिन बंसल पंजाब के लेहरागागा के रहने वाले हैं। रॉबिन ने UPSC की तैयारी के लिए अपना 36 लाख का पैकेज छोड़ दिया था।

रॉबिन कॉलेज के समय से ही UPSC की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने IIT दिल्ली के बी टेक किया हुआ है। 2019 से ही परीक्षा दे रहे रॉबिन को यह सफलता चौथे अटेंप्ट में मिली है। उन्होंने UPSC की तैयारी के लिए ही अपना 36 लाख का पैकेज छोड़ दिया। जिसके बाद से वह कई बार मेंस क्लियर करते रहे, लेकिन उन्हें सफलता चौथे अटेंप्ट में मिली। रॉबिन को 135 रैंक मिली है। रॉबिन आईपीएस बनना चाहते हैं। उन्हें लगातार लोगों की बधाईंयां मिल रही हैं।

हादसे में हुए दिव्यांग, नहीं छोड़ी हिम्मत

दूसरी कहानी है सूरज तिवारी की। जिन्होंने UPSC में 971वीं रैंक हासिल की है। सूरज दिव्यांग है, उनके दोनो पैर नहीं है, एक हाथ भी नहीं है, और दूसरे हाथ की केवल तीन उंगलियां हैं। सूरज मैनपुरी जिले के मोहल्ला घरनाजपुर के रहने वाले हैं। उनके पिता दर्जी का काम करते हैं। सूरज ने अपनी आर्थिक और शारिरीक कमजोरी को अपनी सफलता के आड़े नहीं आने दिया। सूरज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मैनपुरी से ही हासिल की है। जेअनयू से बीए और एमए करने के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरु की।

बीएससी के दौरान गाजियाबाद के ट्रेन हादसे में सूरज के घुटनों से दोनों पैर, दाएं हाथे की कोहनी और बाएं हाथ की दो उंगलियां कट गई थीं। जिसके बाद भी वह हिम्मत नहीं हारे। इसके बाद उन्होंने जेएनयू में दाखिला लिया और तैयारी शुरु की। यूपीएससी निकालने की खुशी में सूरज के गांव में लोगों ने मिठाईयां बांटी और चारों तरफ से बधाइंयों का तांता लगा हुआ है।